logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग श्योपुर- श्योपुर से आ रही बालाजी बस कराहल घाटी पर पलटी,बस में बैठी यात्री सबारियां घायल होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

3 hrs ago
user_Lokesh shukla
Lokesh shukla
कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

ब्रेकिंग श्योपुर- श्योपुर से आ रही बालाजी बस कराहल घाटी पर पलटी,बस में बैठी यात्री सबारियां घायल होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्वालियर में इंदरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने माता पिता पर लगाए तीन लाख में शादी शुदा पुरुष को बेचने के आरोप.. युवती ने प्रेमी से रचाई शादी और पहुंची एस पी कार्यालय देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर.. ग्वालियर में इंदरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने माता पिता पर लगाए तीन लाख में शादी शुदा पुरुष को बेचने के आरोप.. युवती ने प्रेमी से रचाई शादी और पहुंची एस पी कार्यालय देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर..
    1
    ग्वालियर में इंदरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने माता पिता पर लगाए तीन लाख में शादी शुदा पुरुष को बेचने के आरोप..
युवती ने प्रेमी से रचाई शादी और पहुंची एस पी कार्यालय देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर..

ग्वालियर में इंदरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने माता पिता पर लगाए तीन लाख में शादी शुदा पुरुष को बेचने के आरोप..
युवती ने प्रेमी से रचाई शादी और पहुंची एस पी कार्यालय देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर..
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • निकाय चुनाव को लेकर मतदान दल रवाना, कल होगा मतदान एंकर इंट्रो:- धौलपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को धौलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। रवाना होने से पहले जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधी बीटी ने मतदानकर्मियों को संबोधित कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में मतदान के लिए कुल 101 मतदान दल बनाए गए हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रथम चरण के तहत बुधवार को धौलपुर नगर परिषद के साथ सैपऊ, राजाखेड़ा और मनिया में मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश राव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदानकर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
    4
    निकाय चुनाव को लेकर मतदान दल रवाना, कल होगा मतदान

एंकर इंट्रो:-
धौलपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को धौलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। रवाना होने से पहले जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधी बीटी ने मतदानकर्मियों को संबोधित कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।
धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में मतदान के लिए कुल 101 मतदान दल बनाए गए हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
प्रथम चरण के तहत बुधवार को धौलपुर नगर परिषद के साथ सैपऊ, राजाखेड़ा और मनिया में मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश राव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदानकर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
    user_TNANEWS24 Rajkumar
    TNANEWS24 Rajkumar
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भाण्डेर सरसई रोड़ मुख्य मार्ग भाण्डेर नगर के मृदा परीक्षण केन्द्र से पटेल क्रेशर ततारपुर रोड़ तक का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है भाण्डेर में खस्ताहाल सड़क और गंदगी का तांडव: डंपरों ने तोड़ी ततारपुर रोड की कमर, सुध लेने वाला कोई नहीं भाण्डेर (दतिया)। भाण्डेर मृदा परीक्षण केन्द्र से पटेल क्रेशर ततारपुर रोड़ तक का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं और गंभीर मरीज नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। चुनावी सरगर्मी खत्म होते ही स्थानीय विधायक और सांसद ने इस क्षेत्र की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। गहरे गड्ढे बने 'सड़क के टापू' पटेल क्रेशर से दिन-रात गुजरने वाले गिट्टी से ओवरलोड भारी-भरकम डंपरों ने इस खूबसूरत सड़क को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। पूरी सड़क पर जगह-जगह जानलेवा और गहरे गड्ढे हो चुके हैं। वर्तमान में बारिश का पानी इन गड्ढों में जमा होने के कारण यह सड़क किसी तालाब जैसी नजर आने लगी है। राहगीरों और वाहन चालकों को यह अंदाजा ही नहीं मिल पाता कि गड्ढा कितना गहरा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कचरे के ढेर और बदबू से सांस लेना दूभर सड़क की इस बर्बादी के साथ-साथ नगर पालिका की लापरवाही ने कोढ़ में खाज का काम किया है। नगर पालिका के पास अपना अधिकृत टचिंग ग्राउंड (कचरा डंपिंग साइट) होने के बावजूद, शहर का सारा कचरा इसी मुख्य रोड के किनारे खुले में फेंका जा रहा है। इस वजह से पूरी सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और उठने वाली तीव्र दुर्गंध से लोगों का वहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। इन गांवों की जनता भुगत रही है दंश इस बदहाल रास्ते और गंदगी के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों की लाइफलाइन ठप पड़ गई है। मुख्य रूप से प्रभावित होने वाले गांवों में शामिल हैं: सरसई, धमना, प्यावल, देवरा मुरिया, मुस्तरा, अस्टोट, पिपरौआकला कुलरिया, बैंदा, कुडीला, नौवई खिरिया, वैधारी पट्टी, ततारपुर, नयगांव, पथरिया अस्पताल और तहसील पहुंचने में भारी आफत ग्रामीणों को अपने जरूरी प्रशासनिक कार्यों के लिए भाण्डेर तहसील कार्यालय जाना हो या फिर आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल, उन्हें इसी एकमात्र जर्जर रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हो रही है, जिन्हें हिचकोले खाती एम्बुलेंस या वाहनों में ले जाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। "चुनाव नहीं तो सुनवाई नहीं" स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी इस गंभीर समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। न तो क्षेत्रीय विधायक और न ही सांसद इस ओर ध्यान दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि "चूंकि भाण्डेर विधानसभा में अभी कोई चुनाव नहीं हैं, इसलिए नेताजी और प्रशासन चैन की नींद सो रहे हैं।" केवल वोटों के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि आज जनता को इस दलदल में सड़ने के लिए छोड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई और कचरा हटाकर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला गया, तो वे उग्र आंदोलन के लि
    4
    भाण्डेर सरसई रोड़ मुख्य मार्ग भाण्डेर नगर के मृदा परीक्षण केन्द्र से पटेल क्रेशर ततारपुर रोड़ तक का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है
भाण्डेर में खस्ताहाल सड़क और गंदगी का तांडव: डंपरों ने तोड़ी ततारपुर रोड की कमर, सुध लेने वाला कोई नहीं
भाण्डेर (दतिया)। भाण्डेर मृदा परीक्षण केन्द्र से पटेल क्रेशर ततारपुर रोड़ तक का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं और गंभीर मरीज नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। चुनावी सरगर्मी खत्म होते ही स्थानीय विधायक और सांसद ने इस क्षेत्र की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है।
गहरे गड्ढे बने 'सड़क के टापू'
पटेल क्रेशर से दिन-रात गुजरने वाले गिट्टी से ओवरलोड भारी-भरकम डंपरों ने इस खूबसूरत सड़क को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। पूरी सड़क पर जगह-जगह जानलेवा और गहरे गड्ढे हो चुके हैं। वर्तमान में बारिश का पानी इन गड्ढों में जमा होने के कारण यह सड़क किसी तालाब जैसी नजर आने लगी है। राहगीरों और वाहन चालकों को यह अंदाजा ही नहीं मिल पाता कि गड्ढा कितना गहरा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
कचरे के ढेर और बदबू से सांस लेना दूभर
सड़क की इस बर्बादी के साथ-साथ नगर पालिका की लापरवाही ने कोढ़ में खाज का काम किया है। नगर पालिका के पास अपना अधिकृत टचिंग ग्राउंड (कचरा डंपिंग साइट) होने के बावजूद, शहर का सारा कचरा इसी मुख्य रोड के किनारे खुले में फेंका जा रहा है। इस वजह से पूरी सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और उठने वाली तीव्र दुर्गंध से लोगों का वहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
इन गांवों की जनता भुगत रही है दंश
इस बदहाल रास्ते और गंदगी के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों की लाइफलाइन ठप पड़ गई है। मुख्य रूप से प्रभावित होने वाले गांवों में शामिल हैं:
सरसई, धमना, प्यावल, देवरा
मुरिया, मुस्तरा, अस्टोट, पिपरौआकला
कुलरिया, बैंदा, कुडीला, नौवई
खिरिया, वैधारी पट्टी, ततारपुर, नयगांव, पथरिया
अस्पताल और तहसील पहुंचने में भारी आफत
ग्रामीणों को अपने जरूरी प्रशासनिक कार्यों के लिए भाण्डेर तहसील कार्यालय जाना हो या फिर आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल, उन्हें इसी एकमात्र जर्जर रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हो रही है, जिन्हें हिचकोले खाती एम्बुलेंस या वाहनों में ले जाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।
"चुनाव नहीं तो सुनवाई नहीं"
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी इस गंभीर समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। न तो क्षेत्रीय विधायक और न ही सांसद इस ओर ध्यान दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि "चूंकि भाण्डेर विधानसभा में अभी कोई चुनाव नहीं हैं, इसलिए नेताजी और प्रशासन चैन की नींद सो रहे हैं।" केवल वोटों के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि आज जनता को इस दलदल में सड़ने के लिए छोड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई और कचरा हटाकर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला गया, तो वे उग्र आंदोलन के लि
    user_P7 News Channel MP
    P7 News Channel MP
    Local News Reporter सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद नगर निकाय चुनाव में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने धौलपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर आमजन एवं मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से संवाद के दौरान चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के संज्ञान में लाने की अपील की।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का विश्वास दिलाया।
    4
    धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद
नगर निकाय चुनाव में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश
नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने धौलपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर आमजन एवं मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने मतदाताओं से संवाद के दौरान चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस के संज्ञान में लाने की अपील की।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी वृत्त धौलपुर  प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का विश्वास दिलाया।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • एसपी विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान का दिया भरोसा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील धौलपुर। नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने धौलपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन एवं मतदाताओं से सीधा संवाद किया। एसपी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं से संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का भरोसा दिलाया।
    2
    एसपी विकास सांगवान ने मतदाताओं से किया सीधा संवाद
भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान का दिया भरोसा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील
धौलपुर। नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने धौलपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन एवं मतदाताओं से सीधा संवाद किया।
एसपी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
मतदाताओं से संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का भरोसा दिलाया।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ब्रैकिग अंबाह- मुरैना जिले की अंबाह तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कुंवारी नहर का बढ़ता जलस्तर, झरना के पुरा चारों ओर से पानी में घिरा; 40 से अधिक लोगों का रेस्क्यू अंबाह। कुंवारी नहर में लगातार बढ़ते जलस्तर के बाद झरना के पुरा गांव चारों ओर से पानी से घिर गया। ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान अंबाह तहसीलदार नरेश शर्मा एवं नायब तहसीलदार स्वयं नाव में सवार होकर बढ़ते जलस्तर के बीच गांव पहुंचे। अधिकारियों और एसडीआरएफ टीम ने फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की। रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    1
    ब्रैकिग अंबाह- मुरैना जिले की अंबाह तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कुंवारी नहर का बढ़ता जलस्तर, झरना के पुरा चारों ओर से पानी में घिरा; 40 से अधिक लोगों का रेस्क्यू
अंबाह। कुंवारी नहर में लगातार बढ़ते जलस्तर के बाद झरना के पुरा गांव चारों ओर से पानी से घिर गया। ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान अंबाह तहसीलदार नरेश शर्मा एवं नायब तहसीलदार स्वयं नाव में सवार होकर बढ़ते जलस्तर के बीच गांव पहुंचे। अधिकारियों और एसडीआरएफ टीम ने फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की। रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिवम, योगेश, राजीव, मोनू ओर आसिफ से हुआ था लवयांश गुर्जर का विवाद, लवयांश की हालत नाज़ुक...* देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर *शिवम, योगेश, राजीव, मोनू ओर आसिफ से हुआ था लवयांश गुर्जर का विवाद, लवयांश की हालत नाज़ुक...* देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर
    1
    शिवम, योगेश, राजीव, मोनू ओर आसिफ से हुआ था लवयांश गुर्जर का विवाद, लवयांश की हालत नाज़ुक...* देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर
*शिवम, योगेश, राजीव, मोनू ओर आसिफ से हुआ था लवयांश गुर्जर का विवाद, लवयांश की हालत नाज़ुक...* देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सुविधाओं का लिया जायजा, वृक्षारोपण भी किया सचिव रेखा यादव ने भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और दवाओं की व्यवस्था जांची धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के सदस्य सचिव के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने वॉटरवॉक्स चौराहा, नारायण हॉस्पिटल के पास स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 9 वृद्धजन उपस्थित मिले। सचिव रेखा यादव ने बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन, दवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। एक नए वृद्धजन से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि घरेलू परिस्थितियों के कारण वह वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। सचिव ने वृद्धाश्रम के कमरों, रसोईघर, भोजन कक्ष, मेडिकल रूम एवं परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर में जाकर बुजुर्गों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की। साथ ही मीनू के अनुसार पौष्टिक एवं सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बदलते मौसम को देखते हुए उन्होंने वृद्धाश्रम प्रभारी को परिसर में विशेष स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ विनम्रता, संवेदनशीलता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हरित वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।
    3
    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सुविधाओं का लिया जायजा, वृक्षारोपण भी किया
सचिव रेखा यादव ने भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और दवाओं की व्यवस्था जांची
धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के सदस्य सचिव के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने वॉटरवॉक्स चौराहा, नारायण हॉस्पिटल के पास स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 9 वृद्धजन उपस्थित मिले। सचिव रेखा यादव ने बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन, दवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। एक नए वृद्धजन से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि घरेलू परिस्थितियों के कारण वह वृद्धाश्रम में रह रहे हैं।
सचिव ने वृद्धाश्रम के कमरों, रसोईघर, भोजन कक्ष, मेडिकल रूम एवं परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर में जाकर बुजुर्गों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की। साथ ही मीनू के अनुसार पौष्टिक एवं सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बदलते मौसम को देखते हुए उन्होंने वृद्धाश्रम प्रभारी को परिसर में विशेष स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ विनम्रता, संवेदनशीलता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हरित वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भिण्ड में कुत्ते पर बेरहमी से लाठियां बरसाने का वीडियो वायरल, पशु क्रूरता पर उठे सवाल भिण्ड। जिले में एक बेजुबान कुत्ते के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में आक्रोश है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुत्ते पर लगातार लाठियां बरसाता नजर आ रहा है। बेजुबान जानवर दर्द से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन उस पर रहम नहीं किया गया।घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस तरह की क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बेजुबान जानवर को इस तरह पीटना इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य है। भिण्ड में इससे पहले भी कुत्तों के साथ क्रूरता के मामले सामने आ चुके हैं। कानून भी पशु क्रूरता को अपराध मानता है। पशुओं के प्रति अनावश्यक पीड़ा और यातना रोकने के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 लागू है। अब सवाल यह है कि बेजुबान जानवर पर लाठियां बरसाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सिर्फ औपचारिक कार्रवाई हो या ऐसी सजा मिले, जिससे दूसरों को भी सबक मिले? पशु प्रेमियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और कुत्ते के इलाज की मांग की है। जनता का सवाल....बेजुबान पर हाथ उठाने वाले को आखिर कितनी सजा मिलनी चाहिए..
    1
    भिण्ड में कुत्ते पर बेरहमी से लाठियां बरसाने का वीडियो वायरल, पशु क्रूरता पर उठे सवाल
भिण्ड। जिले में एक बेजुबान कुत्ते के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में आक्रोश है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुत्ते पर लगातार लाठियां बरसाता नजर आ रहा है। बेजुबान जानवर दर्द से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन उस पर रहम नहीं किया गया।घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस तरह की क्रूरता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बेजुबान जानवर को इस तरह पीटना इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य है। भिण्ड में इससे पहले भी कुत्तों के साथ क्रूरता के मामले सामने आ चुके हैं। कानून भी पशु क्रूरता को अपराध मानता है। पशुओं के प्रति अनावश्यक पीड़ा और यातना रोकने के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 लागू है। अब सवाल यह है कि बेजुबान जानवर पर लाठियां बरसाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सिर्फ औपचारिक कार्रवाई हो या ऐसी सजा मिले, जिससे दूसरों को भी सबक मिले? पशु प्रेमियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और कुत्ते के इलाज की मांग की है।
जनता का सवाल....बेजुबान पर हाथ उठाने वाले को आखिर कितनी सजा मिलनी चाहिए..
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.