logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर , कार में सवार सभी लोग सुरक्षित , NH 44 सिंध पुल के पास की बताई जा रही है घटना, डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर , कार में सवार सभी लोग सुरक्षित , बड़ा हादसा होने से टला, NH 44 सिंध पुल के पास की बताई जा रही है घटना, ट्रक को पकड़कर लाया गया सिटी थाना, कार एक तरफ से हुई पूरी तरह क्षतिग्रस्त ।

1 hr ago
user_Rajesh kumar soni
Rajesh kumar soni
Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर , कार में सवार सभी लोग सुरक्षित , NH 44 सिंध पुल के पास की बताई जा रही है घटना, डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर , कार में सवार सभी लोग सुरक्षित , बड़ा हादसा होने से टला, NH 44 सिंध पुल के पास की बताई जा रही है घटना, ट्रक को पकड़कर लाया गया सिटी थाना, कार एक तरफ से हुई पूरी तरह क्षतिग्रस्त ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध मप्र कांग्रेस एवं किसानों द्वारा चक्काजाम आंदोलन के संदर्भ में राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह जी का अनुरोध !! 🗓️ 07 मई 2026 🕚 प्रातः 11 बजे से #rajyasabha sansad #Ashok Singh #Gwalior Pravah news 🗞️🎙️ किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध मप्र कांग्रेस एवं किसानों द्वारा चक्काजाम आंदोलन के संदर्भ में राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह जी का अनुरोध !! 🗓️ 07 मई 2026 🕚 प्रातः 11 बजे से #rajyasabha sansad #Ashok Singh #Gwalior Pravah news 🗞️🎙️
    1
    किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध मप्र कांग्रेस एवं किसानों द्वारा चक्काजाम आंदोलन के संदर्भ में राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह जी का अनुरोध !!

🗓️ 07 मई 2026 🕚 प्रातः 11 बजे से
#rajyasabha sansad #Ashok Singh #Gwalior Pravah news 🗞️🎙️
किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध मप्र कांग्रेस एवं किसानों द्वारा चक्काजाम आंदोलन के संदर्भ में राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह जी का अनुरोध !!
🗓️ 07 मई 2026 🕚 प्रातः 11 बजे से
#rajyasabha sansad #Ashok Singh #Gwalior Pravah news 🗞️🎙️
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हत्या के 3 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता — ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बुलेरो जब्त दतिया जिले में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अतरेटा पुलिस ने ₹5000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। दरअसल, 12 फरवरी 2026 को थाना लांच क्षेत्र के ग्राम टोडा रमगढ़ा में अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाना लांच का घेराव भी किया था, जिसे पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश देकर शांत कराया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में ₹5000 के इनामी आरोपी दीपू उर्फ दीपक यादव को 5 मई 2026 को दतिया हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी बरामद किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अतरेटा नरेंद्र राजपूत और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
    1
    हत्या के 3 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता — ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बुलेरो जब्त
दतिया जिले में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अतरेटा पुलिस ने ₹5000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी जब्त किया गया है।
दरअसल, 12 फरवरी 2026 को थाना लांच क्षेत्र के ग्राम टोडा रमगढ़ा में अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे।
इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाना लांच का घेराव भी किया था, जिसे पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश देकर शांत कराया गया।
पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में ₹5000 के इनामी आरोपी दीपू उर्फ दीपक यादव को 5 मई 2026 को दतिया हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी बरामद किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अतरेटा नरेंद्र राजपूत और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    50 min ago
  • ग्वालियर के कैंसर पहाड़ी पर दिन दहाड़े कॉलेज छात्रा के अपहरण से फैली सनसनी, पुलिस ने पूरे शहर में की नाकाबंदी देखें पूरी खबर सिर्फ न्यूज इंपैक्ट पर ग्वालियर के कैंसर पहाड़ी पर दिन दहाड़े कॉलेज छात्रा के अपहरण से फैली सनसनी, पुलिस ने पूरे शहर में की नाकाबंदी देखें पूरी खबर सिर्फ न्यूज इंपैक्ट पर
    1
    ग्वालियर के कैंसर पहाड़ी पर दिन दहाड़े कॉलेज छात्रा के अपहरण से फैली सनसनी, पुलिस ने पूरे शहर में की नाकाबंदी देखें पूरी खबर सिर्फ न्यूज इंपैक्ट पर 

ग्वालियर के कैंसर पहाड़ी पर दिन दहाड़े कॉलेज छात्रा के अपहरण से फैली सनसनी, पुलिस ने पूरे शहर में की नाकाबंदी देखें पूरी खबर सिर्फ न्यूज इंपैक्ट पर
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • “इलेक्शन रिजल्ट के बाद हुई हिंसा में अब तक कुल 200 FIR दर्ज और कुल 1500 लोग गिरफ्तार हुए हैं. 500 CAPF की कंपनी तैनात हैं, आज सुबह से कोई घटना नहीं हुई है. CM ममता बनर्जी और MP अभिषेक को Z+ सुरक्षा मिली है, उसके भी अतिरिक्त जो पुलिस लगाई थी उसे दूसरी जगह भेजा है.”: DGP, WB
    1
    “इलेक्शन रिजल्ट के बाद हुई हिंसा में अब तक कुल 200 FIR दर्ज और कुल 1500 लोग गिरफ्तार हुए हैं. 500 CAPF की कंपनी तैनात हैं, आज सुबह से कोई घटना नहीं हुई है. 
CM ममता बनर्जी और MP अभिषेक को Z+ सुरक्षा मिली है, उसके भी अतिरिक्त जो पुलिस लगाई थी उसे दूसरी जगह भेजा है.”: DGP, WB
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: सिमथरा गांव में लाठी-डंडे चले, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज दतिया में भांडेर थाना अंतर्गत ग्राम सिमथरा में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। एक ही पक्ष के लोगों के बीच हुए इस विवाद में लाठी-डंडे चले और ट्रैक्टर सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो बुधवार दोपहर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार युवक को घेरकर मारते नजर आए। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता भूरी यादव को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, गांव में “बागर वाले खेत” को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। भांडेर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। भूरी यादव की शिकायत पर गणेश यादव, रमेश यादव, राधाचरण यादव, छोटे लाल यादव, राजेश उर्फ बब्बू यादव, अवधेश यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, छोटेलाल यादव की शिकायत पर निखिल यादव, शिवराम यादव और भूरी यादव पर भी प्रकरण कायम किया गया है।
    1
    जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: सिमथरा गांव में लाठी-डंडे चले, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
दतिया में भांडेर थाना अंतर्गत ग्राम सिमथरा में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। एक ही पक्ष के लोगों के बीच हुए इस विवाद में लाठी-डंडे चले और ट्रैक्टर सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो बुधवार दोपहर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार युवक को घेरकर मारते नजर आए। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता भूरी यादव को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, गांव में “बागर वाले खेत” को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई।
भांडेर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। भूरी यादव की शिकायत पर गणेश यादव, रमेश यादव, राधाचरण यादव, छोटे लाल यादव, राजेश उर्फ बब्बू यादव, अवधेश यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, छोटेलाल यादव की शिकायत पर निखिल यादव, शिवराम यादव और भूरी यादव पर भी प्रकरण कायम किया गया है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे दतिया पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना एंकर । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brijesh Pathak बुधवार को परिवार सहित अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक भी किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा एवं जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी चुनाव में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करता है, तब जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा ने इन राज्यों में अपार बहुमत के साथ विजय हासिल की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत भारत के लोगों की आस्था और विश्वास की जीत है। वहीं Mamata Banerjee के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अनुरूप ही सभी कार्य होंगे।
    2
    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे दतिया पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना
एंकर । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brijesh Pathak बुधवार को परिवार सहित अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक भी किया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा एवं जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी चुनाव में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करता है, तब जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा ने इन राज्यों में अपार बहुमत के साथ विजय हासिल की है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत भारत के लोगों की आस्था और विश्वास की जीत है। वहीं Mamata Banerjee के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अनुरूप ही सभी कार्य होंगे।
    user_D TV BHARAT NEWS
    D TV BHARAT NEWS
    तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के डबरा में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्वालियर से दोस्त की शादी से लौटते समय तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई और उसमें रखे पटाखों के कारण आग भड़क उठी। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
    4
    मध्य प्रदेश के डबरा में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्वालियर से दोस्त की शादी से लौटते समय तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई और उसमें रखे पटाखों के कारण आग भड़क उठी। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के किसानों ने मोहन सरकार के खिलाफ मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि वे किसानों पर अत्याचार बंद न होने तक पीछे नहीं हटेंगे और जेल से भी नहीं डरेंगे।
    1
    मध्य प्रदेश के किसानों ने मोहन सरकार के खिलाफ मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि वे किसानों पर अत्याचार बंद न होने तक पीछे नहीं हटेंगे और जेल से भी नहीं डरेंगे।
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उपमुख्यमंत्री सपत्नीक दतिया पहुंचे, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना; बंगाल पर दिया बड़ा बयान दतिया: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज अल्प प्रवास पर सपत्नीक दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित अमृतसर महादेव और स्वामी जी महाराज के दर्शन किए। आगे बढ़ते हुए उन्होंने महाभारत कालीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन सतर्क नजर आया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां की संस्कृति पूरे देश में झलकती है। लेकिन पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी दलों और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि सीमाओं की सुरक्षा तक मजबूत नहीं हो पाई है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत जनता की आस्था और विश्वास की जीत होगी।
    2
    उपमुख्यमंत्री सपत्नीक दतिया पहुंचे, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना; बंगाल पर दिया बड़ा बयान
दतिया: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज अल्प प्रवास पर सपत्नीक दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित अमृतसर महादेव और स्वामी जी महाराज के दर्शन किए। आगे बढ़ते हुए उन्होंने महाभारत कालीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।
उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन सतर्क नजर आया।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां की संस्कृति पूरे देश में झलकती है। लेकिन पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी दलों और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से पीछे धकेलने का काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि सीमाओं की सुरक्षा तक मजबूत नहीं हो पाई है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत जनता की आस्था और विश्वास की जीत होगी।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.