*धाकड़ी में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में* *शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार और संतों के आशीर्वाद के बीच हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ आयोजन* 26अप्रैल रविवार को ग्राम धाकड़ी में मेघवाल समाज आठ खेड़ा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 21 जोड़े हजारों लोगों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे और सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर डॉ. ओमजी आचार्य (केवल परोक्ष आश्रम, सोजत) एवं महामंडलेश्वर भक्त शिरोमणि साध्वी प्रेमानंद (पानीबाई) ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर ओमजी महाराज ने विवाह में बांधी जाने वाली काकन डोरना की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए मैली, लाख, सुपारी, चांदी, लोहा और कौड़ी के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से समझाया। प्रातः 6:30 बजे धाकड़ी बस स्टैंड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें वर घोड़े पर और वधु रथ पर सवार नजर आए। शोभायात्रा में सबसे आगे बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा, उसके पीछे संत-महात्माओं के रथ और फिर वर-वधु शामिल रहे। शोभायात्रा बागावास मार्ग स्थित समाज के सभा भवन पहुंची, जहां तोरण एवं तिलक की रस्में अदा की गईं। इसके बाद चवरी स्थल पर पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच वर-वधु ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह उपरांत सभी जोड़े नाचते-गाते अपने-अपने जनवासों की ओर रवाना हुए। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने महाप्रसादी का आनंद लिया। कार्यक्रम में वर-वधु को भामाशाहों द्वारा दहेज का भरपूर सामान प्रदान किया गया। समारोह में देसूरी की पूर्व विधायक लक्ष्मी बारूपाल, पाली की पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी, कांग्रेस नेता जोगाराम सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन गणपत लाल पन्नू (लुंडावास) द्वारा किया गया। आयोजन में समाज के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे यह सम्मेलन सामाजिक एकता और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।
*धाकड़ी में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में* *शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार और संतों के आशीर्वाद के बीच हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ आयोजन* 26अप्रैल रविवार को ग्राम धाकड़ी में मेघवाल समाज आठ खेड़ा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 21 जोड़े हजारों लोगों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे और सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर डॉ. ओमजी आचार्य (केवल परोक्ष आश्रम, सोजत) एवं महामंडलेश्वर भक्त शिरोमणि साध्वी प्रेमानंद (पानीबाई) ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर ओमजी महाराज ने विवाह
में बांधी जाने वाली काकन डोरना की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए मैली, लाख, सुपारी, चांदी, लोहा और कौड़ी के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से समझाया। प्रातः 6:30 बजे धाकड़ी बस स्टैंड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें वर घोड़े पर और वधु रथ पर सवार नजर आए। शोभायात्रा में सबसे आगे बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा, उसके पीछे संत-महात्माओं के रथ और फिर वर-वधु शामिल रहे। शोभायात्रा बागावास मार्ग स्थित समाज के सभा भवन पहुंची, जहां तोरण एवं तिलक की रस्में अदा की गईं। इसके बाद चवरी स्थल पर पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच वर-वधु ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह
उपरांत सभी जोड़े नाचते-गाते अपने-अपने जनवासों की ओर रवाना हुए। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने महाप्रसादी का आनंद लिया। कार्यक्रम में वर-वधु को भामाशाहों द्वारा दहेज का भरपूर सामान प्रदान किया गया। समारोह में देसूरी की पूर्व विधायक लक्ष्मी बारूपाल, पाली की पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी, कांग्रेस नेता जोगाराम सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन गणपत लाल पन्नू (लुंडावास) द्वारा किया गया। आयोजन में समाज के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे यह सम्मेलन सामाजिक एकता और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।
- Post by Praveen singh od3
- 100 Se bhi jyada police ke dwara girftar Kiya Gaya girftar Kiya Gaya aur1
- श्री वीर दुर्गादास शिक्षा समिति पाली की बैठक में समाज बंधुओं ने लिया तैयारियों का जायजा लिया।वीर दुर्गादास, शिक्षा समिति पाली के सचिव राजेंद्र सिंह डिंगाई ने बताया कि 29 अप्रैल को होने वाले नवनिर्मित कार्यालय भवन उद्घाटन एवं भवन विस्तार कार्यक्रम के शिलान्यास हेतु पूर्व महाराजा श्रीमान गज सिंह जी द्वितीय साहिब जोधपुर मारवाड़ के मुख्य अतिथि के सन्निध्य में भव्य समारोह संपन्न होगा। इसके साथ ही सभी समाजों के द्वारा अलग अलग जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं पूर्व तैयारीयो हेतु संस्था अध्यक्ष श्रीमान गुलाब सिंह जी गिरवर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर अजयपाल सिंह हेमावास ने बताया कि इसमें संस्था के पदाधिकारियों एवं समाज के आम गणमान्य युवाओं को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई साथ ही कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। इस आयोजन में अतिथि के रूप में पद्मश्री ,पद्मभूषण डॉ नारायण सिंह जी माणकला, पूर्व मंत्री एवं बाली विधायक पुष्पेन्द्र, सिंह, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर,समाजसेवी भंवरसिंह मंडली आदि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर कान सिंह राणावत , अर्जुन सिंह सोवनिया, श्री राजपूत युवा संगठन महेंद्र सिंह चांदावत , दलपत सिंह गुढ़ा नारकान, जवान सिंह मानी,जगपाल सिंह बाला, विक्रमपाल सिंह माताजी गुढ़ा ,जितेंद्र सिंह भाटी थरासनी, भूपेन्द्र सिंह झूपेलाव, वीरेन्द्र सिंह नरूका ,मयंक प्रताप सिंह मेड़तिया बोलागुड़ा ,प्रवीन सिंह भाटी थरासनी , सवाई सिंह जैतावत,ये सभी गणमान्य उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।1
- भारतीय सीरवी युवा परिषद 9636550000 सेवा में पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला पाली (राजस्थान) विषयः एफआईआर संख्या 192/2025 व एफआईआर संख्या 79/2026 थाना मारवाड जंक्शन में दर्ज प्रकरण में अब तक कोई कार्रवाई न होने के संबंध में ज्ञापन। महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी एफआईआर संख्या 79/2026 नेनाराम पुत्र लच्छाराम जाति सीरवी निवासी देवली आऊवा, एफआईआर संख्या 192/2025 प्रार्थिनी श्रीमती दाखू देवी पत्नी मेधाराम निवासी देवली आऊया द्वारा थाना भारवाड़ जंक्शन, जिला पाली एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। यह है कि उक्त प्रकरण दर्ज हुए काफी समय (यानि कि 07 माह) व्यतीत हो जाने के बावजूद मारवाड़ जंक्शन पुलिस द्वारा चोरों के खिलाफ कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के कारण चोरी करने वाले चोरों कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं कि गई और न ही चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कि गई। इससे यह साफ जाहीर होता है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है और न ही संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कोई विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह है कि इस प्रकार की पुलिस प्रशासन कि लापरवाही के कारण प्रार्थीगणों को निरंतर मानसिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा न्याय मिलने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। अतः आपसे निवेदन है किकृउक्त दोनों प्रकरणो कि निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। यह है कि चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए और चोरी हुए आभूषण गहने रुपयों कि बरामदगी कर पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया जाए । यह है कि प्रकरण में अब तक हुई लापरवाही की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो हमे मजबूरन विशाल जन आंदोलन करना पड़ेगा ! अतः न्यायहित में शीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक= 25/4/26. (सुरराचौबी भवदीय, Gand 10.0192/संलग्न FIR. NO. 25-963655000 Sham FIRNO-079/26 केसाराम येथी दाऊ thangetan -शमलाल चौधरी ताराचन्द चोवी Chanagazine1
- जोधपुर में बढ़ती चोरिया पुलिस प्रशाशन को खुला चेलेंज चोरों के हौसले बुलंद आज सूरसागर थाना क्षेत्र क्रिया झालरा ट्यूबल की केबल पर चोरों ने किए हाथ साफ बढ़ती चोरिया रोज एक नया चैलेंज देते नजर आ रह हे क्या इन चोरियों पर लगेगा प्रतिबन्ध क्या जनता चेन की नींद सो पाएगा ?1
- फालना स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री। आबूरोड निवासी 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर घायल, हाथ-पैर में फ्रैक्चर1
- सड़क बनाने के लिए कार्य हमारे इधर की सड़क बना ली जाए तो हमारे लिए1
- उत्तर पश्चिम रेलवे में भी यात्री टिकट सुविधा केंद्र हुए हाईटेक,शुरुआत जोधपुर से* -जोधपुर मंडल में ऐसे दो केंद्रों से नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस से पहली बार टिकट जारी मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने टिकटिंग व्यवस्था में बड़ा डिजिटल बदलाव करते हुए जोधपुर व पाली के यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) को अत्याधुनिक नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस से जोड़ दिया है। शनिवार को दोनों स्थानों पर इस नई प्रणाली से पहली बार टिकट जारी किए गए। यह उपलब्धि पूरे जोन में पहली बार दर्ज की गई है। सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल के सभी आरक्षण काउंटर पहले ही इस सिस्टम से जुड़ चुके हैं। अब यात्री टिकट सुविधा केंद्रों को जोड़ने से टिकटिंग प्रक्रिया और तेज व सरल हो गई है। यह कार्य डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली से यात्रियों को रियल टाइम सीट जानकारी,तेज टिकट बुकिंग और बेहतर सर्वर सुविधा मिलेगी। साथ ही स्टेशनों पर भीड़ और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। रेलवे जल्द ही अन्य वाईटीएसके केंद्रों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। *क्या है नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस सिस्टम* भारतीय रेलवे की नई डिजिटल टिकटिंग प्रणाली है। यह पुराने सिस्टम की तुलना में कई गुना तेज है और एक साथ बड़ी संख्या में टिकट बुक करने में सक्षम है। इसमें रियल टाइम सीट जानकारी,बेहतर सर्वर क्षमता और कम तकनीकी बाधाएं जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों को तेज और भरोसेमंद सेवा मिलती है। नई प्रणाली में तेज प्रोसेसिंग,अधिक सर्वर क्षमता और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।1