Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रैफिक अपडेट-समय 11:10बजे,पुलिस मौके पर मौजूद, ट्राफिक नियंत्रण वर्तमान समय में जनपद अमरोहा के गजरौला चौपला पर यातायात सुचारू रुप से संचालित है, किसी भी प्रकार का जाम नहीं है । यातायात व थाना पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद रहकर लगातार ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है ।
Chahat Ali
ट्रैफिक अपडेट-समय 11:10बजे,पुलिस मौके पर मौजूद, ट्राफिक नियंत्रण वर्तमान समय में जनपद अमरोहा के गजरौला चौपला पर यातायात सुचारू रुप से संचालित है, किसी भी प्रकार का जाम नहीं है । यातायात व थाना पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद रहकर लगातार ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वर्तमान समय में जनपद अमरोहा के गजरौला चौपला पर यातायात सुचारू रुप से संचालित है, किसी भी प्रकार का जाम नहीं है । यातायात व थाना पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद रहकर लगातार ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है ।1
- अमरोहा जनपद से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगटा निवासी अशोक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी व्यथा साझा की है। पीड़ित का आरोप है कि बीते 26 फरवरी को जब वह मुरादाबाद गया हुआ था, तब दबंगों ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना के बाद जब वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुँचा, तो पुलिस ने मदद के बजाय उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अशोक ने आरोप लगाया है कि रहरा पुलिस के एक दरोगा ने मामले में कार्रवाई करने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत वसूल ली। इसके बावजूद पुलिस ने विपक्षी दल से साठगांठ कर ली और पीड़ित की शिकायत पर कोई कदम उठाने के बजाय उल्टा उसी के खिलाफ धारा 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। वायरल वीडियो में पीड़ित ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया है और स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और उसके पैसे वापस नहीं किए गए, तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अब देखना यह होगा कि उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।2
- उत्तर प्रदेश जिला अमरोहा तहसील हसनपुर थाना आदमपुर ब्लाक गंगेश्वरी गांव सांथलपुर के गांव के रास्तों की इतनी बुरी दशा हो रही है जिसमें प्रधान कोई कार्य नहीं कर पा रहे ग्राम प्रधान का नाम राम अवतार जी थे किसी कारण मेंबर को शॉप दी गई थी 5 साल में मगर कोई भी काम नहीं कराया गया मैं प्रार्थना करता हूं कि गांव के सारे रास्ते सही कराए जाएं धन्यवाद मैं भारतीय किसान यूनियन बी आर अंबेडकर से जिला अध्यक्ष विपिन सम्राट मेरा कांटेक्ट नंबर 75002995141
- मंडी धनौरा। कलयुगी हैवान ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली तीन साल की एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना के समय मासूम के माता-पिता बाजार गए हुए थे। हैवान की फितरत से अनजान माता-पिता बाजार जाते समय मासूम की देखभाल की जिम्मेदारी उसे ही सौंप कर गए थे। पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है। घटना नगर के एक मोहल्ला की है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 38 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही साथ किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति की तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना की जानकारी मां को बाजार से आने पर लगी। जब उसने बच्ची के कपड़ों पर खून के दाग देखे। मां ने मोहल्ले में रहने वाली दूसरी महिलाओं को घटना की जानकारी दी। दलाल किस्म के लोगों ने बच्ची के माता पिता को बदनामी का डर दिखाकर व दो लाख रुपये का लालच देकर चुप रहने के लिए राजी कर लिया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर सीओ अंजलि कटारिया व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार को थाने लाईं। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि देर रात बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।2
- रहरा थाना क्षेत्र के गांव मंगट निवासी अशोक कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस से अपने 20 हजार रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है। युवक ने भावुक अंदाज में कहा कि यदि उसके पैसे वापस नहीं किए गए तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा। अशोक कुमार के अनुसार, कुछ दिन पहले वह मुरादाबाद गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग उसके घर पहुंचे और उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी की। जब वह अगले दिन घर लौटा तो उसे पूरी घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उसने रहरा थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के दो दिन बाद ही विरोधी पक्ष ने उस पर ही धारा 452 के तहत झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। अशोक का कहना है कि पुलिस ने उससे 20 हजार रुपये यह कहकर ले लिए थे कि उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा। लेकिन पैसे लेने के बावजूद उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। युवक ने आरोप लगाया कि अब न तो उसके पैसे लौटाए जा रहे हैं और न ही उसकी सुनवाई हो रही है। इसी से परेशान होकर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई और थाना अध्यक्ष से न्याय दिलाने की अपील की है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।1
- बिजली उपभोक्ता संगठन मुरादाबाद द्वारा इलैक्ट्रिसिटी अमैंडमैंट बिल 2025 का विरोध करते हुए अनावश्यक सेवाओं का व्यापारीकरण करने का लगाया आरोप, स्मार्ट मीटर का किया विरोध। बिजली विधेयक 2025 को तत्काल रद्द किए जाने की उठाई मांग1
- मुरादाबाद: मार्च में भी घना कोहरा, वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ग्रामीण क्षेत्र डिलारी में बुधवार 11 मार्च की सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को दिन में 10 बजे भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल3