Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्षत्रिय राजपूत चौहान देवड़ा आशापुर सुंदरी माता के मंदिर में अपनी कुलदेवी का पूजन करने के लिए राजपूत सरदारों का जमावड़ा लगा
रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
क्षत्रिय राजपूत चौहान देवड़ा आशापुर सुंदरी माता के मंदिर में अपनी कुलदेवी का पूजन करने के लिए राजपूत सरदारों का जमावड़ा लगा
- रिपोर्टर भगवान सिंह चौहानखरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेशक्षत्रिय राजपूत देवड़ा चौहान आशापुर सुंदरी माता के मंदिर में अपनी कुलदेवी की पूजा के लिए चैत्र मास की नवमी को उमढाजन सेलाब15 hrs ago
More news from Khargone and nearby areas
- लोकायुक्त भ्रष्टाचार पर रवीन्द्र कुमार गुरू, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना कसरावद को रिश्वत लेते हुये ट्रेप किया गया - आवेदक श्री श्यामलाल उपाध्याय पिता श्री मांगीलाल उपाध्याय, उम्र 69 वर्ष, व्यवसाय खेतीबाडी निवासी ग्राम चंदावड तहसील भगवानपुरा जिला खरगोन आरोपी श्री रवीन्द्र कुमार गुरू पिता स्व. श्री दत्तात्रय गुरू उम्र 55 वर्ष पद कार्यवाहक सउनि पुलिस थाना कसरावद जिला खरगोन वर्तमान निवासी पुलिस थाना कसरावद परिसर मूल निवासी माता चौक जसवाडी रोड खण्डया रिश्वत राशि- 7,000/- विवरण:- आवेदक श्यामलाल उपाध्याय ग्राम चंदावड तहसील भगवानपुरा जिला खरगोन का निवासी होकर खेतीबाडी करता है। आवेदक के विरुद्ध कसरावद निवासी श्री राजेश बागदरे ने पुलिस थाना कसरावद में जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत की थी। आवेदक के विरुद्ध थाना कसरावद में की गई शिकायत का निराकरण किये जाने के एवज में आरोपी द्वारा आवेदक से 20,000/-रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 27.03.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया। आरोपी श्री रवीन्द्र कुमार गुरू कार्यवाहक सउनि पुलिस थाना कसरावद को आवेदक श्री श्यामलाल उपाध्याय से कसरावद बस स्टेण्ड पर 7,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अतर्गत कार्यवाही जारी है। ट्रैपदल- कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर श्री प्रमोद यादव, विवेक मिश्रा आरक्षकगण श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री शिवप्रकाश पाराशर, आशीष नायडू लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टावार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे ती लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।3
- बड़वानी के राजघाट रोड स्थित कृषि उपज मंडी इन दिनों अव्यवस्थाओं से घिरी है। यहां क्षेत्र के साथ-साथ धार, खरगोन, खंडवा, झाबुआ और आलीराजपुर जिलों के सीमावर्ती गांवों से बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने आते हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। किसानों के लिए बनाई गई कई व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। मंडी में इन दिनों सौंफ और गेहूं की आवक बढ़ने लगी है। सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर शनिवार शाम से ही परिसर में पहुंच जाते हैं ताकि अगले दिन बोली लग सके। हालांकि, उनके लिए न तो भोजन की व्यवस्था है और न ही पीने के लिए ठंडा पानी। किसानों को भोजन और नाश्ते के लिए एक किलोमीटर दूर शहर जाना पड़ता है। गर्मी शुरू होने के बावजूद मंडी परिसर में टंकी से गर्म पानी ही मिल रहा है। किसानों के आराम के लिए बना कृषक विश्राम भवन अधिकतर समय बंद रहता है। मजबूरन किसानों को मंडी परिसर में ही रात गुजारनी पड़ती है। परिसर में बने शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है। साफ-सफाई के अभाव में वहां गंदगी फैली है, जिसके कारण कई किसानों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। धार जिले के बाग टांडा के पास ग्राम भमोरी निवासी किसान जगदीश ने बताया कि वे सुबह चार बजे आए थे और उनके साथ करीब 20 से ज्यादा किसान शनिवार शाम को ही सौंफ लेकर मंडी पहुंचे थे। रहने की कोई व्यवस्था नहीं होने से उन्हें मंडी परिसर में ही सोना पड़ा। उन्होंने पीने के पानी की व्यवस्था न होने और मंडी प्रशासन द्वारा सुनवाई न करने की शिकायत की। धार जिले के टांडा निवासी जितेंद्र ने शौचालयों में गंदगी और खुले में शौच जाने की मजबूरी बताई। उन्होंने भोजन और रहने की व्यवस्था न होने को मंडी की बड़ी लापरवाही करार दिया। किसान करम सिंह ने भी मंडी में टंकी का गर्म पानी पीने और सफाई व्यवस्था की कमी पर चिंता जताई। किसानों ने बताया कि बड़वानी प्रदेश की एकमात्र दर्जा प्राप्त सौंफ मंडी है, जहां धार, अलीराजपुर, खरगोन और खण्डवा सहित आसपास से किसान सौंफ बेचने आते हैं. यहां बड़े बड़े व्यापारी खरीदी करते हैं। मंडी में रविवार को सौंफ की बंपर आवक हुई, लेकिन 170 से 200 रुपये की जगह में 60 से 120 रुपये तक ही भाव दिया जा रहा है।1
- नगरीय क्षेत्र होने के बाबजूद ग्रामीण क्षेत्र की एजेंसी होने से 25 दिन के बजाय 45 दिन में हो रही है गैस टँकी की बुकिंग, नगरवासियों में भय का माहौल जल्द निराकरण नही हुआ तो बिगड़ेगी स्थिति* (सुनील सोनी स्वतंत्र पत्रकार) निवाली 29 मार्च रविवार बड़वानी जिले के निवाली नगर में गैस की बनी थी ग्राम पंचायत थी जिससे ग्रामीण एेसी के नियमों के तहत् 45 दिन में हो रही है अब 4 वर्ष पहले नगर पंचायत बन जाने से नगरीय क्षेत्र हो जाने से 25 दिन में बुकींग होना चाहिये ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र का अंतर के कारण नगर वासी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं जबकी इस ओर गैस कंपनी ने ध्यान देकर ग्रामीण एजेंसी को नगरीय एजेंसी में बदलना था इस अंतर से यह न ई समस्या खड़ी हो गई है इस समस्या के चलते बुकिंग को लेकर नगरवासियों को काफी मशक्कत करना पड़ रही है यू कहने को तो निवाली नगर परिषद के चलते शहरी क्षेत्र में आने लग गया है लेकिन निवाली नगर की भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक में आ रही है जिसमे कुल 12 हजार से अधिक गेस कनेक्शनधारी है वही शासन के दिशा निर्देश के चलते अब बुकिंग 25 के बजाय 45 से पहले नही हो पा रही है वही नगर में ज्यादातर सयुक्त परिवार (8 से 10 व्यक्ति) रहते है जिनमे उनकी घरेलू गैस टँकी 20 से 25 दिन ही चल पाती है ऐसे में अगर समय पर गैस टँकी की बुकिंग नही हुई तो स्थित बिगड़ सकती है जिससे स्थिति भयानक हो सकती है वही इस सम्बंध में हमारे विशेष संवाददाता सुनील सोनी द्वारा JSO, DSO, डिपो प्रभारी राहुल चंदेल सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा की गई लेकिन अभी तक कोई हल नही निकल पाया अब देखना ये है कि आने वाले समय मे स्थिति में सुधार होता है या ओर विकट परिस्थिति हो सकती है समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग भारत गैस कंपनी से करने की मांग नगरवासियों ने की है नगरवासियों का यह भी कहना है कि पंचायत से नगरीय क्षेत्र में आने के बाद गैस एजेंसी संचालक को भी इस ओर ध्यान देना चाहीये था और अपनी एजेंसी को ग्रामीण से नगरीय योजना में परवर्तित करवाना चाहीये था4
- खंडवा दादा माखनलाल चतुर्वेदी बस स्टैंड पर इंसानियत हुई शर्मसार =शिवसेना खण्डवा जिले का एक नामी गिरमी शहर खंडवा लोकसभा बस स्टैंडों जिसे दादा माखनलाल चतुर्वेदी के नाम से जाना जाता है मगर वहां ना यात्रियों की सुरक्षा के कोई रात में इंतजाम भी नहीं हर आए दिन बस स्टैंड परिसर में कुछ लोग नशेड़ी भंगेड़ी यात्रियों के साथ छीना झपटी और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं जबकि कोतवाली थाना प्रभारी की शराब दुकान खोली और चाय दुकान पर लठ दिखाई देता शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि ठीक यही कल इंदौर से आया एक परिवार मजदूर करीब शाम के 6:00 बजे झिरनिया निवासी आकाश बडोले और उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका बडोले और उनके साथ एक 8 महीने की मासूम बच्ची रितिका झिरना जाने की बस नहीं मिली उन्हें आकाश अपनी बीवी और बच्ची को लेकर बस स्टैंड परिसर में रात में सो गया आधी रात का वक्त था आकाश का सामान भी चोरी हो गया और उसके जेब में जो पैसे थे वह भी चोरी हो गए वहां परेशान होता रहा दिन निकल सुबह हुई कुछ लोगों की उसे पर नजर पड़ी दुकानदार और वहां के लोगों की उसे पर नजर पड़ी जाने हाल आकाश का लोगों ने तुरंत मदद की नाश्ता पानी करवाया बच्ची को दूध पिलाया सुबह करीब 11:00 बजे भाटिया बस में गाड़ी नंबर 440 मैं बैठ कर उसे दुखी परिवार को अपने गांव झिरनिया की ओर रवाना किया गया न जाने कितने परिवार के लोग बस स्टैंड के अंदर ऐसी लोगों को तकलीफों का सामना उठाना पड़ता है बाहर के आने वाले यात्री वह यह कह देते हैं बहुत बुरी तरह पीटते हैं बस स्टैंड के अंदर रात में लोग यात्री बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए ताकि होने वाली गतिविधियों को खुद पुलिस कोतवाली अपनी आंखों से कंट्रोल रूम में बैठकर वह मंजर देख सके इस ताकि आने वाले यात्री हमारे शहर हमारे बस स्टैंड की किसी बाहर शहर में तारीफ करते नजर आए1
- ट्रंप का सेक्सी रूप सामने आया, युद्ध का सामना धैर्य एकजुटता से करें - मोदी, गुवाहाटी में शाह का रोड शो, एक्साइज ड्यूटी में कटौती चुनावी नाटक बोली कांग्रेस, टिकट कटते ही तीन पूर्व बीजेपी विधायक कांग्रेस में शामिल और ईरान ने किया कुवैत एयरपोर्ट तबाह...... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- निवाली में गूंजा 'जय श्री राम' का जयघोष: श्रीराम कथा के पांचवें दिन धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर ने मोहा भक्तों का मन (सुनील सोनी स्वतंत्र पत्रकार) नगर में गुमडीया रोड स्थित संकटमोचन पंचमुखी हनुमान हनुमान मंदीर की प्रथम वर्षगांठ 24 मार्च के अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है कथा के पांचवे दिन अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण व जनक पुर प्रवेश, पुष्प वाटिका प्रसंग जिससे मर्यादा और प्रेम का संदेश मिलता है, राजा जनक व्दारा धनुष यज्ञ का वर्णन, और धनुष भंग सीता स्वयंवर की कथा सुनाई निवाली (बड़वानी) | 29 मार्च रविवार धर्म और आस्था की त्रिवेणी में सराबोर निवाली क्षेत्र इन दिनों पूरी तरह राममय हो गया है। जारी भव्य श्रीराम कथा के पांचवें दिन आज पांडाल में उस समय अद्भुत दृश्य निर्मित हुआ, जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने भारी शिव धनुष को खंडित किया और माता जानकी ने उनके गले में वरमाला डाली। इस आलौकिक प्रसंग को देख निवाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। 🌸 गुरु आज्ञा और धनुष भंग का प्रसंग कथावाचक ने प्रसंग की शुरुआत करते हुए बताया कि जब जनकपुर की सभा में बड़े-बड़े बलशाली राजा शिव धनुष को हिला तक नहीं पाए, तब राजा जनक अत्यंत व्याकुल हो उठे थे। ऐसे समय में महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्री राम ने जैसे ही धनुष को स्पर्श किया, वह वज्र के समान भारी धनुष तिनके की भांति टूट गया। "लेत चढ़ावत खैंचत गाढ़े। काहुं न लखा देख सबु ठाढ़े॥ तेहि छन राम मध्य धनु तोरा। भरे भुवन धुनि घोर कठोरा॥" धनुष के टूटते ही पांडाल में पुष्पवर्षा होने लगी और श्रद्धालुओं ने खड़े होकर जयकारे लगाए। सजीव झांकी और सीता स्वयंवर का उल्लास कथा के दौरान मंच पर सीता स्वयंवर की भव्य सजीव झांकी सजाई गई थी। भगवान श्री राम और लक्ष्मण के स्वरूप में सजे बालकों और माता जानकी की छवि देख ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात मिथिला नगरी निवाली की पावन धरा पर उतर आई हो। वरमाला उत्सव: जैसे ही माता सीता ने प्रभु श्री राम को वरमाला पहनाई, पूरे पांडाल में शंख ध्वनि और ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज उठी। श्रद्धालुओं का उत्साह: निवाली के इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पुरुषों ने झूमकर अपनी खुशी का इजहार किया। ✨ निवाली के आयोजन की मुख्य विशेषताएं जनसमूह: कथा सुनने के लिए निवाली के साथ-साथ आसपास के गाँव से भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों से भक्त पहुंचे। अहिल्या उद्धार का संदेश: कथा में अहिल्या उद्धार के प्रसंग पर जोर देते हुए बताया गया कि ईश्वर केवल भाव के भूखे हैं। श्रद्धा हो तो पत्थर में भी प्राण फूंके जा सकते हैं। प्रसाद वितरण: कथा के समापन पर राम राम का एक माला जाप करवाया गया 'सीता-राम' के मिलन की खुशी में विशेष मिठाई का वितरण किया गया और भव्य महाआरती हुई। 🎙️ कथावाचक का संदेश व्यासपीठ से संदेश देते हुए कहा गया कि सीता स्वयंवर केवल एक विवाह उत्सव नहीं है, बल्कि यह अहंकार (राजाओं का गर्व) पर शालीनता और भक्ति (श्री राम) की विजय का प्रतीक है। आज के युवाओं को भगवान राम के धैर्य और गुरु के प्रति उनके सम्मान से प्रेरणा लेनी चाहिए।4
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। ग्राम झोलपुरा निवासी 35 वर्षीय संगीता बाई, पति रामेश्वर, शनिवार शाम करीब 5 बजे देड़तलाई से अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार आईसर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह हादसा देड़तलाई ऐसी नाले के पास हुआ, जहां खकनार से खंडवा की ओर जा रहा तरबूज से भरा आईसर वाहन (MP04 GB 9973) अचानक पीछे से आया और महिला को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संगीता बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को खकनार अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। 👉 सवाल उठता है: आखिर कब थमेगा सड़कों पर रफ्तार का कहर? कब तक बेगुनाह लोग यूं ही हादसों का शिकार होते रहेंगे?1