मैनपुरी से बड़ी खबर नल ठीक कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी: घर में नल ठीक कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत* मैनपुरी 14 सितंबर ग्राम रठेरा में रविवार को एक दुखद हादसा पेश आया, जहाँ घर में लगा नल ठीक करते समय 50 वर्षीय जीत कुमार सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जीत कुमार सिंह पुत्र श्रीकृष्णा अपने घर के बाहर लगे नल को दुरुस्त कर रहे थे, तभी पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। पाइप में करंट उतरने से जीत कुमार सिंह बुरी तरह झुलस गए और उनकी हालत मौके पर ही गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। परिवार के लोग उन्हें तुरंत आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ मौजूद डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुए हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
मैनपुरी से बड़ी खबर नल ठीक कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी: घर में नल ठीक कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत* मैनपुरी 14 सितंबर ग्राम रठेरा में रविवार को एक दुखद हादसा पेश आया, जहाँ घर में लगा नल ठीक करते समय 50 वर्षीय जीत कुमार सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जीत कुमार सिंह पुत्र श्रीकृष्णा अपने घर के बाहर लगे नल को दुरुस्त कर रहे थे, तभी पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। पाइप में करंट उतरने से जीत कुमार सिंह बुरी तरह झुलस गए और उनकी हालत मौके पर ही गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। परिवार के लोग उन्हें तुरंत आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ मौजूद डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुए हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
- सड़क निर्माण और नाली की मांग को लेकर ग्रामीण ने डीएम से लगाई गुहार, वर्षों से समस्या का समाधान न होने का आरोप मैनपुरी। करहलवी विकासखंड क्षेत्र के ग्राम राजलपुर मौजा सोनई निवासी हरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना-पत्र देकर गांव में सड़क निर्माण एवं सड़क के दोनों किनारों पर नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीण का आरोप है कि गांव में कई वर्षों से सड़क और जल निकासी की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थना-पत्र में हरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण तथा सड़क के दोनों किनारों पर नाली निर्माण की अत्यंत आवश्यकता है। उनका कहना है कि इस संबंध में ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को कई बार प्रार्थना-पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण के अनुसार सड़क और नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाई होती है, जबकि बीमार लोगों को अस्पताल तक ले जाने में भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को गांव में शीघ्र सड़क निर्माण एवं सड़क किनारे नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए जाएं, ताकि जलभराव और आवागमन की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके।1
- "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है..." — चंद्रशेखर आजाद "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है..." — चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो जारी कर प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चंद्रशेखर आजाद का आरोप है कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि यह बात वह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं और उनके पास मौजूद सूचनाएं एवं स्रोत गलत नहीं हैं। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही हत्या की कथित साजिश और बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाने की बात कही। वीडियो में चंद्रशेखर आजाद ने अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने समर्थकों से ताकत, हिम्मत और साथ देने की अपील की। सांसद ने सवाल उठाया कि जब सुरक्षा प्राप्त एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर दिनदहाड़े पत्थरबाजी हो सकती है और ज्वलनशील पदार्थों से वाहन में आग लगाने का प्रयास किया जा सकता है, तो प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करते हैं। #ChandrashekharAzad #Nagina #AzadSamajParty #BhimArmy #UttarPradesh #Justice #HindNews24x71
- मैनपुरी से बड़ी खबर,, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने 4 सूत्रीय मांगो के लेकर dm को सौंपा ज्ञापन आजाद समाज पार्टी ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनहित से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर तत्काल Threat Assessment कराए जाने तथा आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई। साथ ही उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं दौरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। पार्टी ने पंचायत सहायकों की मांगों का शीघ्र समाधान कराने तथा उनकी जायज मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिए जाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले से संबंधित प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दिए गए आदेश का तत्काल अनुपालन कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में सहारनपुर जनपद में इस्लामिक धर्मस्थलों से संबंधित कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराने तथा कार्रवाई कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किए जाने की मांग भी शामिल रही। पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से सभी मांगों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया। ज्ञापन के दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। एमएम बाइट,, कार्यकर्ताओ की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट4
- UP पंचायत चुनाव 2026 बड़ी खबर! ग्राम प्रधान चुनाव पर आयोग का बड़ा फैसला | तारीखों को लेकर आया बड़ा अपडेट उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्राम प्रधान चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए यह वीडियो बेहद अहम है। इस वीडियो में हम बताएंगे कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को लेकर क्या फैसला लिया है, चुनाव की तारीखों पर क्या स्थिति है और इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद आगे क्या हो सकता है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर कई जगहों पर आवाज उठी, जबकि चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग और सरकार के बीच बैठकों का दौर भी जारी है। इस वीडियो में आपको पूरी जानकारी आसान और साफ भाषा में मिलेगी। अगर आप UP Gram Pradhan Election 2026, UP Panchayat Election Date, State Election Commission UP और पंचायत चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और GD NEWS NETWORK को Subscribe करके बेल आइकन जरूर दबाएं, ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे। Keywords: UP Panchayat Election 2026, UP Gram Pradhan Election 2026, Uttar Pradesh Panchayat Election, Gram Pradhan Chunav, UP Election News, State Election Commission UP, Panchayat Election Date, UP Village Election, UP Breaking News, Uttar Pradesh News Today, Gram Pradhan Latest News, UP Politics News, Panchayat Chunav Update, UP Local Election, Allahabad High Court Panchayat Election #UPPanchayatElection2026 #GramPradhanElection #UPNews #PanchayatChunav #UttarPradesh #BreakingNews #ElectionUpdate #HindiNews #GDNewsNetwork1
- चतुर्भुजी मंदिर पर विराजे गणपति भगवान की आरती में उमड़ा जनसैलाब, मोहल्लेवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बेवर। कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर विराजे गणपति भगवान के 11 दिवसीय उत्सव के तीसरे दिन शाम को आयोजित आरती में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गणपति बप्पा की भव्य आरती के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया!4
- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- अरुण कुमार मो-9761113671 स्लोगन -आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार एंकर- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद आज भी गरीबी और सरकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार का दर्द उस परिवार की जिंदगी में साफ दिखाई देता है, जो आज भी काली पन्नी तानकर जीवन बिताने को मजबूर है। बरसात, गर्मी और सर्दी जैसे हर मौसम में यह परिवार असुरक्षित हालात में रहने को विवश है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बीओ-जनपद मैनपुरी के करहल विकासखंड क्षेत्र के पतारा के मजरा किशनपुर में कुछ परिवार अपने परिवार के साथ कच्ची ईंटों से बने छोटे से आशियाने में रह रहे हैं। घर की छत पर काली पन्नी डालकर किसी तरह रहने की व्यवस्था की गई है। परिवार में चार बच्चे हैं मजदूरी करने के साथ परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले करीब 40 वर्षों से परिवार इसी बदहाल स्थिति में जीवन यापन कर रहे है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज कमाने और खाने वाले इस परिवारो के पास इतना पैसा नहीं है कि खुद का पक्का मकान बनवा सकें। परिवार का कहना है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान काली पन्नी भी सहारा नहीं बन पाती, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। छोटे बच्चों के साथ रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। बाइट- गुड्डी देवी बाइट- लल्लन सिंह बाइट- फूला देबी बाइट- रामा देबी बाइट- सर्वेश कुमार ग्रामीण1
- कासगंज में विशाल मेगा मार्ट की इमारत में आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर 📰 कासगंज ब्रेकिंग न्यूज़ कासगंज में विशाल मेगा मार्ट की इमारत में आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर कासगंज में विशाल मेगा मार्ट की इमारत में आग लगने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से निकल रहे धुएं के कारण आसपास मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास करते नजर आए। पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर रखी गई। भारत मानव 24 न्यूज़ की टिप्पणी: आग जैसी घटनाओं में समय पर सूचना और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण होती है। भीड़ को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और राहत-बचाव कार्य में बाधा नहीं डालनी चाहिए। BHARAT MANAV 24 NEWS सच के साथ, जनता की आवाज़#BharatManav24News #Kasganj #KasganjNews #कासगंज #कासगंज_न्यूज़ #VishalMegaMart #आग #Fire #FireNews #FireBrigade #दमकल #दमकल_विभाग #BreakingNews #HindiNews #UPNews #UttarPradesh #Etah #Aligarh #LatestNews #NewsUpdate #FireIncident #MegaMart #Breaking #News #सचकेसाथजनताकीआवाज2
- मैनपुरी से बड़ी खबर कलयुगी पुत्रों और पुत्रबधू ने बुजुर्ग माता पिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया,,, मैनपुरी: बुजुर्ग ने पुत्रों और बहू पर लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। नया नगला दीवानी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदीन ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों व बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र अतुल कुमार व प्रदीप कुमार तथा बहू राखी देवी और प्रीती,,करीब पांच वर्षों से उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने से इनकार करने पर उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाता और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जाता है। पीड़ित ने बताया कि वह बीमारी से परेशान हैं तथा उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि मकान की तीसरी मंजिल पर पटान कराने के लिए भी रुपये मांगे गए और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। देवेंद्र सिंह के मुताबिक मामले को लेकर कई बार थाना कोतवाली मैनपुरी में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने तथा स्वयं और पत्नी का इलाज कराए जाने की मांग की है। वाइट,, पीड़ित की रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी2