Shuru
Apke Nagar Ki App…
एटा के शिकोहाबाद रोड पर गाड़ी टच होने की मामूली बात को लेकर कुछ दबंग छपरियों ने युवक रंजीत यादव के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। एटा जिले में आजकल इन छपरी गुंडों का भारी आतंक है, जिन्हें न तो पुलिस का कोई डर है और न ही कानून का कोई खौफ रह गया है। जिले में इस तरह के अनगिनत छपरी गैंग एक्टिव हैं, जो जरा-जरा सी बात पर सिर्फ एक फोन कॉल करके इकट्ठे हो जाते हैं। ये छपरी गैंग सरेआम लोगों के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम देकर खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
Pankaj Kumar all india virochi
एटा के शिकोहाबाद रोड पर गाड़ी टच होने की मामूली बात को लेकर कुछ दबंग छपरियों ने युवक रंजीत यादव के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। एटा जिले में आजकल इन छपरी गुंडों का भारी आतंक है, जिन्हें न तो पुलिस का कोई डर है और न ही कानून का कोई खौफ रह गया है। जिले में इस तरह के अनगिनत छपरी गैंग एक्टिव हैं, जो जरा-जरा सी बात पर सिर्फ एक फोन कॉल करके इकट्ठे हो जाते हैं। ये छपरी गैंग सरेआम लोगों के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम देकर खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
More news from Etah and nearby areas
- एटा के सकीट विकासखंड अंतर्गत ग्राम नगला फूले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को चरागाह भूमि पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से 151 पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत जामुन, अमरूद, यूकेलिप्टस, आम, नीम, पीपल और बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। ग्रामीणों ने इस बात पर जोर दिया कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, छाया और प्राकृतिक संसाधन भी प्रदान करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। चरागाह भूमि को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ ग्रामीणों ने पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा का जिम्मा उठाया है। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे, जिन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने, उसकी देखभाल करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।4
- एटा के जलेसर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बारे में अभी तक यह स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि यह असल में किस जगह का है। हालांकि, वीडियो को देखने से यह साफ पता चल रहा है कि यह किसी सरकारी दफ्तर का ही वीडियो है।1
- एटा कलेक्ट्रेट परिसर में थाना मिरहची क्षेत्र के निवासी एक युवक द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डाल लेने का मामला सामने आया है। इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा आधिकारिक तौर पर बयान (बाइट) जारी कर जानकारी दी गई है।1
- सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सोना सैयद माजरा स्थित कब्रिस्तान में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भारी जलभराव और मिट्टी का कटाव हो गया, जिससे कई कब्रें प्रभावित हो गईं। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धार्मिक परंपराओं का पूर्ण सम्मान करते हुए प्रभावित कब्रों के शवों को सुरक्षित स्थान पर दोबारा सुपुर्द-ए-खाक कराया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद मनसूर अली के पुत्र और वरिष्ठ समाजसेवी मासुफ अली खान अपने सहयोगियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने कब्रिस्तान का निरीक्षण कर वहां के हालातों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मासुफ अली खान ने कब्रिस्तान की मरम्मत और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए तुरंत आर्थिक सहयोग प्रदान किया और ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस मुश्किल दौर में समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहे और मानवता की मिसाल पेश करे। इस दौरान ग्राम प्रधान अवनीस चौधरी, राव बाबर खा सैयद पाशा, सैयद सुहैल, हाजी प्रधान साबेज, मोहम्मद अब्दुल्ला, इस्माइल खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा के नुन्हाई के रहने वाले एक युवक रफीक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। एत्माददौला पुलिस और साइबर टीम ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रफीक को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें आरोपी रफीक सीएम योगी को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी रफीक पुलिस कस्टडी में मुख्यमंत्री से माफी मांगते हुए नजर आया और बोला कि वह आगे कभी ऐसी गलती नहीं करेगा। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि बात जब खुद पर आई तो बुरी लग गई, जबकि विपक्ष पर आरोप लगाने वालों पर भी ऐसा ही एक्शन होना चाहिए था।1
- हाथरास के थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बुलगढ़ी गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई सनी वाल्मीकि की मौत के मामले में घटना के तीन दिन बाद सदर विधायक अंजुला माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रथम किस्त के रूप में 4 लाख 12 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र सौंपा। यह सहायता पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा प्रेषित आर्थिक सहायता संस्तुति के क्रम में जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने सदर विधायक, डीएम और एसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों को आजीवन कारावास एवं फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की उम्मीद है। गौरतलब है कि 10 जुलाई को खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया था, जिसमें सनी वाल्मीकि की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने गांव के बनी सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में थाना चंदपा पुलिस मुकदमा दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिविल लाइंस (कचहरी के पास) इलाके में बीच सड़क पर एक पुलिसकर्मी और वकील के बीच सरेआम जबर्दस्त मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना बीते कल 10 जुलाई की दोपहर की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कचहरी परिसर क्षेत्र की सड़क के बीचोबीच हुई इस मारपीट की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। यूपी-112 में तैनात एक सिपाही को प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता, अशोभनीय आचरण और नशे में होने के आरोपों के चलते जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विपिन टाडा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस घटना के वक्त मौके पर मौजूद दूसरा सिपाही पहले से ही लाइन हाजिर चल रहा था।1