logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उधार के रुपये और बेइज्जती से कुंठित युवक ने दोस्तों संग रची हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार उधार के रुपये और बेइज्जती से कुंठित युवक ने दोस्तों संग रची हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार गोली मारने के बाद मुंह-गला दबाकर की आलोक गुप्ता की हत्या, नीले बैग में शव भरकर रीवा में फेंका था; पिस्टल, कार व मोबाइल बरामद प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र में युवक आलोक गुप्ता की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक से उधार लिए रुपये, उसके रहन-सहन से ईर्ष्या और कथित तौर पर बेरोजगार व नौकर कहकर मजाक उड़ाए जाने से नाराज उसके दोस्त शुभम तिवारी ने दो साथियों शुभम यादव और अंकुश यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी आलोक गुप्ता (27) धूमनगंज के हरवारा स्थित अम्बर अपार्टमेंट में किराये के कमरे में रहता था। 22 अगस्त को उसकी मां रेखा देवी ने उसके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट के पास नीले रंग के बैग में अज्ञात शव मिलने की सूचना सामने आई। आलोक के भाई अनुराग गुप्ता ने रीवा पहुंचकर कपड़ों, बैग और फोटो के आधार पर शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। इसके बाद धूमनगंज पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अम्बर अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में 11 अगस्त को तीन लोग एक भारी नीले रंग का बैग स्विफ्ट कार में रखते हुए दिखाई दिए। वादी ने इनमें से एक की पहचान शुभम तिवारी के रूप में की। विवेचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने शुभम यादव और अंकुश यादव की भी पहचान कर तीनों को सूबेदारगंज फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। गोली मारने के बाद दबाया मुंह और गला पूछताछ में पुलिस के मुताबिक शुभम तिवारी ने बताया कि आलोक उसका मित्र था और शादियों में फोटोग्राफी का काम करता था। उसे अच्छे पैसे मिलते थे। शुभम ने आलोक से काफी रुपये उधार ले रखे थे और उसके रहन-सहन से ईर्ष्या भी रखता था। आरोप है कि आलोक उसे बेरोजगार और अपना नौकर कहकर मजाक उड़ाता था। इसी से कुंठित होकर शुभम ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आलोक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद जब वह चिल्लाने लगा तो उसका मुंह और गला दबा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नीले बैग में रखकर कार से मध्य प्रदेश के रीवा स्थित सोहागी क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया गया। तीनों आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम गिरफ्तार आरोपियों में शुभम तिवारी (19), शुभम यादव (20) और अंकुश यादव (19) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक ब्लूटूथ तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 61(2) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 314/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से घटना के सफल अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

18 hrs ago
user_Khabar Jagat 24 News
Khabar Jagat 24 News
Media house India•
18 hrs ago

उधार के रुपये और बेइज्जती से कुंठित युवक ने दोस्तों संग रची हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार उधार के रुपये और बेइज्जती से कुंठित युवक ने दोस्तों संग रची हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार गोली मारने के बाद मुंह-गला दबाकर की आलोक गुप्ता की हत्या, नीले बैग में शव भरकर रीवा में फेंका था; पिस्टल, कार व मोबाइल बरामद प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र में युवक आलोक गुप्ता की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक से उधार लिए रुपये, उसके रहन-सहन से ईर्ष्या और कथित तौर पर बेरोजगार व नौकर कहकर मजाक उड़ाए जाने से नाराज उसके दोस्त शुभम तिवारी ने दो साथियों शुभम यादव और अंकुश यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी आलोक गुप्ता (27) धूमनगंज के हरवारा स्थित अम्बर अपार्टमेंट में किराये के कमरे में रहता था। 22 अगस्त को उसकी मां रेखा देवी ने उसके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा जिले

के सोहागी थाना क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट के पास नीले रंग के बैग में अज्ञात शव मिलने की सूचना सामने आई। आलोक के भाई अनुराग गुप्ता ने रीवा पहुंचकर कपड़ों, बैग और फोटो के आधार पर शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। इसके बाद धूमनगंज पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अम्बर अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में 11 अगस्त को तीन लोग एक भारी नीले रंग का बैग स्विफ्ट कार में रखते हुए दिखाई दिए। वादी ने इनमें से एक की पहचान शुभम तिवारी के रूप में की। विवेचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने शुभम यादव और अंकुश यादव की भी पहचान कर तीनों को सूबेदारगंज फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। गोली मारने के बाद दबाया मुंह और गला पूछताछ में पुलिस के मुताबिक शुभम तिवारी ने बताया कि आलोक उसका मित्र था और शादियों में फोटोग्राफी का काम करता था। उसे अच्छे पैसे मिलते थे। शुभम ने आलोक से काफी रुपये उधार ले रखे थे और उसके रहन-सहन से ईर्ष्या भी रखता था। आरोप है कि आलोक उसे बेरोजगार और अपना नौकर कहकर मजाक उड़ाता था।

इसी से कुंठित होकर शुभम ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आलोक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद जब वह चिल्लाने लगा तो उसका मुंह और गला दबा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नीले बैग में रखकर कार से मध्य प्रदेश के रीवा स्थित सोहागी क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया गया। तीनों आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम गिरफ्तार आरोपियों में शुभम तिवारी (19), शुभम यादव (20) और अंकुश यादव (19) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक खोखा कारतूस, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक ब्लूटूथ तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 61(2) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 314/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से घटना के सफल अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आज जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप सभी को मेरा प्रणाम 🙏🙏happy janmashtmi #rewanewsmp
    1
    आज जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप सभी को मेरा प्रणाम 🙏🙏happy janmashtmi 
#rewanewsmp
    user_Ak Rewa
    Ak Rewa
    Photographer मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #कौशाम्बी जनपद में नगरपालिका परिषद मंझनपुर के सेहिया गांव में लगातार बारिश होने के कारण से कच्चा मकान ढह गया है । पीड़ित परिजन हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बचे । पीड़ित परिजनों ने नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी से विडियो के माध्यम से मदद करने की मांग की है । सवाल यह भी है कि आखिर कच्चे मकानों में निवास करने वाले लोगों को अभी तक क्यों नहीं मिल सका सरकारी आवास का लाभ ? #trendingreelsvideo #viralreels #trendingreels #viralinindia #कौशाम्बी जनपद में नगरपालिका परिषद मंझनपुर के सेहिया गांव में लगातार बारिश होने के कारण से कच्चा मकान ढह गया है । पीड़ित परिजन हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बचे । पीड़ित परिजनों ने नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी से विडियो के माध्यम से मदद करने की मांग की है । सवाल यह भी है कि आखिर कच्चे मकानों में निवास करने वाले लोगों को अभी तक क्यों नहीं मिल सका सरकारी आवास का लाभ ? #trendingreelsvideo #viralreels #trendingreels #viralinindia
    1
    #कौशाम्बी जनपद में नगरपालिका परिषद मंझनपुर के सेहिया गांव में लगातार बारिश होने के कारण से कच्चा मकान ढह गया है । पीड़ित परिजन हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बचे । पीड़ित परिजनों ने नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी से विडियो के माध्यम से मदद करने की मांग की है । सवाल यह भी है कि आखिर कच्चे मकानों में निवास करने वाले लोगों को अभी तक क्यों नहीं मिल सका सरकारी आवास का लाभ ? 
#trendingreelsvideo  #viralreels  #trendingreels  #viralinindia
#कौशाम्बी जनपद में नगरपालिका परिषद मंझनपुर के सेहिया गांव में लगातार बारिश होने के कारण से कच्चा मकान ढह गया है । पीड़ित परिजन हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बचे । पीड़ित परिजनों ने नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी से विडियो के माध्यम से मदद करने की मांग की है । सवाल यह भी है कि आखिर कच्चे मकानों में निवास करने वाले लोगों को अभी तक क्यों नहीं मिल सका सरकारी आवास का लाभ ? 
#trendingreelsvideo  #viralreels  #trendingreels  #viralinindia
    user_सुनील कुमार पत्रकार
    सुनील कुमार पत्रकार
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रयागराज: करछना के करेहा गांव में गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, प्रधान की लापरवाही पर उठे सवाल प्रयागराज। करछना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करेहा में पानी की टंकी की पाइप फट जाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों में गंदा और दूषित पानी पहुंच रहा है, जिसे पीने के लिए लोग मजबूर हैं।
    1
    प्रयागराज: करछना के करेहा गांव में गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, प्रधान की लापरवाही पर उठे सवाल

प्रयागराज। करछना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करेहा में पानी की टंकी की पाइप फट जाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों में गंदा और दूषित पानी पहुंच रहा है, जिसे पीने के लिए लोग मजबूर हैं।
    user_Belal Mansoori
    Belal Mansoori
    Video Creator करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मैनपुरी से मूंछों पर ताव देकर अखिलेश को वीडियो भेजने की चुनौती देने वाले सीओ का वीडियो वायरल...... उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तैनात सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कैमरे के सामने मूंछों पर ताव देते हुए विपक्षी नेताओं को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं, बना लो, वायरल कर देना, अखिलेश यादव को दे देना, इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यह घटना मैनपुरी के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर की है। दरअसल, थाना एलाऊ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में समाज विरोधी तत्वों द्वारा एक ट्रक परिचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों और समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा शुरू कर दिया था। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थिति को संभालने के लिए सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे थे। परिजनों को समझाने-बुझाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और कथित तौर पर कार्रवाई न होने की शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से करने की बात कही। इसी बात पर पुलिस अधिकारी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अपनी वर्दी पर लगी नेमप्लेट की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वे आजमगढ़ के रहने वाले हैं और वे किसी से नहीं डरते, वे यह वीडियो सीधे अखिलेश यादव को भेज दें। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'X' पर इस वीडियो को साझा कर सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने लिखा "सिर पर 'सत्ता-सजातीय' हाथ है, इसीलिए इनकी मूंछों पर ताव है, ऐसे लोगों से क्या होना इंसाफ़ है, पर अब ये कुछ दिनों की बात है.. क्योंकि दस्तक दे रहा बदलाव है, हम निलंबन की माँग नहीं करेंगे, सीओ ने दी अपनी सफाई मामले के तूल पकड़ने के बाद सीओ अशोक कुमार सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके बयान को संदर्भ से अलग करके पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस पूरे मामले में त्वरित और पूरी तरह निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ राजनीतिक तत्वों ने जानबूझकर उन्हें जाति विशेष का अधिकारी बताकर उकसाने की कोशिश की, जिसके जवाब में उन्होंने यह बात कही थी।फिलहाल इस वीडियो को लेकर इंटरनेट और राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छिड़ी हुई है और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा भी मामले पर नजर रखी जा रही है।
    1
    मैनपुरी से मूंछों पर ताव देकर अखिलेश को वीडियो भेजने की चुनौती देने वाले सीओ का वीडियो वायरल......
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तैनात सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कैमरे के सामने मूंछों पर ताव देते हुए विपक्षी नेताओं को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं, बना लो, वायरल कर देना, अखिलेश यादव को दे देना,  इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यह घटना मैनपुरी के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर की है। दरअसल, थाना एलाऊ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में समाज विरोधी तत्वों द्वारा एक ट्रक परिचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों और समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा शुरू कर दिया था। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थिति को संभालने के लिए सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे थे। परिजनों को समझाने-बुझाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और कथित तौर पर कार्रवाई न होने की शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से करने की बात कही। इसी बात पर पुलिस अधिकारी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अपनी वर्दी पर लगी नेमप्लेट की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वे आजमगढ़ के रहने वाले हैं और वे किसी से नहीं डरते, वे यह वीडियो सीधे अखिलेश यादव को भेज दें। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'X'  पर इस वीडियो को साझा कर सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने लिखा "सिर पर 'सत्ता-सजातीय' हाथ है, इसीलिए इनकी मूंछों पर ताव है, ऐसे लोगों से क्या होना इंसाफ़ है, पर अब ये कुछ दिनों की बात है.. क्योंकि दस्तक दे रहा बदलाव है, हम निलंबन की माँग नहीं करेंगे, सीओ ने दी अपनी सफाई मामले के तूल पकड़ने के बाद सीओ अशोक कुमार सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके बयान को संदर्भ से अलग करके पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस पूरे मामले में त्वरित और पूरी तरह निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ राजनीतिक तत्वों ने जानबूझकर उन्हें जाति विशेष का अधिकारी बताकर उकसाने की कोशिश की, जिसके जवाब में उन्होंने यह बात कही थी।फिलहाल इस वीडियो को लेकर इंटरनेट और राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छिड़ी हुई है और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा भी मामले पर नजर रखी जा रही है।
    user_Mohd. Haroon
    Mohd. Haroon
    Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • विधायक मऊ मानिकपुर श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया गांव belaha की कीचड़ भारी सडको का निरिक्षण. वर्षा के कारण घर से बेघर हो गए लोगो को पुनः घर बनाने के लिए सरकारी सहायता दिलाने का ग्रामीणों को दिया आश्वासन. विधायक ने वर्षा के कारण ऐसे लोगो की लिस्ट तत्काल तैयार करने का निर्देश दिया जिनके घर वर्षा मे खंडहर हो गए हैँ.
    2
    विधायक मऊ मानिकपुर श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया गांव belaha की कीचड़ भारी सडको का निरिक्षण. वर्षा के कारण घर से बेघर हो गए लोगो को पुनः घर बनाने के लिए सरकारी सहायता दिलाने का ग्रामीणों को दिया आश्वासन. विधायक ने वर्षा के कारण ऐसे लोगो की लिस्ट तत्काल तैयार करने का निर्देश दिया जिनके घर वर्षा मे खंडहर हो गए हैँ.
    user_राज कुमार निषाद
    राज कुमार निषाद
    मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *कौशाम्बी न्यूज़*मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार* *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी ----मो०न०---९६५१९६५१२७* *कौशाम्बी* ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, कटी हुई बाइकों के पार्ट्स, 7 हजार रुपये नकद और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंझनपुर कचहरी परिसर से बाइक चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को अषाढ़ा चौराहे के पास स्थित एक गैराज में छिपाकर रखा जाता था, जहां उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट्स में बदल दिया जाता था। इसके बाद इन पार्ट्स को दूसरी बाइकों में लगाकर बेचने का काम किया जाता था गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफसार अहमद, मोहम्मद आसिफ, अमजद और सूरज उर्फ हरिओम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 24, 25, 27 और 29 अगस्त को कचहरी परिसर से बाइक चोरी करने की बात पुलिस को बताई है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।।।
    1
    *कौशाम्बी न्यूज़*मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी ----मो०न०---९६५१९६५१२७*
*कौशाम्बी* ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंझनपुर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, कटी हुई बाइकों के पार्ट्स, 7 हजार रुपये नकद और चाबियों का गुच्छा बरामद किया है पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंझनपुर कचहरी परिसर से बाइक चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को अषाढ़ा चौराहे के पास स्थित एक गैराज में छिपाकर रखा जाता था, जहां उन्हें काटकर अलग-अलग पार्ट्स में बदल दिया जाता था। इसके बाद इन पार्ट्स को दूसरी बाइकों में लगाकर बेचने का काम किया जाता था गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफसार अहमद, मोहम्मद आसिफ, अमजद और सूरज उर्फ हरिओम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 24, 25, 27 और 29 अगस्त को कचहरी परिसर से बाइक चोरी करने की बात पुलिस को बताई है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।।।
    user_Faizi jafri journalist
    Faizi jafri journalist
    Media and information sciences faculty Chail, Kaushambi•
    20 hrs ago
  • विधायक मऊ मानिकपुर श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी ने गांव Belaha की सडको का निरिक्षण किया, उन्होंने ग्रामीणों की निजी समस्यायों के बारे मे उन्हें आश्वाशन दिया. आज दिनांक 03 सितम्बर 2026 को क्षेत्र के वर्तमान विधायक श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी ने गांव belaha की जनता की समस्याओ के निराकरण का आश्वासन दिया. भारी बरसात के कारण जिन लोगो के घर गिरकर नष्ट हो गए हैँ, माननीय विधायक ने उन्हें पुनः घर बनाने के लिए शासन से राहत दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने लेखपाल को तत्काल बेघर हो गए लोगो की लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया. विधायक महोदय ने गांव के बजरंगबली देव स्थान से रखरौनी तक दैनिक जीवन मे उपयोग की जाने वाली कीचड़ और मलवा युक्त सडक का शीघ्र ही निर्माण कराये जाने का वादा किया. गांव की जनता ने विधायक जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया
    2
    विधायक मऊ मानिकपुर श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी ने गांव Belaha की सडको का निरिक्षण किया,  उन्होंने ग्रामीणों की निजी समस्यायों के बारे मे उन्हें आश्वाशन दिया. 
आज दिनांक 03 सितम्बर 2026 को क्षेत्र के वर्तमान विधायक श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी ने गांव belaha की जनता की समस्याओ के निराकरण का आश्वासन दिया. भारी बरसात के कारण जिन लोगो के घर गिरकर नष्ट हो गए हैँ, माननीय विधायक ने उन्हें पुनः घर बनाने के लिए शासन से राहत दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने लेखपाल को तत्काल बेघर हो गए लोगो की लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया. विधायक महोदय ने गांव के बजरंगबली देव स्थान से रखरौनी तक दैनिक जीवन मे उपयोग की जाने वाली कीचड़ और मलवा युक्त सडक का शीघ्र ही निर्माण कराये जाने का वादा किया. गांव की जनता ने विधायक जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया
    user_राज कुमार निषाद
    राज कुमार निषाद
    मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जलभराव से गांव में संकट, 500 बच्चों ने छोड़ा स्कूल; सपा नेता ने पानी में उतरकर किया जल सत्याग्रह जलभराव से गांव में संकट, 500 बच्चों ने छोड़ा स्कूल; सपा नेता ने पानी में उतरकर किया जल सत्याग्रह मूरतगंज। विकासखंड मूरतगंज के सैय्यद सरांवा गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव की सड़कें तालाब और नाले में तब्दील हो गई हैं। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। हालात के चलते करीब 500 बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। समस्या को संज्ञान में लेते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। गांव की स्थिति देखने के बाद उन्होंने पानी में उतरकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक चले जल सत्याग्रह के बाद प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम प्रेरणा गौतम ने आंदोलनकारियों से ज्ञापन लिया और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन में गांव की साफ-सफाई कराने, दवाओं का छिड़काव कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा चिकित्सकों की टीम भेजकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराने की मांग की गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जल सत्याग्रह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव, अनिल यादव, अजीत यादव, भोला पटेल, अनवर अहमद, कुशल पटेल, दिनेश सरोज, ललित सरोज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर आंदोलन करने पर आनंद मोहन सिंह पटेल के प्रयास की सराहना की।
    1
    जलभराव से गांव में संकट, 500 बच्चों ने छोड़ा स्कूल; सपा नेता ने पानी में उतरकर किया जल सत्याग्रह
जलभराव से गांव में संकट, 500 बच्चों ने छोड़ा स्कूल; सपा नेता ने पानी में उतरकर किया जल सत्याग्रह
मूरतगंज। विकासखंड मूरतगंज के सैय्यद सरांवा गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव की सड़कें तालाब और नाले में तब्दील हो गई हैं। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। हालात के चलते करीब 500 बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।
समस्या को संज्ञान में लेते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। गांव की स्थिति देखने के बाद उन्होंने पानी में उतरकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक चले जल सत्याग्रह के बाद प्रशासन हरकत में आया।
मौके पर पहुंचीं एसडीएम प्रेरणा गौतम ने आंदोलनकारियों से ज्ञापन लिया और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन में गांव की साफ-सफाई कराने, दवाओं का छिड़काव कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा चिकित्सकों की टीम भेजकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराने की मांग की गई।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जल सत्याग्रह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव, अनिल यादव, अजीत यादव, भोला पटेल, अनवर अहमद, कुशल पटेल, दिनेश सरोज, ललित सरोज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर आंदोलन करने पर आनंद मोहन सिंह पटेल के प्रयास की सराहना की।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बाणसागर के 8 गेट खुलने के बाद का मनमोहक दृश्य, ड्रोन कैमरे से किया गया रिकार्ड *बाणसागर के 8 गेट खुलने के बाद का मनमोहक दृश्य, ड्रोन कैमरे से किया गया रिकार्ड*
    1
    बाणसागर के 8 गेट खुलने के बाद का मनमोहक दृश्य, ड्रोन कैमरे से किया गया रिकार्ड
*बाणसागर के 8 गेट खुलने के बाद का मनमोहक दृश्य, ड्रोन कैमरे से किया गया रिकार्ड*
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.