गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार नर्मदापुरम। के डोलरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नानपा में टिगरिया से कुल्हड़ा मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सड़क के गड्ढों में बैठने के साथ-साथ बारिश के पानी से लबालब सड़क पर तैरते हुए भी नजर आए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। टिगरिया से कुल्हड़ा जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों के लिए रास्ता पार करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कोई गड्ढे में बैठा नजर आया तो कोई सड़क पर भरे पानी में तैरकर विरोध जताता दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क करीब 20 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क खराब हो गई। जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। वहीं सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन नानपा में रेत खदान स्वीकृत नहीं होने के कारण प्रस्ताव पर आपत्ति लग गई और सड़क का काम आगे नहीं बढ़ सका। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह मार्ग अब ‘मौत का सफर’ बन चुका है। ग्रामीणों की मुख्य मांग टिगरिया-कुल्हड़ा मार्ग का तत्काल और स्थायी निर्माण कराना है। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सड़क निर्माण का काम जमीन पर शुरू होना चाहिए। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान भी किया है। आज गड्ढों में बैठकर और सड़क पर भरे पानी में उतरकर प्रदर्शन किया गया, जबकि कल नानपा से नर्मदापुरम स्थित नर्मदा भवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। ग्रामीण नर्मदा भवन पहुंचकर अधिकारियों के सामने सड़क निर्माण की मांग रखेंगे और जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।
गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार नर्मदापुरम। के डोलरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नानपा में टिगरिया से कुल्हड़ा मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सड़क के गड्ढों में बैठने के साथ-साथ बारिश के पानी से लबालब सड़क पर तैरते हुए भी नजर आए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। टिगरिया से कुल्हड़ा जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों के लिए रास्ता पार करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कोई गड्ढे में बैठा नजर आया तो कोई सड़क पर भरे पानी में तैरकर विरोध जताता दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क करीब 20 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क खराब हो गई। जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। वहीं सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन नानपा में रेत खदान स्वीकृत नहीं होने के कारण प्रस्ताव पर आपत्ति लग गई और सड़क का काम आगे नहीं बढ़ सका। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह मार्ग अब ‘मौत का सफर’ बन चुका है। ग्रामीणों की मुख्य मांग टिगरिया-कुल्हड़ा मार्ग का तत्काल और स्थायी निर्माण कराना है। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सड़क निर्माण का काम जमीन पर शुरू होना चाहिए। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान भी किया है। आज गड्ढों में बैठकर और सड़क पर भरे पानी में उतरकर प्रदर्शन किया गया, जबकि कल नानपा से नर्मदापुरम स्थित नर्मदा भवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। ग्रामीण नर्मदा भवन पहुंचकर अधिकारियों के सामने सड़क निर्माण की मांग रखेंगे और जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।
- गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार नर्मदापुरम। के डोलरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नानपा में टिगरिया से कुल्हड़ा मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सड़क के गड्ढों में बैठने के साथ-साथ बारिश के पानी से लबालब सड़क पर तैरते हुए भी नजर आए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। टिगरिया से कुल्हड़ा जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों के लिए रास्ता पार करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कोई गड्ढे में बैठा नजर आया तो कोई सड़क पर भरे पानी में तैरकर विरोध जताता दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क करीब 20 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क खराब हो गई। जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। वहीं सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन नानपा में रेत खदान स्वीकृत नहीं होने के कारण प्रस्ताव पर आपत्ति लग गई और सड़क का काम आगे नहीं बढ़ सका। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह मार्ग अब ‘मौत का सफर’ बन चुका है। ग्रामीणों की मुख्य मांग टिगरिया-कुल्हड़ा मार्ग का तत्काल और स्थायी निर्माण कराना है। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सड़क निर्माण का काम जमीन पर शुरू होना चाहिए। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान भी किया है। आज गड्ढों में बैठकर और सड़क पर भरे पानी में उतरकर प्रदर्शन किया गया, जबकि कल नानपा से नर्मदापुरम स्थित नर्मदा भवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। ग्रामीण नर्मदा भवन पहुंचकर अधिकारियों के सामने सड़क निर्माण की मांग रखेंगे और जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।1
- 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल एवं नर्मदापुरम के नागरिकों ने किया नगर पालिका का घेराव एवं सीएमओ का पुतला दहन नर्मदापुरम शहर में व्याप्त विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं अव्यवस्थाओं के विरोध में आज राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल एवं नर्मदापुरम के नागरिकों द्वारा नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सतरस्ता पर नगर पालिका CMO का पुतला दहन कर शहर की बदहाल व्यवस्थाओं के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके पश्चात नागरिकों द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका का घेराव किया गया। इस दौरान नर्मदापुरम शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर 13 सूत्रीय मांगपत्र नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी को सौंपा गया। मांगपत्र के माध्यम से शहर की सड़क, नाली, सफाई, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, अमृत जल एवं सीवरेज कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों, सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, छात्रावासों एवं विद्यालयों के आसपास की सफाई सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की गई। राजेंद्र मालवीय ने कहा कि नर्मदापुरम शहर में लंबे समय से अनेक समस्याएं बनी हुई हैं, जिसके कारण आम नागरिकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुई हैं, गड्ढे और जलभराव की समस्या है, स्ट्रीट लाइट बंद हैं तथा सफाई एवं नाली व्यवस्था भी प्रभावित है। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि 13 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि शहर की अव्यवस्थाओं से नागरिकों को राहत मिल सके। इस अवसर पर राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नर्मदापुरम के नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सीताशरण पांडे, राकेश कुमार जराठे, आर एन गुप्ता, कासिम अली, सुनील कहार, योगेश साहू, अमोद ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, मयूर पटेल, मयंक प्रजापति, डोरीलाल अहिरवार, ओमप्रकाश अहिरवार, कमलेश गढ़वाल, शशांक रावत, सुमेर सिंह प्रजापति, राहुल मीना, रामकृष्ण मेहरा, बल्लू भाईसहित नर्मदापुरम के अन्य नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों का स्पष्ट संदेश “अब केवल आश्वासन नहीं, जमीन पर समाधान चाहिए। नर्मदापुरम की जनता अपने शहर की मूलभूत सुविधाओं के लिए आवाज उठाती रहेगी।”3
- *ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान?* *भारत में कहीं नहीं पाए जाते* *ओडिशा के बालासोर जिले में ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे।* *जानवरों के लिए काम करने वाली स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानवरों की तस्करी की संभावना की जांच की जा रही है।* *स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्क्यू किए गए पांचों जानवरों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा*। *बता दें कि ओरंगुटान प्राकृतिक रूप से केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के दो द्वीपों बोर्नियो और सुमात्रा पर पाए जाते हैं, ऐसे में उनका ओडिशा पहुंचना सवाल खड़े करता है।*1
- श्री सीताराम प्रभात फेरी का बुधनी में भव्य स्वागत, एक वर्ष पूर्ण होने पर दिखा अद्भुत उत्साह बुधनी। नगर में गुरुवार (10 सितंबर) को श्री सीताराम प्रभात फेरी का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूरा नगर 'जय श्री राम' और 'जय श्री सीताराम' के जयघोष से गुंजायमान रहा। विश्वकर्मा मंदिर से शुरू होकर बुधनी घाट पहुंची फेरी प्रतिदिन निकाली जाने वाली राम धुन प्रभात फेरी के एक वर्ष पूरे होने पर गुरुवार सुबह 6:00 बजे से विशेष भव्य फेरी निकाली गई। इसका शुभारंभ वार्ड नंबर 10 स्थित भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर से हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए यह फेरी बुधनी घाट पहुंची, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात फेरी का समापन पुनः भगवान विश्वकर्मा मंदिर में किया गया। पुष्पवर्षा और भगवा पट्टी से हुआ स्वागत प्रभात फेरी के मार्ग में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसमें शामिल सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी बंधुओं पर पुष्पवर्षा की। सभी को माल्यार्पण कर एवं भगवा पट्टी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम दरबार का चित्र भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु इस पावन अवसर पर सुबह 10:00 बजे से सुंदरकांड पाठ का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें नगरवासियों ने सपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया। अलसुबह उगते सूर्य की स्वर्णिम रश्मियों और राम नाम की गूंज ने पूरे बुधनी नगर के वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।2
- इटारसी में नाली निर्माण का अजीब कारनामा! भाजपा नेता के सवाल पर पार्षद की सफाई, फिर खुद ही तुड़वाई नाली | Itarsi News डिस्क्रिप्शन (Description): इटारसी के वार्ड 12 (जाटव मोहल्ला) में नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खुल गई है! पहले लाखों की लागत से ऊंची नाली बनाई गई, जिसपर भाजपा नेता ने ही सवाल उठा दिए। पार्षद जी ने सफाई दी कि रोड को नाली के लेवल का बनाया जाएगा, लेकिन अब उसी नाली को तोड़कर छोटा किया जा रहा है। जनता के टैक्स के पैसों की इस बर्बादी और गलत इंजीनियरिंग पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट। इटारसी और आसपास की हर बड़ी खबर और अपडेट्स के लिए पेज को लाइक और फॉलो जरूर करें! हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #ItarsiUpdate #MadhyaPradeshNews #NagarpalikaItarsi #MPNews #JatavMohallaItarsi #LocalNews #DevelopmentIssues इटारसी में नाली निर्माण का अजीब कारनामा! भाजपा नेता के सवाल पर पार्षद की सफाई, फिर खुद ही तुड़वाई नाली | Itarsi News डिस्क्रिप्शन (Description): इटारसी के वार्ड 12 (जाटव मोहल्ला) में नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खुल गई है! पहले लाखों की लागत से ऊंची नाली बनाई गई, जिसपर भाजपा नेता ने ही सवाल उठा दिए। पार्षद जी ने सफाई दी कि रोड को नाली के लेवल का बनाया जाएगा, लेकिन अब उसी नाली को तोड़कर छोटा किया जा रहा है। जनता के टैक्स के पैसों की इस बर्बादी और गलत इंजीनियरिंग पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट। इटारसी और आसपास की हर बड़ी खबर और अपडेट्स के लिए पेज को लाइक और फॉलो जरूर करें! हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #ItarsiUpdate #MadhyaPradeshNews #NagarpalikaItarsi #MPNews #JatavMohallaItarsi #LocalNews #DevelopmentIssues1
- राष्ट्रीय कबड्डी में सिवनी मालवा का परचम, मध्यप्रदेश ने जीता गोल्ड मेडल जयपुर में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका वर्ग ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव सिवनी मालवा। राजस्थान के जयपुर में आयोजित कबड्डी नेशनल खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि में सिवनी मालवा की नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल सिवनी मालवा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा से जुड़े खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का परिचय देते हुए मध्यप्रदेश को प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान बालक वर्ग में अशोक, सुबकनन्दन, अफताब, पियूष, हर्ष, अविनेशक, मयंक, आयुष, आदिश, ओमकार, मनीष, निलेश, देव, अनिल, सर्मिल, अभिमन्यु और सुशील ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में भी बेटियों ने लहराया परचम बालिका वर्ग में दीपिका मालवीय, दीपिका मसूरिया, नीलम दुबे, निकिता, सलोनी, पिहु, कनक, पूर्वी, नुरी, संगीता, गीतांजलि और माही ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में योगदान दिया। राष्ट्रीय मंच पर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से सिवनी मालवा की बेटियों की खेल प्रतिभा को नई पहचान मिली है। कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन में मिली सफलता टीम की इस शानदार उपलब्धि में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा की कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास, खेल की तकनीक, फिटनेस और टीम रणनीति के लिए तैयार किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया, वह उनके निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन का परिणाम रहा। गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र में खुशी मध्यप्रदेश की टीम द्वारा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीतने पर सिवनी मालवा के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिवनी मालवा, नर्मदापुरम और पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।1
- अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है- दूसरों के जीवन में खुशी परोसना- सोहागपुर (नर्मदापुरम) सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है- आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को एक अत्यंत भावुक एवं पुण्य क्षण... तिलक वार्ड के हमारे प्रिय स्वर्गीय अजय यादव (बजरंगी) जी के छोटे भाई स्वर्गीय संजय यादव जी की आत्मा की शांति के लिए, उनके परिवार ने यादगार पहल की। गंगाजली पूजन के इस पवित्र दिन को भूखे को भोजन कराने से सुंदर और क्या हो सकता है? राम रहीम रोटी बैंक में आज नर्मदा परिक्रमा के पथिकों, बेसहारा, बेघर बुजुर्गों और जरूरतमंदों की थाली खीर-पूड़ी, सब्जी और गरमा-गरम हलवे से सजाई गई। हर निवाले में संजय जी के लिए प्रार्थना थी, हर मुस्कान में उनके लिए शांति की कामना थी। इस पुण्य रसोई में पुत्र कृष्णा यादव, भतीजी भावना यादव और पूरे परिवार ने स्वयं अपने हाथों से परोसकर बताया कि अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है - दूसरों के जीवन में खुशी परोसना। विनम्र श्रद्धांजलि, सादर नमन🙏1
- *कुसुम महाविद्यालय में सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शुभारंभ** सिवनी- मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशन एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 30 दिवसीय अल्पावधि रोजगारुन्मुखी प्रशिक्षण शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें महाविद्यालय एवं नूर बुटीक सिवनी मालवा के मध्य एम ओ यू के माध्यम से प्रशिक्षण द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने की पहल है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र के प्रभारी डॉ सुनील कुमार सोनी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। कार्य को बड़ा बनाती है उसके प्रति हमारी निष्ठा, समर्पण और सकारात्मक सोच। उन्होंने विद्यार्थियों से सीखे जा रहे कौशल को पूरे मनोयोग से आत्मसात करने का आह्वान किया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ संयोजक डॉ.नवनीत कुमार सोनारे ने कहा कि सिलाई, कढ़ाई और डिजाइन जैसे कौशल विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर काम के अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। प्रशिक्षण के जरिए विद्यार्थी अपने हुनर को आय के साधन और आगे चलकर स्वरोजगार का आधार बना सकते हैं। श्रीमती हिना बेगम प्रशिक्षक नूर बुटीक सेंटर सिवनी मालवा ने पढ़ाई के साथ हुनर को आत्मनिर्भरता की आधारशिला बताया। सिलाई और कढ़ाई केवल एक हुनर नहीं, बल्कि कपड़े पर अपनी कल्पनाओं को जीवंत करने की एक अद्भुत कला है। श्रीमती विजयश्री मालवीय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग केवल किताबी ज्ञान या डिग्री हासिल करने का नहीं है, बल्कि कौशल विकास का है। शिक्षा हमें ज्ञान देती है, लेकिन कौशल हमें उस ज्ञान को असल जिंदगी में इस्तेमाल करना सिखाता है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रश्मि सोनी ने कहा कि प्रयास है कि विद्यार्थी केवल नौकरी तलाशने वाले न बनें, बल्कि अपने कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर पैदा करने की क्षमता विकसित करें। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम का संचालन डॉ निधि छीपा द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मोहन सिंह गुर्जर, श्री कमल सिंह अहिरवार श्री तनय सितोरे, श्री हरिओम पटेल श्रीमति अंजलि भट्ट डॉ रेखा पटेल डॉ प्रीति गुप्ता, डॉ स्वाति उपाध्याय, डॉ सौरभ तिवारी श्री अभिषेक गोलाईत श्री गौरव बिल्थरिया श्री सोमेश राठौर श्री कैलाश गढ़वाल एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे l1