logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर परिषद क्षेत्र राटन स्थित वार्ड संख्या 2 में सहयोग शिविर का आयोजन,विधायक और एसडीओ हुए शामिल। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के राटन स्थित वार्ड संख्या-2 में मंगलवार की दोपहर एक बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी एवं नगर उपसभापति राजेश कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। सबसे अधिक आवेदन जमीन से संबंधित मामलों और राशन कार्ड बनवाने अथवा उसमें सुधार कराने को लेकर आए। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदन भी लोगों ने जमा किए। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने शिविर में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदनों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर के आयोजन को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, नगर परिषद कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

3 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
3 hrs ago

नगर परिषद क्षेत्र राटन स्थित वार्ड संख्या 2 में सहयोग शिविर का आयोजन,विधायक और एसडीओ हुए शामिल। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के राटन स्थित वार्ड संख्या-2 में मंगलवार की दोपहर एक बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी एवं नगर उपसभापति राजेश कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। सबसे अधिक आवेदन जमीन से संबंधित मामलों और राशन कार्ड बनवाने अथवा उसमें सुधार कराने को लेकर आए। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदन भी लोगों ने जमा किए। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने शिविर में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदनों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर के आयोजन को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, नगर परिषद कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • नगर परिषद क्षेत्र राटन स्थित वार्ड संख्या 2 में सहयोग शिविर का आयोजन,विधायक और एसडीओ हुए शामिल। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के राटन स्थित वार्ड संख्या-2 में मंगलवार की दोपहर एक बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी एवं नगर उपसभापति राजेश कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। सबसे अधिक आवेदन जमीन से संबंधित मामलों और राशन कार्ड बनवाने अथवा उसमें सुधार कराने को लेकर आए। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदन भी लोगों ने जमा किए। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने शिविर में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदनों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर के आयोजन को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, नगर परिषद कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
    1
    नगर परिषद क्षेत्र राटन स्थित वार्ड संख्या 2 में सहयोग शिविर का आयोजन,विधायक और एसडीओ हुए शामिल।
गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के राटन स्थित वार्ड संख्या-2 में मंगलवार की दोपहर एक बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी एवं नगर उपसभापति राजेश कुमार पंडित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। सबसे अधिक आवेदन जमीन से संबंधित मामलों और राशन कार्ड बनवाने अथवा उसमें सुधार कराने को लेकर आए।
इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदन भी लोगों ने जमा किए। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने शिविर में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को सुना और उनके आवेदनों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी।
शिविर के आयोजन का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। स्थानीय लोगों ने इस तरह के शिविर के आयोजन को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, नगर परिषद कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • लाइन होटल में शराब पिलाने की सूचना पर छापेमारी, तीन लोग फरार मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप एनएच-333बी के किनारे स्थित पायल लाइन होटल में शराब पिलाए जाने की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में शराब पी रहे तीन लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, होटल संचालक भी पुलिस को देखते ही भाग निकला। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन बरियारपुर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पायल लाइन होटल में कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए उन्होंने तत्काल होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां शराब पी रहे तीनों लोग अपनी बाइक, चाबी, शराब की बोतल और गिलास छोड़कर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन गिलास, एक भरी हुई शराब की बोतल, बाइक और उसकी चाबी बरामद की। बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। ट्रैफिक डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को दी और बरामद सामान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस फरार लोगों और लाइन होटल संचालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लाइन होटल में शराब पिलाने की सूचना पर छापेमारी, तीन लोग फरार मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप एनएच-333बी के किनारे स्थित पायल लाइन होटल में शराब पिलाए जाने की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में शराब पी रहे तीन लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, होटल संचालक भी पुलिस को देखते ही भाग निकला। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन बरियारपुर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पायल लाइन होटल में कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए उन्होंने तत्काल होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां शराब पी रहे तीनों लोग अपनी बाइक, चाबी, शराब की बोतल और गिलास छोड़कर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन गिलास, एक भरी हुई शराब की बोतल, बाइक और उसकी चाबी बरामद की। बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। ट्रैफिक डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को दी और बरामद सामान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस फरार लोगों और लाइन होटल संचालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    1
    लाइन होटल में शराब पिलाने की सूचना पर छापेमारी, तीन लोग फरार
मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप एनएच-333बी के किनारे स्थित पायल लाइन होटल में शराब पिलाए जाने की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में शराब पी रहे तीन लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, होटल संचालक भी पुलिस को देखते ही भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन बरियारपुर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पायल लाइन होटल में कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए उन्होंने तत्काल होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां शराब पी रहे तीनों लोग अपनी बाइक, चाबी, शराब की बोतल और गिलास छोड़कर फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन गिलास, एक भरी हुई शराब की बोतल, बाइक और उसकी चाबी बरामद की। बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
ट्रैफिक डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को दी और बरामद सामान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस फरार लोगों और लाइन होटल संचालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लाइन होटल में शराब पिलाने की सूचना पर छापेमारी, तीन लोग फरार
मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के समीप एनएच-333बी के किनारे स्थित पायल लाइन होटल में शराब पिलाए जाने की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल में शराब पी रहे तीन लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, होटल संचालक भी पुलिस को देखते ही भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन बरियारपुर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पायल लाइन होटल में कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए उन्होंने तत्काल होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां शराब पी रहे तीनों लोग अपनी बाइक, चाबी, शराब की बोतल और गिलास छोड़कर फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन गिलास, एक भरी हुई शराब की बोतल, बाइक और उसकी चाबी बरामद की। बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
ट्रैफिक डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को दी और बरामद सामान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस फरार लोगों और लाइन होटल संचालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • "इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम" के गठन हेतु बैठक संपन्न, अध्यक्ष पद के लिए संजय केशरी के नाम का प्रस्ताव भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आए भीषण त्रासदी के बीच भारत की ओर से सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से इंडो नेपाल फ्रैंडशिप फोरम के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संसाधन संजय केसरी कर रहे थे। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ की विभीषिका के बीच फंसे लोगों को राहत पहुंचाने तथा त्रासदी में मारे गए लोगों को लिए भारत की ओर से केंद्र सरकार द्वारा उठाए जाने कदम की सराहना की गई। बैठक में नेपाल के साथ भारत के मैत्री संबंध तथा अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
    1
    "इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम" के गठन हेतु बैठक संपन्न, अध्यक्ष पद के लिए संजय केशरी के नाम का प्रस्ताव
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आए भीषण त्रासदी के बीच भारत की ओर से सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से इंडो नेपाल फ्रैंडशिप फोरम के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संसाधन संजय केसरी कर रहे थे। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ की विभीषिका के बीच फंसे लोगों को राहत पहुंचाने तथा त्रासदी में मारे गए लोगों को लिए भारत की ओर से केंद्र सरकार द्वारा उठाए जाने कदम की सराहना की गई। बैठक में नेपाल के साथ भारत के मैत्री संबंध तथा अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में
    1
    Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में
    user_Rajkumar Gupta
    Rajkumar Gupta
    Electrician मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    14 hrs ago
  • मानसी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मानसी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित खगड़िया/मानसी: खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस दौरान परिसीमन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, नियमों और आवश्यक बिंदुओं की विस्तार से जानकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका नीरज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजरतन पांडे, प्रखंड उद्योग पदाधिकारी श्याम कुमार तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुमित सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान परिसीमन कार्य को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि संबंधित कार्यों में सभी नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित कर्मी भी मौजूद थे। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कर्मियों को परिसीमन कार्य से जुड़ी जिम्मेदारियों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, ताकि आगामी कार्यों को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
    1
    मानसी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
मानसी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
खगड़िया/मानसी: खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में परिसीमन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस दौरान परिसीमन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, नियमों और आवश्यक बिंदुओं की विस्तार से जानकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका नीरज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजरतन पांडे, प्रखंड उद्योग पदाधिकारी श्याम कुमार तथा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुमित सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान परिसीमन कार्य को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि संबंधित कार्यों में सभी नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित कर्मी भी मौजूद थे। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कर्मियों को परिसीमन कार्य से जुड़ी जिम्मेदारियों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, ताकि आगामी कार्यों को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    21 hrs ago
  • भागलपुर, 31 अगस्त 2026:- भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आज जिले के गोराडीह प्रखंड में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इसका संचालन चंदा दीदी द्वारा किया जाएगा। ज्योति जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य चंदा देवी को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत जीविका सुधा बिक्री केंद्र उपलब्ध कराया गया है। इन्हें योजना के तहत इन्हें द्वितीय और तृतीय किस्त के रूप में 60 हजार रुपए के अनुदान राशि सुधा बिक्री के केंद्र हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। सुधा देवी ने बताया कि सुधा बिक्री केंद्र के रूप में इन्हें आजीविका का साधन उपलब्ध हुए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुधा एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर जिले की प्रत्येक पंचायत में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन बिक्री केंद्रों का संचालन जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ करेंगी। अब तक जिले की 200 से अधिक पंचायतों में जीविका दीदियों का चयन किया जा चुका है। इस पहल से जहां एक ओर ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर सुधा के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद ग्रामीण उपभोक्ताओं तक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलेगी वित्तीय सहायता:- जीविका-सुधा बिक्री केंद्र के लिए चयनित महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 60,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त लाभार्थी महिला को 15,000 रुपये का अंशदान स्वयं करना होगा। इस प्रकार कुल 75 हजार रुपये की पूँजी का उपयोग डीप फ्रीजर, विजी कूलर, परिवहन सहायता सहित डेयरी उत्पादों की खरीद सहित अन्य आवश्यक पूंजीगत व्ययों के लिए किया जाएगा, जिससे बिक्री केंद्र का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके।पात्रता की प्रमुख शर्तें:- इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक महिला के पास पंचायत क्षेत्र में स्वयं की अथवा किराये की दुकान होना आवश्यक है। दुकान का क्षेत्रफल न्यूनतम 70 वर्ग फुट होना चाहिए। साथ ही दुकान में बिजली की समुचित व्यवस्था एवं सड़क संपर्क उपलब्ध होना अनिवार्य है, ताकि उत्पादों का भंडारण एवं ग्राहकों की आवाजाही सुगमता से हो सके।संकुल संघ स्तर पर होगा चयन - योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी इच्छुक महिलाएं आवेदन करेंगी। प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र महिला का चयन किया जाएगा।इस पहल से ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। साथ ही यह योजना महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी। भागलपुर, 31 अगस्त 2026:- भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आज जिले के गोराडीह प्रखंड में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इसका संचालन चंदा दीदी द्वारा किया जाएगा। ज्योति जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य चंदा देवी को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत जीविका सुधा बिक्री केंद्र उपलब्ध कराया गया है। इन्हें योजना के तहत इन्हें द्वितीय और तृतीय किस्त के रूप में 60 हजार रुपए के अनुदान राशि सुधा बिक्री के केंद्र हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। सुधा देवी ने बताया कि सुधा बिक्री केंद्र के रूप में इन्हें आजीविका का साधन उपलब्ध हुए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुधा एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर जिले की प्रत्येक पंचायत में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन बिक्री केंद्रों का संचालन जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ करेंगी। अब तक जिले की 200 से अधिक पंचायतों में जीविका दीदियों का चयन किया जा चुका है। इस पहल से जहां एक ओर ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर सुधा के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद ग्रामीण उपभोक्ताओं तक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलेगी वित्तीय सहायता:- जीविका-सुधा बिक्री केंद्र के लिए चयनित महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 60,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त लाभार्थी महिला को 15,000 रुपये का अंशदान स्वयं करना होगा। इस प्रकार कुल 75 हजार रुपये की पूँजी का उपयोग डीप फ्रीजर, विजी कूलर, परिवहन सहायता सहित डेयरी उत्पादों की खरीद सहित अन्य आवश्यक पूंजीगत व्ययों के लिए किया जाएगा, जिससे बिक्री केंद्र का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके।पात्रता की प्रमुख शर्तें:- इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक महिला के पास पंचायत क्षेत्र में स्वयं की अथवा किराये की दुकान होना आवश्यक है। दुकान का क्षेत्रफल न्यूनतम 70 वर्ग फुट होना चाहिए। साथ ही दुकान में बिजली की समुचित व्यवस्था एवं सड़क संपर्क उपलब्ध होना अनिवार्य है, ताकि उत्पादों का भंडारण एवं ग्राहकों की आवाजाही सुगमता से हो सके।संकुल संघ स्तर पर होगा चयन - योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी इच्छुक महिलाएं आवेदन करेंगी। प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र महिला का चयन किया जाएगा।इस पहल से ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। साथ ही यह योजना महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी
    1
    भागलपुर, 31 अगस्त 2026:-  भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आज जिले के गोराडीह प्रखंड में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इसका संचालन चंदा दीदी द्वारा किया जाएगा। ज्योति जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य चंदा देवी को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत जीविका सुधा बिक्री केंद्र उपलब्ध कराया गया है। इन्हें योजना के तहत इन्हें द्वितीय और तृतीय किस्त के रूप में 60 हजार रुपए के अनुदान राशि सुधा बिक्री के केंद्र हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। सुधा देवी ने बताया कि सुधा बिक्री केंद्र के रूप में इन्हें आजीविका का साधन उपलब्ध हुए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुधा एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर जिले की प्रत्येक पंचायत में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन बिक्री केंद्रों का संचालन जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ करेंगी। अब तक जिले की 200 से अधिक पंचायतों में जीविका दीदियों का चयन किया जा चुका है। इस पहल से जहां एक ओर ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर सुधा के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद ग्रामीण उपभोक्ताओं तक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलेगी वित्तीय सहायता:- जीविका-सुधा बिक्री केंद्र के लिए चयनित महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 60,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त लाभार्थी महिला को 15,000 रुपये का अंशदान स्वयं करना होगा। इस प्रकार कुल 75 हजार रुपये की पूँजी का उपयोग डीप फ्रीजर, विजी कूलर, परिवहन सहायता सहित डेयरी उत्पादों की खरीद सहित अन्य आवश्यक पूंजीगत व्ययों के लिए किया जाएगा, जिससे बिक्री केंद्र का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके।पात्रता की प्रमुख शर्तें:- इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक महिला के पास पंचायत क्षेत्र में स्वयं की अथवा किराये की दुकान होना आवश्यक है। दुकान का क्षेत्रफल न्यूनतम 70 वर्ग फुट होना चाहिए। साथ ही दुकान में बिजली की समुचित व्यवस्था एवं सड़क संपर्क उपलब्ध होना अनिवार्य है, ताकि उत्पादों का भंडारण एवं ग्राहकों की आवाजाही सुगमता से हो सके।संकुल संघ स्तर पर होगा चयन - योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी इच्छुक महिलाएं आवेदन करेंगी। प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र महिला का चयन किया जाएगा।इस पहल से ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। साथ ही यह योजना महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी।


भागलपुर, 31 अगस्त 2026:-  भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आज जिले के गोराडीह प्रखंड में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इसका संचालन चंदा दीदी द्वारा किया जाएगा। ज्योति जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य चंदा देवी को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत जीविका सुधा बिक्री केंद्र उपलब्ध कराया गया है। इन्हें योजना के तहत इन्हें द्वितीय और तृतीय किस्त के रूप में 60 हजार रुपए के अनुदान राशि सुधा बिक्री के केंद्र हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। सुधा देवी ने बताया कि सुधा बिक्री केंद्र के रूप में इन्हें आजीविका का साधन उपलब्ध हुए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुधा एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर जिले की प्रत्येक पंचायत में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन बिक्री केंद्रों का संचालन जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ करेंगी। अब तक जिले की 200 से अधिक पंचायतों में जीविका दीदियों का चयन किया जा चुका है। इस पहल से जहां एक ओर ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, वहीं दूसरी ओर सुधा के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद ग्रामीण उपभोक्ताओं तक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलेगी वित्तीय सहायता:- जीविका-सुधा बिक्री केंद्र के लिए चयनित महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 60,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त लाभार्थी महिला को 15,000 रुपये का अंशदान स्वयं करना होगा। इस प्रकार कुल 75 हजार रुपये की पूँजी का उपयोग डीप फ्रीजर, विजी कूलर, परिवहन सहायता सहित डेयरी उत्पादों की खरीद सहित अन्य आवश्यक पूंजीगत व्ययों के लिए किया जाएगा, जिससे बिक्री केंद्र का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके।पात्रता की प्रमुख शर्तें:- इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक महिला के पास पंचायत क्षेत्र में स्वयं की अथवा किराये की दुकान होना आवश्यक है। दुकान का क्षेत्रफल न्यूनतम 70 वर्ग फुट होना चाहिए। साथ ही दुकान में बिजली की समुचित व्यवस्था एवं सड़क संपर्क उपलब्ध होना अनिवार्य है, ताकि उत्पादों का भंडारण एवं ग्राहकों की आवाजाही सुगमता से हो सके।संकुल संघ स्तर पर होगा चयन - योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी इच्छुक महिलाएं आवेदन करेंगी। प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र महिला का चयन किया जाएगा।इस पहल से ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। साथ ही यह योजना महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी
    user_Shubham Kumar
    Shubham Kumar
    बिहपुर, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • Suna Suna ke dulari Beti humra bachane ghut ghota Jai Jai Narayan
    1
    Suna Suna ke dulari Beti humra bachane ghut ghota Jai Jai Narayan
    user_हीराभाई
    हीराभाई
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर बाजार में आवारा सांड ने जमकर मचाया हुडदंग दो-तीन लोग हुए घायल। गोगरी प्रखंड के जमालपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक सांड के बाजार में पहुंचने और लोगों पर हमला करने से अफरा-तफरी मच गई। सांड से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आवारा सांड ने बाजार में दो-तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में भय और दहशत का माहौल बना रहा। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आवारा सांड पहले भी लोगों को परेशान करता रहा है। इसके बावजूद आवारा पशुओं की समस्या पर संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में आवारा पशुओं का इस तरह खुलेआम घूमना लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते इन पशुओं पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खासकर बाजार में आने-जाने वाले बुजुर्गों, बच्चों और बाइक सवारों के लिए ऐसे पशु गंभीर खतरा बन सकते हैं। मामले को लेकर गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग को सूचित कर आवारा सांड और अन्य आवारा पशुओं पर नियंत्रण की कार्रवाई कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
    1
    नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर बाजार में आवारा सांड ने जमकर मचाया हुडदंग दो-तीन लोग हुए घायल।
गोगरी प्रखंड के जमालपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक सांड के बाजार में पहुंचने और लोगों पर हमला करने से अफरा-तफरी मच गई। सांड से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आवारा सांड ने बाजार में दो-तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में भय और दहशत का माहौल बना रहा। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आवारा सांड पहले भी लोगों को परेशान करता रहा है। इसके बावजूद आवारा पशुओं की समस्या पर संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
दुकानदारों का कहना है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में आवारा पशुओं का इस तरह खुलेआम घूमना लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते इन पशुओं पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खासकर बाजार में आने-जाने वाले बुजुर्गों, बच्चों और बाइक सवारों के लिए ऐसे पशु गंभीर खतरा बन सकते हैं।
मामले को लेकर गोगरी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले इस घटना की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग को सूचित कर आवारा सांड और अन्य आवारा पशुओं पर नियंत्रण की कार्रवाई कराई जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.