logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजघाट पुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती राजघाट पुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित राजघाट पुल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पुल पर चढ़ गया और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस व राहत टीम को सूचना दी गई। कुछ देर बाद युवक ने अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक को बाहर निकाला। एनडीआरएफ के जवानों ने मौके पर ही युवक को सीपीआर और प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे तुरंत मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह जीवित है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

8 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
8 hrs ago

राजघाट पुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती राजघाट पुल से युवक ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित राजघाट पुल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पुल पर चढ़ गया और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस व राहत टीम को सूचना दी गई। कुछ देर बाद युवक ने अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक को बाहर निकाला। एनडीआरएफ के जवानों ने मौके पर ही युवक को सीपीआर और प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे तुरंत मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह जीवित है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from Varanasi and nearby areas
  • इच्छाशक्ति हो तो फर्क पड़ता है: चेतगंज में दिखा असर, जाम से मिली राहत वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में स्थित आर्य महिला स्कूल के आसपास छुट्टी के समय रोजाना लगने वाला भीषण जाम आज नज़र नहीं आया। आम दिनों में यहां अभिभावकों और वाहनों की भारी भीड़ के चलते सड़कें जाम से जूझती रहती थीं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन आज तस्वीर कुछ अलग रही। थाना प्रभारी चेतगंज ने खुद मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूल छुट्टी के समय ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात सामान्य रूप से चलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यदि इसी तरह नियमित रूप से निगरानी और प्रबंधन किया जाए, तो रोज लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिल सकती है। यह पहल इस बात का उदाहरण है कि यदि जिम्मेदारी के साथ इच्छाशक्ति जुड़ जाए, तो हालात बदलने में देर नहीं लगती।
    1
    इच्छाशक्ति हो तो फर्क पड़ता है: चेतगंज में दिखा असर, जाम से मिली राहत
वाराणसी के चेतगंज क्षेत्र में स्थित आर्य महिला स्कूल के आसपास छुट्टी के समय रोजाना लगने वाला भीषण जाम आज नज़र नहीं आया। आम दिनों में यहां अभिभावकों और वाहनों की भारी भीड़ के चलते सड़कें जाम से जूझती रहती थीं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी।
लेकिन आज तस्वीर कुछ अलग रही। थाना प्रभारी चेतगंज ने खुद मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूल छुट्टी के समय ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात सामान्य रूप से चलता दिखाई दिया।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यदि इसी तरह नियमित रूप से निगरानी और प्रबंधन किया जाए, तो रोज लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिल सकती है।
यह पहल इस बात का उदाहरण है कि यदि जिम्मेदारी के साथ इच्छाशक्ति जुड़ जाए, तो हालात बदलने में देर नहीं लगती।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    8 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *उत्तर-प्रदेश सरकार के सुपरस्टार IAS सुप्रीमकोर्ट में डांट खा रहे है!* मेरठ के मंडलायुक्त रहे IAS ह्रषिकेश भास्कर यशोद ने सुप्रीमकोर्ट के "सेन्ट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण आदेश" के खिलाफ "प्रमुख नेताओं" के दबाब में एक आर्डर जारी किया जिसमें "ध्वस्तीकरण अब नही होगा" लिखा गया था. प्रदेश के आवास विकास चेयरमैन पी. गुरूप्रसाद ने SC को बताया- "कमिश्नर के आर्डर की वजह से विभाग SC के आदेश का अनुपालन नही कर सका." पूर्व कमिश्नर ने अपने ही आदेश को "मीटिंग की मिनिट्स" बताकर सुप्रीमकोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की. IAS को आईना दिखाते हुए SC के जज ने कमिश्नर का आर्डर अदालत में ही पढ़ दिया. कहा- "आप इसे मिनिट्स कहते है, आपको आर्डर और मिनिट्स की समझ नही है. आपने यह आर्डर कैसे पास किया? किसने आपको ऑथोराइज किया इसके लिए?" "आपको यह मीटिंग करने, आर्डर करने के लिए किसने कहा. आपको इस कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराना था. आपने इस अदालत को चुनौती दी है."
    1
    *उत्तर-प्रदेश सरकार के सुपरस्टार IAS सुप्रीमकोर्ट में डांट खा रहे है!*
मेरठ के मंडलायुक्त रहे IAS ह्रषिकेश भास्कर यशोद ने सुप्रीमकोर्ट के "सेन्ट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण आदेश" के खिलाफ "प्रमुख नेताओं" के दबाब में एक आर्डर जारी किया जिसमें "ध्वस्तीकरण अब नही होगा" लिखा गया था. प्रदेश के आवास विकास चेयरमैन पी. गुरूप्रसाद ने SC को बताया- "कमिश्नर के आर्डर की वजह से विभाग SC के आदेश का अनुपालन नही कर सका." 
पूर्व कमिश्नर ने अपने ही आदेश को "मीटिंग की मिनिट्स" बताकर सुप्रीमकोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की. IAS को आईना दिखाते हुए SC के जज ने कमिश्नर का आर्डर अदालत में ही पढ़ दिया. कहा- "आप इसे मिनिट्स कहते है, आपको आर्डर और मिनिट्स की समझ नही है. आपने यह आर्डर कैसे पास किया? किसने आपको ऑथोराइज किया इसके लिए?" 
"आपको यह मीटिंग करने, आर्डर करने के लिए किसने कहा. आपको इस कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराना था. आपने इस अदालत को चुनौती दी है."
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    1
    सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • वाराणसी, 09 अप्रैल। गंगा नदी में जल गश्त के दौरान आज राजघाट ब्रिज के पास एक व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई। एनडीआरएफ की टीम, जो उस समय गंगा नदी में नियमित गश्त पर तैनात थी, ने स्थिति को तुरंत भांपते हुए त्वरित कार्रवाई की और डूब रहे युवक के सफल रेस्क्यू को अंजाम दिया। एनडीआरएफ की टीम उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में गंगा नदी में निरंतर एवं नियमित जल गश्त करती रहती हैं। घटना के समय गंगा नदी में गश्त कर रही एनडीआरएफ टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। एनडीआरएफ के रेस्क्यूअर्स ने बिना समय गंवाए गहरे पानी में छलांग लगाई और अन्य रेस्क्यूअर्स के साथ मिलकर युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि युवक कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। तत्पश्चात रेस्क्यूअर्स द्वारा तुरंत प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक उपाय (जैसे पानी निकालना एवं सीपीआर प्रदान करना) शुरू किए गए। आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से घाट के किनारे लाया गया तथा उसकी स्थिति सामान्य होने तक लगातार निगरानी एवं सहायता दी गई। एनडीआरएफ द्वारा किए गए इस त्वरित, साहसिक एवं अत्यंत पेशेवर बचाव ने एक बार फिर बल की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं “सेवा और सुरक्षा” के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस वीरतापूर्ण कार्य को प्रत्यक्ष रूप से देखा और एनडीआरएफ के जांबाज रेस्क्यूअर्स की सराहना करते हुए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
    1
    वाराणसी, 09 अप्रैल। गंगा नदी में जल गश्त के दौरान आज राजघाट ब्रिज के पास एक व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई। एनडीआरएफ की टीम, जो उस समय गंगा नदी में नियमित गश्त पर तैनात थी, ने स्थिति को तुरंत भांपते हुए त्वरित कार्रवाई की और डूब रहे युवक के सफल रेस्क्यू को अंजाम दिया। 
एनडीआरएफ की टीम उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में गंगा नदी में निरंतर एवं नियमित जल गश्त करती रहती हैं। घटना के समय गंगा नदी में गश्त कर रही एनडीआरएफ टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। एनडीआरएफ के रेस्क्यूअर्स ने बिना समय गंवाए गहरे पानी में छलांग लगाई और अन्य रेस्क्यूअर्स के साथ मिलकर युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि युवक कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। तत्पश्चात रेस्क्यूअर्स द्वारा तुरंत प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक उपाय (जैसे पानी निकालना एवं सीपीआर प्रदान करना) शुरू किए गए। आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से घाट के किनारे लाया गया तथा उसकी स्थिति सामान्य होने तक लगातार निगरानी एवं सहायता दी गई।
एनडीआरएफ द्वारा किए गए इस त्वरित, साहसिक एवं अत्यंत पेशेवर बचाव ने एक बार फिर बल की उत्कृष्ट कार्यकुशलता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं “सेवा और सुरक्षा” के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस वीरतापूर्ण कार्य को प्रत्यक्ष रूप से देखा और एनडीआरएफ के जांबाज रेस्क्यूअर्स की सराहना करते हुए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेडलाइंस: कलनुआ में 5 साल बाद भी नहीं मिला घरौनी प्रमाण पत्र, ग्रामीण परेशान – जिम्मेदार बेखबर समाचार: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत कलनुआ गांव में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव में लगभग पांच वर्ष पहले पूर्व लेखपाल रमापति सिंह द्वारा ड्रोन के माध्यम से आबादी भूमि का सर्वे कर चिह्नांकन किया गया था। इसके बावजूद आज तक पात्र लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित नहीं किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें उनके अधिकार का दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे वे सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं से वंचित रह जा रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द घरौनी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने हक का अधिकार मिल सके।
    1
    हेडलाइंस:
कलनुआ में 5 साल बाद भी नहीं मिला घरौनी प्रमाण पत्र, ग्रामीण परेशान – जिम्मेदार बेखबर
समाचार:
भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत कलनुआ गांव में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव में लगभग पांच वर्ष पहले 
पूर्व  लेखपाल रमापति सिंह द्वारा ड्रोन के माध्यम से आबादी भूमि का सर्वे कर चिह्नांकन किया गया था। इसके बावजूद आज तक पात्र लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित नहीं किया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें उनके अधिकार का दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे वे सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं से वंचित रह जा रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द घरौनी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने हक का अधिकार मिल सके।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • निजी नर्सिंग होम में चोरी, 11 ताले तोड़ नकदी व सामान पार, डीवीआर भी ले गए चोर गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने करीब 11 ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और नकदी, दवाइयों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके कब्जे में चली गई। गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसी दौरान नंदकिशोर यादव ने भी बताया कि उनके मेडिकल स्टोर से 53 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    निजी नर्सिंग होम में चोरी, 11 ताले तोड़ नकदी व सामान पार, डीवीआर भी ले गए चोर
गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने करीब 11 ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और नकदी, दवाइयों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके कब्जे में चली गई।
गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
इसी दौरान नंदकिशोर यादव ने भी बताया कि उनके मेडिकल स्टोर से 53 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गाजीपुर यात्रियों से भरी बस पलटी। दर्जनों यात्री हुए घायल। महाराष्ट्र से नेपाल जा रही थी टूरिस्ट बस। बस में करीब 45 यात्री थे सवार। नंदगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर हुई दुर्घटना।
    1
    गाजीपुर
यात्रियों से भरी बस पलटी।
दर्जनों यात्री हुए घायल।
महाराष्ट्र से नेपाल जा रही थी टूरिस्ट बस।
बस में करीब 45 यात्री थे सवार।
नंदगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर हुई दुर्घटना।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.