logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न । हाथरस। भूतपूर्व सैनिकों/आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के उद्देश्य जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए अपर जिलाधिकारीसे जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चन्द्र ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों एवं उनके परिवारों की देखभाल करना केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उनके हितों की रक्षा एवं समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सैनिकों से संबंधित कोई भी मामला लंबित न रखा जाए तथा सभी प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य ही सैनिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है, और जब यह बोर्ड अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा, तभी इसकी वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी। माह जनवरी, 2026 तक विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमा० रघुवीर सिंह ने बताया कि थल सेना नौ सेना व वायु सेना से 14 सेवानिवृत्त सैनिको व 03 स्व० सैनिकों की पत्नियों को पहचान पत्र जारी किये गये है। भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को उत्तर प्रदेश सरकार, केन्द्र सरकार व उनके उपक्रमों में घोषित कोटे में आरक्षण के तहत रोजगार दिलवाने के सम्बन्ध में। 03 पूर्व सैनिकों का नाम डी.जी.आर दिल्ली को नौकरी हेतु संस्तुति किया गया है। सेवारत सैनिकों से प्राप्त 07 आवेदन पत्रों को पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया। 05 भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों का सेना में भर्ती हेतु रिलेशन प्रमाण पत्र बनाने हेतु कार्यवाही की गयी। 08 पूर्व सैनिकों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन दिलाने हेतु कार्यवाही की गयी। 12 पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न कोर्स में दाखिला हेतु आश्रित प्रमाण पत्र जारी किये गये। 05 भूतपूर्व सैनिकों/शहीद सैनिकों के आश्रितों का पार्ट टू आर्डर कराये जाने की कार्यवाही की गयी। द्वितीय विश्व युद्ध (ww-II) के सैनिकों व उनकी पत्नियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देय धनराशि 6000/- प्रति माह की दर से पेंशन का वितरण माह नवम्बर 2025 तक कर दिया गया है। जनपद के द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों उनकी पत्नियों की संख्या-04 है। कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की पत्नियों को रू० 7500/- प्रतिमाह एंव माता पित्ता को रू० 5000/- प्रतिमाह की दर से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन का वितरण माह अक्टूबर 2025 तक कर दिया गया है। जनपद के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों एवं माता-पिता की संख्या-04 है। केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली से 03 पूर्व सैनिकों की पुत्रियों की शादी एंव पुनर्वास निधि द्वारा 01 पूर्व सैनिकों की विधया की पुत्री की शादी हेतु अनुदान रूपये एक-एक लाख रुपये की धनराशि दिलाये जाने की कार्यवाही की गयी। वित्तीय वर्ष 2025-28 में माह जनवरी तक 120 आश्रितों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा छात्रवृत्ति दिलवाई जाने की कार्यवाही की गयी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 01 पूर्व सैनिकों के अश्रितों को उत्तर प्रदेश सैनिक पुर्नवास निधि, राज्यपाल सचिवालय लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति दिलवाई जाने की कार्यवाही की गयी। पूर्व सैनिकों को 01 आश्रितों को आर्मी ग्रुप इन्स्योरेन्स द्वारा बीमा की धनराशि का लाभ दिलवाने की कार्यवाही की गयी। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर क्षेत्राधिकारी, कैप्टन धीरज कुमार, स्टेशन हैडक्वाटर मथुरा, जिला उद्योग अधिकारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -------------------------------------------------------------

2 hrs ago
user_Astro Mahavastu Expert
Astro Mahavastu Expert
Vastu consultant Hathras, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
26732acf-980f-42da-a188-2ad4c0646499

जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न । हाथरस। भूतपूर्व सैनिकों/आश्रितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के उद्देश्य जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए अपर जिलाधिकारीसे जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चन्द्र ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों एवं उनके परिवारों की देखभाल करना केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उनके हितों की रक्षा एवं समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सैनिकों से संबंधित कोई भी मामला लंबित न रखा जाए तथा सभी प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य ही सैनिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है, और जब यह बोर्ड अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा, तभी इसकी वास्तविक

88d14c3a-1582-43b2-99fa-f67b18d34b71

सार्थकता सिद्ध होगी। माह जनवरी, 2026 तक विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमा० रघुवीर सिंह ने बताया कि थल सेना नौ सेना व वायु सेना से 14 सेवानिवृत्त सैनिको व 03 स्व० सैनिकों की पत्नियों को पहचान पत्र जारी किये गये है। भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को उत्तर प्रदेश सरकार, केन्द्र सरकार व उनके उपक्रमों में घोषित कोटे में आरक्षण के तहत रोजगार दिलवाने के सम्बन्ध में। 03 पूर्व सैनिकों का नाम डी.जी.आर दिल्ली को नौकरी हेतु संस्तुति किया गया है। सेवारत सैनिकों से प्राप्त 07 आवेदन पत्रों को पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिये प्रेषित किया गया। 05 भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों का सेना में भर्ती हेतु रिलेशन प्रमाण पत्र बनाने हेतु कार्यवाही की गयी। 08 पूर्व सैनिकों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन दिलाने हेतु कार्यवाही की गयी। 12 पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न कोर्स में दाखिला हेतु आश्रित प्रमाण पत्र जारी किये गये। 05 भूतपूर्व सैनिकों/शहीद सैनिकों के आश्रितों का पार्ट टू आर्डर कराये जाने की कार्यवाही की गयी। द्वितीय विश्व युद्ध (ww-II) के सैनिकों व उनकी पत्नियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देय धनराशि 6000/- प्रति माह की दर से पेंशन का वितरण

215d2c49-321e-40c8-a135-3029ea8a3d81

माह नवम्बर 2025 तक कर दिया गया है। जनपद के द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों उनकी पत्नियों की संख्या-04 है। कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की पत्नियों को रू० 7500/- प्रतिमाह एंव माता पित्ता को रू० 5000/- प्रतिमाह की दर से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन का वितरण माह अक्टूबर 2025 तक कर दिया गया है। जनपद के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों एवं माता-पिता की संख्या-04 है। केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली से 03 पूर्व सैनिकों की पुत्रियों की शादी एंव पुनर्वास निधि द्वारा 01 पूर्व सैनिकों की विधया की पुत्री की शादी हेतु अनुदान रूपये एक-एक लाख रुपये की धनराशि दिलाये जाने की कार्यवाही की गयी। वित्तीय वर्ष 2025-28 में माह जनवरी तक 120 आश्रितों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा छात्रवृत्ति दिलवाई जाने की कार्यवाही की गयी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 01 पूर्व सैनिकों के अश्रितों को उत्तर प्रदेश सैनिक पुर्नवास निधि, राज्यपाल सचिवालय लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति दिलवाई जाने की कार्यवाही की गयी। पूर्व सैनिकों को 01 आश्रितों को आर्मी ग्रुप इन्स्योरेन्स द्वारा बीमा की धनराशि का लाभ दिलवाने की कार्यवाही की गयी। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर क्षेत्राधिकारी, कैप्टन धीरज कुमार, स्टेशन हैडक्वाटर मथुरा, जिला उद्योग अधिकारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -------------------------------------------------------------

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • ठाकुर सुमंत किशोर सिंह।
    1
    ठाकुर सुमंत किशोर सिंह।
    user_Astro Mahavastu Expert
    Astro Mahavastu Expert
    Vastu consultant Hathras, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Himanshu Kumar
    1
    Post by Himanshu Kumar
    user_Himanshu Kumar
    Himanshu Kumar
    हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के बैनर तले हाथरस के ओढ़पुरा बिजलीघर का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत तारों व क्षतिग्रस्त पोलों की शिकायत उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि खेरिया और लखुपुर बंजारा गांव में लंबे समय से जमीन पर लटके तारों से पशुओं की मौत हो चुकी है और हादसे की आशंका बनी हुई है। मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
    1
    बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के  बैनर तले हाथरस के ओढ़पुरा बिजलीघर का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत तारों व क्षतिग्रस्त पोलों की शिकायत उठाई।
ग्रामीणों ने बताया कि खेरिया और लखुपुर बंजारा गांव में लंबे समय से जमीन पर लटके तारों से पशुओं की मौत हो चुकी है और हादसे की आशंका बनी हुई है। मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा द्वारा जनपद हाथरस का किया गया वार्षिक निरीक्षण।
    1
    श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा द्वारा जनपद हाथरस का किया गया वार्षिक निरीक्षण।
    user_User7014
    User7014
    Local News Reporter Hathras, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • सासनी में मौसम ने फिर एक बार ली करवट। जहां करीब एक हफ्ते से निकल रही कड़ाके की धूप में मौसम के तापमान को गर्म कर दिया था लोगों ने गर्म कपड़े रखकर गर्मी के कपड़े निकाल लिए थे वही आज बुधवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ हल्की बौछार भी देखने को मिली जिससे मौसम वह हवा सर्द हो गई लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।
    2
    सासनी में मौसम ने फिर एक बार ली करवट। जहां करीब एक हफ्ते से निकल रही कड़ाके की धूप में मौसम के तापमान को गर्म कर दिया था लोगों ने गर्म कपड़े रखकर गर्मी के कपड़े निकाल लिए थे वही आज बुधवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ हल्की बौछार भी देखने को मिली जिससे मौसम वह हवा सर्द हो गई लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • आप सभी ने जो गंदगी की थी, उसे जिले के एस एस पी नीरज जादौन अपनी टीम के साथ साफ कर रहे हैं ... जी हां, श्री खेरेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों ने जो गंदगी की, उसे एस एस पी ने पुलिस टीम के साथ स्वच्छ कराया। ऐसे कप्तान को सशक्त प्रभात का सेल्यूट...
    1
    आप सभी ने जो गंदगी की थी, उसे जिले के एस एस पी नीरज जादौन अपनी टीम के साथ साफ कर रहे हैं ... जी हां, श्री खेरेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों ने जो गंदगी की, उसे एस एस पी ने पुलिस टीम के साथ स्वच्छ कराया। ऐसे कप्तान को सशक्त प्रभात का सेल्यूट...
    user_Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    Jay Prakash Singh ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज बुधवार से शुरू होगी।हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए इस बार खास तैयारी की गईं हैं। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी।पहली पाली सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे खत्म होगी,जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जिसमें 596 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3984 स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 53,37,778 है,इसमें संस्थागत परीक्षार्थी 52,42,235 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 95,543 हैं। हाईस्कूल के 27,61,696 परीक्षार्थी हैं,जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 27,50,862 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 10,834 हैं। इंटरमीडिएट के 25,76,082 परीक्षार्थी हैं,जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 24,91,373 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 84,709 हैं। खास बात ये है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षा में इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से कम है। यूपी के 18 जिले संवेदनशील घोषित किए गए हैं।इसमें आगरा,मथुरा,अलीगढ़,हाथरस,एटा,कासगंज,प्रयागराज, कौशांबी,प्रतापगढ़,हरदोई, कन्नौज,आजमगढ़,बलिया,मऊ, जौनपुर,गाजीपुर,देवरिया और गोंडा संवेदनशील घोषित किए गए हैं। 222 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और 683 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। सभी 8033 परीक्षा केंद्र पर वॉइस रिकॉर्डर युक्त दो सीसीटीवी कैमरे,राउटर, डीवीआर और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन दिया गया है। हर परीक्षा केंद्र के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक,एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा। 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। नकल रोकने के लिए 69 मंडलीय और 440 जनपदीय सचल दलों का गठन किया गया है। 75 जनपद स्तरीय और 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है। लखनऊ में शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय और प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय में एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।सभी 75 जिलों में भी जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस बार परीक्षा में सभी विषय के प्रश्नपत्रों के अलावा रिजर्व सेट्स की भी व्यवस्था की गई है।उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली की आशंका रोकने के लिए इस बार चार रंग की उत्तर पुस्तिकाएं रहेंगी।उत्तर पुस्तिकाओं में माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो भी अंकित रहेगा।
    1
    यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज बुधवार से शुरू होगी।हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए इस बार खास तैयारी की गईं हैं।
परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी।पहली पाली सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे खत्म होगी,जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
परीक्षा के लिए कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जिसमें 596 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3984 स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय हैं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 53,37,778 है,इसमें संस्थागत परीक्षार्थी 52,42,235 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 95,543 हैं।
हाईस्कूल के 27,61,696 परीक्षार्थी हैं,जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 27,50,862 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 10,834 हैं।
इंटरमीडिएट के 25,76,082 परीक्षार्थी हैं,जिसमें संस्थागत परीक्षार्थी 24,91,373 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 84,709 हैं।
खास बात ये है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षा में इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से कम है।
यूपी के 18 जिले संवेदनशील घोषित किए गए हैं।इसमें आगरा,मथुरा,अलीगढ़,हाथरस,एटा,कासगंज,प्रयागराज, कौशांबी,प्रतापगढ़,हरदोई, कन्नौज,आजमगढ़,बलिया,मऊ, जौनपुर,गाजीपुर,देवरिया और गोंडा संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
222 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और 683 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं।
सभी 8033 परीक्षा केंद्र पर वॉइस रिकॉर्डर युक्त दो सीसीटीवी कैमरे,राउटर, डीवीआर और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन दिया गया है।
हर परीक्षा केंद्र के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक,एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा। 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
नकल रोकने के लिए 69 मंडलीय और 440 जनपदीय सचल दलों का गठन किया गया है। 75 जनपद स्तरीय और 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मंडल स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है।
लखनऊ में शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय और प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय में एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।सभी 75 जिलों में भी जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
इस बार परीक्षा में सभी विषय के प्रश्नपत्रों के अलावा रिजर्व सेट्स की भी व्यवस्था की गई है।उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली की आशंका रोकने के लिए इस बार चार रंग की उत्तर पुस्तिकाएं रहेंगी।उत्तर पुस्तिकाओं में माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो भी अंकित रहेगा।
    user_जुर्म का पर्दाफाश
    जुर्म का पर्दाफाश
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा...।- पूर्व एम एल सी डॉ राकेश सिंह राना
    1
    अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा...।- पूर्व एम एल सी डॉ  राकेश सिंह राना
    user_Astro Mahavastu Expert
    Astro Mahavastu Expert
    Vastu consultant Hathras, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.