logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोवन संरक्षण को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अलग मंत्रालय बनाने की जोरदार मांग मौदहा (हमीरपुर): गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सोमवार को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गोभक्तों, संत समाज और क्षेत्र के नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध, कड़े और प्रभावी कानून लागू करने तथा गोसंरक्षण के लिए स्वतंत्र मंत्रालय के गठन की प्रमुख मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक आस्था के केंद्र तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले गोवंश की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। गो-तस्करी, अवैध बूचड़खानों में वध, सड़क दुर्घटनाएं और पॉलिथीन खाने से हो रही मौतें बड़ी समस्या बन चुकी हैं, जिससे देशी नस्लों का अस्तित्व भी खतरे में है। वक्ताओं ने प्रति व्यक्ति गोवंश संख्या में आई गिरावट को भविष्य के लिए गंभीर संकेत बताया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर गोसंरक्षण कानून बनाने की संस्तुति भेजने, प्रत्येक तहसील व ब्लॉक स्तर पर सुदृढ़ और व्यवस्थित गोशालाओं की स्थापना, मौजूदा गोशालाओं को पर्याप्त बजट व पारदर्शी संचालन, तथा गो-तस्करी पर कड़ी निगरानी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने और गोसंरक्षण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। अंत में राज्यपाल से मांगों पर शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई, ताकि गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रह सके।

8 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

गोवन संरक्षण को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अलग मंत्रालय बनाने की जोरदार मांग मौदहा (हमीरपुर): गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सोमवार को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गोभक्तों, संत समाज और क्षेत्र के नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध, कड़े और प्रभावी कानून लागू करने तथा गोसंरक्षण के लिए स्वतंत्र मंत्रालय के गठन की प्रमुख मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक आस्था के केंद्र तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले गोवंश की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। गो-तस्करी, अवैध बूचड़खानों में वध, सड़क दुर्घटनाएं और पॉलिथीन खाने से हो रही मौतें बड़ी समस्या बन चुकी हैं, जिससे देशी नस्लों का अस्तित्व भी खतरे में है। वक्ताओं ने प्रति व्यक्ति गोवंश संख्या में आई गिरावट को भविष्य के लिए गंभीर संकेत बताया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर गोसंरक्षण कानून बनाने की संस्तुति भेजने, प्रत्येक तहसील व ब्लॉक स्तर पर सुदृढ़ और व्यवस्थित गोशालाओं की स्थापना, मौजूदा गोशालाओं को पर्याप्त बजट व पारदर्शी संचालन, तथा गो-तस्करी पर कड़ी निगरानी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने और गोसंरक्षण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। अंत में राज्यपाल से मांगों पर शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई, ताकि गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रह सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा (हमीरपुर)। बीती रात नेशनल हाईवे-34 पर छिरका गांव के निकट एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से एक बारात कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़डी पहरा जा रही थी। बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से जा रहे थे। जैसे ही वाहन छिरका के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उर्दना निवासी मोहन (20) पुत्र रामसेवक, तिंदुही निवासी आशीष (30) पुत्र करन सिंह, कमलेश निवासी डामर तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित (19) पुत्र राधेश्याम निवासी तिंदुही, दिलीप (24) पुत्र गनेशा कुशवाहा निवासी उर्दना तथा बाबूजी निवासी डामर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं तहसीलदार शिखर मिश्रा, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी देर रात तक कार्रवाई में जुटे रहे।
    2
    मौदहा (हमीरपुर)। बीती रात नेशनल हाईवे-34 पर छिरका गांव के निकट एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से एक बारात कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़डी पहरा जा रही थी। बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से जा रहे थे। जैसे ही वाहन छिरका के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में उर्दना निवासी मोहन (20) पुत्र रामसेवक, तिंदुही निवासी आशीष (30) पुत्र करन सिंह, कमलेश निवासी डामर तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित (19) पुत्र राधेश्याम निवासी तिंदुही, दिलीप (24) पुत्र गनेशा कुशवाहा निवासी उर्दना तथा बाबूजी निवासी डामर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं तहसीलदार शिखर मिश्रा, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी देर रात तक कार्रवाई में जुटे रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर): गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सोमवार को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गोभक्तों, संत समाज और क्षेत्र के नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध, कड़े और प्रभावी कानून लागू करने तथा गोसंरक्षण के लिए स्वतंत्र मंत्रालय के गठन की प्रमुख मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक आस्था के केंद्र तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले गोवंश की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। गो-तस्करी, अवैध बूचड़खानों में वध, सड़क दुर्घटनाएं और पॉलिथीन खाने से हो रही मौतें बड़ी समस्या बन चुकी हैं, जिससे देशी नस्लों का अस्तित्व भी खतरे में है। वक्ताओं ने प्रति व्यक्ति गोवंश संख्या में आई गिरावट को भविष्य के लिए गंभीर संकेत बताया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर गोसंरक्षण कानून बनाने की संस्तुति भेजने, प्रत्येक तहसील व ब्लॉक स्तर पर सुदृढ़ और व्यवस्थित गोशालाओं की स्थापना, मौजूदा गोशालाओं को पर्याप्त बजट व पारदर्शी संचालन, तथा गो-तस्करी पर कड़ी निगरानी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने और गोसंरक्षण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। अंत में राज्यपाल से मांगों पर शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई, ताकि गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रह सके।
    1
    मौदहा (हमीरपुर): गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर सोमवार को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गोभक्तों, संत समाज और क्षेत्र के नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध, कड़े और प्रभावी कानून लागू करने तथा गोसंरक्षण के लिए स्वतंत्र मंत्रालय के गठन की प्रमुख मांग उठाई गई।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक आस्था के केंद्र तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले गोवंश की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। गो-तस्करी, अवैध बूचड़खानों में वध, सड़क दुर्घटनाएं और पॉलिथीन खाने से हो रही मौतें बड़ी समस्या बन चुकी हैं, जिससे देशी नस्लों का अस्तित्व भी खतरे में है। वक्ताओं ने प्रति व्यक्ति गोवंश संख्या में आई गिरावट को भविष्य के लिए गंभीर संकेत बताया।
ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर गोसंरक्षण कानून बनाने की संस्तुति भेजने, प्रत्येक तहसील व ब्लॉक स्तर पर सुदृढ़ और व्यवस्थित गोशालाओं की स्थापना, मौजूदा गोशालाओं को पर्याप्त बजट व पारदर्शी संचालन, तथा गो-तस्करी पर कड़ी निगरानी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इसके अलावा पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने और गोसंरक्षण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। अंत में राज्यपाल से मांगों पर शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई, ताकि गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रह सके।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ग्राम मुंडेरा में खुलेआम बिक रही दारू शराब पीने के बाद शराबी बीच रोड करते नंगा नाच हमीरपुर जिला के ग्राम मुंडेरा में खुलेआम दारू बिकने के कारण आए दिन शराबी शराब पीकर नंगा नाच करते हैं तथा रैगीरों व ग्राम वासियों के साथ मारपीट करते हैं दिनांक 27.4.2026 को रात की 8:00 से लेकर 1:00 तक शराबियों द्वारा आतंक मचाया गया जिसकी की सूचना डायल 112 को दी गई करीब एक घंटे बाद डायल 112 मौके पर पहुंची डायल 1112 के पहुंचने के बाद भी शराबी शांत नहीं हुए जब पर डायल 1112 वाहन संख्या up 32 डिजी 5672 मैं तैनात सब स्पेक्टर द्वारा कहा गया कि हम इन लोगों को नहीं ले जा सकते हमारे उच्च अधिकारियों का आदेश है कि किसी भी शराबी को न गिरफ्तार किया जाए जिससे ग्रामीणों में काफी भय का माहौल व्याप्त है
    4
    ग्राम मुंडेरा में खुलेआम बिक रही दारू शराब पीने के बाद शराबी बीच रोड करते नंगा नाच 
हमीरपुर जिला के ग्राम मुंडेरा में खुलेआम दारू बिकने के कारण आए दिन शराबी शराब पीकर नंगा नाच करते हैं तथा रैगीरों व ग्राम वासियों के साथ मारपीट करते हैं दिनांक 27.4.2026 को रात की 8:00 से लेकर 1:00 तक शराबियों द्वारा आतंक मचाया गया जिसकी की सूचना डायल 112 को दी गई करीब एक घंटे बाद डायल 112 मौके पर पहुंची डायल 1112 के पहुंचने के बाद भी शराबी शांत नहीं हुए जब पर डायल 1112 वाहन संख्या up 32 डिजी 5672 मैं तैनात सब स्पेक्टर द्वारा कहा गया कि हम इन लोगों को नहीं ले जा सकते हमारे उच्च अधिकारियों का आदेश है कि किसी भी शराबी को न गिरफ्तार किया जाए जिससे ग्रामीणों में काफी भय का माहौल व्याप्त है
    user_Harendra Singh
    Harendra Singh
    Local News Reporter हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बरातियों से भरी ईको वैन में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के भाई समेत चार बरातियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिलाधिकारी व एसपी मृगांक शेखर पाठक मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए कुरारा थाना क्षेत्र के डामर गांव निवासी करन कुशवाहा के पुत्र रमाकांत की बरात सोमवार शाम महोबा जनपद के थाना कबरई के पहरा गांव जा रही थी। कुछ बराती ईको वैन में सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सोमवार देर रात करीब 11 बजे जैसे ही वैन मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास पहुंची कि तभी तेज रफ्तार डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर पंहुचे डीएम व एसपी ने पुलिस को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मौदहा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम छिरका स्थित नेशनल हाईवे पर एक ओमनी कार एवं ट्रक के मध्य सड़क दुर्घटना में सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी मौदहा भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा मोहन पुत्र रामसेवक, आशीष उर्फ शशिकांत पुत्र करन सिंह , जितेन्द्र निवासी रिठारी, वैन चालक कमलेश निवासी डामर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य 3 घायलों दिलीप कुमार पुत्र गणेश निवासी ग्राम उरदना, रोहित पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम तिन्दुही थाना मौदहा, बाबू पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम डामर को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
    1
    हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बरातियों से भरी ईको वैन में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के भाई समेत चार बरातियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिलाधिकारी व एसपी मृगांक शेखर पाठक मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
कुरारा थाना क्षेत्र के डामर गांव निवासी करन कुशवाहा के पुत्र रमाकांत की बरात सोमवार शाम महोबा जनपद के थाना कबरई के पहरा गांव जा रही थी। कुछ बराती ईको वैन में सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सोमवार देर रात करीब 11 बजे जैसे ही वैन मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास पहुंची कि तभी तेज रफ्तार डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर पंहुचे डीएम व एसपी ने पुलिस को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मौदहा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम छिरका स्थित नेशनल हाईवे पर एक ओमनी कार एवं ट्रक के मध्य सड़क दुर्घटना में सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी मौदहा भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा मोहन पुत्र रामसेवक, आशीष उर्फ शशिकांत पुत्र करन सिंह , जितेन्द्र निवासी रिठारी, वैन चालक कमलेश निवासी डामर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य 3 घायलों दिलीप कुमार पुत्र गणेश निवासी ग्राम उरदना, रोहित पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम तिन्दुही थाना मौदहा, बाबू पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम डामर को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *आग उगलती गर्मी -एडवाइजरी जारी* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा- इन दिनों भीषण गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं,यूपी का बांदा सबसे गर्म शहरों में टॉप पर भी दर्ज किया गया है जो सामान्य से बहुत अधिक है, जिससे पूरा जिला हीट में तब्दील नजर आ रहा है। तपिश और गर्मी से आलम ये नजर आया कि सुबह से ही सड़को पर सन्नाटा पसर रहा, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया, स्थानीय लोगो का कहना है कि इस भीषण गर्मी और तपिश ने पिछले कई वर्षो के रिकार्ड तोड़ दिया है। वही जिला प्रशासन ने इस भीषण गर्मी से बचाव की अपील की है और एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि जिले के लोग बचाव करें, सिर और मुंह को ढककर ही बाहर आये, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा प्रशासन ने टोल फ्री नम्बर जारी कर कंट्रोल रूम शुरू किया है। आम लोग इसमें फोन करके मदद पा सकते हैं।बांदा में अप्रैल माह में ही बेहताशा गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 47 डिग्री के पार कर चुका है, मौसम विभाग का दावा है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। लोगो को सलाह दी कि दोपहर में जरूरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें, इस भीषण गर्मी में फसलों को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है, किसान से अपील की है कि लगातार सिंचाई करते रहे। जिससे फसल खराब होने से बचेगी, इसके अलावा डॉक्टरो का कहना है कि भीषण गर्मी से बचें, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं, दस्त लग सकते हैं, इसलिए लगातार पानी पीते रहें, ज्यादा तेल मसालेदार चीजों से बचाव करें, शरीर को ढककर रखें, सीधे धूप शरीर पर न पड़ने दें, ठंडी चीजों का लगातार सेवन करते रहे. स्थानीय लोगो का दावा है कि इस साल गर्मी ने शुरू से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, अबकी बार भीषण गर्मी के कहर से बुंदेलखंड वासी शिकार होंगे।
    3
    *आग उगलती गर्मी -एडवाइजरी जारी*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बांदा- इन दिनों भीषण गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं,यूपी का  बांदा सबसे गर्म शहरों में टॉप पर भी दर्ज किया गया है जो सामान्य से बहुत अधिक है, जिससे पूरा जिला हीट में तब्दील नजर आ रहा है। तपिश और गर्मी से आलम ये नजर आया कि सुबह से ही सड़को पर सन्नाटा पसर रहा, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया, स्थानीय लोगो का कहना है कि इस भीषण गर्मी और तपिश ने पिछले कई वर्षो के रिकार्ड तोड़ दिया है। वही जिला प्रशासन ने इस भीषण गर्मी से बचाव की अपील की है और एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि जिले के लोग बचाव करें, सिर और मुंह को ढककर ही बाहर आये, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा प्रशासन ने टोल फ्री नम्बर जारी कर कंट्रोल रूम शुरू किया है। आम लोग इसमें फोन करके मदद पा सकते हैं।बांदा में अप्रैल माह में ही बेहताशा गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 47 डिग्री के पार कर चुका है, मौसम विभाग का दावा है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। लोगो को सलाह दी कि दोपहर में जरूरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें, इस भीषण गर्मी में फसलों को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है, किसान से अपील की है कि लगातार सिंचाई करते रहे। जिससे फसल खराब होने से बचेगी, इसके अलावा डॉक्टरो का कहना है कि भीषण गर्मी से बचें, वरना हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं, दस्त लग सकते हैं, इसलिए लगातार पानी पीते रहें, ज्यादा तेल मसालेदार चीजों से बचाव करें, शरीर को ढककर रखें, सीधे धूप शरीर पर न पड़ने दें, ठंडी चीजों का लगातार सेवन करते रहे. स्थानीय लोगो का दावा है कि इस साल गर्मी ने शुरू से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, अबकी बार भीषण गर्मी के कहर से बुंदेलखंड वासी शिकार होंगे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बांदा। विगत कई माह से जनपद में जनपद वासी स्मार्ट मीटर से बेहद परेशान है लगातार कई संगठनों समाजसेवियों ने जनहित में अधिकारियों को इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग किया है ज्ञापन भी सौंपे गए लेकिन कोई सुधार न होने के चलते आज बेलन गैंग की कमांडर पुष्पा गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में बेलन लेकर बिजली विभाग के प्रति रोष करते हुए स्मार्ट मीटर बदलाव के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना दिया वही महिलाओं ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा धमकाकर इलेक्ट्रिक मीटर गरीब क्षेत्रों में लगवा दिए गए है जिससे जनता बहुत परेशान है मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने वाली जनता मनमानी बिल देने में असमर्थ है जो अपने पेट की रोटी का इंतजाम अगले दिन का नहीं कर पा रही वह एडवांस बिल कहा से जमा कर सकती है और कहा कि गरीबों के यहां पहले बत्ती फ्री लगवाई गई थी और अब वही जनता एडवांस जमा न कर पाने से मनमानी बिल भेजे जाने से आज अंधेरे में रह रहे यह कहा का न्याय है महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि तुरंत नए मीटर हटवाकर नए मीटर लगवाए जाए गरीब जनता के पास पैसे नहीं है लेकिन संघर्ष करना जानती है महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत विभाग हमे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर न करे जिससे हम लोगों को उग्र आंदोलन करना पड़े वही जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुला कर जल्द से जल्द यह समस्या को निपटाने का आदेश दिया
    1
    बांदा। विगत कई माह से जनपद में जनपद वासी स्मार्ट मीटर से बेहद परेशान है लगातार कई संगठनों समाजसेवियों ने जनहित में अधिकारियों को इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग किया है ज्ञापन भी सौंपे गए लेकिन कोई सुधार न होने के चलते आज बेलन गैंग की कमांडर पुष्पा गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में बेलन लेकर बिजली विभाग के प्रति रोष करते हुए स्मार्ट मीटर बदलाव के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना दिया वही महिलाओं ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा धमकाकर इलेक्ट्रिक मीटर गरीब क्षेत्रों में लगवा दिए गए है जिससे जनता बहुत परेशान है मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने वाली जनता मनमानी बिल देने में असमर्थ है  जो अपने पेट की रोटी का इंतजाम अगले दिन का नहीं कर पा रही वह एडवांस बिल कहा से जमा कर सकती है और कहा कि गरीबों के यहां पहले बत्ती फ्री लगवाई गई थी और अब वही जनता एडवांस जमा न कर पाने से मनमानी बिल भेजे जाने से आज अंधेरे में रह रहे यह कहा का न्याय है महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि तुरंत नए मीटर हटवाकर नए मीटर लगवाए जाए गरीब जनता के पास पैसे नहीं है लेकिन संघर्ष करना जानती है महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्युत विभाग हमे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर न करे जिससे हम लोगों को उग्र आंदोलन करना पड़े वही जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुला कर जल्द से जल्द यह समस्या को निपटाने का आदेश दिया
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • *गर्मी में फरियादियों को राहत, कलेक्ट्रेट में निःशुल्क मट्ठा सुविधा शुरू* *कानपुर नगर, 27 अप्रैल*। भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन में* आने वाले फरियादियों के लिए राहत भरी व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी की पहल पर वेटिंग रूम में निःशुल्क छाछ-मट्ठा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही एसी वेटिंग रूम, पर्याप्त कुर्सियां और आरओ पेयजल की व्यवस्था भी की गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को इंतजार के दौरान काफी राहत मिल रही है। फरियादियों ने इस पहल को उपयोगी बताया है।
    1
    *गर्मी में फरियादियों को राहत, कलेक्ट्रेट में निःशुल्क मट्ठा सुविधा शुरू*
*कानपुर नगर, 27 अप्रैल*।
भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन में* आने वाले फरियादियों के लिए राहत भरी व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी की पहल पर वेटिंग रूम में निःशुल्क छाछ-मट्ठा उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके साथ ही एसी वेटिंग रूम, पर्याप्त कुर्सियां और आरओ पेयजल की व्यवस्था भी की गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को इंतजार के दौरान काफी राहत मिल रही है। फरियादियों ने इस पहल को उपयोगी बताया है।
    user_बलदाऊ टीवी न्यूज
    बलदाऊ टीवी न्यूज
    Insurance Agent हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास नेशनल हाईवे 34 पर गिट्टी से लीटर ट्रक में ओमनी कर को मारी जोरदार टक्कर मौके पर चार की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
    1
    मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास नेशनल हाईवे 34 पर गिट्टी से लीटर ट्रक में ओमनी कर को मारी जोरदार टक्कर मौके पर चार की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.