logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बागपत पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम 'बंटी', स्व. सत्यपाल मलिक को दी श्रद्धांजलि | JAN PRIME MEDIA NEWS 9528040101

18 hrs ago
user_M SARTAJ KHAN
M SARTAJ KHAN
Media house मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

बागपत पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम 'बंटी', स्व. सत्यपाल मलिक को दी श्रद्धांजलि | JAN PRIME MEDIA NEWS 9528040101

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बागपत पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम 'बंटी', स्व. सत्यपाल मलिक को दी श्रद्धांजलि | JAN PRIME MEDIA NEWS 9528040101
    1
    बागपत पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम 'बंटी', स्व. सत्यपाल मलिक को दी श्रद्धांजलि |
JAN PRIME MEDIA NEWS 
9528040101
    user_M SARTAJ KHAN
    M SARTAJ KHAN
    Media house मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बूढ़े बाबू तालाब का पानी प्लॉटिंग में भरा, नए मकान के लिंटर पर मंडराया खतरा* गजरौला। नगर क्षेत्र में बूढ़े बाबू के तालाब का पानी आसपास की प्लॉटिंग में भर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण एक नवनिर्मित मकान भी पानी से घिर गया है। मकान स्वामी कावेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने बुधवार को ही मकान का लिंटर डाला था, लेकिन तालाब का पानी प्लॉटिंग तक पहुंचने के बाद मकान के आसपास जलभराव हो गया। नई बनी दीवारों को लेकर उन्हें नुकसान की आशंका सता रही है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बूढ़े बाबू तालाब के पास पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बना होने के कारण बारिश का पानी तालाब से निकलकर आसपास की प्लॉटिंग में भर रहा है। कई अन्य लोगों के मकान और प्लॉट भी जलभराव की चपेट में बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत पीड़ित कावेंद्र उपाध्याय ने जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पानी की निकासी के लिए जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पानी की निकासी नहीं हुई तो मकान को नुकसान पहुंच सकता है।वहीं स्थानीय एक गरीब परिवार ने भी प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि लगातार बारिश के कारण उनके घर के चारों ओर पानी भर गया है। सैदनगली क्षेत्र में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत की घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। उन्हें आशंका है कि यदि इसी तरह पानी घर के आसपास जमा रहा तो रात में मकान को नुकसान पहुंच सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पीड़ित ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था और नाला निर्माण जल्द कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलभराव के कारण और भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    2
    बूढ़े बाबू तालाब का पानी प्लॉटिंग में भरा, नए मकान के लिंटर पर मंडराया खतरा*
गजरौला। नगर क्षेत्र में बूढ़े बाबू के तालाब का पानी आसपास की प्लॉटिंग में भर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण एक नवनिर्मित मकान भी पानी से घिर गया है। मकान स्वामी कावेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने बुधवार को ही मकान का लिंटर डाला था, लेकिन तालाब का पानी प्लॉटिंग तक पहुंचने के बाद मकान के आसपास जलभराव हो गया। नई बनी दीवारों को लेकर उन्हें नुकसान की आशंका सता रही है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बूढ़े बाबू तालाब के पास पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बना होने के कारण बारिश का पानी तालाब से निकलकर आसपास की प्लॉटिंग में भर रहा है। कई अन्य लोगों के मकान और प्लॉट भी जलभराव की चपेट में बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
पीड़ित कावेंद्र उपाध्याय ने जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पानी की निकासी के लिए जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पानी की निकासी नहीं हुई तो मकान को नुकसान पहुंच सकता है।वहीं स्थानीय एक गरीब परिवार ने भी प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि लगातार बारिश के कारण उनके घर के चारों ओर पानी भर गया है। सैदनगली क्षेत्र में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत की घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। उन्हें आशंका है कि यदि इसी तरह पानी घर के आसपास जमा रहा तो रात में मकान को नुकसान पहुंच सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पीड़ित ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था और नाला निर्माण जल्द कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलभराव के कारण और भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • पालिका ईओ ने बारिश के बीच जाना शहर का हाल, जल निकासी करवाते रहे। छाता लेकर डटे रहे और बंद नाले चौक नाले खुलवाते रहे ताकि आमजन की परेशानी कम हो। दोपहर से नगर मे हो रही तेज़ वर्षा के बीच पालिका ईओ सफाई स्टॉफ के साथ शहर का हाल जानने और जलभराव के स्थानों का निरीक्षण करके सांय तक जल निकासी के प्रयास करते रहे, जिसमे काफ़ी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई और तेज़ वर्षा के कारण नगर के विभिन्न स्थानों पर हुआ जल भराव, पालिका के प्रयासों से समाप्त किया जा सका। पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा अधिनस्थो को निर्देश दिए गए हैं की आज दोपहर से हो रही भारी वर्षा मे संभावित जल भराव के दृष्टिगत उसकी निकासी के लिए तथा वर्षा के उपरांत कहीं जल- जमाव न रहे इसके लिए प्रयास व कार्य करते रहें। इस बीच पालिका अधिशासी अधिकारी ने नगर वासियो से अपील की है की कोई भी नागरिक अपने घरों का कूड़ा इत्यादि अपने भवन, दुकान आदि के आगे से निकलने वाले नाले मे न डाले आज वर्षा के दौरान कई स्थानों पर नाले बंद पाए गए जिसकी तत्काल सफाई करवाने पर ज्ञात हुआ की बड़े बोरो तथा कट्टो मे सामान भरकर नाले मे डाल दिया गया था जो भारी वर्षा मे जल भराव का कारण बना। और नॉलेज चौक हो गए थे जिनको पालिका ईओ ने टीम के साथ कड़ी मस्कक़त के साथ खुलवाया और लोगों ने राहत की सांस ली। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    पालिका ईओ ने बारिश के बीच जाना शहर का हाल, जल निकासी करवाते रहे। छाता लेकर डटे रहे और बंद नाले चौक नाले खुलवाते रहे ताकि आमजन की परेशानी कम हो। दोपहर से नगर मे हो रही तेज़ वर्षा के बीच पालिका ईओ सफाई स्टॉफ के साथ शहर का हाल जानने और जलभराव के स्थानों का निरीक्षण करके सांय तक जल निकासी के प्रयास करते रहे, जिसमे काफ़ी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई और तेज़ वर्षा के कारण नगर के विभिन्न स्थानों पर हुआ जल भराव, पालिका के प्रयासों से समाप्त किया जा सका। 
पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा अधिनस्थो को निर्देश दिए गए हैं की आज दोपहर से हो रही भारी वर्षा मे संभावित जल भराव के दृष्टिगत उसकी निकासी के लिए तथा वर्षा के उपरांत कहीं जल- जमाव न रहे इसके लिए प्रयास व कार्य करते रहें। 
इस बीच पालिका अधिशासी अधिकारी ने नगर वासियो से अपील की है की कोई भी नागरिक अपने घरों का कूड़ा इत्यादि अपने भवन, दुकान आदि के आगे से निकलने वाले नाले मे न डाले आज वर्षा के दौरान कई स्थानों पर नाले बंद पाए गए जिसकी तत्काल सफाई करवाने पर ज्ञात हुआ की बड़े बोरो तथा कट्टो मे सामान भरकर नाले मे डाल दिया गया था जो भारी वर्षा मे जल भराव का कारण बना। और नॉलेज चौक हो गए थे जिनको पालिका ईओ ने टीम के साथ कड़ी मस्कक़त के साथ खुलवाया और लोगों ने राहत की सांस ली।
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बड़ी खबर झांसी से सामने आ रही है। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बड़ी खबर झांसी से सामने आ रही है। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे **अबान** की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अबान अपने भाई **अली अहमद** से मिलने झांसी जेल जा रहा था। हादसा **पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर** हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में अबान के दोस्त **सोनू उर्फ अहजम** की भी मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। **वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति** ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम खिल्ली में हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे की भी मौत हुई है। हादसे में उसके एक दोस्त की भी जान गई है, जबकि तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। **झांसी से इस वक्त की बड़ी खबर—अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, दोस्त सोनू की भी गई जान।**
    1
    बड़ी खबर झांसी से सामने आ रही है।

कुख्यात माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।
बड़ी खबर झांसी से सामने आ रही है।
कुख्यात माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।
झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे **अबान** की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अबान अपने भाई **अली अहमद** से मिलने झांसी जेल जा रहा था।
हादसा **पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर** हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में अबान के दोस्त **सोनू उर्फ अहजम** की भी मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति** ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम खिल्ली में हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे की भी मौत हुई है। हादसे में उसके एक दोस्त की भी जान गई है, जबकि तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
**झांसी से इस वक्त की बड़ी खबर—अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, दोस्त सोनू की भी गई जान।**
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बारिश के बीच शहर की सड़कों पर उतरे पालिका ईओ, जलभराव वाले क्षेत्रों में कराई त्वरित जल निकासी अमरोहा। नगर में गुरुवार दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था कराते हुए देर शाम तक राहत कार्यों की निगरानी की। पालिका के प्रयासों से अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के दौरान संभावित जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और पानी की निकासी के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षा के बाद कहीं भी जल जमाव की स्थिति न बने। इस अवसर पर ईओ दिनेश कुमार ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरों और दुकानों का कूड़ा-कचरा नालों में न डालें। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर नाले बड़े बोरे और कट्टों में भरे कचरे के कारण बंद मिले, जिससे जल निकासी बाधित हुई और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पालिका की टीम ने तत्काल सफाई कराकर नालों को खुलवाया। उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने और जलभराव की समस्या से बचाव के लिए पालिका का सहयोग करने की अपील की।
    4
    बारिश के बीच शहर की सड़कों पर उतरे पालिका ईओ, जलभराव वाले क्षेत्रों में कराई त्वरित जल निकासी
अमरोहा। नगर में गुरुवार दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था कराते हुए देर शाम तक राहत कार्यों की निगरानी की। पालिका के प्रयासों से अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के दौरान संभावित जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और पानी की निकासी के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षा के बाद कहीं भी जल जमाव की स्थिति न बने।
इस अवसर पर ईओ दिनेश कुमार ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरों और दुकानों का कूड़ा-कचरा नालों में न डालें। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर नाले बड़े बोरे और कट्टों में भरे कचरे के कारण बंद मिले, जिससे जल निकासी बाधित हुई और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पालिका की टीम ने तत्काल सफाई कराकर नालों को खुलवाया।
उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने और जलभराव की समस्या से बचाव के लिए पालिका का सहयोग करने की अपील की।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अखिलेश यादव के पुत्री अदिति यादव टीना यादव और पुत्र अर्जुन यादव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर घुमने और पुजा की
    1
    अखिलेश यादव के पुत्री अदिति यादव टीना यादव और पुत्र अर्जुन यादव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर घुमने और पुजा की
    user_SonuKumar Gautam midia
    SonuKumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.