logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवम, योगेश, राजीव, मोनू ओर आसिफ से हुआ था लवयांश गुर्जर का विवाद, लवयांश की हालत नाज़ुक...* देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर *शिवम, योगेश, राजीव, मोनू ओर आसिफ से हुआ था लवयांश गुर्जर का विवाद, लवयांश की हालत नाज़ुक...* देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर

6 hrs ago
user_NEWS IMPACT GWALIOR
NEWS IMPACT GWALIOR
सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

शिवम, योगेश, राजीव, मोनू ओर आसिफ से हुआ था लवयांश गुर्जर का विवाद, लवयांश की हालत नाज़ुक...* देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर *शिवम, योगेश, राजीव, मोनू ओर आसिफ से हुआ था लवयांश गुर्जर का विवाद, लवयांश की हालत नाज़ुक...* देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गोहदी गेट के पास किले की दीवार टूटने के संबंध में नागरिकों ने परिषद बैठक में अधिकारियों को दिया ज्ञापन नगर पालिका गोहद के गोहदी गेट पर किले की दीवार 2 वर्ष से टूटी पड़ी है,उसके संबंध में परिषद की बैठक में अधिकारियों के समक्ष मंगलवार को 5 बजे पार्षद शैलेंद्र गुर्जर ने जनहित में बात रखी। और बताया कि किले की दीवार पर स्थित हनुमान जी और शिव जी का मंदिर भी गिरने की कगार पर है अगर जल्द से जल्द दीवार का निर्माण नहीं कराया तो मंदिर भी गिर सकता है।मंदिर से वार्ड के नागरिकों की जन भावनाये जुड़ी है इसलिए वार्ड 12 और 13 के नागरिक भी ज्ञापन देने पहुंचे। अतः किले की दीवार का शीघ्र निर्माण कराया जाए ।
    1
    गोहदी गेट के पास किले की दीवार टूटने के संबंध में नागरिकों ने परिषद बैठक में अधिकारियों को दिया ज्ञापन
नगर पालिका गोहद के गोहदी गेट पर किले की दीवार 2 वर्ष से टूटी पड़ी है,उसके संबंध में परिषद की बैठक में अधिकारियों के समक्ष मंगलवार को 5 बजे पार्षद शैलेंद्र गुर्जर ने जनहित में बात रखी। और बताया कि किले की दीवार पर स्थित हनुमान जी और शिव जी का मंदिर भी गिरने की कगार पर है अगर जल्द से जल्द दीवार का निर्माण नहीं कराया तो मंदिर भी गिर सकता है।मंदिर से वार्ड के नागरिकों की जन भावनाये जुड़ी है इसलिए वार्ड 12 और 13 के नागरिक भी ज्ञापन देने पहुंचे।
अतः किले की दीवार  का शीघ्र निर्माण कराया जाए ।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डबरा वार्ड 25 मे ं नाली पर अतिक्रमण का मामला ठाकुर बाबा रोड के वार्डवासियों ने जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। लोगों ने नाली से अतिक्रमण हटान े और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
    1
    डबरा वार्ड 25 मे ं नाली पर अतिक्रमण का मामला

ठाकुर बाबा रोड के वार्डवासियों ने जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। लोगों ने नाली से अतिक्रमण हटान े और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आरएसआई स्टोन कंपनी बनी छात्रों के लिए मददगार , 500 बच्चों को बांटी पढ़ाई सामग्री , डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश आरएसआई स्टोन कंपनी बनी छात्रों के लिए मददगार , 500 बच्चों को बांटी पढ़ाई सामग्री , आरएसआई स्टोन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने डबरा अनुविभाग के ग्रामीण इलाकों में एक पहल की है। इसके तहत कंपनी ने लिधौरा, गजापुर और अजयगढ़ गांवों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 500 जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई और दैनिक उपयोग की सामग्री बांटी , जिससे बच्चों के चेहरों पर एक मुस्कान देखने को मिली । स्कूलों में हुए कार्यक्रमों के दौरान बच्चों को नए स्कूल बैग, किताबें, कॉपियां, पेन और लंच बॉक्स दिए गए। बारिश के मौसम को देखते हुए सभी बच्चों को छाते भी बांटे गए। कंपनी के प्रतिनिधि गजेंद्र जादौन ने बताया कि इस अभियान का मकसद ग्रामीण और सरकारी स्कूलों के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी करना है। सामग्री पाकर बच्चे बहुत खुश दिखे।हर साल ग्रामीण अंचल में बच्चों को इस तरह की सामग्री वितरण करते हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई में कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि कंपनी कई ज़रूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही है। इस मौके पर स्कूलों के शिक्षक, ग्रामीण और कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने आरएसआई स्टोन वर्ल्ड के इस काम की तारीफ की।
    4
    आरएसआई स्टोन कंपनी बनी छात्रों के लिए मददगार , 500 बच्चों को बांटी पढ़ाई सामग्री , 
डबरा ( ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
आरएसआई स्टोन कंपनी बनी छात्रों के लिए मददगार , 500 बच्चों को बांटी पढ़ाई सामग्री , 
आरएसआई स्टोन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने डबरा अनुविभाग के ग्रामीण इलाकों में एक पहल की है। इसके तहत कंपनी ने लिधौरा, गजापुर और अजयगढ़ गांवों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 500 जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई और दैनिक उपयोग की सामग्री बांटी , जिससे बच्चों के चेहरों पर एक मुस्कान देखने को मिली ।
स्कूलों में हुए कार्यक्रमों के दौरान बच्चों को नए स्कूल बैग, किताबें, कॉपियां, पेन और लंच बॉक्स दिए गए। बारिश के मौसम को देखते हुए सभी बच्चों को छाते भी बांटे गए।
कंपनी के प्रतिनिधि गजेंद्र जादौन ने बताया कि इस अभियान का मकसद ग्रामीण और सरकारी स्कूलों के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी करना है। सामग्री पाकर बच्चे बहुत खुश दिखे।हर साल ग्रामीण अंचल में बच्चों को इस तरह की सामग्री वितरण करते हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई में कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि कंपनी कई ज़रूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही है।
इस मौके पर स्कूलों के शिक्षक, ग्रामीण और कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने आरएसआई स्टोन वर्ल्ड के इस काम की तारीफ की।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में बावरी सरकार से मुख्य मार्गों पर होते हुए चल समारोह निकला अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में बाबरी सरकार से बस स्टैंड ग्राउंड तक नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर रखते हुए चल समारोह जैसे ही गुलाबचंद सराफ की दुकान पर पहुंचा वहां दुकान संचालक श्री सुधीर अग्रवाल अमर अग्रवाल आकाश अग्रवाल एवं उनके स्टाफ ने चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया इसके बाद चल समारोह बाजार के मुख्य मार्ग द्वारा बस स्टैंड ग्राउंड पहुंचा जहां मटकी फोड़ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ
    1
    अखिल भारतीय यादव महासभा  के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में बावरी सरकार से मुख्य मार्गों पर होते हुए चल समारोह निकला
अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में बाबरी सरकार से बस स्टैंड ग्राउंड तक नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर रखते हुए चल समारोह जैसे ही गुलाबचंद सराफ की दुकान पर पहुंचा वहां दुकान संचालक श्री सुधीर अग्रवाल अमर अग्रवाल आकाश अग्रवाल एवं उनके स्टाफ ने चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया इसके बाद चल समारोह बाजार के मुख्य मार्ग द्वारा बस स्टैंड ग्राउंड पहुंचा जहां मटकी फोड़ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ
    user_Shyam Kumar Rana
    Shyam Kumar Rana
    News Anchor Indergarh, Datia•
    14 hrs ago
  • जनसुनवाई से आमजन को राहत समस्याएं सुन रहे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े दतिया | 8 अगस्त 2026 हर मंगलवार न्यू कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुन रहे हैं। कलेक्टर द्वारा शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। समस्याओं के समाधान की पहल से आमजन में संतोष और खुशी का माहौल।
    1
    जनसुनवाई से आमजन को राहत
समस्याएं सुन रहे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े
दतिया | 8 अगस्त 2026
हर मंगलवार न्यू कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुन रहे हैं।
कलेक्टर द्वारा शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।
समस्याओं के समाधान की पहल से आमजन में संतोष और खुशी का माहौल।
    user_Surendra sharma
    Surendra sharma
    Local News Reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • किरार-धाकड़ समाज की एक ही मांग—टिकट चाहिए दैनिक पुष्पांजलि टुडे ग्वालियर-चंबल संभाग में राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर समाज में बढ़ा आक्रोश, मुरार जनपद पंचायत अध्यक्ष दिलराज किरार ने मंच से भरी हुंकार ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल संभाग में किरार-धाकड़ समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। समाज की ओर से आगामी चुनावों में राजनीतिक दलों से टिकट और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर आवाज बुलंद की जा रही है। इसी क्रम में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में मुरार जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री दिलराज किरार ने मंच से समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। दिलराज किरार ने कहा कि किरार-धाकड़ समाज लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। समाज के लोगों की संख्या और राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए अब राजनीतिक दलों को टिकट वितरण में समाज को उचित प्रतिनिधित्व देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किरार-धाकड़ समाज की मांग है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में समाज के योग्य एवं सक्रिय लोगों को राजनीतिक दल टिकट दें। खासतौर पर ग्वालियर और मुरैना जिलों में समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर समाजजनों में लगातार मंथन चल रहा है।मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यदि समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व की मांग को लगातार नजरअंदाज किया गया तो समाज अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सामूहिक रूप से निर्णय लेने के लिए मजबूर होगा। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद समाजजनों ने भी समर्थन जताया। समाज के लोगों का कहना है कि चुनाव के समय राजनीतिक दल समाज के मतदाताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हैं, लेकिन टिकट वितरण के समय समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाता। इसी को लेकर अब समाज के बीच राजनीतिक जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। किरार-धाकड़ समाज के नेताओं का कहना है कि समाज किसी एक राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है, बल्कि उसकी मांग सम्मानजनक राजनीतिक प्रतिनिधित्व की है। आगामी चुनावों में समाज की मांग को राजनीतिक दल कितनी गंभीरता से लेते हैं, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। दिलराज किरार के मंच से दिए गए इस बयान के बाद ग्वालियर और मुरैना सहित पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग के राजनीतिक गलियारों में टिकट वितरण और सामाजिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आगामी चुनाव में राजनीतिक दल किरार-धाकड़ समाज को कितना प्रतिनिधित्व देते हैं।
    1
    किरार-धाकड़ समाज की एक ही मांग—टिकट चाहिए

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

ग्वालियर-चंबल संभाग में राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर समाज में बढ़ा आक्रोश, मुरार जनपद पंचायत अध्यक्ष दिलराज किरार ने मंच से भरी हुंकार
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल संभाग में किरार-धाकड़ समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। समाज की ओर से आगामी चुनावों में राजनीतिक दलों से टिकट और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर आवाज बुलंद की जा रही है। इसी क्रम में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में मुरार जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री दिलराज किरार ने मंच से समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।
दिलराज किरार ने कहा कि किरार-धाकड़ समाज लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। समाज के लोगों की संख्या और राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए अब राजनीतिक दलों को टिकट वितरण में समाज को उचित प्रतिनिधित्व देना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किरार-धाकड़ समाज की मांग है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में समाज के योग्य एवं सक्रिय लोगों को राजनीतिक दल टिकट दें। खासतौर पर ग्वालियर और मुरैना जिलों में समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर समाजजनों में लगातार मंथन चल रहा है।मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यदि समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व की मांग को लगातार नजरअंदाज किया गया तो समाज अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सामूहिक रूप से निर्णय लेने के लिए मजबूर होगा। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद समाजजनों ने भी समर्थन जताया।
समाज के लोगों का कहना है कि चुनाव के समय राजनीतिक दल समाज के मतदाताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हैं, लेकिन टिकट वितरण के समय समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाता। इसी को लेकर अब समाज के बीच राजनीतिक जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
किरार-धाकड़ समाज के नेताओं का कहना है कि समाज किसी एक राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है, बल्कि उसकी मांग सम्मानजनक राजनीतिक प्रतिनिधित्व की है। आगामी चुनावों में समाज की मांग को राजनीतिक दल कितनी गंभीरता से लेते हैं, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
दिलराज किरार के मंच से दिए गए इस बयान के बाद ग्वालियर और मुरैना सहित पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग के राजनीतिक गलियारों में टिकट वितरण और सामाजिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आगामी चुनाव में राजनीतिक दल किरार-धाकड़ समाज को कितना प्रतिनिधित्व देते हैं।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गोहद रोड पर अज्ञात लोगों ने की युवक के साथ मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहद रोड पर मंगलवार को लगभग 7 बजे लगभग आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने शासकीय महर्षि अरविन्द महाविद्यालय के पास युवक की लात घूसों से बेरहमी से मारपीट कर दी। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    गोहद रोड पर अज्ञात लोगों ने की युवक के साथ मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहद रोड पर मंगलवार को लगभग 7 बजे लगभग आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने शासकीय महर्षि अरविन्द महाविद्यालय के पास युवक की लात घूसों से बेरहमी से मारपीट कर दी। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मौ महोत्सव मेला में नगर के लोग ले रहे हैं आनंद बच्चों के झूलों के साथ-साथ इस बार जलपरी भी मौ नगर में देखने को मिलेंगी
    1
    मौ महोत्सव मेला में नगर के लोग ले रहे हैं आनंद बच्चों के झूलों के साथ-साथ इस बार जलपरी भी मौ नगर में देखने को मिलेंगी
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ब्रेकिंग श्योपुर- श्योपुर से आ रही बालाजी बस कराहल घाटी पर पलटी,बस में बैठी यात्री सबारियां घायल होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
    1
    ब्रेकिंग श्योपुर- श्योपुर से आ रही बालाजी बस कराहल घाटी पर पलटी,बस में बैठी यात्री सबारियां घायल होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.