Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में अग्निशमन दस्ता टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र की घरेलू महिलाओं के बीच नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
JantaStarNews
समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में अग्निशमन दस्ता टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र की घरेलू महिलाओं के बीच नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के समस्तीपुर जिले अंतर्गत सिंधिया प्रखंड के नीरपुर भड़रिया पंचायत भवन परिसर में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत नीरपुर भड़रिया की मुखिया मिंटू देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने कार्यक्रम की विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर गुड गवर्नेंस थीम पर चर्चा करते हुए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली लाभकारी योजनाओं के सफल संचालन और क्रियान्वयन पर बल दिया गया। इसके माध्यम से क्षेत्र के विकास, सामाजिक उत्थान और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता से होने वाली आर्थिक व सामाजिक प्रगति को दर्शाया गया। कार्यक्रम में नामित सचिव सह राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार पासवान, ग्रामीण आवास सहायक राजीव रंजन, ग्राम कचहरी सचिव सुरेंद्र कुमार और कार्यपालक सहायक प्रवीण कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और दर्जनों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।1
- बिहार के दरभंगा जिले स्थित बिरौल में पिछले कई दिनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में एक बार पानी भर जाने के बाद लगभग महीने भर तक उसकी निकासी नहीं हो पाती है, जिससे पानी लगातार जमा रहता है।1
- बिहार के बेगूसराय में भव्य श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली गई है। इस भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं के इस भारी जमावड़े के साथ ही पूरा जिला भक्ति के माहौल में डूब गया है।1
- दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड में अपने खिलाफ दर्ज हुई FIR पर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर महेंद्र पासवान ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ़ कहा है कि झूठा मामला दर्ज कराने या धमकियाँ देने से वे डरने वाले नहीं हैं और न ही अपनी आवाज़ बंद करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे कानून और न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं। कोर्ट द्वारा निर्देश दी गई तारीख पर वे उपस्थित होकर अपना पक्ष कानूनी रूप से रखेंगे। उनका आरोप है कि तारडीह प्रखंड की BDO प्रीति कुमारी और आंगनवाड़ी सेविका नसराह खातून ने उनके विरुद्ध झूठा मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि उनके पास उपलब्ध साक्ष्य यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की पुष्टि करते हैं, तो वे उन्हें सक्षम अधिकारियों और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। झूठे मुकदमों और धमकियों के बावजूद पीछे न हटने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और पारदर्शिता के लिए उनकी यह लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लगातार जारी रहेगी।1
- समस्तीपुर के नगर क्षेत्र में जर्जर सड़कों, नाला, जलनिकासी, पेयजल की समस्या और आवास योजना में धांधली को लेकर भाकपा माले ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बदहाल सड़कों के कारण आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है, वहीं आवास योजना में अनियमितता और लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इन जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इधर, हरिशंकरपुर बघौनी में रविवार को खेग्रामस की ओर से चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत 47 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। इस अभियान का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि दलितों, गरीबों, खेत मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन विस्तार जरूरी है। इसके साथ ही सड़क, पानी और आवास योजना में पात्र गरीबों को हक दिलाने की मांग को लेकर आगामी 10 अगस्त को होने वाले नगर परिषद कार्यालय घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।1
- समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में अग्निशमन दस्ता टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्र की घरेलू महिलाओं के बीच नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।1
- दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र स्थित कोनी घाट पर पुलिस की गाड़ी से एक बालक जख्मी हो गया। हादसे में जख्मी बालक के इलाज के लिए भटक रही मां ने अब वरीय पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।1