logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है- दूसरों के जीवन में खुशी परोसना- सोहागपुर (नर्मदापुरम) सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है- आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को एक अत्यंत भावुक एवं पुण्य क्षण... तिलक वार्ड के हमारे प्रिय स्वर्गीय अजय यादव (बजरंगी) जी के छोटे भाई स्वर्गीय संजय यादव जी की आत्मा की शांति के लिए, उनके परिवार ने यादगार पहल की। गंगाजली पूजन के इस पवित्र दिन को भूखे को भोजन कराने से सुंदर और क्या हो सकता है? राम रहीम रोटी बैंक में आज नर्मदा परिक्रमा के पथिकों, बेसहारा, बेघर बुजुर्गों और जरूरतमंदों की थाली खीर-पूड़ी, सब्जी और गरमा-गरम हलवे से सजाई गई। हर निवाले में संजय जी के लिए प्रार्थना थी, हर मुस्कान में उनके लिए शांति की कामना थी। इस पुण्य रसोई में पुत्र कृष्णा यादव, भतीजी भावना यादव और पूरे परिवार ने स्वयं अपने हाथों से परोसकर बताया कि अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है - दूसरों के जीवन में खुशी परोसना। विनम्र श्रद्धांजलि, सादर नमन🙏

6 hrs ago
user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है- दूसरों के जीवन में खुशी परोसना- सोहागपुर (नर्मदापुरम) सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है- आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को एक अत्यंत भावुक एवं पुण्य क्षण... तिलक वार्ड के हमारे प्रिय स्वर्गीय अजय यादव (बजरंगी) जी के छोटे भाई स्वर्गीय संजय यादव जी की आत्मा की शांति के लिए, उनके परिवार ने यादगार पहल की। गंगाजली पूजन के इस पवित्र दिन को भूखे को भोजन कराने से सुंदर और क्या हो सकता है? राम रहीम रोटी बैंक में आज नर्मदा परिक्रमा के पथिकों, बेसहारा, बेघर बुजुर्गों और जरूरतमंदों की थाली खीर-पूड़ी, सब्जी और गरमा-गरम हलवे से सजाई गई। हर निवाले में संजय जी के लिए प्रार्थना थी, हर मुस्कान में उनके लिए शांति की कामना थी। इस पुण्य रसोई में पुत्र कृष्णा यादव, भतीजी भावना यादव और पूरे परिवार ने स्वयं अपने हाथों से परोसकर बताया कि अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है - दूसरों के जीवन में खुशी परोसना। विनम्र श्रद्धांजलि, सादर नमन🙏

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है- दूसरों के जीवन में खुशी परोसना- सोहागपुर (नर्मदापुरम) सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है- आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को एक अत्यंत भावुक एवं पुण्य क्षण... तिलक वार्ड के हमारे प्रिय स्वर्गीय अजय यादव (बजरंगी) जी के छोटे भाई स्वर्गीय संजय यादव जी की आत्मा की शांति के लिए, उनके परिवार ने यादगार पहल की। गंगाजली पूजन के इस पवित्र दिन को भूखे को भोजन कराने से सुंदर और क्या हो सकता है? राम रहीम रोटी बैंक में आज नर्मदा परिक्रमा के पथिकों, बेसहारा, बेघर बुजुर्गों और जरूरतमंदों की थाली खीर-पूड़ी, सब्जी और गरमा-गरम हलवे से सजाई गई। हर निवाले में संजय जी के लिए प्रार्थना थी, हर मुस्कान में उनके लिए शांति की कामना थी। इस पुण्य रसोई में पुत्र कृष्णा यादव, भतीजी भावना यादव और पूरे परिवार ने स्वयं अपने हाथों से परोसकर बताया कि अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है - दूसरों के जीवन में खुशी परोसना। विनम्र श्रद्धांजलि, सादर नमन🙏
    1
    अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है- दूसरों के जीवन में खुशी परोसना-
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है-
आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को एक अत्यंत भावुक एवं पुण्य क्षण...
तिलक वार्ड के हमारे प्रिय स्वर्गीय अजय यादव (बजरंगी) जी के छोटे भाई स्वर्गीय संजय यादव जी की आत्मा की शांति के लिए, उनके परिवार ने यादगार पहल की।
गंगाजली पूजन के इस पवित्र दिन को भूखे को भोजन कराने से सुंदर और क्या हो सकता है?
राम रहीम रोटी बैंक में आज नर्मदा परिक्रमा के पथिकों, बेसहारा, बेघर बुजुर्गों और जरूरतमंदों की थाली खीर-पूड़ी, सब्जी और गरमा-गरम हलवे से सजाई गई। हर निवाले में संजय जी के लिए प्रार्थना थी, हर मुस्कान में उनके लिए शांति की कामना थी।
इस पुण्य रसोई में पुत्र कृष्णा यादव, भतीजी भावना यादव और पूरे परिवार ने स्वयं अपने हाथों से परोसकर बताया कि अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है - दूसरों के जीवन में खुशी परोसना।
विनम्र श्रद्धांजलि, सादर नमन🙏
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई एवं बागड़ा बफर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से जुड़े 73 गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण 9 और 10 सितंबर को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व श्रीमती राखी नन्दा ने किया। प्रशिक्षण में गाइडिंग एथिक्स, वन्यजीव एवं पक्षी विविधता, टाइगर इकोलॉजी, तितली-मॉथ, प्रकृति व्याख्या, ग्रूमिंग, हाइजीन, संचार कौशल और पर्यटक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। दूसरे दिन फील्ड विजिट के दौरान ट्रैक एवं साइन, बर्ड कॉल, वृक्ष पहचान और वन्यजीव अवलोकन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। यह प्रशिक्षण आज गुरुवार शाम 5:00 बजे तक चला। प्रशिक्षण का उद्देश्य गाइडों को सतपुड़ा की जैव विविधता, संरक्षण मूल्यों और जिम्मेदार पर्यटन का प्रभावी संवाहक बनाना है, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित, ज्ञानवर्धक और बेहतर वन्यजीव पर्यटन अनुभव मिल सके।
    1
    सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई एवं बागड़ा बफर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से जुड़े 73 गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण 9 और 10 सितंबर को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व श्रीमती राखी नन्दा ने किया। प्रशिक्षण में गाइडिंग एथिक्स, वन्यजीव एवं पक्षी विविधता, टाइगर इकोलॉजी, तितली-मॉथ, प्रकृति व्याख्या, ग्रूमिंग, हाइजीन, संचार कौशल और पर्यटक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। दूसरे दिन फील्ड विजिट के दौरान ट्रैक एवं साइन, बर्ड कॉल, वृक्ष पहचान और वन्यजीव अवलोकन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। यह प्रशिक्षण आज गुरुवार शाम 5:00 बजे तक चला।
प्रशिक्षण का उद्देश्य गाइडों को सतपुड़ा की जैव विविधता, संरक्षण मूल्यों और जिम्मेदार पर्यटन का प्रभावी संवाहक बनाना है, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित, ज्ञानवर्धक और बेहतर वन्यजीव पर्यटन अनुभव मिल सके।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की नगर एवं ग्रामीण मंडल की हुई बैठक पिपरिया - भारतीय जनता पार्टी की पिपरिया नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय गल्ला मंडी में किया गया । यह बैठक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रखी गई थी जिसमें 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न सेवा एवं जनहितैषी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई, कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया । बैठक में नर्मदापुरम जिला महामंत्री मंडल प्रभारी मुकेश मैना एवं पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया । इस दौरान बैठक में गोपालदास दुदानी, पार्वती शर्मा, ममता ठाकुदास नागवंशी, सविता राज, ललिता पुर्वीया, मनोज शर्मा, यूसुफ बेग, अरविंद राय, गिरधर मल्ल, राजेंद्र उपाध्याय, पार्षदगण, नगर मंडल की कार्यकारणी, बूथ अध्यक्ष साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
    4
    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की नगर एवं ग्रामीण मंडल की हुई बैठक
पिपरिया - भारतीय जनता पार्टी की पिपरिया नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय गल्ला मंडी में किया गया ।
यह बैठक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रखी गई थी जिसमें 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न सेवा एवं जनहितैषी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई, कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया ।
बैठक में नर्मदापुरम जिला महामंत्री मंडल प्रभारी मुकेश मैना एवं पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया ।
इस दौरान बैठक में गोपालदास दुदानी, पार्वती शर्मा, ममता ठाकुदास नागवंशी, सविता राज, ललिता पुर्वीया, मनोज शर्मा, यूसुफ बेग, अरविंद राय, गिरधर मल्ल, राजेंद्र उपाध्याय, पार्षदगण, नगर मंडल की कार्यकारणी, बूथ अध्यक्ष  साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोडानी परिवार की बिटिया ने प्रथम रैंक हासिल कर सोनाली सोढानी ने बढ़ाया पिपरिया का मान डॉ श्याम सोडानी की बिटिया सोनाली सोडानी ने ऑप्टोमेट्री एन्ड रिफ्रेकशन में प्रथम स्थान हासिल कर प्राप्त किया सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस
    1
    सोडानी परिवार की बिटिया ने प्रथम रैंक हासिल कर  सोनाली सोढानी ने बढ़ाया पिपरिया का मान
डॉ श्याम सोडानी की बिटिया सोनाली सोडानी ने ऑप्टोमेट्री एन्ड रिफ्रेकशन में प्रथम स्थान हासिल कर प्राप्त किया सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे इंटर्न डॉक्टर भोपाल MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने किया चक्का जाम स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे इंटर्न डॉक्टर कमला पार्क रोड पर बैठकर कर रहे प्रदर्शन 14,377 से बढ़ाकर 30 हजार रुपए स्टाइपेंड करने की मांग डॉक्टरों के प्रदर्शन से सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम रात में पुलिस के लाठीचार्ज और वाटर कैनन का भी विरोध सीएम हाउस से करीब 200 मीटर दूर बैठे MBBS इंटर्न डॉक्टर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
    1
    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे इंटर्न डॉक्टर
भोपाल 
MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने किया चक्का जाम
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे इंटर्न डॉक्टर
कमला पार्क रोड पर बैठकर कर रहे प्रदर्शन
14,377 से बढ़ाकर 30 हजार रुपए स्टाइपेंड करने की मांग
डॉक्टरों के प्रदर्शन से सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम
रात में पुलिस के लाठीचार्ज और वाटर कैनन का भी विरोध
सीएम हाउस से करीब 200 मीटर दूर बैठे MBBS इंटर्न डॉक्टर
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
    user_Bhopal nrmdapuram  suraj singh
    Bhopal nrmdapuram suraj singh
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार नर्मदापुरम। के डोलरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नानपा में टिगरिया से कुल्हड़ा मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सड़क के गड्ढों में बैठने के साथ-साथ बारिश के पानी से लबालब सड़क पर तैरते हुए भी नजर आए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। टिगरिया से कुल्हड़ा जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों के लिए रास्ता पार करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कोई गड्ढे में बैठा नजर आया तो कोई सड़क पर भरे पानी में तैरकर विरोध जताता दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क करीब 20 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क खराब हो गई। जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। वहीं सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन नानपा में रेत खदान स्वीकृत नहीं होने के कारण प्रस्ताव पर आपत्ति लग गई और सड़क का काम आगे नहीं बढ़ सका। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह मार्ग अब ‘मौत का सफर’ बन चुका है। ग्रामीणों की मुख्य मांग टिगरिया-कुल्हड़ा मार्ग का तत्काल और स्थायी निर्माण कराना है। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सड़क निर्माण का काम जमीन पर शुरू होना चाहिए। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान भी किया है। आज गड्ढों में बैठकर और सड़क पर भरे पानी में उतरकर प्रदर्शन किया गया, जबकि कल नानपा से नर्मदापुरम स्थित नर्मदा भवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। ग्रामीण नर्मदा भवन पहुंचकर अधिकारियों के सामने सड़क निर्माण की मांग रखेंगे और जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।
    1
    गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार
गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार
नर्मदापुरम। के डोलरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नानपा में टिगरिया से कुल्हड़ा मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सड़क के गड्ढों में बैठने के साथ-साथ बारिश के पानी से लबालब सड़क पर तैरते हुए भी नजर आए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। टिगरिया से कुल्हड़ा जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों के लिए रास्ता पार करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कोई गड्ढे में बैठा नजर आया तो कोई सड़क पर भरे पानी में तैरकर विरोध जताता दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क करीब 20 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क खराब हो गई। जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। वहीं सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन नानपा में रेत खदान स्वीकृत नहीं होने के कारण प्रस्ताव पर आपत्ति लग गई और सड़क का काम आगे नहीं बढ़ सका। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह मार्ग अब ‘मौत का सफर’ बन चुका है। ग्रामीणों की मुख्य मांग टिगरिया-कुल्हड़ा मार्ग का तत्काल और स्थायी निर्माण कराना है। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सड़क निर्माण का काम जमीन पर शुरू होना चाहिए। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान भी किया है। आज गड्ढों में बैठकर और सड़क पर भरे पानी में उतरकर प्रदर्शन किया गया, जबकि कल नानपा से नर्मदापुरम स्थित नर्मदा भवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। ग्रामीण नर्मदा भवन पहुंचकर अधिकारियों के सामने सड़क निर्माण की मांग रखेंगे और जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल एवं नर्मदापुरम के नागरिकों ने किया नगर पालिका का घेराव एवं सीएमओ का पुतला दहन नर्मदापुरम शहर में व्याप्त विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं अव्यवस्थाओं के विरोध में आज राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल एवं नर्मदापुरम के नागरिकों द्वारा नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सतरस्ता पर नगर पालिका CMO का पुतला दहन कर शहर की बदहाल व्यवस्थाओं के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके पश्चात नागरिकों द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका का घेराव किया गया। इस दौरान नर्मदापुरम शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर 13 सूत्रीय मांगपत्र नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी को सौंपा गया। मांगपत्र के माध्यम से शहर की सड़क, नाली, सफाई, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, अमृत जल एवं सीवरेज कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों, सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, छात्रावासों एवं विद्यालयों के आसपास की सफाई सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की गई। राजेंद्र मालवीय ने कहा कि नर्मदापुरम शहर में लंबे समय से अनेक समस्याएं बनी हुई हैं, जिसके कारण आम नागरिकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुई हैं, गड्ढे और जलभराव की समस्या है, स्ट्रीट लाइट बंद हैं तथा सफाई एवं नाली व्यवस्था भी प्रभावित है। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि 13 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि शहर की अव्यवस्थाओं से नागरिकों को राहत मिल सके। इस अवसर पर राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नर्मदापुरम के नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सीताशरण पांडे, राकेश कुमार जराठे, आर एन गुप्ता, कासिम अली, सुनील कहार, योगेश साहू, अमोद ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, मयूर पटेल, मयंक प्रजापति, डोरीलाल अहिरवार, ओमप्रकाश अहिरवार, कमलेश गढ़वाल, शशांक रावत, सुमेर सिंह प्रजापति, राहुल मीना, रामकृष्ण मेहरा, बल्लू भाईसहित नर्मदापुरम के अन्य नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों का स्पष्ट संदेश “अब केवल आश्वासन नहीं, जमीन पर समाधान चाहिए। नर्मदापुरम की जनता अपने शहर की मूलभूत सुविधाओं के लिए आवाज उठाती रहेगी।”
    3
    13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल एवं नर्मदापुरम के नागरिकों ने किया नगर पालिका का घेराव एवं सीएमओ का पुतला दहन
नर्मदापुरम शहर में व्याप्त विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं अव्यवस्थाओं के विरोध में आज राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल एवं नर्मदापुरम के नागरिकों द्वारा नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान सतरस्ता पर नगर पालिका CMO का पुतला दहन कर शहर की बदहाल व्यवस्थाओं के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके पश्चात नागरिकों द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका का घेराव किया गया।
इस दौरान नर्मदापुरम शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर 13 सूत्रीय मांगपत्र नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी को सौंपा गया। मांगपत्र के माध्यम से शहर की सड़क, नाली, सफाई, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, अमृत जल एवं सीवरेज कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों, सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, छात्रावासों एवं विद्यालयों के आसपास की सफाई सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की गई।
राजेंद्र मालवीय ने कहा कि नर्मदापुरम शहर में लंबे समय से अनेक समस्याएं बनी हुई हैं, जिसके कारण आम नागरिकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुई हैं, गड्ढे और जलभराव की समस्या है, स्ट्रीट लाइट बंद हैं तथा सफाई एवं नाली व्यवस्था भी प्रभावित है।
नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि 13 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि शहर की अव्यवस्थाओं से नागरिकों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नर्मदापुरम के नागरिक उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
सीताशरण पांडे, राकेश कुमार जराठे, आर एन गुप्ता, कासिम अली, सुनील कहार, योगेश साहू, अमोद ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, मयूर पटेल, मयंक प्रजापति, डोरीलाल अहिरवार, ओमप्रकाश अहिरवार, कमलेश गढ़वाल, शशांक रावत, सुमेर सिंह प्रजापति, राहुल मीना, रामकृष्ण मेहरा, बल्लू भाईसहित नर्मदापुरम के अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
नागरिकों का स्पष्ट संदेश
“अब केवल आश्वासन नहीं, जमीन पर समाधान चाहिए। नर्मदापुरम की जनता अपने शहर की मूलभूत सुविधाओं के लिए आवाज उठाती रहेगी।”
    user_ABDUL
    ABDUL
    Solar Energy Company Hoshangabad, Narmadapuram•
    16 hrs ago
  • पेड़ के नीचे मिला व्यक्ति का शव, शराब की बोतल, बाइक और मछली पकड़ने का जाल बरामद, एफएसएल टीम करेगी जांच नर्मदापुरम - जिले के पिपरिया के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की मटकुली पुलिस चौकी के अंतर्गत बिंदाखेड़ा–पिसुआ मार्ग पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ के नीचे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया शव के पास सड़क किनारे उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जबकि बाइक से मछली पकड़ने का जाल भी बरामद हुआ है । सुबह राहगीरों ने शव देखा तो ग्राम पंचायत पिसुआ के सरपंच पवन को सूचना दी इसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची आरक्षक अजय सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मटकुली चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक पंकज नामदेव को सूचना दी । पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान छोटू कहार पिता मन्ना कहार उम्र 45 वर्ष निवासी मंडी के पास बनखेड़ी के रूप में हुई है, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छोटू बुधवार को अपने एक परिचित के साथ देनवा नदी में मछली पकड़ने पिसुआ आया था और रात में घर लौटने की बात कहकर निकला था, घटनास्थल से शराब की एक बोतल भी मिली है जिससे पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करेगी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल स्टेशन रोड थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
    4
    पेड़ के नीचे मिला व्यक्ति का शव, शराब की बोतल, बाइक और मछली पकड़ने का जाल बरामद, एफएसएल टीम करेगी जांच
नर्मदापुरम - जिले के पिपरिया के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की मटकुली पुलिस चौकी के अंतर्गत बिंदाखेड़ा–पिसुआ मार्ग पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ के नीचे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया शव के पास सड़क किनारे उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जबकि बाइक से मछली पकड़ने का जाल भी बरामद हुआ है ।
सुबह राहगीरों ने शव देखा तो ग्राम पंचायत पिसुआ के सरपंच पवन को सूचना दी इसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची आरक्षक अजय सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मटकुली चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक पंकज नामदेव को सूचना दी ।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान छोटू कहार पिता मन्ना कहार उम्र 45 वर्ष निवासी मंडी के पास बनखेड़ी के रूप में हुई है, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छोटू बुधवार को अपने एक परिचित के साथ देनवा नदी में मछली पकड़ने पिसुआ आया था और रात में घर लौटने की बात कहकर निकला था, घटनास्थल से शराब की एक बोतल भी मिली है जिससे पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करेगी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल स्टेशन रोड थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.