Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना रेलवे स्टेशन: ऑटो राज में यात्री बेहाल, प्रबंधन मौन सतना रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार अब ऑटो स्टैंड बन गया है। टैक्सी पार्किंग खाली, पर ऑटो सड़क पर। यात्रियों का निकलना मुश्किल, आम राहगीर परेशान।जीआरपी-आरपीएफ नदारद, स्टेशन प्रबंधक बेखबर। ऑटो चालकों की मनमानी के आगे पूरा सिस्टम फेल।
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना रेलवे स्टेशन: ऑटो राज में यात्री बेहाल, प्रबंधन मौन सतना रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार अब ऑटो स्टैंड बन गया है। टैक्सी पार्किंग खाली, पर ऑटो सड़क पर। यात्रियों का निकलना मुश्किल, आम राहगीर परेशान।जीआरपी-आरपीएफ नदारद, स्टेशन प्रबंधक बेखबर। ऑटो चालकों की मनमानी के आगे पूरा सिस्टम फेल।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता* मैहर नवरात्रि पर्व के अवसर पर मैहर जिला कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के नवाचार पर मंदिर प्रांगण में नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को देवी जी मार्ग स्थित बंधा बैरियर परिसर में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती तिवारी, श्रीमती राजकुमारी सिंह, नायब तहसीलदार श्री शिव भूषण सिंह, सीडीपीओ श्री अखिलेश दीपांकर एवं श्रीमती माया द्विवेदी उपस्थित रही। *रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता* मैहर नवरात्रि पर्व के अवसर पर मैहर जिला कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के नवाचार पर मंदिर प्रांगण में नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को देवी जी मार्ग स्थित बंधा बैरियर परिसर में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती तिवारी, श्रीमती राजकुमारी सिंह, नायब तहसीलदार श्री शिव भूषण सिंह, सीडीपीओ श्री अखिलेश दीपांकर एवं श्रीमती माया द्विवेदी उपस्थित रही।2
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना रेलवे स्टेशन: ऑटो राज में यात्री बेहाल, प्रबंधन मौन सतना रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार अब ऑटो स्टैंड बन गया है। टैक्सी पार्किंग खाली, पर ऑटो सड़क पर। यात्रियों का निकलना मुश्किल, आम राहगीर परेशान।जीआरपी-आरपीएफ नदारद, स्टेशन प्रबंधक बेखबर। ऑटो चालकों की मनमानी के आगे पूरा सिस्टम फेल।2
- अजब निराली है मां शारदा की महिमा! जैसिंहनगर से 1500 से 2000 श्रद्धालुओं ने की मैहर तक पदयात्रा शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस मां शारदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हाथों में नारियल लेकर भक्तों ने लगाई हाजिरी मैहर। मां शारदा की महिमा भी अजब निराली है। उनकी भक्ति और आस्था का ऐसा अद्भुत नजारा शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस मैहर में देखने को मिला, जब जैसिंहनगर से लगभग 1500 से 2000 श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए मां शारदा के पावन दरबार पहुंचे। मां के जयकारों और भक्ति के उत्साह से सराबोर इस पदयात्रा ने श्रद्धा, समर्पण और विश्वास की अनूठी मिसाल पेश की। नवरात्रि के पावन अवसर पर निकली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। कोई मां शारदा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहा था, तो कोई हाथों में नारियल लेकर माता के दर्शन की अभिलाषा के साथ पदयात्रा कर रहा था। कई श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़े और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। जैसिंहनगर से मैहर तक का सफर श्रद्धालुओं के लिए केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि मां शारदा के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का प्रतीक बन गया। रास्ते भर भक्तिमय माहौल और माता के जयकारों ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। लंबी दूरी तय करने के बावजूद भक्तों के चेहरे पर थकान से अधिक मां के दर्शन की लालसा और मन में अपार श्रद्धा दिखाई दी। आस्था का केंद्र है मां शारदा का दरबार मैहर की पावन त्रिकूट पहाड़ी पर विराजमान मां शारदा के दर्शन के लिए नवरात्रि में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मां के प्रति लोगों की अटूट आस्था ही है, जो भक्तों को लंबी दूरी तय करने और कठिनाइयों के बावजूद माता के दरबार तक खींच लाती है। जैसिंहनगर से पहुंचे श्रद्धालुओं की यह पदयात्रा भी इसी अटूट विश्वास का परिचायक बनी। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की इस पदयात्रा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सच्ची श्रद्धा के आगे दूरी और कठिनाइयां भी छोटी पड़ जाती हैं। मां शारदा के जयकारों के बीच मैहर पहुंचा भक्तों का यह जत्था भक्ति, विश्वास और समर्पण की ऐसी तस्वीर छोड़ गया, जिसे देखकर हर किसी के मुख से यही निकला—जय मां शारदा! अजब निराली है मां की महिमा, जो अपने भक्तों को खींच ही लाती हैं अपने दरबार।1
- मैहर अजब निराली है मां शारदा की महिमा! जैसिंहनगर से 1500 से 2000 श्रद्धालुओं ने की मैहर तक पदयात्रा शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस मां शारदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हाथों में नारियल लेकर भक्तों ने लगाई हाजिरी। मैहर मां शारदा की महिमा भी अजब निराली है। उनकी भक्ति और आस्था का ऐसा अद्भुत नजारा शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस मैहर में देखने को मिला, जब जैसिंहनगर से लगभग 1500 से 2000 श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए मां शारदा के पावन दरबार पहुंचे। मां के जयकारों और भक्ति के उत्साह से सराबोर इस पदयात्रा ने श्रद्धा, समर्पण और विश्वास की अनूठी मिसाल पेश की। नवरात्रि के पावन अवसर पर निकली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। कोई मां शारदा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहा था, तो कोई हाथों में नारियल लेकर माता के दर्शन की अभिलाषा के साथ पदयात्रा कर रहा था। कई श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़े और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। जैसिंहनगर से मैहर तक का सफर श्रद्धालुओं के लिए केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि मां शारदा के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का प्रतीक बन गया। रास्ते भर भक्तिमय माहौल और माता के जयकारों ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। लंबी दूरी तय करने के बावजूद भक्तों के चेहरे पर थकान से अधिक मां के दर्शन की लालसा और मन में अपार श्रद्धा दिखाई दी। आस्था का केंद्र है मां शारदा का दरबार मैहर की पावन त्रिकूट पहाड़ी पर विराजमान मां शारदा के दर्शन के लिए नवरात्रि में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मां के प्रति लोगों की अटूट आस्था ही है, जो भक्तों को लंबी दूरी तय करने और कठिनाइयों के बावजूद माता के दरबार तक खींच लाती है। जैसिंहनगर से पहुंचे श्रद्धालुओं की यह पदयात्रा भी इसी अटूट विश्वास का परिचायक बनी। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की इस पदयात्रा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सच्ची श्रद्धा के आगे दूरी और कठिनाइयां भी छोटी पड़ जाती हैं। मां शारदा के जयकारों के बीच मैहर पहुंचा भक्तों का यह जत्था भक्ति, विश्वास और समर्पण की ऐसी तस्वीर छोड़ गया, जिसे देखकर हर किसी के मुख से यही निकला—जय मां शारदा! अजब निराली है मां की महिमा, जो अपने भक्तों को खींच ही लाती हैं अपने दरबार।1
- 🔴 रोपवे कि व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे यात्री 🔴 नवरात्रि में बढ़ने वाली भीड़ के समय श्रद्धालुओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था 🔴 रोपवे कि व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे यात्री 🔴 नवरात्रि में बढ़ने वाली भीड़ के समय श्रद्धालुओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था1
- *महंगाई, प्रधानमंत्री आवास की राशि दोगुनी करने और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूर कल्याण समिति ने भरी हुंकार खबर /मैहर मध्य प्रदेश देश में लगातार बढ़ती महंगाई, ग्रामीण गरीब परिवारों की आवास संबंधी समस्याओं और बुजुर्गों को मिलने वाली कम पेंशन के मुद्दे को लेकर एकता मजदूर कल्याण समिति, मैहर ने राष्ट्रीय जनजागरण रैली के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की है समिति के जिला अध्यक्ष रामलाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय जनजागरण रैली शांतिपूर्वक रवाना हुई रैली में शामिल सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए आम जनता, मजदूरों, किसानों, गरीब परिवारों और बुजुर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया समिति का उद्देश्य इलाहाबाद, बनारस, अयोध्या और दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण करते हुए सरकार और आम जनता तक अपनी मांगों को पहुंचाना है। रैली के माध्यम से समिति ने संदेश देने का प्रयास किया कि महंगाई के इस दौर में गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए *पहली मांग — महंगाई पर नियंत्रण किया जाए* एकता मजदूर कल्याण समिति ने बढ़ती महंगाई के विरोध में आवाज उठाई है। आम जनता के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती बढ़ रही है। मजदूर वर्ग सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहा है समिति की मांग है कि महंगाई से राहत देने के लिए सरकार प्रभावी कदम उठाए, ताकि गरीब और मेहनतकश परिवार सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें *दूसरी मांग — ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दोगुनी की जाए* समिति का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक गरीब परिवार पक्के मकान का सपना देखते हैं। निर्माण सामग्री, मजदूरी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की लागत को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि बढ़ाई जानी चाहिए। समिति ने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली आवास राशि दोगुनी की जाए, जिससे गरीब परिवार अपने घर का निर्माण बेहतर तरीके से पूरा कर सकें *तीसरी मांग — 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह की जाए* समिति ने वृद्धावस्था पेंशन के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया है। मांग के अनुसार, 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को वर्तमान में 600 रुपये प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह की जाए। समिति का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर बुजुर्गों को दवाइयों, भोजन और दूसरी बुनियादी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है। पेंशन में बढ़ोतरी से उन्हें कुछ राहत मिल सकती है *इलाहाबाद, बनारस, अयोध्या से दिल्ली तक जनजागरण का संकल्प* एकता मजदूर कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष रामलाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकली इस रैली के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को इन मांगों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया है। रैली में शामिल सदस्य नारेबाजी करते हुए रवाना हुए और उन्होंने मजदूरों, गरीबों तथा बुजुर्गों के अधिकारों से जुड़े सवालों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया समिति की ओर से इन मांगों को सरकार के समक्ष उठाने और जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि इन मांगों को लेकर संबंधित सरकार और प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं *सरकार से सीधा सवाल* महंगाई से परेशान मजदूर और गरीब परिवारों को राहत मिलेगी? क्या ग्रामीण गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास की राशि दोगुनी करने की मांग पर विचार होगा? क्या 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 3,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग पर सरकार कोई ठोस निर्णय लेगी सवालों के जवाब का इंतजार उन जरूरतमंद परिवारों को है, जिनके लिए आवास, महंगाई और बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हैं एकता मजदूर कल्याण समिति, मैहर की इस राष्ट्रीय जनजागरण रैली के जरिए तीन प्रमुख मांगों को जनता के बीच पहुंचाने की पहल की गई है। अब इन मांगों पर सरकार का रुख क्या रहता है, यह आने वाला समय बताएगा1
- mp बोर्ड में मैथ्स में अच्छे marks कैसे पाए आज जाने प्रदीप सर की क्लास में pradeep sir ने 10th क्लास के बच्चों को कुछ टिप्स दिये1
- 🌺🚩 ॥ जय माता दी ॥ जय मां शारदा ॥ 🚩🌺 🙏 शारदीय नवरात्रि – चतुर्थी दिवस 🙏 🌹 मां शारदा शक्तिपीठ धाम, मैहर 🌹 🔱 मां शारदा के पावन चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। 🙏 🌺 मां शारदा सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें। माता रानी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सब पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🌺 🚩 मां शारदा का आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे। 🚩 🌸 जय मां शारदा! जय माता दी! 🌸 ✍️ पत्रकार प्रकाश सोनी 📰 समय जगत परिवार, मैहर1