logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब: ढोल की थाप और फाग के गीतों के साथ शान से निकली 'गांवशाही गेर' पाली,मनीष राठौड़। शहर में बुधवार शाम को परंपरागत 'गांवशाही गेर' गाजे-बाजे और भारी उत्साह के साथ निकाली गई। जोधपुरिया बारी से रवाना हुई यह गेर करीब ढाई घंटे का सफर तय कर प्यारा चौक पहुंची, जहाँ इसका भव्य समापन हुआ। गेर के सकुशल संपन्न होने के साथ ही अब गुरुवार, 5 मार्च की शाम को शहर में 'श्याम के संग होली' की सवारी निकाली जाएगी। *सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल* इस आयोजन के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा देखने को मिला। मुस्लिम समाज की ओर से सदर हकीम भाई और मेहबूब टी के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, जांगिड़ समाज के रामचंद्र पिड़वा की अगुआई में गेर में शामिल लोगों के लिए शीतल पेयजल और शर्बत की व्यवस्था की गई। *देशभक्ति और संस्कृति का संगम* गेर की शुरुआत शाम करीब 5:15 बजे जोधपुरिया बारी से हुई। सबसे आगे ध्वज थामे प्रबुद्धजन चल रहे थे, जिनके पीछे युवाओं की टोलियां 'जय श्रीराम', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ थिरक रही थीं। ढोल की गूंज और पारंपरिक फाग गीतों ने पूरे माहौल को फाल्गुनी रंग में सराबोर कर दिया। *कड़े सुरक्षा घेरे में रहा आयोजन* सुरक्षा की दृष्टि से एसपी आदर्श सिधु और एएसपी जयसिंह तंवर सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। ड्रोन और सीसीटीवी के साथ-साथ मकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। *तणी खुलने का मार्ग हुआ प्रशस्त* मान्यता के अनुसार, गांवशाही गेर के पास होने के बाद ही धानमंडी में बांधी गई 'तणी' को खोला जाता है और श्याम संग होली का भव्य आयोजन किया जाता है। शाम 7:30 बजे प्यारा चौक पर गेर के पहुंचने के साथ ही अगले दिन के कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा की गई।

2 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
2 hrs ago

पाली में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब: ढोल की थाप और फाग के गीतों के साथ शान से निकली 'गांवशाही गेर' पाली,मनीष राठौड़। शहर में बुधवार शाम को परंपरागत 'गांवशाही गेर' गाजे-बाजे और भारी उत्साह के साथ निकाली गई। जोधपुरिया बारी से रवाना हुई यह गेर करीब ढाई घंटे का सफर तय कर प्यारा चौक पहुंची, जहाँ इसका भव्य समापन हुआ। गेर के सकुशल संपन्न होने के साथ ही अब गुरुवार, 5 मार्च की शाम को शहर में 'श्याम के संग होली' की सवारी निकाली जाएगी। *सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल* इस आयोजन के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा देखने को मिला। मुस्लिम समाज की ओर से सदर हकीम भाई और मेहबूब टी के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, जांगिड़ समाज के रामचंद्र पिड़वा की अगुआई में गेर में शामिल लोगों के लिए शीतल पेयजल और शर्बत की व्यवस्था की गई। *देशभक्ति और संस्कृति का संगम* गेर की शुरुआत शाम करीब 5:15 बजे जोधपुरिया बारी से हुई। सबसे आगे ध्वज थामे प्रबुद्धजन चल रहे थे, जिनके पीछे युवाओं की टोलियां 'जय श्रीराम', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ थिरक रही थीं। ढोल की गूंज और पारंपरिक फाग गीतों ने पूरे माहौल को फाल्गुनी रंग में सराबोर कर दिया। *कड़े सुरक्षा घेरे में रहा आयोजन* सुरक्षा की दृष्टि से एसपी आदर्श सिधु और एएसपी जयसिंह तंवर सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। ड्रोन और सीसीटीवी के साथ-साथ मकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। *तणी खुलने का मार्ग हुआ प्रशस्त* मान्यता के अनुसार, गांवशाही गेर के पास होने के बाद ही धानमंडी में बांधी गई 'तणी' को खोला जाता है और श्याम संग होली का भव्य आयोजन किया जाता है। शाम 7:30 बजे प्यारा चौक पर गेर के पहुंचने के साथ ही अगले दिन के कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा की गई।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पाली,मनीष राठौड़। शहर में बुधवार शाम को परंपरागत 'गांवशाही गेर' गाजे-बाजे और भारी उत्साह के साथ निकाली गई। जोधपुरिया बारी से रवाना हुई यह गेर करीब ढाई घंटे का सफर तय कर प्यारा चौक पहुंची, जहाँ इसका भव्य समापन हुआ। गेर के सकुशल संपन्न होने के साथ ही अब गुरुवार, 5 मार्च की शाम को शहर में 'श्याम के संग होली' की सवारी निकाली जाएगी। *सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल* इस आयोजन के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा देखने को मिला। मुस्लिम समाज की ओर से सदर हकीम भाई और मेहबूब टी के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, जांगिड़ समाज के रामचंद्र पिड़वा की अगुआई में गेर में शामिल लोगों के लिए शीतल पेयजल और शर्बत की व्यवस्था की गई। *देशभक्ति और संस्कृति का संगम* गेर की शुरुआत शाम करीब 5:15 बजे जोधपुरिया बारी से हुई। सबसे आगे ध्वज थामे प्रबुद्धजन चल रहे थे, जिनके पीछे युवाओं की टोलियां 'जय श्रीराम', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ थिरक रही थीं। ढोल की गूंज और पारंपरिक फाग गीतों ने पूरे माहौल को फाल्गुनी रंग में सराबोर कर दिया। *कड़े सुरक्षा घेरे में रहा आयोजन* सुरक्षा की दृष्टि से एसपी आदर्श सिधु और एएसपी जयसिंह तंवर सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। ड्रोन और सीसीटीवी के साथ-साथ मकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। *तणी खुलने का मार्ग हुआ प्रशस्त* मान्यता के अनुसार, गांवशाही गेर के पास होने के बाद ही धानमंडी में बांधी गई 'तणी' को खोला जाता है और श्याम संग होली का भव्य आयोजन किया जाता है। शाम 7:30 बजे प्यारा चौक पर गेर के पहुंचने के साथ ही अगले दिन के कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा की गई।
    1
    पाली,मनीष राठौड़। शहर में बुधवार शाम को परंपरागत 'गांवशाही गेर' गाजे-बाजे और भारी उत्साह के साथ निकाली गई। जोधपुरिया बारी से रवाना हुई यह गेर करीब ढाई घंटे का सफर तय कर प्यारा चौक पहुंची, जहाँ इसका भव्य समापन हुआ। गेर के सकुशल संपन्न होने के साथ ही अब गुरुवार, 5 मार्च की शाम को शहर में 'श्याम के संग होली' की सवारी निकाली जाएगी।
*सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल*
इस आयोजन के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा देखने को मिला। मुस्लिम समाज की ओर से सदर हकीम भाई और मेहबूब टी के नेतृत्व में वरिष्ठ जनों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, जांगिड़ समाज के रामचंद्र पिड़वा की अगुआई में गेर में शामिल लोगों के लिए शीतल पेयजल और शर्बत की व्यवस्था की गई।
*देशभक्ति और संस्कृति का संगम*
गेर की शुरुआत शाम करीब 5:15 बजे जोधपुरिया बारी से हुई। सबसे आगे ध्वज थामे प्रबुद्धजन चल रहे थे, जिनके पीछे युवाओं की टोलियां 'जय श्रीराम', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ थिरक रही थीं। ढोल की गूंज और पारंपरिक फाग गीतों ने पूरे माहौल को फाल्गुनी रंग में सराबोर कर दिया।
*कड़े सुरक्षा घेरे में रहा आयोजन*
सुरक्षा की दृष्टि से एसपी आदर्श सिधु और एएसपी जयसिंह तंवर सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। ड्रोन और सीसीटीवी के साथ-साथ मकानों की छतों पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।
*तणी खुलने का मार्ग हुआ प्रशस्त*
मान्यता के अनुसार, गांवशाही गेर के पास होने के बाद ही धानमंडी में बांधी गई 'तणी' को खोला जाता है और श्याम संग होली का भव्य आयोजन किया जाता है। शाम 7:30 बजे प्यारा चौक पर गेर के पहुंचने के साथ ही अगले दिन के कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा की गई।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • जोजावर |राणावास श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी मानवहितकारी संघ,विद्याभूमि, राणावास के संस्थापक कर्मयोगी काका केसरीमल सुराणा के 117 जन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसाराम चौधरी,विधायक, मारवाड़ जंक्शन ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है। विद्याभूमि राणावास संस्कारों की अध्यात्म भूमि है। यहां शिक्षा के साथ जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष पी. मोहनलाल जैन गादिया (गुड़ा रामसिंह)ने आगंतुक सभी महानुभावों का हार्दिक स्वागत किया तथा अपने संबोधन में विधायक महोदय एवं सरपंच प्रतिनिधि व जिला परिषद सदस्य सज्जन चौधरी का मुख्य चौराहे से संस्था मुख्य द्वार तक सीसी सड़क निर्माण हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सज्जन चौधरी जिला परिषद सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि काका केसरीमल सुराणा ने शिक्षा का जो बीज बोया वो आज वट वृक्ष बनकर पूरे ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को सरल,तकनीकी तथा व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम का सानिध्य गुरुदेव आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवृत्ति शिष्य मुनिश्री चैतन्य कुमार अमन ने अपने उद्बोधन में कहा कि काका केसरीमल सुराणा कर्म योगी के साथ-साथ धर्म योगी थे। इन्होंने अपने जीवन में कर्म तथा धर्म का समन्वय बनाए रखा। काका साहब व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे।सादगी व सरलता उनका जीवन था जिससे वे लोगों के दिलों में उतर गए । कार्य ऐसा करें कि लोगों के दिल में जाएं ना कि दिल से उतर जाए। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र मरलेचा उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि काका साहब पूरे कांठा क्षेत्र के मसीहा है। जिनके प्रयासों से ही आज प्रत्येक घर में सरकारी कर्मचारी, और व्यावसायिक जगत में सफल व्यक्तियों का निर्माण हुआ है। सुमेरसिंह कुंपावत पूर्व प्रधान ने अपने संबोधन में काका केसरीमल के चरित्र निर्माण, ईमानदारी व नैतिकता की शिक्षा पर प्रकाश डाला।संस्था पदाधिकारी इंद्रमल गादिया, विजयराज जैन,हितेश जैन, जसपाल सिंह गादाना भाजपा युवा नेता, गणपत चौधरी तथा जयसिंह ठाकुरवास शिक्षाविद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ जबरसिंह राजपुरोहित निर्देशक, विमल गादिया, कुशाल जोशी, अरुण प्रताप सिंह, भावेश दवे, नेपाल सिंह राठौड़, जयप्रकाश, अमर सिंह सोलंकी, हिम्मत सिंह भाटी, घनश्याम जांगिड़, शांतिलाल वैष्णव , एडवोकेट मनोहर सिंह गादानासहित सभी यूनिट के स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    जोजावर |राणावास  श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी मानवहितकारी संघ,विद्याभूमि, राणावास के संस्थापक कर्मयोगी काका केसरीमल सुराणा के 117 जन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसाराम चौधरी,विधायक, मारवाड़ जंक्शन ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है। विद्याभूमि राणावास संस्कारों की अध्यात्म भूमि है। यहां शिक्षा के साथ जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष पी. मोहनलाल जैन गादिया (गुड़ा रामसिंह)ने आगंतुक सभी महानुभावों का हार्दिक स्वागत किया तथा अपने संबोधन में विधायक महोदय एवं सरपंच प्रतिनिधि व जिला परिषद सदस्य सज्जन चौधरी का मुख्य चौराहे से संस्था मुख्य द्वार तक सीसी सड़क निर्माण हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सज्जन चौधरी जिला परिषद सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि काका केसरीमल सुराणा ने शिक्षा का जो बीज बोया वो आज वट वृक्ष बनकर पूरे ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को सरल,तकनीकी तथा व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम का सानिध्य गुरुदेव आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवृत्ति शिष्य मुनिश्री चैतन्य कुमार अमन ने अपने उद्बोधन में कहा कि काका केसरीमल सुराणा कर्म योगी के साथ-साथ धर्म योगी थे। इन्होंने अपने जीवन में कर्म तथा धर्म का समन्वय बनाए रखा। काका साहब व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे।सादगी व सरलता उनका जीवन था जिससे वे लोगों के दिलों में उतर गए । कार्य ऐसा करें कि लोगों के दिल में जाएं ना कि दिल से उतर जाए।  कार्यक्रम में सुरेश चंद्र मरलेचा उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि काका साहब पूरे कांठा क्षेत्र के मसीहा है। जिनके  प्रयासों से ही आज प्रत्येक घर में सरकारी कर्मचारी, और व्यावसायिक जगत में सफल व्यक्तियों का निर्माण हुआ है। 
सुमेरसिंह कुंपावत पूर्व प्रधान ने अपने संबोधन में काका केसरीमल के चरित्र निर्माण, ईमानदारी व नैतिकता की शिक्षा पर प्रकाश डाला।संस्था पदाधिकारी इंद्रमल गादिया, विजयराज जैन,हितेश जैन, जसपाल सिंह गादाना भाजपा युवा नेता, गणपत चौधरी तथा जयसिंह ठाकुरवास शिक्षाविद ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में डॉ जबरसिंह राजपुरोहित निर्देशक, विमल गादिया, कुशाल जोशी, अरुण प्रताप सिंह, भावेश दवे, नेपाल सिंह राठौड़, जयप्रकाश, अमर सिंह सोलंकी, हिम्मत सिंह भाटी, घनश्याम जांगिड़, शांतिलाल वैष्णव , एडवोकेट मनोहर सिंह गादानासहित सभी यूनिट के स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_आरती माली
    आरती माली
    पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, कल दिनांक 4 मार्च 2026 को आईं आई टी करवड़ जोधपुर में सभी स्टुडेंट ने मनाया होली का पर्व ।
    1
    Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, कल दिनांक 4 मार्च  2026 को आईं आई टी करवड़ जोधपुर में सभी स्टुडेंट ने मनाया होली का पर्व ।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Nihal Khan
    1
    Post by Nihal Khan
    user_Nihal Khan
    Nihal Khan
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आज जोधपुर उत्तर वाड 65 मदेरणा कोलोनी में होली के और चंद्र ग्रहण होन कारण भगवान पर भार आजाता इस लिए सुख समृद्धि शांति और सभी भक्तों की श्री राम मनोकामना पूर्ण हो इस लिए मदेरणा कोलोनी लक्षमी नारायण मंदिर के पीछे गियान गली में सुंदर काण्ड पाठ किया गया जिसमें सयोगी रहे सेठू दर्जी चंद्र प्रकाश रतावा धनराज दाधीच रामेश्वर जी दाधीच सुभाष भाटी रामचंद्र गजेंद्र नैमिचंद
    1
    आज जोधपुर उत्तर वाड 65 मदेरणा कोलोनी में होली के और चंद्र ग्रहण होन कारण भगवान पर भार आजाता इस लिए सुख समृद्धि शांति और सभी भक्तों की श्री राम मनोकामना पूर्ण हो इस लिए मदेरणा कोलोनी लक्षमी नारायण मंदिर के पीछे गियान गली में सुंदर काण्ड पाठ किया गया जिसमें सयोगी रहे सेठू दर्जी चंद्र प्रकाश रतावा धनराज दाधीच रामेश्वर जी दाधीच सुभाष भाटी रामचंद्र गजेंद्र नैमिचंद
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • 🔸 विशेष सत्संग आयोजन 🔸 होली के पावन पर्व पर विशेष सत्संग जोधपुर मथानिया रजासनी गांव में रखी गई समाज सेवी भगवान सिंह सांखला ने बताया कि भेदीजन नि: केवल राम स्नेही संत श्री हिरालाल जी कच्छवाहा द्वारा सतगुरु सुखराम जी महाराज जी की वाणी जी की एक दिवसीय सत्संग नोकिया ट्यूबवेल राम भवन (राजासनी ) मथानिया में रखी गई जिसमें हजारों की संख्या में राम स्नेही भक्तों ने सत्संग का लाभ उठाया सत्संग में संत हीरालाल जी कच्छवाहा ने बताया कि माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर। कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर॥ इसका मतलब यह है कि केवल हाथ से माला जपते रहने से कोई लाभ नहीं, जब तक मन नहीं बदलता। हाथ की माला छोड़कर अपने मन को बदलो, सच्चे मन से राम का स्मरण करोगे तभी परमात्मा से मिलन होगा। सत्संग के समय राम स्नेही भक्तों का सुमिरन व ध्यान भी लगवाया गया। भक्तों ने सतगुरु सुखराम जी महाराज ने धन्य हो धन्य हो जयघोष से पुरा पंडाल गुंज उठा सत्संग के समापन के बाद प्रसादी का भी आयोजन रखा गया..!!
    1
    🔸 विशेष सत्संग आयोजन 🔸
होली के पावन पर्व पर विशेष सत्संग जोधपुर मथानिया रजासनी गांव में रखी गई 
समाज सेवी भगवान सिंह सांखला ने बताया कि भेदीजन नि: केवल राम स्नेही संत श्री हिरालाल जी कच्छवाहा द्वारा सतगुरु सुखराम जी महाराज जी की वाणी जी की एक दिवसीय सत्संग नोकिया ट्यूबवेल राम भवन (राजासनी ) मथानिया में रखी गई जिसमें हजारों की संख्या में राम स्नेही भक्तों ने सत्संग का लाभ उठाया 
सत्संग में संत हीरालाल जी कच्छवाहा ने बताया कि माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर।
कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर॥ इसका मतलब यह है कि 
केवल हाथ से माला जपते रहने से
कोई लाभ नहीं, जब तक मन नहीं बदलता।
हाथ की माला छोड़कर अपने मन को बदलो,
सच्चे मन से राम का स्मरण करोगे तभी परमात्मा से मिलन होगा।
सत्संग के समय राम स्नेही भक्तों का सुमिरन व ध्यान भी लगवाया गया। भक्तों ने सतगुरु सुखराम जी महाराज ने धन्य हो धन्य हो जयघोष से पुरा पंडाल गुंज उठा सत्संग के समापन के बाद प्रसादी का भी आयोजन रखा गया..!!
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • नाडोल सर्व प्रथम होली की पूजा अर्चना कर होली का दहन किया गया होली चौक चौधरियो के दरवाजे पर पंडित नटवर लाल त्रिवेदी एवं पंच गणो ने पूजा कर होली का दहन पर सैकड़ कि तादाद में नये परिधान मे गेरिये धम चक मचा रहे, महिलाये लुम्बर लेती, सिद्धी विनायक मित्र मण्डल,पुलिस चौकी प्रभारी चन्द्रविर सिंह, व्यवस्था बनाये रखने मे सहयोग रहा राठौड़ी गैर मण्डल अध्यक्ष पुनाराम काग,देवाराम घांची,व्यवस्थापक जितेन्द्र सिरवी, मोडाराम,एन एस राव एण्ड पाट्री द्वारा राठौड़ी गैर नृत्य में संग थारो गेरो बाजे आदि फागुन के गीतो से भाव विभोर कर दिया। 0 से 1वर्ष के नन्ने मुन्नों को पुरानी परम्परा के अनुसार होली के फेरे फिराये जाते हैं। महिलाये गीत गाती इसी के साथ दुसरे दिन ऐक दुसरे पर गुलाल, रंग डाल कर होली के पर्व को मनाया गया। नाडोल कस्बा बड़ा होने के कारण अपने अपने मोहल्लों में होली का दहन किया जाता है
    1
    नाडोल सर्व प्रथम होली की पूजा अर्चना कर होली का दहन किया गया होली चौक चौधरियो के दरवाजे पर पंडित नटवर लाल त्रिवेदी एवं पंच गणो ने पूजा कर होली का दहन पर सैकड़ कि तादाद में नये परिधान मे गेरिये धम चक मचा रहे, महिलाये लुम्बर लेती, सिद्धी विनायक मित्र मण्डल,पुलिस चौकी प्रभारी चन्द्रविर सिंह, व्यवस्था बनाये रखने मे सहयोग रहा राठौड़ी गैर मण्डल अध्यक्ष पुनाराम काग,देवाराम घांची,व्यवस्थापक जितेन्द्र सिरवी, मोडाराम,एन एस राव एण्ड पाट्री द्वारा राठौड़ी गैर नृत्य में संग थारो गेरो बाजे आदि फागुन के गीतो से भाव विभोर कर दिया।
0 से 1वर्ष के नन्ने मुन्नों को पुरानी परम्परा  के अनुसार होली के फेरे फिराये जाते हैं। महिलाये गीत गाती  इसी के साथ दुसरे दिन ऐक दुसरे पर गुलाल, रंग डाल कर होली के पर्व को मनाया गया। नाडोल कस्बा बड़ा होने के कारण अपने अपने मोहल्लों में होली का दहन किया जाता है
    user_आरती माली
    आरती माली
    पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.