हरदुआ खमरिया में देशभक्ति का सैलाब, वीरांगना अवन्ती बाई लोधी की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना, मध्यप्रदेश हेडलाइन— बारिश की फुहारों के बीच उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, वीरांगना अवन्ती बाई लोधी की जयंती पर हरदुआ खमरिया से निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा। एंकर— पन्ना जिले के सिमरिया क्षेत्र के हरदुआ खमरिया में वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बारिश की फुहारों के बीच हजारों की संख्या में युवा, ग्रामीण, माताएं-बहनें और गणमान्य नागरिक शोभायात्रा में शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री रमेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल मोहन्द्रा, ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी की वीरता, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए निकाली गई इस शोभायात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बारिश की फुहारें भी देशभक्ति के जुनून को कम नहीं कर सकीं। शोभायात्रा में महारानी अवन्ती बाई लोधी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में शामिल युवाओं ने पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के जयकारे लगाए और वीरांगना के साहस एवं बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत— शोभायात्रा के विभिन्न ग्रामों से गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह चाय, नाश्ता, फल और पेयजल की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर महारानी अवन्ती बाई लोधी की झांकी की आरती उतारी गई और तिलक-वंदन एवं पूजा-अर्चना कर श्रद्धा व्यक्त की गई। ग्राम ऊंचा में दिखा खास उत्साह— शोभायात्रा के ग्राम ऊंचा पहुंचने पर ग्रामीणों ने अतिथियों और यात्रा में शामिल लोगों का आत्मीय स्वागत किया। यहां भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं। इसके साथ ही विशेष संगीतमय मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल मिलाकर वीरांगना अवन्ती बाई लोधी की जयंती पर निकली यह शोभायात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करने तथा नई पीढ़ी तक उनके संघर्ष और प्रेरणा को पहुंचाने का संदेश देती नजर आई। बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह की मिसाल बन गया।

- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन पन्ना जिला के गुनौर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन पन्ना जिला के गुनौर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।1
- रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना, मध्यप्रदेश हेडलाइन — अमानगंज थाना परिसर बना भक्तिमय धाम, अखंड रामधुन के बाद सैकड़ों कन्याओं का पूजन और विशाल भंडारा। अमानगंज थाना परिसर में गूंजा राम नाम का जाप, अखंड रामधुन के साथ विशाल कन्या भोज व भंडारा संपन्न। एंकर — अमानगंज थाना परिसर में इन दिनों कानून-व्यवस्था के साथ भक्ति और सेवा की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। नागा जी सरकार के पावन सानिध्य में आयोजित अखंड रामधुन, विशाल कन्या भोज और महाप्रसाद भंडारे में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी। पूरे परिसर में लगातार राम नाम का संकीर्तन गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। अमानगंज थाना परिसर स्थित नागा जी सरकार के पावन प्रांगण में आयोजित धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। अखंड रामधुन के दौरान श्रद्धालुओं ने लगातार राम नाम का जाप और संकीर्तन किया, जिससे पूरा थाना परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। पुलिस विभाग के मुख्य यजमान एएसआई राघवेंद्र प्रधान एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान विशाल कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके बाद अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। अमानगंज थाना परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने भक्ति के साथ-साथ सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। रामधुन की गूंज और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।1
- अवंती बाई की दहाड से शासन प्रशासन मनुवादी विधायक सांसद काँप उठा mp जिला अशोकनगर#चंदेरी विधानसभा के माहोली में 1857 की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अंग्रेजों को धूल चटाने वाली शहीद वीरांगना महारानी अबंती बाई लोधी जी की कई बर्षो से लगी मूर्ति हटवाने के बाद ओबीसी एससी एसटी संगठन की एकता विरोध करते हुए एक बड़े आंदोलन के चेतावनी को देखते हुए शासन प्रशासन विधायक सांसद में घुटने टेक कर मूर्ति को पुनः उसी जगह स्थापित करवाया मनुवादियों का दिमाग नहीं चल पाया जय जवान जय किसान जय संविधान जय अवंती बाई जय लोधेश्वर1
- अजयगढ़ में तिरंगे के सम्मान पर सवाल, कुर्सी पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर बैठे बीएमओ अजयगढ़ में तिरंगे के सम्मान पर सवाल, कुर्सी पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर बैठे बीएमओ अजयगढ़। अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. शोभाराम शर्मा द्वारा अपने कार्यालय की कुर्सी पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर बैठने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ध्वज संहिता के पालन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। देशभर में इन दिनों 'हर घर तिरंगा' अभियान के माध्यम से नागरिकों को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ऐसे समय में एक जिम्मेदार शासकीय अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का इस प्रकार उपयोग किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किसी भी प्रकार के गद्दे, मेज, कुर्सी, मंच अथवा अन्य वस्तुओं को ढकने के लिए नहीं किया जा सकता। वहीं राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत तिरंगे का अपमान दंडनीय अपराध है। नियमों के उल्लंघन पर तीन वर्ष तक के कारावास, जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग संबंधी नियमों की अनदेखी करेंगे, तो आम जनता तक गलत संदेश जाएगा। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।3
- करीब दो वर्षों से पन्ना जिले में हीरा कार्यालय में हीरा तो पर्याप्त जमा हो रहे लेकिन उदास 3 ग्राहकों के लिए जो हीरा जमा कर चुके हैं उनको अब अपना विश्वास है कि हीरे की बिक्री कब होगी और कब हमारा पैसा मिलेगा लेकिन अधिकारियों द्वारा प्रयास अभी तक कोई लिखित नहीं दिया गया इससे काफी उदास जो हीरा जमा कर चुके हैं ग्राहकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है अब देखना होगा अधिकारी रवि पटेल द्वारा कब हीरा की मिस्त्री और सेललगवाते हैं यूं ही चलता रहेगा नहीं तो चिंता का विषय हीरा जमा करता हूं के लिए पैसों की जरूरत सबको होती है किसी को शादी करना है किसी को अपना घर बनाना है किसी को अपना बैंक का कर्ज चुकाना है लेकिन अभी तक 2 साल से कोई सेल नहीं लगी है3
- श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन हुआ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव गौरीशंकर मंदिर में चल रहीं श्रीमद भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धांलुओं का जन सैलाब श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन हुआ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव गौरीशंकर मंदिर गढ़ीपड़रिया में आयोजित सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास श्रीमत्परमहंस हजारीया जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनते ही कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागिता की। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, कंस के अत्याचार तथा वासुदेव जी द्वारा श्रीकृष्ण को गोकुल पहुंचाने की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।4
- दमोह -वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई दमोह दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी जी के द्वारा शानदार वक्तव्य दिए गए दमोह -वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई दमोह दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी जी के द्वारा शानदार वक्तव्य दिए गए1
- *उफनते नाले में मौत को बुलावा, ग्रामीणों ने बचाई 3 जिंदगियां* पन्ना जिले में जारी खोरा से अमरछी मार्ग पर सामने आया, जहां एक उफनते नाले को पार करते समय महिला समेत तीन लोग तेज बहाव में बह गए। हादसा देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी के चलते तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।1