Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोहारू रोड पर देर रात दो वाहनों में भीषण टक्कर, एक डिवाइडर पर चढ़ी तो दूसरी ने खाई पलटी सूरजगढ़ कस्बे में रविवार मध्यरात्रि के आसपास लोहारू रोड पर दो वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मधुकर कॉलेज के पास एक पिकअप वाहन और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई जबकि कार पलट गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य व पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
Amit Sharma
लोहारू रोड पर देर रात दो वाहनों में भीषण टक्कर, एक डिवाइडर पर चढ़ी तो दूसरी ने खाई पलटी सूरजगढ़ कस्बे में रविवार मध्यरात्रि के आसपास लोहारू रोड पर दो वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मधुकर कॉलेज के पास एक पिकअप वाहन और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई जबकि कार पलट गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य व पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
More news from महेंद्रगढ़ and nearby areas
- उपयुक्त अनुपमा अंजलि ने कहा हर घर तिरंगा थीम पर होगी हरियाणा उदय हाफ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सैनी दिखाएंगे हरी झंडी1
- हरियाणा उदय अभियान के तहत होने वाली हाफ मैराथन के लिए डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक हरियाणा उदय अभियान के तहत होने वाली हाफ मैराथन के लिए डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक हर घर तिरंगा होगी राज्य स्तरीय हाफ मैराथन की थीम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मचान से दिखाएंगे धावकों को हरी झंडी अब आईटीआई गेट की बजाए नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ पर होगा हाफ मैराथन का स्टार्टिंग प्वाइंट नारनौल, 3 अगस्त। नारनौल शहर में हरियाणा उदय एवं कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत 9 अगस्त को सुबह 7 बजे होने वाली हाफ मैराथन दौड़ की थीम हर घर तिरंगा होगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। अब हाफ मैराथन का स्टार्टिंग पॉइंट आईटीआई की बजाए नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ होगा। यह जानकारी उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच अभियान के विशेष अधिकारी पंकज नैन (आईपीएस) के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद थे। इसके बाद उपायुक्त ने नारनौल महेंद्रगढ़ रोड पर मुख्यमंत्री के लिए नूनी शेखपुरा मोड़ के नजदीक बनाए जाने वाले विशेष मंच की तैयारी को लेकर मौके का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशेष मंच (मचान) पर चढ़कर करेंगे। इस मचान के साथ ही कलाकारों के लिए तथा प्रेस के लिए अलग से मंच बनाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के संकल्प को लेकर हजारों नागरिक एक साथ दौड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस पूरे रूट पर सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। दीवारों पर नशामुक्त हरियाणा से संबंधित स्लोगन लिखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन भागीदारी पर जोर दिया गया है। पुलिस प्रशासन, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से रूट चयन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रतिभागियों के पंजीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। ------------------------- 10 किलोमीटर की दौड़ जीतने वाले महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए एक-एक लाख रुपए का पहला इनाम उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि 10 किलोमीटर की दौड़ जीतने वाले महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए एक-एक लाख रुपए का पहला इनाम रखा गया है। दूसरे स्थान पर रहने वाले धावक को 50-50 हजार और तीसरे स्थान वाले को 25-25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी का हौसला बढ़ाने के लिए मेडल दिया जाएगा, जबकि इसमें पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेताओं को मुख्यमंत्री स्वयं ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।1
- नांगल चौधरी महेंद्रगढ़।कल सरस्वती स्कूल मंदिर नांगल चौधरी में 70 साल से ऊपर वालों का सम्मान व पुत्र अक्षत कुमार पिता श्री अमित यादव वह माता श्रीमती वंदना यादव वह पोता श्री दयाराम यादव अध्यक्ष सरस्वती स्कूल द्वारा आशीर्वाद सुबह /यज्ञ/ भजन /प्रवचन द्वारा किया गया सभी क्षेत्र के प्रमुख आर्य समाजों ने भाग लियाआर्य4
- जयपुर जिले के शाहपुरा निवासी NSUI प्रदेश सचिव अक्षय सैनी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में.... NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नैतृत्व में दिल्ली स्थित NSUI राष्ट्रीय कार्यालय से जंतर मंतर तक था आज पैदल मार्च केंद्र सरकार द्वारा छात्रों के साथ लगातार किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ तथा पिछले दिनों जंतर मंतर पर प्रर्दशन कर रहे छात्र छात्राओं पर पैलेट गन का उपयोग तथा पुलिस एफआईआर दर्ज कर छात्रों को परेशान करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ आज दिल्ली में था विरोध प्रदर्शन... प्रर्दशन कारी जंतर मंतर पर लगे बैरिकेडिंग तोड संसद की ओर बढने पर NSUI प्रर्दशनकारियों को लिया हिरासत में... शाहपुरा नगरपरिषद क्षैत्र निवासी NSUI प्रदेश सचिव अक्षय सैनी को पुलिस हिरासत में लेकर प्रर्दशन स्थल से 45 किलोमीटर दूर जाफर कला थाने ले जाया गया... इससे पहले भी अक्षय सैनी NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ के साथ राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS द्वारा शस्त्र पूजन करने पर हुए विवाद में 8 दिन जैल जाकर जमानत पर छूटे थे...1
- कोटपूतली-बहरोड़ जिला में शिवालयों में हुआ विशेष रुद्राभिषेक, श्री शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुख-समृद्धि की कामनाजिले में श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर भारी उत्साह और गहरी आस्था का माहौल देखने को मिला। अल सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव“ व “बम-बम भोले“ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कस्बे के सबसे प्रमुख और प्राचीन आस्था केंद्र तालाब वाले श्री शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग गया। मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जो सुबह होते-होते लंबी-लंबी कतारों में तब्दील हो गया। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और विभिन्न पूजा सामग्रियों से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के मद्देनजर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे सभी ने शांतिपूर्वक दर्शन किए। एक तरफ जहां मंदिर के भीतर आस्था का सैलाब था, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के बाहर की अव्यवस्थाओं पर चिंता भी जाहिर की। दर्शनार्थियों ने बताया कि मंदिर के बाहर नियमित सफाई नहीं होने और आवारा सांडों के खुलेआम घूमने से विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की है ताकि भविष्य में दर्शन सुगम और सुरक्षित हो सकें। जिले भर के शिवालयों में विशेष रुद्राभिषेक :- देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के विभिन्न प्रमुख महादेव मंदिरों में विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्ध समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिले के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। कोटपूतली के बावड़ी वाले महादेव मंदिर, विराटनगर के पंचखंड पीठबानसूर, भूतेष्वर महादेव मंदिर, नारायणपुर के ताल वृक्ष, बहरोड़ के वनखंडी महादेव मंदिर, नीमराना के श्री गिरवान सिंह मंदिर, पावटा के भूतेष्वर भोलेनाथ मंदिर में विषेष पूजन अर्चन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। इन सभी पवित्र स्थलों पर पंडितों और आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का दूध, जल और पंचामृत से अभिषेक कराया गया। उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से ईष्वर से प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली, अच्छी प्रगति और जनकल्याण की मंगल कामना की।1
- मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 – आपसी झगड़ां नै आपस में सुलझाण का बढ़िया मौका"1
- जयपुर यह लड़ाई केवल हमारी नहीं, बल्कि हमारे आने वाली पीढ़ियों के हक की लड़ाई है। सरकार को यह काला कानून हर हाल में वापस लेना होगा! आप सभी सम्मानित साथियों एवं अभिभावकों से करबद्ध निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस संघर्ष को बल दें। #UGC_RollBack2
- मातम में बदल मनाली का टूर मां के सीने से लगा था बेटा, दोनों की हुई मौत1