Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के अंतर्गत थाना तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम कड़िया मेंइलाज के अभाव में सड़ रहा गरीब का पैर, प्रशासन मौन* लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के अंतर्गत थाना तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम कड़िया में बहुरी लाल नामक एक गरीब व्यक्ति का पैर आग में झुलसने से गंभीर रूप से सड़ गया है। समय पर इलाज न मिलने से घाव में कीड़े पड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों ने अस्थायी उपचार का प्रयास किया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ रही है। *पीड़ित कई दिनों से शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने तत्काल इलाज और आर्थिक सहायता की मांग की है।*
Rajeev Khatri
लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के अंतर्गत थाना तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम कड़िया मेंइलाज के अभाव में सड़ रहा गरीब का पैर, प्रशासन मौन* लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के अंतर्गत थाना तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम कड़िया में बहुरी लाल नामक एक गरीब व्यक्ति का पैर आग में झुलसने से गंभीर रूप से सड़ गया है। समय पर इलाज न मिलने से घाव में कीड़े पड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों ने अस्थायी उपचार का प्रयास किया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ रही है। *पीड़ित कई दिनों से शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने तत्काल इलाज और आर्थिक सहायता की मांग की है।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के अंतर्गत थाना तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम कड़िया में बहुरी लाल नामक एक गरीब व्यक्ति का पैर आग में झुलसने से गंभीर रूप से सड़ गया है। समय पर इलाज न मिलने से घाव में कीड़े पड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों ने अस्थायी उपचार का प्रयास किया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ रही है। *पीड़ित कई दिनों से शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने तत्काल इलाज और आर्थिक सहायता की मांग की है।*1
- ऐप्जा ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने वीडियो किया जारी लखीमपुर खीरी ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) के सतत संघर्ष और संगठनात्मक एकजुटता का असर आखिरकार देखने को मिला। संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद 23 फरवरी को प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। यह आंदोलन गोला गोकरननाथ में जिला प्रवक्ता पियूष शुक्ला के खिलाफ दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमे के विरोध में प्रस्तावित था। ऐप्जा की निरंतर पहल और दबाव के बाद प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक सहमति बनी, जिसके परिणामस्वरूप आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ऐप्जा के वरिष्ठ पत्रकार नेता अनुराग सारथी ने कहा— > “ऐप्जा के किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन अपने साथियों के अधिकार और स्वाभिमान के लिए हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा।” उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन की एकता, अनुशासन और संघर्षशीलता की जीत बताया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भी स्तर पर अन्याय हुआ, तो ऐप्जा पहले से भी अधिक मजबूती के साथ आवाज बुलंद करेगा। आपका जिला मीडिया प्रभारी अजय शुक्ला लखीमपुर खीरी1
- पुलिस चौकी पहुंचे पीड़ित, दो लाख समेत हजारों रुपये बकाया होने का आरोप, महिला मजदूरों से अभद्रता की शिकायत पलिया। दिन भर मेहनत-मजदूरी करके अपने-अपने परिवारों का भरण-पोषण करने वाले मजदूरों को जब अपनी मेहनत की कमाई का हक पाने के लिए दरदर भटकना पड़े तो उनकी पीड़ा साफ झलकती है। ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं कि बड़े-बड़े लोग मजदूरों से मजदूरी तो करा लेते हैं, लेकिन जब उनकी मजदूरी देने का नम्बर आता है तो टालमटोल करते हैं, काम में कमियां निकालते और ढेरों सारे बहाने बनाते हैं। जब मजदूर पुलिस से मदद मांगते हैं तो उनकी मदद भी नहीं की जाती है। ऐसा ही एक मामला पलिया नगर में सामने आया, जहां भुगतान न मिलने से आक्रोशित ठेकेदार व कई मजदूर पुलिस चौकी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला रंगरेजान प्रथम निवासी विवेक गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने ठेकेदारी के तहत सम्पूर्णानगर रोड स्थित गोकुलधाम में मनोज गुप्ता (बीड़ी वालों) के मकान का निर्माण कार्य लिया था। कुल आठ लाख रुपये का भुगतान बनता था, लेकिन अब तक केवल छह लाख रुपये ही दिए गए हैं। शेष दो लाख रुपये मांगने पर टालमटोल और अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसी मामले में मोहल्ला टेहरा निवासी शिवराम वर्मा ने बताया कि उन्होंने उक्त मकान में बिजली का कार्य किया था, जिसका करीब 71 हजार रुपये बकाया है। कई बार मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। वहीं टेहरा निवासी रामसागर ने सात हजार रुपये और सुभाषनगर निवासी जयपाल ने करीब 15 हजार रुपये बकाया होने की तहरीर दी है। पीड़ितों का आरोप है कि रविवार को जब ठेकेदार व अन्य मजदूर सामूहिक रूप से अपना भुगतान मांगने पहुंचे तो मनोज गुप्ता ने महिला मजदूरों के साथ भी गाली-गलौज किया। इससे आक्रोशित मजदूर पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की जांच कराकर बकाया राशि दिलाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें उनकी मेहनत की कमाई जल्द दिलाई जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ितों द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by अमित कुमार1
- apni shadi me hi dulhan ko vida karwate waqt khud rone laga1
- फरधान में दलित युवक की गड़ासे से काटकर नृशंस हत्या लखीमपुर, फरधान के गांव खेतौसा में मीर गौतम की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया जाता कि दोनों गुटों के बीच आए दिन छोटे मोटे विवाद होते रहते थे। शनिवार की रात भी उनके बीच शराब के नशे में विवाद हुआ। आरोपी मीर गौतम को घर से उठा लाए। सभी के सामने गड़ासे से काटकर हत्या कर दी।1
- ग्राम बोझवा की बिल्लो देवी नें विधायक रोमी साहनी को मार्मिक स्वर में बताया कि वह अपनी बिटिया की शादी में अलमारी देना चाहती है। महिला के आग्रह पर 137 पलिया विधानसभा से विधायक रोमी साहनी ने तत्काल अलमारी मंगवाकर महिलाओं को देते हुये उन्हें बिटिया के विवाह की शुभकामनायें दी गयी।1
- [ब्यूरो रिपोर्ट राजीव खत्री ] गोला गोकर्ण नाथ में गोला विधायक अमन गिरी की अगुआयी मे गोला छोटी काशी शिवोत्सव पर गोला के प्रमुख मार्ग पर हजारों तादात मे पालकी को लेकर निकले श्रद्धांलु,1
- स्याही की घटना को नकार रहा वन विभाग, अभी भी घटनास्थल पर पड़े हैं स्याही जानवर के तमाम अवशेष1