Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला बदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन!! बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त. !! कृय - विकृय भंडारा तथा परिवहन करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में अभियान चला कर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। !!
Aarti Raikwar
जिला बदर कुख्यात तस्कर के घर पर आबकारी का बड़ा एक्शन!! बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जप्त. !! कृय - विकृय भंडारा तथा परिवहन करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में अभियान चला कर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। !!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Ck_news1
- Post by Vishal Jadhav1
- कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने स्वयं भरा ऑनलाइन स्व-गणना फार्मनागरिकों से जनगणना के कार्य में सहयोग की अपील की इंदौर, 16 अप्रैल 2026 आज से शुरू हुई जनगणना सेल्फ इन्यूमरेशन प्रक्रिया के तहत कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना (Self Enumeration) फॉर्म भरकर नागरिकों को प्रेरित किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने इंदौरवासियों से अपील की कि वे जनगणना पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और इस प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने में सहयोग दें। श्री वर्मा ने बताया कि सेल्फ इन्यूमरेशन से समय की बचत होगी और जब टीम घर-घर पहुंचेगी, तब प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करें। नागरिकों के लिये पोर्टल पर स्व-गणना का कार्य 16 अप्रैल से प्रारंभ किया गया है जो 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और इसे हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है, ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकें। इसमें 5 से 10 मिनट में स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है। कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठायें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।1
- लापरवाही पड़ी भारी: स्कूटी सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत सड़क पर एक छोटी सी गलती ने एक व्यक्ति की जान ले ली। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक ने बिना पीछे देखे अचानक टर्न ले लिया, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन चलाते समय हमेशा पीछे देखकर टर्न लें, इंडिकेटर का इस्तेमाल करें और पूरी तरह सतर्क रहें।1
- *इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार: 12 लाख की ‘MD’ ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार* इंदौर: शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ “MD” के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 121 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर मिली। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेंद्र चौहान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नाहरगढ़, सीतामऊ, जिला मंदसौर का निवासी है और वर्तमान में इंदौर में सक्रिय था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाने में मारपीट से संबंधित एक मामला दर्ज है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 121 ग्राम एमडी के अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त किए गए कुल मश्रूका की कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया और शहर में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।1
- दिल्ली शहर में एक दर्दनाक हादसे में युवती की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवती थार गाड़ी की छत पर चढ़कर शराब पी रही थी और मस्ती कर रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के वक्त युवती के साथ और कौन मौजूद था। #Foryou #viral #reelsindia #viralreel1
- गाज़ियाबाद की आग: हादसा या सुनियोजित साज़िश,आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हालिया गिरफ्तारियों के साथ किसी संभावित कनेक्शन को भी परखा जा रहा है। कबाड़ियों के गोदाम एवं झुग्गी-झोपड़ियों में विशेष रिपोर्ट: इंडिया न्यूज़ 7 पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर1
- Post by Ck_news1