राष्ट्रीय कबड्डी में सिवनी मालवा का परचम, मध्यप्रदेश ने जीता गोल्ड मेडल जयपुर में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका वर्ग ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव सिवनी मालवा। राजस्थान के जयपुर में आयोजित कबड्डी नेशनल खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि में सिवनी मालवा की नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल सिवनी मालवा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा से जुड़े खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का परिचय देते हुए मध्यप्रदेश को प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान बालक वर्ग में अशोक, सुबकनन्दन, अफताब, पियूष, हर्ष, अविनेशक, मयंक, आयुष, आदिश, ओमकार, मनीष, निलेश, देव, अनिल, सर्मिल, अभिमन्यु और सुशील ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में भी बेटियों ने लहराया परचम बालिका वर्ग में दीपिका मालवीय, दीपिका मसूरिया, नीलम दुबे, निकिता, सलोनी, पिहु, कनक, पूर्वी, नुरी, संगीता, गीतांजलि और माही ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में योगदान दिया। राष्ट्रीय मंच पर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से सिवनी मालवा की बेटियों की खेल प्रतिभा को नई पहचान मिली है। कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन में मिली सफलता टीम की इस शानदार उपलब्धि में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा की कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास, खेल की तकनीक, फिटनेस और टीम रणनीति के लिए तैयार किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया, वह उनके निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन का परिणाम रहा। गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र में खुशी मध्यप्रदेश की टीम द्वारा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीतने पर सिवनी मालवा के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिवनी मालवा, नर्मदापुरम और पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
राष्ट्रीय कबड्डी में सिवनी मालवा का परचम, मध्यप्रदेश ने जीता गोल्ड मेडल जयपुर में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका वर्ग ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव सिवनी मालवा। राजस्थान के जयपुर में आयोजित कबड्डी नेशनल खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि में सिवनी मालवा की नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल सिवनी मालवा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा से जुड़े खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का परिचय देते हुए मध्यप्रदेश को प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान बालक वर्ग में अशोक, सुबकनन्दन, अफताब, पियूष, हर्ष, अविनेशक, मयंक, आयुष, आदिश, ओमकार, मनीष, निलेश, देव, अनिल, सर्मिल, अभिमन्यु और सुशील ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में भी बेटियों ने लहराया परचम बालिका वर्ग में दीपिका मालवीय, दीपिका मसूरिया, नीलम दुबे, निकिता, सलोनी, पिहु, कनक, पूर्वी, नुरी, संगीता, गीतांजलि और माही ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में योगदान दिया। राष्ट्रीय मंच पर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से सिवनी मालवा की बेटियों की खेल प्रतिभा को नई पहचान मिली है। कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन में मिली सफलता टीम की इस शानदार उपलब्धि में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा की कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास, खेल की तकनीक, फिटनेस और टीम रणनीति के लिए तैयार किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया, वह उनके निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन का परिणाम रहा। गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र में खुशी मध्यप्रदेश की टीम द्वारा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीतने पर सिवनी मालवा के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिवनी मालवा, नर्मदापुरम और पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
- नानपा-कुंडला मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, आज नर्मदापुरम कलेक्टर का करेंगे घेराव नर्मदापुरम। जिले के नानपा क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब बढ़ता जा रहा है। कई वर्षों से कच्ची सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। अब ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर आज नर्मदापुरम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। बारिश के दिनों में कच्ची सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिसके चलते स्कूली बच्चों, किसानों और आम ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क निर्माण को लेकर कई बार शासन और प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। यह मार्ग नानपा, कुंडला सहित आसपास के कई ग्रामों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण न केवल दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बच्चों को स्कूल जाने और ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए आने-जाने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे ग्रामीण लगातार मांग के बावजूद सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब प्रशासन के सामने अपनी बात मजबूती से रखने का फैसला किया है। ग्रामीण आज नर्मदापुरम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन करेंगे तथा सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंप सकते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण की स्वीकृति और कार्य शुरू कराया जाए, ताकि वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन इस सड़क को लेकर क्या कदम उठाता है और उन्हें सड़क निर्माण की सौगात कब तक मिलती है।2
- 📢 नानपा–कुल्हड़ा सड़क संघर्ष आंदोलन आज गड्ढे में भरा पानी में बैठकर किया शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ। 10 सितंबर 2026 को गड्ढों में बैठकर ग्रामीण जन करेंगे शांतिपूर्ण प्रदर्शन। 11 सितंबर 2026 को धरना स्थल से नर्मदापुरम तक पैदल मार्च किया जाएगा। 📍 धरना स्थल: नानपा ढाना, तहसील डोलरिया, जिला नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश अब बहाने नहीं, पक्की सड़क चाहिए। ग्रामीणों का संघर्ष — सड़क के अधिकार के लिए। #नानपा_कुल्हड़ा_सड़क_संघर्ष_आंदोलन2
- इटारसी में नाली निर्माण का अजीब कारनामा! भाजपा नेता के सवाल पर पार्षद की सफाई, फिर खुद ही तुड़वाई नाली | Itarsi News डिस्क्रिप्शन (Description): इटारसी के वार्ड 12 (जाटव मोहल्ला) में नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खुल गई है! पहले लाखों की लागत से ऊंची नाली बनाई गई, जिसपर भाजपा नेता ने ही सवाल उठा दिए। पार्षद जी ने सफाई दी कि रोड को नाली के लेवल का बनाया जाएगा, लेकिन अब उसी नाली को तोड़कर छोटा किया जा रहा है। जनता के टैक्स के पैसों की इस बर्बादी और गलत इंजीनियरिंग पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट। इटारसी और आसपास की हर बड़ी खबर और अपडेट्स के लिए पेज को लाइक और फॉलो जरूर करें! हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #ItarsiUpdate #MadhyaPradeshNews #NagarpalikaItarsi #MPNews #JatavMohallaItarsi #LocalNews #DevelopmentIssues इटारसी में नाली निर्माण का अजीब कारनामा! भाजपा नेता के सवाल पर पार्षद की सफाई, फिर खुद ही तुड़वाई नाली | Itarsi News डिस्क्रिप्शन (Description): इटारसी के वार्ड 12 (जाटव मोहल्ला) में नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल खुल गई है! पहले लाखों की लागत से ऊंची नाली बनाई गई, जिसपर भाजपा नेता ने ही सवाल उठा दिए। पार्षद जी ने सफाई दी कि रोड को नाली के लेवल का बनाया जाएगा, लेकिन अब उसी नाली को तोड़कर छोटा किया जा रहा है। जनता के टैक्स के पैसों की इस बर्बादी और गलत इंजीनियरिंग पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट। इटारसी और आसपास की हर बड़ी खबर और अपडेट्स के लिए पेज को लाइक और फॉलो जरूर करें! हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #ItarsiUpdate #MadhyaPradeshNews #NagarpalikaItarsi #MPNews #JatavMohallaItarsi #LocalNews #DevelopmentIssues1
- प्रतिबंध के बावजूद छिदगांव रोड पर दौड़ रहे बड़े बड़े भारी वाहन,दुर्घटना का अंदेशा बढ़ा प्रतिबंध के बावजूद छिदगांव रोड पर दौड़ रहे बड़े बड़े भारी वाहन,दुर्घटना का अंदेशा बढ़ा हरदा/टिमरनी- छिदगांव रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन निर्बाध गति से निकल रहे। आज शाम बड़े वाहनों के आने-जाने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे रहवासियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण के चलते मार्ग निर्माण अधर में लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर यातायात बाधित हुआ और देखते ही देखते जाम लगने की नोबत बन गई। मीडियाकर्मियों ने एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को निकलवाया।महिलाओं ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि घर से लगकर वाहन निकल रहे,हम लोग घर से बाहर निकलने में खतरा महसूस कर रहे। रहवासियों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद बड़े वाहनों का प्रवेश जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रतिबंध के आदेश का पालन कौन करवाएगा और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक कब लगेगी? रहवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि छिदगांव रोड पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि बार-बार लगने वाले जाम और दुर्घटना की आशंका से लोगों को राहत मिल सके।4
- गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन, सड़क पर भरे पानी में तैरे ग्रामीण शीघ्र सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार नर्मदापुरम। के डोलरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नानपा में टिगरिया से कुल्हड़ा मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सड़क के गड्ढों में बैठने के साथ-साथ बारिश के पानी से लबालब सड़क पर तैरते हुए भी नजर आए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। टिगरिया से कुल्हड़ा जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों के लिए रास्ता पार करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कोई गड्ढे में बैठा नजर आया तो कोई सड़क पर भरे पानी में तैरकर विरोध जताता दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क करीब 20 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क खराब हो गई। जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। वहीं सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन नानपा में रेत खदान स्वीकृत नहीं होने के कारण प्रस्ताव पर आपत्ति लग गई और सड़क का काम आगे नहीं बढ़ सका। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह मार्ग अब ‘मौत का सफर’ बन चुका है। ग्रामीणों की मुख्य मांग टिगरिया-कुल्हड़ा मार्ग का तत्काल और स्थायी निर्माण कराना है। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सड़क निर्माण का काम जमीन पर शुरू होना चाहिए। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान भी किया है। आज गड्ढों में बैठकर और सड़क पर भरे पानी में उतरकर प्रदर्शन किया गया, जबकि कल नानपा से नर्मदापुरम स्थित नर्मदा भवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। ग्रामीण नर्मदा भवन पहुंचकर अधिकारियों के सामने सड़क निर्माण की मांग रखेंगे और जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।1
- 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल एवं नर्मदापुरम के नागरिकों ने किया नगर पालिका का घेराव एवं सीएमओ का पुतला दहन नर्मदापुरम शहर में व्याप्त विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं अव्यवस्थाओं के विरोध में आज राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल एवं नर्मदापुरम के नागरिकों द्वारा नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सतरस्ता पर नगर पालिका CMO का पुतला दहन कर शहर की बदहाल व्यवस्थाओं के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके पश्चात नागरिकों द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका का घेराव किया गया। इस दौरान नर्मदापुरम शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर 13 सूत्रीय मांगपत्र नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी को सौंपा गया। मांगपत्र के माध्यम से शहर की सड़क, नाली, सफाई, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, अमृत जल एवं सीवरेज कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों, सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, छात्रावासों एवं विद्यालयों के आसपास की सफाई सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की गई। राजेंद्र मालवीय ने कहा कि नर्मदापुरम शहर में लंबे समय से अनेक समस्याएं बनी हुई हैं, जिसके कारण आम नागरिकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुई हैं, गड्ढे और जलभराव की समस्या है, स्ट्रीट लाइट बंद हैं तथा सफाई एवं नाली व्यवस्था भी प्रभावित है। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि 13 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कर समय-सीमा निर्धारित करते हुए शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि शहर की अव्यवस्थाओं से नागरिकों को राहत मिल सके। इस अवसर पर राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नर्मदापुरम के नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सीताशरण पांडे, राकेश कुमार जराठे, आर एन गुप्ता, कासिम अली, सुनील कहार, योगेश साहू, अमोद ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, मयूर पटेल, मयंक प्रजापति, डोरीलाल अहिरवार, ओमप्रकाश अहिरवार, कमलेश गढ़वाल, शशांक रावत, सुमेर सिंह प्रजापति, राहुल मीना, रामकृष्ण मेहरा, बल्लू भाईसहित नर्मदापुरम के अन्य नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों का स्पष्ट संदेश “अब केवल आश्वासन नहीं, जमीन पर समाधान चाहिए। नर्मदापुरम की जनता अपने शहर की मूलभूत सुविधाओं के लिए आवाज उठाती रहेगी।”3
- *ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान?* *भारत में कहीं नहीं पाए जाते* *ओडिशा के बालासोर जिले में ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे।* *जानवरों के लिए काम करने वाली स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानवरों की तस्करी की संभावना की जांच की जा रही है।* *स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्क्यू किए गए पांचों जानवरों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा*। *बता दें कि ओरंगुटान प्राकृतिक रूप से केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के दो द्वीपों बोर्नियो और सुमात्रा पर पाए जाते हैं, ऐसे में उनका ओडिशा पहुंचना सवाल खड़े करता है।*1
- राष्ट्रीय कबड्डी में सिवनी मालवा का परचम, मध्यप्रदेश ने जीता गोल्ड मेडल जयपुर में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बालक-बालिका वर्ग ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव सिवनी मालवा। राजस्थान के जयपुर में आयोजित कबड्डी नेशनल खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि में सिवनी मालवा की नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल सिवनी मालवा बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा से जुड़े खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का परिचय देते हुए मध्यप्रदेश को प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान बालक वर्ग में अशोक, सुबकनन्दन, अफताब, पियूष, हर्ष, अविनेशक, मयंक, आयुष, आदिश, ओमकार, मनीष, निलेश, देव, अनिल, सर्मिल, अभिमन्यु और सुशील ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में भी बेटियों ने लहराया परचम बालिका वर्ग में दीपिका मालवीय, दीपिका मसूरिया, नीलम दुबे, निकिता, सलोनी, पिहु, कनक, पूर्वी, नुरी, संगीता, गीतांजलि और माही ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में योगदान दिया। राष्ट्रीय मंच पर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से सिवनी मालवा की बेटियों की खेल प्रतिभा को नई पहचान मिली है। कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन में मिली सफलता टीम की इस शानदार उपलब्धि में नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा की कोच पलक राठौर के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास, खेल की तकनीक, फिटनेस और टीम रणनीति के लिए तैयार किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया, वह उनके निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन का परिणाम रहा। गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र में खुशी मध्यप्रदेश की टीम द्वारा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीतने पर सिवनी मालवा के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नर्मदांचल अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नर्मदांचल अकादमी, सिवनी मालवा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिवनी मालवा, नर्मदापुरम और पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।1