आजाद समाज पार्टी की और से सबसे बड़ी खबर निकल कर आ गई हैं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर नियुक्त होने पर आदरणीय श्री यूसुफ अंसारी जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। आपकी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपके समर्पण, संघर्ष, निष्ठा और सामाजिक न्याय के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए पार्टी संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, ऊर्जा एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। आपके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत हो तथा समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद होती रहे। एक बार पुनः आदरणीय श्री यूसुफ अंसारी जी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
आजाद समाज पार्टी की और से सबसे बड़ी खबर निकल कर आ गई हैं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर नियुक्त होने पर आदरणीय श्री यूसुफ अंसारी जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। आपकी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपके समर्पण, संघर्ष, निष्ठा और सामाजिक न्याय के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर
कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए पार्टी संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, ऊर्जा एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। आपके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत हो तथा समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद होती रहे। एक बार पुनः आदरणीय श्री यूसुफ अंसारी जी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
- क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत1
- *आदरणीय सर,* *आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ *आदरणीय सर,* *आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।* *आपने अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और प्रेरणादायी नेतृत्व से पुलिस विभाग तथा समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आपकी सेवाएँ सदैव याद रखी जाएँगी।* *सेवानिवृत्ति आपके जीवन की नई और सुखद शुरुआत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और परिवार के साथ आनंदमय जीवन प्रदान करें।* *आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।* *सादर प्रणाम।*भिण्ड से पत्रकार दिनेश सोनी*🙏🙏🙏🙏1
- सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण उरई दिनांक 31 जुलाई 2026(सू०वि०) सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी डकोर,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी शहर,बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर,पूर्ति निरीक्षक उरई तहसील को विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 01.08.2026 के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि उपर्युक्त विषयक के सम्बन्ध में मा० अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्र दिनांक 07.03.2026 के द्वारा माह जुलाई 2026 में विधिक सेवा कार्यकम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 01.08.2026 को तहसील उरई के नवीन भवन के सभागार (कोतवाली के पास) उरई में "पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट / एसिड अटैक के पीडितों के लिये विधिक सहायता/उ०प्र० पीडित क्षतिपूर्ति योजनाओं के अन्तर्गत" के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपरान्ह 02:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर श्री रामदेव चतुर्वेदी, पी०एल०वी० नामित किये गये हैं।उक्त के सम्बन्ध में श्री रामदेव चतुर्वेदी,पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन को तहसील उरई के नवीन भवन के सभागार (कोतवाली के पास) उरई में दिनांक 01.08.2026 को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।1
- वीर हनुमान मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण, 5100 पौधों के लक्ष्य की ओर बढ़ रही 'जीवनधारा' मुहिम औरैया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से संचालित 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत शनिवार सुबह 50 सैया जिला अस्पताल परिसर स्थित वीर हनुमान मंदिर में पौधारोपण किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने पौधे रोपकर किया। इस दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी अवध बिहारी शुक्ला को सौंपी गई। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हरसिंगार, तुलसी, बेलपत्र, गुड़हल, चितवन, पकड़िया और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को हरित बनाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बढ़ते वाहनों और प्रदूषण के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे लोगों को शुद्ध वायु नहीं मिल पा रही और अनेक गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समिति द्वारा 5100 पौधारोपण के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2370 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है। यह अभियान लक्ष्य पूरा होने तक निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में समाजसेवी राम आसरे गुप्ता, पुजारी अवध बिहारी शुक्ला, संजय अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), अनूप बिश्नोई, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।1
- महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री व अभिनेत्री का पुतला फूंका भिंड। महिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को गोहद चौराहा पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांति कुशवाह नें बताया कि जंतर मंतर में छात्र छात्राओं कों कीड़े शब्द बोलकर सम्बोधित किया।उन्होंने समाज में विभाजन पैदा करने वाले बयानों की महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को मर्यादित भाषा और जिम्मेदार आचरण का पालन करना चाहिए ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।1
- लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार। लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है। ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।1
- इटावा: गैंगस्टर एक्ट में वांछित पच्चीस हजार के इनामी बदमाश शीलू उर्फ शैलेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इटावा: गैंगस्टर एक्ट में वांछित पच्चीस हजार के इनामी बदमाश शीलू उर्फ शैलेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार बदमाश मैनपुरी जनपद के कोतवाली क्षेत्र के परोंख गांव का निवासी, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी अमित मिश्रा हेड कांस्टेबल मोहित कुमार कॉन्सटेबल मनोज कुमार कांस्टेबल गौरव महिला कांस्टेबल प्रगति ने दतावली नहर के पास से की गिरफ्तारी।2