logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 कुंतल लहन नष्ट, अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ✍️आशु सिंह संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान थाना धनघटा पुलिस टीम ने सघन चेकिंग व तलाशी के क्रम में अवैध रूप से तैयार की जा रही लगभग 15 कुंतल लहन बरामद की। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे तथा पूरी प्रक्रिया को विधि सम्मत ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

2 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

15 कुंतल लहन नष्ट, अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ✍️आशु सिंह संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान थाना धनघटा पुलिस टीम ने सघन चेकिंग व तलाशी के क्रम में अवैध रूप से तैयार की जा रही लगभग 15 कुंतल लहन बरामद की। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे तथा पूरी प्रक्रिया को विधि सम्मत ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 👉 खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक। संतकबीर नगर खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में विनोद राय पुत्र स्वर्गीय शिवदास कुमार राय के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर के अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। घटना से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 📌 प्रशासन से पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
    1
    👉 खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक।
संतकबीर नगर खलीलाबाद के मोहल्ला बिधियानी में विनोद राय पुत्र स्वर्गीय शिवदास कुमार राय के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर के अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने से घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। घटना से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
📌 प्रशासन से पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • संत कबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारी 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन आशीष गोयल से मुलाकात करेंगे। यह बैठक बिजली कर्मियों के विरुद्ध की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को वापस लेने तथा उनके आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बुलाई गई है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी ई. भागीरथी प्रसाद ने बताया कि चेयरमैन एवं प्रबंधन के रुख को देखते हुए मार्च और अप्रैल माह में प्रस्तावित आंदोलन के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने अपना दमनात्मक रवैया नहीं बदला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समिति के अनुसार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 में सेवा नियमों में संशोधन कर बिना चार्जशीट और बिना स्पष्टीकरण का अवसर दिए सेवा से बर्खास्त करने का प्रावधान लागू किया गया है, जिसे संघर्ष समिति ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने आरोप लगाया कि अब तक लगभग 25 हजार अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मियों को सेवा से हटाया जा चुका है। इसके अलावा हजारों कर्मियों का जबरन तबादला किया गया है तथा निलंबन और स्थानांतरण की कार्रवाई अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली कर्मियों के घरों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और विरोध करने पर विद्युत आपूर्ति काटी जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। केंद्रीय पदाधिकारी चेयरमैन से यह स्पष्ट जवाब मांगेंगे कि ऐसे आदेश किस कानून और किस अधिकार के तहत जारी किए गए हैं। निजीकरण के विरोध में जारी आंदोलन के 457 दिन पूरे होने पर प्रदेश के सभी जनपदों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में आयोजित प्रदर्शन में ई. अमित सिंह, ई. भागीरथी प्रसाद, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, मनोज यादव, अशोक कुमार, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, संतोष गुप्ता, सूरज प्रजापति, नारायण चंद चौरसिया, श्रवण प्रजापति और धीरेन्द्र यादव सहित अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।
    1
    संत कबीर नगर।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारी 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन आशीष गोयल से मुलाकात करेंगे। यह बैठक बिजली कर्मियों के विरुद्ध की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को वापस लेने तथा उनके आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बुलाई गई है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी ई. भागीरथी प्रसाद ने बताया कि चेयरमैन एवं प्रबंधन के रुख को देखते हुए मार्च और अप्रैल माह में प्रस्तावित आंदोलन के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने अपना दमनात्मक रवैया नहीं बदला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
समिति के अनुसार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 में सेवा नियमों में संशोधन कर बिना चार्जशीट और बिना स्पष्टीकरण का अवसर दिए सेवा से बर्खास्त करने का प्रावधान लागू किया गया है, जिसे संघर्ष समिति ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने आरोप लगाया कि अब तक लगभग 25 हजार अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मियों को सेवा से हटाया जा चुका है। इसके अलावा हजारों कर्मियों का जबरन तबादला किया गया है तथा निलंबन और स्थानांतरण की कार्रवाई अभी भी जारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि बिजली कर्मियों के घरों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और विरोध करने पर विद्युत आपूर्ति काटी जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। केंद्रीय पदाधिकारी चेयरमैन से यह स्पष्ट जवाब मांगेंगे कि ऐसे आदेश किस कानून और किस अधिकार के तहत जारी किए गए हैं।
निजीकरण के विरोध में जारी आंदोलन के 457 दिन पूरे होने पर प्रदेश के सभी जनपदों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में आयोजित प्रदर्शन में ई. अमित सिंह, ई. भागीरथी प्रसाद, आशीष कुमार, भास्कर पांडेय, मनोज यादव, अशोक कुमार, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, संतोष गुप्ता, सूरज प्रजापति, नारायण चंद चौरसिया, श्रवण प्रजापति और धीरेन्द्र यादव सहित अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • शिकायत है, ❗ 27 2 2026 ई0 ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन है । ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश । जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है ,,ग्राम पंचायत भगवानपुर के पश्चिम दिशा में उत्तर और दक्षिण तरफ जाने वाला मार्ग! पंचायत भवन के दक्षिण दिशा में पश्चिम से पूर्व की तरफ जाने वाला मार्ग! सभी मार्ग उखड़ चुके हैं गड्ढे हैं। इन सभी पर पश्चिम दिशा में उत्तर से दक्षिण तक जाने वाला मार्ग तथा पंचायत भवन के दक्षिण दिशा में गांव की तरफ जाने वाले मार्ग इंटरलॉकिंग अथवा कंक्रीट करण अति आवश्यक है । रास्ते टूट चुके हैं । ईंट उखड़ चुके हैं। यातायात प्रभावित होता है। पैदल चलना भी मुश्किल है❗ शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए❗✍️
    1
    शिकायत है, ❗
27 2 2026 ई0
ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन है । 
ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश । 
जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है ,,ग्राम पंचायत भगवानपुर के पश्चिम दिशा में उत्तर और दक्षिण तरफ जाने वाला मार्ग! 
पंचायत भवन के दक्षिण दिशा में पश्चिम से पूर्व की तरफ जाने वाला मार्ग! 
सभी मार्ग उखड़ चुके हैं गड्ढे हैं। 
इन सभी पर पश्चिम दिशा में उत्तर से दक्षिण तक जाने वाला मार्ग तथा पंचायत भवन के दक्षिण दिशा में गांव की तरफ जाने वाले मार्ग इंटरलॉकिंग अथवा कंक्रीट करण अति आवश्यक है । 
रास्ते टूट चुके हैं । ईंट उखड़ चुके हैं। यातायात प्रभावित होता है। 
पैदल चलना भी मुश्किल है❗ शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए❗✍️
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना मेंहदावल अन्तर्गत अछिया गांव के पास बारात से लौट रही कार के अनियंत्रित होने से 03 लोगों की मृत्यु व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संंबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी बाईट*
    1
    *थाना मेंहदावल अन्तर्गत अछिया गांव के पास बारात से लौट रही कार के अनियंत्रित होने से 03 लोगों की मृत्यु व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संंबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी बाईट*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    1
    Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    user_शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संत कबीर नगर थाना कोतवाली खलीलाबाद के अंतर्गत मोहद्दीपुर प्रधान आरा मशीन को वन विभाग अधिकारियों द्वारा किया गया सील
    4
    संत कबीर नगर थाना कोतवाली खलीलाबाद के अंतर्गत मोहद्दीपुर प्रधान आरा मशीन को वन विभाग अधिकारियों द्वारा किया गया सील
    user_KHALILABAD TIMES
    KHALILABAD TIMES
    Newspaper publisher घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Bansgaon Gorakhpur Murder Case: पत्रकार अग्निवेश सिंह की हत्या से मचा बवाल | Journalists Protest | UP Crime News
    1
    Bansgaon Gorakhpur Murder Case: पत्रकार अग्निवेश सिंह की हत्या से मचा बवाल | Journalists Protest | UP Crime News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • 15 कुंतल लहन नष्ट, अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ✍️आशु सिंह संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान थाना धनघटा पुलिस टीम ने सघन चेकिंग व तलाशी के क्रम में अवैध रूप से तैयार की जा रही लगभग 15 कुंतल लहन बरामद की। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे तथा पूरी प्रक्रिया को विधि सम्मत ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    15 कुंतल लहन नष्ट, अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
✍️आशु सिंह 
संतकबीरनगर। 
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।
अभियान के दौरान थाना धनघटा पुलिस टीम ने सघन चेकिंग व तलाशी के क्रम में अवैध रूप से तैयार की जा रही लगभग 15 कुंतल लहन बरामद की। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे तथा पूरी प्रक्रिया को विधि सम्मत ढंग से संपन्न कराया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.