logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासनी में मंडलायुक्त ने किया समाधान दिवस का निरीक्षण,गोदभराई, अन्नप्राशन कर महिलाओं को पोषण डलिया भेंट हाथरस। शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र/जरूरतमंद व्यक्तियों को त्वरित रूप से दिये जाने हेतु तहसील सासनी परिसर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मंडलायुक्त महोदया अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ श्रीमती संगीता सिंह के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी गई। इसके उपरांत मंडलायुक्त महोदया ने जिलाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त महोदया ने उद्योग विभाग द्वारा ‘‘एक जनपद एक व्यंजन’’ योजना के अंतर्गत लगाए गए हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रबड़ी शीघ्र खराब होने वाला उत्पाद है, इसलिए इसकी गुणवत्ता बनाए रखने एवं व्यापक स्तर पर विपणन सुनिश्चित करने के लिए बेहतर पैकेजिंग की व्यवस्था की जाए। इसके पश्चात उन्होंने समाज कल्याण/महिला कल्याण विभाग के वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं निराश्रित महिला पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाले पात्र व्यक्तियों का मौके पर ही योजनाओं में पंजीकरण कराते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल का भी अवलोकन किया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मिलेट्स से तैयार विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। मंडलायुक्त ने व्यंजनों का स्वाद चखा तथा इनके पोषण संबंधी महत्व की सराहना की। साथ ही उन्होंने सैम तथा मैम बच्चों का चिन्हीकरण कर उनकी माताओं को बच्चों का डाइट प्लान तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर मंडलायुक्त महोदया ने गर्भवती महिला की गोदभराई कर पोषण डलिया तथा शिशुओं को अन्नप्राशन कराया और आयरन की कमी की पूर्ति हेतु महिलाओं को पोषण डलिया तथा लोहे की कड़ाई भेंट की। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एनीमिया से ग्रसित मरीजों को लगाए जा रहे आयरन सुक्रोज इंजेक्शन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मंडलायुक्त महोदया ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महान मिल्क फूड्स प्रा.लि. द्वारा सीएसआर के अंतर्गत यह मोबाइल मेडिकल यूनिट जनपद के गांव-गांव जाकर लोगों की एनीमिया की जांच करेगी।

3 hrs ago
user_Shashi pal singh
Shashi pal singh
Hathras, Uttar Pradesh•
3 hrs ago
91ecbe50-9949-44aa-8cd4-7a0fe2360e9d

सासनी में मंडलायुक्त ने किया समाधान दिवस का निरीक्षण,गोदभराई, अन्नप्राशन कर महिलाओं को पोषण डलिया भेंट हाथरस। शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र/जरूरतमंद व्यक्तियों को त्वरित रूप से दिये जाने हेतु तहसील सासनी परिसर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मंडलायुक्त महोदया अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ श्रीमती संगीता सिंह के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी गई। इसके उपरांत मंडलायुक्त महोदया ने जिलाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं

cae74f0a-0304-42f1-b083-a6d45fbbc1e4

के स्टॉलों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त महोदया ने उद्योग विभाग द्वारा ‘‘एक जनपद एक व्यंजन’’ योजना के अंतर्गत लगाए गए हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रबड़ी शीघ्र खराब होने वाला उत्पाद है, इसलिए इसकी गुणवत्ता बनाए रखने एवं व्यापक स्तर पर विपणन सुनिश्चित करने के लिए बेहतर पैकेजिंग की व्यवस्था की जाए। इसके पश्चात उन्होंने समाज कल्याण/महिला कल्याण विभाग के वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं निराश्रित महिला पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में

c875d56a-a92e-4c36-a1a2-49e82c540c56

आने वाले पात्र व्यक्तियों का मौके पर ही योजनाओं में पंजीकरण कराते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल का भी अवलोकन किया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मिलेट्स से तैयार विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। मंडलायुक्त ने व्यंजनों का स्वाद चखा तथा इनके पोषण संबंधी महत्व की सराहना की। साथ ही उन्होंने सैम तथा मैम बच्चों का चिन्हीकरण कर उनकी माताओं को बच्चों का डाइट प्लान तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर मंडलायुक्त महोदया ने गर्भवती महिला की गोदभराई कर पोषण डलिया तथा शिशुओं

9c237077-4e2c-426c-aa18-71c9a56e0d8b

को अन्नप्राशन कराया और आयरन की कमी की पूर्ति हेतु महिलाओं को पोषण डलिया तथा लोहे की कड़ाई भेंट की। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने एनीमिया से ग्रसित मरीजों को लगाए जा रहे आयरन सुक्रोज इंजेक्शन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मंडलायुक्त महोदया ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट का अवलोकन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महान मिल्क फूड्स प्रा.लि. द्वारा सीएसआर के अंतर्गत यह मोबाइल मेडिकल यूनिट जनपद के गांव-गांव जाकर लोगों की एनीमिया की जांच करेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राठ में बिजली कटौती पर मचा बवाल, SDO और भाजपा जिला पंचायत सदस्य में आमने-सामने तीखी बहस का वीडियो हुआ वायरल, बिजली संकट पर गरमाई सियासत, भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने SDO से किए तीखे सवाल, बिजली कटौती को लेकर हंगामा, SDO के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनता की बिजली समस्या और CUG नंबर बंद होने पर उठे सवाल, भाजपा जिला पंचायत सदस्य का वीडियो बना चर्चा का विषय, बिजली विभाग घिरा सवालों के घेरे में, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं।
    1
    राठ में बिजली कटौती पर मचा बवाल, SDO और भाजपा जिला पंचायत सदस्य में आमने-सामने तीखी बहस का वीडियो हुआ वायरल, बिजली संकट पर गरमाई सियासत, भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने SDO से किए तीखे सवाल, बिजली कटौती को लेकर हंगामा, SDO के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनता की बिजली समस्या और CUG नंबर बंद होने पर उठे सवाल, भाजपा जिला पंचायत सदस्य का वीडियो बना चर्चा का विषय, बिजली विभाग घिरा सवालों के घेरे में, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो* गाली-गलौज से कभी कोई समस्या हल नहीं होती। आइए, भटक गए लोगों को सही रास्ता दिखाएं। 👉 पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं
    1
    👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो*
गाली-गलौज से कभी कोई समस्या हल नहीं होती।
आइए, भटक गए लोगों को सही रास्ता दिखाएं।
👉 पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।
    1
    पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो

लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।
    user_Hari Singh Gautam
    Hari Singh Gautam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🚨 RLD छोड़कर फिर सपा में लौटे डॉ. अशोक अग्रवाल! EXCLUSIVE इंटरव्यू में खोले बड़े राजनीतिक राज | #SP vs #RLD | #LIVE 🎤 शुरुआत (Anchor Script): प्रेम से बोलो... राधे-राधे! 🙏 आज शाम ठीक 7 बजे देखिए #RPRNEWS TV DIGITAL | ब्रज की आवाज समाचार पत्र पर एक बड़ा EXCLUSIVE इंटरव्यू। RLD छोड़कर आखिर क्यों फिर समाजवादी पार्टी में लौटे डॉ. अशोक अग्रवाल? क्या हैं वापसी के असली कारण? किन नेताओं पर साधा निशाना? और 2027 की राजनीति को लेकर क्या किया बड़ा खुलासा? इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे सिर्फ इस #EXCLUSIVE इंटरव्यू में। आज शाम 7 बजे जरूर जुड़िए। #RPRNEWSTV #DrAshokAgarwal #SamajwadiParty #RLD #ExclusiveInterview #PoliticalNews #MathuraNews #UPPolitics #BreakingNews #ViralNews #AkhileshYadav #BrajKiAwaaz #LiveInterview #SPNews #UPElection
    1
    🚨 RLD छोड़कर फिर सपा में लौटे डॉ. अशोक अग्रवाल! EXCLUSIVE इंटरव्यू में खोले बड़े राजनीतिक राज | #SP vs #RLD | #LIVE

🎤 शुरुआत (Anchor Script):

प्रेम से बोलो... राधे-राधे! 🙏

आज शाम ठीक 7 बजे देखिए #RPRNEWS TV DIGITAL | ब्रज की आवाज समाचार पत्र पर एक बड़ा EXCLUSIVE इंटरव्यू।

RLD छोड़कर आखिर क्यों फिर समाजवादी पार्टी में लौटे डॉ. अशोक अग्रवाल? क्या हैं वापसी के असली कारण? किन नेताओं पर साधा निशाना? और 2027 की राजनीति को लेकर क्या किया बड़ा खुलासा?

इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे सिर्फ इस #EXCLUSIVE इंटरव्यू में।

आज शाम 7 बजे जरूर जुड़िए।

#RPRNEWSTV #DrAshokAgarwal #SamajwadiParty #RLD #ExclusiveInterview #PoliticalNews #MathuraNews #UPPolitics #BreakingNews #ViralNews #AkhileshYadav #BrajKiAwaaz #LiveInterview #SPNews #UPElection
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    19 min ago
  • अरुणोदय वार्षिकोत्सव-2026 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन मथुरा। डैंपियर नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर, मथुरा में शिशु वाटिका के वार्षिकोत्सव "अरुणोदय-2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया, जबकि विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। 'जय जवान-जय किसान', रानी लक्ष्मीबाई, पर्यावरण बचाओ, कुटुंब प्रबोधन, शारीरिक एवं योग जैसे विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।मुख्य अतिथि डॉ. चिरदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और प्रतिभा की भावना की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार शर्मा,क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रभारी ने कहा कि शिशु वाटिका का उद्देश्य केवल बच्चों को पुस्तक आधारित ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना है।विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने शिशु वाटिका व्यवस्था की भूमिका एवं विद्यालय के आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल ने भी सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की आचार्या मीनाक्षी नागर ने किया।पूरे आयोजन में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।
    4
    अरुणोदय वार्षिकोत्सव-2026 में बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन

मथुरा। डैंपियर नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर, मथुरा में शिशु वाटिका के वार्षिकोत्सव "अरुणोदय-2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया, जबकि विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। 'जय जवान-जय किसान', रानी लक्ष्मीबाई, पर्यावरण बचाओ, कुटुंब प्रबोधन, शारीरिक एवं योग जैसे विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।मुख्य अतिथि डॉ. चिरदीप अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और प्रतिभा की भावना की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवकुमार शर्मा,क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रभारी ने कहा कि शिशु वाटिका का उद्देश्य केवल बच्चों को पुस्तक आधारित ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना है।विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने शिशु वाटिका व्यवस्था की भूमिका एवं विद्यालय के आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल ने भी सभी प्रस्तुतियों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की आचार्या मीनाक्षी नागर ने किया।पूरे आयोजन में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भावविभोर कर दिया।
    user_राहुल गौड़ पत्रकार
    राहुल गौड़ पत्रकार
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”
    1
    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। 

उन्होंने कहा कि,
“9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए... फिर राहुल गांधी समेत कई सांसद आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... उसके बाद दान पेटी लेकर पप्पू यादव भागने लगे और सभी सांसदों ने पकड़ लिया विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़*

सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए...

फिर राहुल गांधी समेत कई सांसद आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... 
उसके बाद दान पेटी लेकर पप्पू यादव भागने लगे और सभी सांसदों ने पकड़ लिया
विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • अयोध्या (रुदौली) अयोध्या के रुदौली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट। मामला रुदौली तहसील क्षेत्र का है। आरोप है कि मानपुर निवासी कथित झोलाछाप डॉक्टर विनोद यादव ने विचाला गांव के रहने वाले मुकेश रावत का बीते सप्ताह हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया, जिसके चलते मुकेश की तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया, तब शुजागंज चौकी पर तैनात सिपाही इंद्रेश यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक के भाई के साथ चौकी में मारपीट की। इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। जब पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों और परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर और एसडीएम विनोद गुप्ता पहुंचे। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सत्रोहन यादव ने भी हालात संभालने में भूमिका निभाई। मृतक मुकेश अपने पीछे चार छोटे बच्चों, विधवा मां और पत्नी को छोड़ गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि रुदौली क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन को जागने के लिए और मौतों का इंतजार है? फिलहाल इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
    1
    अयोध्या (रुदौली)

अयोध्या के रुदौली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट।
मामला रुदौली तहसील क्षेत्र का है। आरोप है कि मानपुर निवासी कथित झोलाछाप डॉक्टर विनोद यादव ने विचाला गांव के रहने वाले मुकेश रावत का बीते सप्ताह हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया, जिसके चलते मुकेश की तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया, तब शुजागंज चौकी पर तैनात सिपाही इंद्रेश यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक के भाई के साथ चौकी में मारपीट की। इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
जब पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों और परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर और एसडीएम विनोद गुप्ता पहुंचे। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सत्रोहन यादव ने भी हालात संभालने में भूमिका निभाई।
मृतक मुकेश अपने पीछे चार छोटे बच्चों, विधवा मां और पत्नी को छोड़ गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि रुदौली क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन को जागने के लिए और मौतों का इंतजार है? फिलहाल इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.