Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक मऊ मानिकपुर श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया गांव belaha की कीचड़ भारी सडको का निरिक्षण. वर्षा के कारण घर से बेघर हो गए लोगो को पुनः घर बनाने के लिए सरकारी सहायता दिलाने का ग्रामीणों को दिया आश्वासन. विधायक ने वर्षा के कारण ऐसे लोगो की लिस्ट तत्काल तैयार करने का निर्देश दिया जिनके घर वर्षा मे खंडहर हो गए हैँ.
राज कुमार निषाद
विधायक मऊ मानिकपुर श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया गांव belaha की कीचड़ भारी सडको का निरिक्षण. वर्षा के कारण घर से बेघर हो गए लोगो को पुनः घर बनाने के लिए सरकारी सहायता दिलाने का ग्रामीणों को दिया आश्वासन. विधायक ने वर्षा के कारण ऐसे लोगो की लिस्ट तत्काल तैयार करने का निर्देश दिया जिनके घर वर्षा मे खंडहर हो गए हैँ.
More news from India and nearby areas
- उधार के रुपये और बेइज्जती से कुंठित युवक ने दोस्तों संग रची हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार उधार के रुपये और बेइज्जती से कुंठित युवक ने दोस्तों संग रची हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार गोली मारने के बाद मुंह-गला दबाकर की आलोक गुप्ता की हत्या, नीले बैग में शव भरकर रीवा में फेंका था; पिस्टल, कार व मोबाइल बरामद प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र में युवक आलोक गुप्ता की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक से उधार लिए रुपये, उसके रहन-सहन से ईर्ष्या और कथित तौर पर बेरोजगार व नौकर कहकर मजाक उड़ाए जाने से नाराज उसके दोस्त शुभम तिवारी ने दो साथियों शुभम यादव और अंकुश यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी आलोक गुप्ता (27) धूमनगंज के हरवारा स्थित अम्बर अपार्टमेंट में किराये के कमरे में रहता था। 22 अगस्त को उसकी मां रेखा देवी ने उसके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट के पास नीले रंग के बैग में अज्ञात शव मिलने की सूचना सामने आई। आलोक के भाई अनुराग गुप्ता ने रीवा पहुंचकर कपड़ों, बैग और फोटो के आधार पर शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। इसके बाद धूमनगंज पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अम्बर अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में 11 अगस्त को तीन लोग एक भारी नीले रंग का बैग स्विफ्ट कार में रखते हुए दिखाई दिए। वादी ने इनमें से एक की पहचान शुभम तिवारी के रूप में की। विवेचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने शुभम यादव और अंकुश यादव की भी पहचान कर तीनों को सूबेदारगंज फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। गोली मारने के बाद दबाया मुंह और गला पूछताछ में पुलिस के मुताबिक शुभम तिवारी ने बताया कि आलोक उसका मित्र था और शादियों में फोटोग्राफी का काम करता था। उसे अच्छे पैसे मिलते थे। शुभम ने आलोक से काफी रुपये उधार ले रखे थे और उसके रहन-सहन से ईर्ष्या भी रखता था। आरोप है कि आलोक उसे बेरोजगार और अपना नौकर कहकर मजाक उड़ाता था। इसी से कुंठित होकर शुभम ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आलोक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद जब वह चिल्लाने लगा तो उसका मुंह और गला दबा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नीले बैग में रखकर कार से मध्य प्रदेश के रीवा स्थित सोहागी क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया गया। तीनों आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम गिरफ्तार आरोपियों में शुभम तिवारी (19), शुभम यादव (20) और अंकुश यादव (19) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक ब्लूटूथ तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 61(2) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 314/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से घटना के सफल अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है।3
- ऑपरेशन चक्रव्यूह....मंझनपुर पुलिस टीम ने चोरी की मोटसाइकिल के साथ 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंझनपुर पुलिस टीम ने चोरी की मोटसाइकिल के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ग़ौरतलब हो कि दिनांक 24.08.2026 को थाना मंझनपुर पर वादी बृजेश कुमार पुत्र आदित्य नारायम निवासी बैगवा फतेहपुर थाना व जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दि गयी कि दिनांक 14.08.2026 को उनकी बाइक कचहरी से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 360/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। और दिनांक 01.09.2026 को थाना मंझनपुर पर वादी मुकेश कुमार पुत्र जगतधारी निवासी श्यामपुर उर्फ मल्हीपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि 29.08.2026 को कचहरी परिसर मंझनपुर से उनकी बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर पर मु0अ0सं0 373/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।उपरोक्त क्रम में थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 04 वांछित अभियुक्तों 1. अफसार अहमद पुत्र निसार अहमद 2. मो0 आसिफ पुत्र गुलबहार निवासीगण छिमिरछा थाना करारी जनपद कौशाम्बी 3. अमजद पुत्र बन्ने निवासी ग्राम पथराकला थाना करारी जनपद कौशाम्बी 4. सूरज उर्फ हरिओम पुत्र शिवलोचन निवासी मनकापुर थाना महेवाघाट जपनद कौशाम्बी को कचहरी परिसर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 02 मोटरसाइकिल, कटी हुयी मोटरसाइकिल के पार्ट्स एवं 7000 रु0 नगद तथा मोटरसाइकिल की चाभियो का एक गुच्छा बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।अभियुक्तों के पास से बरामद मोटरसाइकिल व चाभियों के गुच्छे के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों साथ मिलकर इन्हीं चाबियों को लगाकर कचहरी परिसर मंझनपुर से मोटरसाइकिलों की चोरी किया करते थे। हम लोगो ने साथ मिलकर दिनांक 14.08.2026 को मोटरसाइकिल संख्या UP73J4686, दिनांक 25.08.2026 को मोटरसाइकिल संख्या UP73U9676, दिनांक 27.08.2026 को मोटरसाइकल संख्या UP70GN7289 तथा दिनांक 29.08.2026 को मोटरसाइकल संख्या UP73AA4734 कचहरी परिसर मंझनपुर से चोरी की गयी थीं। चोरी करने के बाद हम लोग चोरी के मोटर साइकिलों को अषाढा चौराहा के पास राजा के गैराज में छुपाने के उद्देश्य से खड़ा कर देते हैं, जहाँ मोटरसाइकिलों को सूरज मिस्त्री उर्फ हरिओम तथा राजा द्वारा काटकर उनके छोटे बड़े पार्ट्स अलग कर दिये जाते हैं जिसे बाद में दूसरी मोटर साइकिलों में लगाकर बेच दिया जाता है। बरामद रुपयों के सम्बन्ध में पूछने पर बताये कि चोरी की मोटर साइकिल व उसके पार्ट्स बेचने पर जो रुपये मिले हैं उसे हम लोगों ने आपस में बाँट लिया था, हम लोगों से जो रूपये बरामद हुए हैं वही रुपये हैं।1
- दिल्ली 4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मारपीट की। दिल्ली 4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मारपीट की। शाहीन के मुताबिक-जब पुलिसवालों को पता चला कि वो मुसलमान हैं तो उन्हें और बेरहमी से मारा गया। एक महिला पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव करने वाले दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।1
- बारिश के पानी से लबालब कोड़इया तालाब, भैंस की डूबने से मौत बारिश के पानी से लबालब कोड़इया तालाब, भैंस की डूबने से मौत कनैली गांव में बारिश बनी मुसीबत, पशुपालक परिवार को हजारों रुपये का नुकसान कौशांबी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कनैली गांव में लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गांव स्थित कोड़इया तालाब में पानी अधिक भर जाने के कारण एक भैंस के डूबने से मौत हो गई। घटना से पशुपालक परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी छंगू सिंह की भैंस बारिश के कारण लबालब भरे कोड़इया तालाब में चली गई। तालाब में पानी अधिक और गहराई ज्यादा होने के कारण भैंस गहरे पानी में फंस गई। काफी प्रयास के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी डूबने से मौत हो गई। भैंस की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मायूसी छा गई। पशुपालक के लिए भैंस आय का महत्वपूर्ण साधन थी, ऐसे में उसकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण गांव में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कोड़इया तालाब भी पानी से पूरी तरह लबालब हो गया है, जिससे ग्रामीणों और पशुओं के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जलभराव की समस्या का जायजा लेने तथा तालाब के आसपास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण पहले से ही आवागमन और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। अब पशु की मौत की घटना ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। पीड़ित पशुपालक ने प्रशासन से भैंस की मौत का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।1
- मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार कौशाम्बी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, कटी हुई बाइकों के पार्ट्स, 7 हजार रुपये नकद और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंझनपुर कचहरी परिसर से बाइक चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को अषाढ़ा चौराहे के पास स्थित एक गैराज में छिपाकर रखा जाता था, जहां उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट्स में बदल दिया जाता था। इसके बाद इन पार्ट्स को दूसरी बाइकों में लगाकर बेचने का काम किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफसार अहमद, मोहम्मद आसिफ, अमजद और सूरज उर्फ हरिओम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 24, 25, 27 और 29 अगस्त को कचहरी परिसर से बाइक चोरी करने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बाइट: सौरभ सामंत, सीओ मंझनपुर2
- 🐄🙏 श्री कृष्ण गौ सेवा (ट्रस्ट) से जुड़ें 🙏🐄 गौ सेवा से जुड़ना केवल सेवा नहीं, बल्कि संस्कार और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। ❤️ आइए, हम सभी मिलकर गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनें। आपका छोटा-सा सहयोग भी गौ सेवा के लिए बड़ा योगदान बन सकता है। 🌿🐄 🤝 आज ही श्री कृष्ण गौ सेवा (ट्रस्ट) से जुड़ें और दूसरों को भी जोड़ें। 📞 संपर्क करें: 9737416155 जय श्री कृष्ण 🚩 | जय गौ माता 🐄🙏 #श्रीकृष्णगौसेवाट्रस्ट #गौसेवा #गौमाता #गौरक्षा #गौसंरक्षण #सेवापरमो_धर्मः #सनातनसंस्कृति #जयश्रीकृष्ण #जयगौमाता #ShriKrishnaGauSevatrust #GauSeva #GauMata #CowSeva #CowProtection #GauRaksha #SanatanCulture #JoinUs #SupportGauSeva #savecows1
- मनौरी में जन उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव केसरवानी की अगुवाई में निकाला गया कैंडल मार्च कौशाम्बी...मनौरी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट.... मनौरी में जन उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव केसरवानी की अगुवाई में निकाला गया कैंडल मार्च, आयोजित हुई शोक सभा। देखें खास रिपोर्ट सुनील साहू के साथ PRIME 18 NEWS1
- UP STF की प्रयागराज यूनिट नें बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी हैं UP STF की प्रयागराज यूनिट नें बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी हैं पुलिस नें सटीक सूचना पर घेर कर DCM क़ो पकड़ा जिसमे 250 पेटी कफ सिरप रखी गई थी, STF नें 4 तस्करो क़ो भी मौके से पकड़ा हैं जो अलग अलग प्रदेशों मे कफ सिरप सप्लाई करते थे पूछ ताछ मे पकड़े गए लोगो नें बताया की नशे के लिए इसकी खेप अलग अलग जगहो पर पहुचानी थी1
- कौशांबी जनपद के जाठी गांव में श्री मद भागवत कथा श्री मति प्रभावती मिस्र1