Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहडोल ,,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,
Durgesh Kumar Gupta
शहडोल ,,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,
More news from Shahdol and nearby areas
- Post by Durgesh Kumar Gupta1
- *भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में नौगमा में भव्यता पूर्वक मनाया गया स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह।* (आशुतोष त्रिपाठी/ जनचिंगारी-उमरिया) मानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्षेत्रीय जननायक स्वर्गीय श्री छोटेलाल पटेल जी का जयंती समारोह आज जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगमा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलदेव प्रसाद पटेल द्वारा की गई जिसमें कुर्म क्षत्रीय समाज के संभागीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र पटेल,नगर परिषद मानपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती गीता ज्ञान प्रकाश पटेल, संरक्षक श्री दरबारी लाल पटेल एवं श्री राम कले पटेल की विशिष्ट तौर पर मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उमरिया से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल,महासचिव एड. पुष्पराज सिंह , मिथिलेश राय आदि भी पहुंचे थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ध्वजारोहण उपरांत किया गया इसके पश्चात उद्बोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत स्वरुचि भोज आयोजन स्थल पर ही रखा गया था ,कार्यक्रम में बड़ी तादाद में कुर्म क्षत्रीय समाज के दूरदराज से आए हुए प्रतिनिधि और क्षेत्रीय सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय और क्षेत्रीय सामाजिक युवाओं के द्वारा सिगुड़ी तिराहे से कार्यक्रम स्थल नौगमा तक भव्य शोभा यात्रा निकल गई जिसने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। वहीं कांग्रेस नेता के स्वागत में क्षेत्रीय युवा कांग्रेस एनएसयूआई और वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की2
- "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को विलोम शब्द का पाठ पढ़ाया और सरल तरीके से समझाकर उनकी सीखने की रुचि को बढ़ाया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। #शहडोल #shahdol #स्कूल_चलें_हम1
- सरकर परिजनों ने रीवा सीधी नेशनल हाईवे किया जाम जानकारी निकलकर सामने आ रही युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घटना की वजह अभी तक अनजान है पुलिस समझाएं करके किसी तरह से मामले को काबू में लिया1
- सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा जी ने लोगों के बीच में बैठकर उनकी समस्याएं सुनी1
- जनपद पंचायत सिरमौर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुवारी में भ्रष्टाचार की हुई शिकायत, गुणवत्ता विहीन पंचायत भवन बनाने का आरोप। मामला सिरमौर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत दुवारी का है जहां के निवासी रामबिहारी द्विवेदी ने आरोप लगाया है की सरपंच सचिव द्वारा गुणवत्ता विहीन पंचायत भवन बनाया जा रहा है 10 बाई 1 का मसाला बनाकर बेकार काम किया जा रहा है मना करने पर सरपंच सचिव द्वारा बोला जाता है की ऊपर के अधिकारी पैसा लेते हैं इसलिए ऐसा काम कराते हैं और बोलते हैं हमे भी पैसा चाहिए। शिकायतकर्ता ने बताया की ना तो rti के तहत जानकारी भी नहीं दी जा रही है, यदि प्रशासन कार्यवाही नहीं करता तो कलेक्टर कार्यालय रीवा में ग्राम वासियों के साथ जाकर आमरण अनशन करेंगे।1
- जिला कलेक्टर जमीन में उतरकर जमीनी किसानों के साथ जमीन में बैठकर लोगों की सुनी समस्याएं केवाईसी को लेकर भ्रष्ट अधिकारियों को लगाई फटकार1
- किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों कों शिष्टाचार और संस्कार भी सिखाएं शिक्षक- कलेक्टर .. कलेक्टर बने शिक्षक, बच्चों को पढ़ाया पाठ .... बच्चों से पूछे प्रश्न, सटीक उत्तर मिलने पर हुए प्रसन्न शहडोल 4 अप्रैल 2026- मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित “स्कूल चलें हम” अभियान (2026-27) के अंतर्गत जिले में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में अध्यापन कराया तथा विद्यार्थियों से विलोम शब्द, पर्यायवाची, पहाड़े एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सटीक उत्तरों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को शिष्टाचार और संस्कार भी सीखना चाहिए, यही उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बैग, पेन, कंपास सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री संजय पांडे, शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती जयश्री जायसवाल सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।1