Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री मोदीजी ने कि अपील एक साल तक कोई सोना नही करीदे
Ramkesh Bainsla
प्रधानमंत्री मोदीजी ने कि अपील एक साल तक कोई सोना नही करीदे
More news from राजस्थान and nearby areas
- स्थायी स्टाफ की कमी पर अभिभावकों का अल्टीमेटम, 13 मई से धरने की चेतावनी चौथ का बरवाड़ा। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में स्थायी स्टाफ की भारी कमी को लेकर अभिभावकों में रोष बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान नहीं होने पर 13 मई से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में केवल तीन शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं एक वरिष्ठ अध्यापक की पदोन्नति होने से उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में विद्यालय में केवल एक तृतीय श्रेणी शिक्षक ही शेष रह जाएगा। छात्रावास अधीक्षक का पद भी शुरू से रिक्त चल रहा है, जिससे छात्रावास संचालन प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण कई अभिभावक अपनी बेटियों की टीसी कटवा रहे हैं और नए प्रवेश में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान मोरसिंह, बोलताराम, रामजीलाल, बुद्धराज गुर्जर, हेमराज, कालुराम गुर्जर सहित कई अभिभावक शामिल रहे।1
- जयपुर: रिंग रोड वाटिका टोल पर RTO की 'अवैध वसूली' का वीडियो वायरल जयपुर। राजस्थान की राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के दावों के बीच एक बार फिर परिवहन विभाग (RTO) सुर्खियों में है। जयपुर रिंग रोड स्थित वाटिका टोल प्लाजा पर RTO कर्मियों द्वारा अवैध वसूली का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिंग रोड से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों और ट्रकों को रोककर उनसे कथित तौर पर एंट्री के नाम पर रुपयों का लेन-देन किया जा रहा है। चौकी बनाकर वसूली: स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि वाटिका टोल के पास RTO की टीम नियम विरुद्ध तरीके से नाका लगाकर बैठती है। बिना रसीद के पैसे: आरोप है कि ओवरलोडिंग या कागजों की कमी का डर दिखाकर चालकों से मोटी रकम वसूली जाती है और इसकी कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी जाती। धमकाने का आरोप: वीडियो बनाने वाले व्यक्ति और कुछ चालकों ने दावा किया है कि विरोध करने पर उन्हें भारी-भरकम चालान काटने की धमकी दी जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स राजस्थान सरकार और परिवहन मंत्री को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर सरेआम इस तरह की गतिविधियां प्रशासन की नाक के नीचे चल रही हैं।1
- दौसा जिले के मंदावरी कस्बे में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर 151 महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर विशाल शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। स्थानीय भामाशाह ने अपने पिता की स्मृति में यह मंदिर बनवाया है, जहाँ 14 मई को मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।4
- राजस्थान के गंगापुर सिटी में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिला, जिससे उनमें मायूसी देखने को मिली।1
- is pupm ko sahi kar na ha village garh bassi jaipur rajasthan pin code 3033022
- उनियारा,,,,भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने उनियारा देवली में पानी की किल्लत को लेकर जिला कलेक्टर से की वार्ता,, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र समस्याओं से निजात दिलाने की बात को लेकर दिया आश्वासन संदीप गुप्ता, उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में कई गांव में पेयजल समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है इसके लिए भगत सिंह सुप्रीमो नरेश मीणा ने जिला कलेक्टर कार्यालय के वहां इकट्ठे होकर पानी की समस्या की बात रखी। बाद में जिला कलेक्टर कार्यालय में नरेश मीणा ने समस्याओं से अवगत करवाया इस पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शीघ्र ही इन समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही। इस पर नरेश मीणा ने कहा कि उनियारा देवली विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई जगह पेयजल सप्लाई नहीं है जबकि क्षेत्र में गलवा बांध सहित अन्य कहीं बांध बांधे हुए हैं। साथ बीसलपुर का पानी गांव तक पहुंच रहा है लेकिन फिर भी दिया तले अंधेरा हो रहा है और समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है इस पर शीघ्र आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा गया।2
- रणथंभौर में पानी में गर्मी से बचने के लिए भालू नहाता नजर आया। वहीं ठंडक का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल किया सवाई माधोपुर रणथंभौर में पानी में गर्मी से बचने के लिए भालू नहाता नजर आया। वहीं ठंडक का लुत्फ उठाया। इस दौरान पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर विडियो वायरल किया इस दौरान बढ़ती गर्मी का असर अब रणथंभौर नेशनल पार्क के वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। वहीं रविवार शाम रणथंभौर के जोन नंबर तीन में एक भालू गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में मस्ती करता नजर आया। भालू लगभग 20 मिनट तक पानी में नहाता रहा।1
- ग्राम विकास रथ के माध्यम से कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार संध्या चौपाल का हुआ आयोजन, किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान चौथ का बरवाड़ा।राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं ग्रामीणों को कृषि एवं उद्यान विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से ग्राम विकास रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को चौथ का बरवाड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में उपखंड अधिकारी जोगेंद्र सिंह के सानिध्य में ग्राम विकास रथ अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी ने किसानों से कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में विकास अधिकारी इंद्रराज मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी एवं समाजसेवी राकेश पहाड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा किसानों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सहायक कृषि अधिकारी विजय जैन एवं शंकरलाल बलाई ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देना तथा आगामी 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम किसान मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक गिर्राज कोठारी ने उद्यानिकी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में समाजसेवी बसंती लाल सैनी, किसान संघ अध्यक्ष श्रीनारायण मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम विकास रथ द्वारा रजवाना, कुम्हारिया एवं चौथ का बरवाड़ा ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई संयंत्र, खेत तलाई, तारबंदी, कृषि यंत्र, बागवानी विकास, फलदार पौधरोपण, संरक्षित खेती, जैविक खेती सहित विभिन्न कृषि एवं उद्यान योजनाओं की जानकारी दी गई। एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित वीडियो एवं जानकारी प्रदर्शित की जा रही है, वहीं कला जत्थों द्वारा स्थानीय भाषा एवं लोकगीतों के जरिए योजनाओं का संदेश किसानों तक सरल एवं रोचक तरीके से पहुंचाया जा रहा है। मोबाइल वैन में सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिससे किसान एवं ग्रामीण अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। कृषि विभाग अधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास रथ पहुंचकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।1
- इंडिया न्यूज़ संवाददाता मुकेश सैनी को समग्र नेशनल आइकन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जयपुर इंडिया न्यूज़ समाचार मुकेश सैनी को समग्र विकास संस्थान द्वारा आयोजित “समग्र नेशनल आइकन अवार्ड 2026 सीजन-4” में सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह जवाहर कला केंद्र में आयोजित हुआ, इंडिया न्यूज़ संवाददाता मुकेश सैनी को समग्र नेशनल आइकन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जयपुर इंडिया न्यूज़ समाचार मुकेश सैनी को समग्र विकास संस्थान द्वारा आयोजित “समग्र नेशनल आइकन अवार्ड 2026 सीजन-4” में सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह जवाहर कला केंद्र में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर की 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों के कार्य प्रेरणादायक हैं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। संस्थान की संस्थापक निदेशक एडवोकेट दया शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से बालिका शिक्षा, नारी उत्थान, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मदर्स डे सेलिब्रेशन और रैंप वॉक ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं।4