logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज में निर्धारित रूट डायवर्जन के संबंध में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा का बयान कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा श्रावण मास वर्ष 2026 के पर्व पर कांवड़ यात्रा के दौरान सभी बड़े एवं कमर्शियल वाहन हेतु प्रयागराज में निर्धारित रूट डायवर्जन के संबंध में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा का बयान।

1 hr ago
user_राम सिंह कबीर
राम सिंह कबीर
बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

प्रयागराज में निर्धारित रूट डायवर्जन के संबंध में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा का बयान कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा श्रावण मास वर्ष 2026 के पर्व पर कांवड़ यात्रा के दौरान सभी बड़े एवं कमर्शियल वाहन हेतु प्रयागराज में निर्धारित रूट डायवर्जन के संबंध में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा का बयान।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग,स्कूटी और कार की टक्कर के बाद युवक को मारी गोली* *प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग,स्कूटी और कार की टक्कर के बाद युवक को मारी गोली* प्रतापगढ़, जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के कैथौला बाजार में स्कूटी और कार की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान 24 वर्षीय सौरभ सिंह को गोली मार दी गई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सौरभ सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में सड़क विवाद के बाद हत्या और फायरिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे मामलों ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
    1
    प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग,स्कूटी और कार की टक्कर के बाद युवक को मारी गोली* 

*प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग,स्कूटी और कार की टक्कर के बाद युवक को मारी गोली* 
प्रतापगढ़, जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के कैथौला बाजार में स्कूटी और कार की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान 24 वर्षीय सौरभ सिंह को गोली मार दी गई।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सौरभ सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में सड़क विवाद के बाद हत्या और फायरिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे मामलों ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
    user_BST news prayagraj
    BST news prayagraj
    Lawyer बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में निर्धारित रूट डायवर्जन के संबंध में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा का बयान कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा श्रावण मास वर्ष 2026 के पर्व पर कांवड़ यात्रा के दौरान सभी बड़े एवं कमर्शियल वाहन हेतु प्रयागराज में निर्धारित रूट डायवर्जन के संबंध में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा का बयान।
    1
    प्रयागराज में निर्धारित रूट डायवर्जन के संबंध में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा का बयान
कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा श्रावण मास वर्ष 2026 के पर्व पर कांवड़ यात्रा के दौरान सभी बड़े एवं कमर्शियल वाहन हेतु प्रयागराज में निर्धारित रूट डायवर्जन के संबंध में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा का बयान।
    user_राम सिंह कबीर
    राम सिंह कबीर
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मनकामेश्वर महादेव मंदिर में एसडीएम और एसीपी ने की पूजा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा प्रयागराज, बारा। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बारा क्षेत्र के प्रसिद्ध लालापुर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं।इस दौरान एसडीएम बारा शिखा शंखावर और एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पूजा के बाद एसडीएम और एसीपी ने प्रथम सावन सोमवार के मेले और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।एसडीएम शिखा शंखावर ने कहा, श्रावण में भारी भीड़ को देखते हुए पेयजल, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अपील है। कि शांति और अनुशासन के साथ दर्शन करें। एसीपी वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि मंदिर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। मंदिर समिति और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो"बम बम भोले" के जयकारों के साथ पूरा माहौल शिवमय है
    1
    मनकामेश्वर महादेव मंदिर में एसडीएम और एसीपी ने की पूजा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा
प्रयागराज,
बारा। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बारा क्षेत्र के प्रसिद्ध लालापुर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं।इस दौरान एसडीएम बारा शिखा शंखावर और एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पूजा के बाद एसडीएम और एसीपी ने प्रथम सावन सोमवार के मेले और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।एसडीएम शिखा शंखावर ने कहा, श्रावण में भारी भीड़ को देखते हुए पेयजल, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अपील है। कि शांति और अनुशासन के साथ दर्शन करें। एसीपी वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि मंदिर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
मंदिर समिति और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो"बम बम भोले" के जयकारों के साथ पूरा माहौल शिवमय है
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • यमुनानगर क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार पर सभी शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम यमुनानगर क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार पर सभी शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    1
    यमुनानगर क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार पर सभी शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यमुनानगर क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार पर सभी शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सरकारी रिकॉर्ड में 'मृत' घोषित हुई जीवित महिला, दो साल से बंद है वृद्धावस्था पेंशन मेजा (प्रयागराज)। सरकारी अभिलेखों में कथित त्रुटि के चलते छतवा गांव की एक वृद्ध महिला को अपने ही जीवित होने का प्रमाण देना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत छतवा निवासी बनवासी देवी, पत्नी सरजू लाल निषाद, का आरोप है कि उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया है, जिसके कारण पिछले दो वर्षों से उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद है। बनवासी देवी ने बताया कि पहले उन्हें नियमित रूप से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, लेकिन अचानक भुगतान बंद हो गया। जब उन्होंने ब्लॉक और संबंधित विभाग में जानकारी की तो पता चला कि सरकारी अभिलेखों में उन्हें मृत दर्शाया गया है। यह सुनकर वह स्वयं भी हैरान रह गईं। पीड़िता का कहना है कि महज एक कागजी गलती ने उन्हें सरकारी योजना के लाभ से वंचित कर दिया। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अभिलेखों में सुधार और पेंशन बहाल करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि उन्हें न केवल दोबारा जीवित दर्ज किया जाए, बल्कि दो वर्षों की बकाया पेंशन का भी भुगतान कराया जाए। इस संबंध में मेजा के नायब तहसीलदार नंदलाल राम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि सरकारी अभिलेखों में त्रुटि पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराते हुए नियमानुसार वृद्धावस्था पेंशन बहाल कराने की कार्रवाई की जाएगी। सरकारी रिकॉर्ड में 'मृत' घोषित हुई जीवित महिला, दो साल से बंद है वृद्धावस्था पेंशन मेजा (प्रयागराज)। सरकारी अभिलेखों में कथित त्रुटि के चलते छतवा गांव की एक वृद्ध महिला को अपने ही जीवित होने का प्रमाण देना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत छतवा निवासी बनवासी देवी, पत्नी सरजू लाल निषाद, का आरोप है कि उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया है, जिसके कारण पिछले दो वर्षों से उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद है। बनवासी देवी ने बताया कि पहले उन्हें नियमित रूप से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, लेकिन अचानक भुगतान बंद हो गया। जब उन्होंने ब्लॉक और संबंधित विभाग में जानकारी की तो पता चला कि सरकारी अभिलेखों में उन्हें मृत दर्शाया गया है। यह सुनकर वह स्वयं भी हैरान रह गईं। पीड़िता का कहना है कि महज एक कागजी गलती ने उन्हें सरकारी योजना के लाभ से वंचित कर दिया। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अभिलेखों में सुधार और पेंशन बहाल करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि उन्हें न केवल दोबारा जीवित दर्ज किया जाए, बल्कि दो वर्षों की बकाया पेंशन का भी भुगतान कराया जाए। इस संबंध में मेजा के नायब तहसीलदार नंदलाल राम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि सरकारी अभिलेखों में त्रुटि पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराते हुए नियमानुसार वृद्धावस्था पेंशन बहाल कराने की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सरकारी रिकॉर्ड में 'मृत' घोषित हुई जीवित महिला, दो साल से बंद है वृद्धावस्था पेंशन

मेजा (प्रयागराज)। सरकारी अभिलेखों में कथित त्रुटि के चलते छतवा गांव की एक वृद्ध महिला को अपने ही जीवित होने का प्रमाण देना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत छतवा निवासी बनवासी देवी, पत्नी सरजू लाल निषाद, का आरोप है कि उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया है, जिसके कारण पिछले दो वर्षों से उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद है।
बनवासी देवी ने बताया कि पहले उन्हें नियमित रूप से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, लेकिन अचानक भुगतान बंद हो गया। जब उन्होंने ब्लॉक और संबंधित विभाग में जानकारी की तो पता चला कि सरकारी अभिलेखों में उन्हें मृत दर्शाया गया है। यह सुनकर वह स्वयं भी हैरान रह गईं।
पीड़िता का कहना है कि महज एक कागजी गलती ने उन्हें सरकारी योजना के लाभ से वंचित कर दिया। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अभिलेखों में सुधार और पेंशन बहाल करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि उन्हें न केवल दोबारा जीवित दर्ज किया जाए, बल्कि दो वर्षों की बकाया पेंशन का भी भुगतान कराया जाए।
इस संबंध में मेजा के नायब तहसीलदार नंदलाल राम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि सरकारी अभिलेखों में त्रुटि पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराते हुए नियमानुसार वृद्धावस्था पेंशन बहाल कराने की कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी रिकॉर्ड में 'मृत' घोषित हुई जीवित महिला, दो साल से बंद है वृद्धावस्था पेंशन
मेजा (प्रयागराज)। सरकारी अभिलेखों में कथित त्रुटि के चलते छतवा गांव की एक वृद्ध महिला को अपने ही जीवित होने का प्रमाण देना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत छतवा निवासी बनवासी देवी, पत्नी सरजू लाल निषाद, का आरोप है कि उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया है, जिसके कारण पिछले दो वर्षों से उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद है।
बनवासी देवी ने बताया कि पहले उन्हें नियमित रूप से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, लेकिन अचानक भुगतान बंद हो गया। जब उन्होंने ब्लॉक और संबंधित विभाग में जानकारी की तो पता चला कि सरकारी अभिलेखों में उन्हें मृत दर्शाया गया है। यह सुनकर वह स्वयं भी हैरान रह गईं।
पीड़िता का कहना है कि महज एक कागजी गलती ने उन्हें सरकारी योजना के लाभ से वंचित कर दिया। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अभिलेखों में सुधार और पेंशन बहाल करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि उन्हें न केवल दोबारा जीवित दर्ज किया जाए, बल्कि दो वर्षों की बकाया पेंशन का भी भुगतान कराया जाए।
इस संबंध में मेजा के नायब तहसीलदार नंदलाल राम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि सरकारी अभिलेखों में त्रुटि पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराते हुए नियमानुसार वृद्धावस्था पेंशन बहाल कराने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • प्रयागराज, डीएम मनीष कुमार वर्मा आजइंसानियत दिखाते हुए प्रयागराज, डीएम मनीष कुमार वर्मा आज मीटिंग करके जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे देखे की कई फरियादी गेट के बाहर खड़े थे डीएम ने इंसानियत दिखाते हुए एक-एक करके सभी फरियादी की समस्या सुनी। उसके बाद निस्तारण करने के लिए आदेश दिए। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा की ऐसे जिला अधिकारी अगर प्रदेश के हर जनपद में हो जाए तो सरकार की छवि समाज में और बेहतर हो।
    1
    प्रयागराज, डीएम मनीष कुमार वर्मा आजइंसानियत दिखाते हुए
प्रयागराज, डीएम मनीष कुमार वर्मा आज मीटिंग करके जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे देखे की कई फरियादी गेट के बाहर खड़े थे डीएम ने इंसानियत दिखाते हुए एक-एक करके सभी फरियादी की समस्या सुनी। उसके बाद निस्तारण करने के लिए आदेश दिए। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा की ऐसे जिला अधिकारी अगर प्रदेश के हर जनपद में हो जाए तो सरकार की छवि समाज में और बेहतर हो।
    user_राम सिंह कबीर
    राम सिंह कबीर
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *प्रयागराज ,घूरपुर स्थित मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप *मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप* *सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर तीन लोग दिखे, फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य* घूरपुर (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक की पहचान चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में एक फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान करने और घटना से उनके संभावित संबंधों की जांच में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। अब जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल युवक की मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।
    4
    *प्रयागराज ,घूरपुर स्थित मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
*मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप*
*सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर तीन लोग दिखे, फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य*
घूरपुर (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में एक फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान करने और घटना से उनके संभावित संबंधों की जांच में जुटी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। अब जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फिलहाल युवक की मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।
    user_Mohd Kamar
    Mohd Kamar
    Financial Advisor बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.