Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ- "लोकभवन में फंसी लिफ्ट" लोकभवन में पंचम तल तक पहुंचाने वाली दो लिफ्ट में से एक आज दोपहर फंस गई वीडियो में जो लिफ्ट दिख रही है उसके बगल वाली दूसरी लिफ्ट वीवीआईपी के लिए है लिफ्ट के भीतर एक व्यक्ति मौजूद बताया जा रहा है फिलहाल लोकभवन का टेक्निकल स्टाफ मौके पर मौजूद है, लिफ्ट में कैद व्यक्ति से मोबाइल फोन पर बात की जा रही है। लखनऊ- "लोकभवन में फंसी लिफ्ट" लोकभवन में पंचम तल तक पहुंचाने वाली दो लिफ्ट में से एक आज दोपहर फंस गई वीडियो में जो लिफ्ट दिख रही है उसके बगल वाली दूसरी लिफ्ट वीवीआईपी के लिए है लिफ्ट के भीतर एक व्यक्ति मौजूद बताया जा रहा है फिलहाल लोकभवन का टेक्निकल स्टाफ मौके पर मौजूद है, लिफ्ट में कैद व्यक्ति से मोबाइल फोन पर बात की जा रही है।
अचूक रणनीति अख़बार
लखनऊ- "लोकभवन में फंसी लिफ्ट" लोकभवन में पंचम तल तक पहुंचाने वाली दो लिफ्ट में से एक आज दोपहर फंस गई वीडियो में जो लिफ्ट दिख रही है उसके बगल वाली दूसरी लिफ्ट वीवीआईपी के लिए है लिफ्ट के भीतर एक व्यक्ति मौजूद बताया जा रहा है फिलहाल लोकभवन का टेक्निकल स्टाफ मौके पर मौजूद है, लिफ्ट में कैद व्यक्ति से मोबाइल फोन पर बात की जा रही है। लखनऊ- "लोकभवन में फंसी लिफ्ट" लोकभवन में पंचम तल तक पहुंचाने वाली दो लिफ्ट में से एक आज दोपहर फंस गई वीडियो में जो लिफ्ट दिख रही है उसके बगल वाली दूसरी लिफ्ट वीवीआईपी के लिए है लिफ्ट के भीतर एक व्यक्ति मौजूद बताया जा रहा है फिलहाल लोकभवन का टेक्निकल स्टाफ मौके पर मौजूद है, लिफ्ट में कैद व्यक्ति से मोबाइल फोन पर बात की जा रही है।
More news from Varanasi and nearby areas
- गाजीपुर यात्रियों से भरी बस पलटी। दर्जनों यात्री हुए घायल। महाराष्ट्र से नेपाल जा रही थी टूरिस्ट बस। बस में करीब 45 यात्री थे सवार। नंदगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर हुई दुर्घटना।1
- उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के नियामताबाद ब्लॉक स्थित एकौनी गांव आज पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरा है। जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय हालात—खासतौर पर ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच तनाव—के चलते LPG गैस संकट गहराता जा रहा है, वहीं यह गांव इस समस्या से पूरी तरह बेफिक्र है। 125 घरों में पाइपलाइन से गोबर गैस एकौनी गांव के 125 घरों में आज बिना किसी रुकावट के पाइपलाइन के जरिए गोबर गैस (बायोगैस) पहुंच रही है। जहां जिले के अन्य इलाकों में गैस सिलेंडर के लिए 8–10 दिन का इंतजार और लंबी कतारें देखी जा रही हैं, वहीं इस गांव में लोग आराम से खाना बना रहे हैं। चंद्रप्रकाश सिंह की पहल बनी बदलाव की कहानी गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह, जो बी-टेक स्नातक हैं, उन्होंने अपनी सोच और संसाधनों का सही उपयोग कर यह बदलाव किया। उनके पास लगभग 200 गायें हैं रोज़ाना करीब 3000 किलो गोबर निकलता है पहले यह गोबर बेकार चला जाता था लेकिन चंद्रप्रकाश ने इसे अवसर में बदला और एक बायोगैस प्लांट स्थापित कर दिया। आज यही प्लांट पूरे गांव के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत बन चुका है। 4 साल से सफल संचालन यह प्रोजेक्ट पिछले 4 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक चल रहा है। पाइपलाइन के माध्यम से हर घर तक गैस कनेक्शन दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को LPG सिलेंडर की झंझट से पूरी तरह छुटकारा मिल गया है। महिलाओं ने बताई सबसे बड़ी राहत गांव की गृहिणियों का कहना है: अब सिलेंडर बुकिंग और इंतजार की परेशानी खत्म खाना जल्दी और स्वादिष्ट बनता है खर्च में भारी बचत पूरे देश के लिए मॉडल एकौनी गांव की यह पहल दिखाती है कि स्थानीय संसाधनों का सही उपयोग कर न केवल ऊर्जा संकट से निपटा जा सकता है, बल्कि आत्मनिर्भर भी बना जा सकता है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- मिर्जापुर: नगर के बरोधा कचार स्थित मां शारदा लॉन में विश्व हिंदू रक्षा परिषद यानी वीएचआरपी द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य स्थिति के रूप में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय मौजूद रहे और सम्मेलन बड़ा ऐलान किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किशन तिवारी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि देशभर में 5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए एक व्यापक विस्तार अभियान चलाने की बात कही गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने “सनातन आयोग” के गठन की मांग को जोर-शोर से उठाया। उनका कहना है कि सनातन धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की अपील की। इसके साथ ही गोपाल राय ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करना जरूरी है, ताकि संसाधनों का संतुलित उपयोग हो सके और विकास की गति बनी रहे।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीएचआरपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।1
- टोल प्लाजा फ्री करने की मांग ने पकड़ा तूल, कांग्रेस के धरने को 'आप' का मिला खुला समर्थन1
- मीरजापुर । जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कछवां एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने करीब 5 करोड़ मूल्य की अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना कछवां क्षेत्र के भैंसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला (28 वर्ष), विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह (31 वर्ष) एवं अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही (35 वर्ष), निवासी ग्राम बरैनी, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.170 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (MDMA), चार मोबाइल फोन एवं ₹600 नकद बरामद किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे मादक पदार्थ को जनपद भदोही से खरीदकर वाराणसी में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस संबंध में थाना कछवां पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं, अभियुक्तों की मोटरसाइकिल का वैध कागजात न होने पर धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अमरजीत चौहान, निरीक्षक राजीव सिंह एवं उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।4
- लखनऊ- "लोकभवन में फंसी लिफ्ट" लोकभवन में पंचम तल तक पहुंचाने वाली दो लिफ्ट में से एक आज दोपहर फंस गई वीडियो में जो लिफ्ट दिख रही है उसके बगल वाली दूसरी लिफ्ट वीवीआईपी के लिए है लिफ्ट के भीतर एक व्यक्ति मौजूद बताया जा रहा है फिलहाल लोकभवन का टेक्निकल स्टाफ मौके पर मौजूद है, लिफ्ट में कैद व्यक्ति से मोबाइल फोन पर बात की जा रही है।1
- राजघाट पुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित राजघाट पुल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पुल पर चढ़ गया और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस व राहत टीम को सूचना दी गई। कुछ देर बाद युवक ने अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक को बाहर निकाला। एनडीआरएफ के जवानों ने मौके पर ही युवक को सीपीआर और प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे तुरंत मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह जीवित है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।3
- Post by Jitendra bahadur Dubey1