logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात दैनिक सार सागर जिला संवाददाता राजप्रताप सिंह *बरौली और देवराहट के खेतो मे अग्नि का तांडव; 5 बीघा खड़ी फसल और 90 बीघा नरई जलकर हुई राख कानपुर देहात । थाना देवराहट के अंतर्गत बरौली और देवराहट गांव के खेतों में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते तबाही का मंजर पैदा कर दिया। इस अग्निकांड में 5 बीघा खड़ी गेहूं की फसल देवराहट मे जलकर राख हो गई, और बरौली गांव मे हार्वेस्टर चलने के बाद भूसा बनाने के लिए खेतों में छोड़ी गई 90 बीघा नरई भी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई।बताया जाता है घटना की शुरुआत सुबह करीब 11:00 बजे हुई। जब तक किसान कुछ समझ पाते, सूखी नरई मे लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । आसमान में काले धुएं का गुबार और उठती लपटों को देख गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद देवराहट थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 3 गाड़ियां बुलाई गईं। पुलिस, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की भारी मशक्कत के बाद दोपहर 2.45 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इन किसानों की खुशियों पर फिरा पानी नुकसान का विवरण इस भीषण आग की चपेट में आने से कई परिवारों की साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई lज्ञानेंद्र तिवारी 10 बीघा नरई,प्रमोद पुत्र छोटे लाल 3 बीघा नरई,अब्बुल पुत्र फुनदन 3 बीघा नरई,सब्बीर अहमद सादल खां 3 बीघा नरई,अलीबक्श पुत्र खुदा बक्श 2.5 बीघा नरई, मदीना, इरफ़ान, बहीदन, फहीम, शरीफ अहमद 2-2 बीघा नरई रफीक, बाबू खां, सर्वेश 1-1 बीघा नरई, किसानों ने बताया की बरौली गांव मे करीब 90 बीघा खेतो की नरई जल गयी है, मवेशियों के चारे का संकट अब कैसे भरेगा पशुओं का पेट ग्रामीणों के लिए अनाज से भी बड़ी चिंता पशुओं के लिए चारे की हो गई है। किसानों ने बताया कि हार्वेस्टर के बाद बची नरई से ही साल भर के लिए भूसे का भंडारण किया जाता है। 90 बीघा की नरईजल जाने से अब पूरे क्षेत्र में भूसे की भारी किल्लत पैदा हो गई है। प्रभावित किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई है और उनके सामने मवेशियों को पालने की विकट समस्या खड़ी हो गई है,किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की लगाई गुहार l

22 hrs ago
user_राजप्रताप सिंह गौर                         अखण्ड भारत पत्रकार
राजप्रताप सिंह गौर अखण्ड भारत पत्रकार
पत्रकार Rasulabad, Kanpur Dehat•
22 hrs ago
a99482dc-c117-49cd-a817-adc67aaaab9c

कानपुर देहात दैनिक सार सागर जिला संवाददाता राजप्रताप सिंह *बरौली और देवराहट के खेतो मे अग्नि का तांडव; 5 बीघा खड़ी फसल और 90 बीघा नरई जलकर हुई राख कानपुर देहात । थाना देवराहट के अंतर्गत बरौली और देवराहट गांव के खेतों में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते तबाही का मंजर पैदा कर दिया। इस अग्निकांड में 5 बीघा खड़ी गेहूं की फसल देवराहट मे जलकर राख हो गई, और बरौली गांव मे हार्वेस्टर चलने के बाद भूसा बनाने के लिए खेतों में छोड़ी गई 90 बीघा नरई भी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई।बताया जाता है घटना की शुरुआत सुबह करीब 11:00 बजे हुई। जब तक किसान कुछ समझ पाते, सूखी नरई मे लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । आसमान में काले धुएं का गुबार और उठती लपटों को देख गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद देवराहट थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 3 गाड़ियां बुलाई गईं। पुलिस, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की भारी मशक्कत के बाद दोपहर 2.45 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इन किसानों की खुशियों पर फिरा पानी नुकसान का विवरण इस भीषण आग की चपेट में आने से कई परिवारों की साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई lज्ञानेंद्र तिवारी 10 बीघा नरई,प्रमोद पुत्र छोटे लाल 3 बीघा नरई,अब्बुल पुत्र फुनदन 3 बीघा नरई,सब्बीर अहमद सादल खां 3 बीघा नरई,अलीबक्श पुत्र खुदा बक्श 2.5 बीघा नरई, मदीना, इरफ़ान, बहीदन, फहीम, शरीफ अहमद 2-2 बीघा नरई रफीक, बाबू खां, सर्वेश 1-1 बीघा नरई, किसानों ने बताया की बरौली गांव मे करीब 90 बीघा खेतो की नरई जल गयी है, मवेशियों के चारे का संकट अब कैसे भरेगा पशुओं का पेट ग्रामीणों के लिए अनाज से भी बड़ी चिंता पशुओं के लिए चारे की हो गई है। किसानों ने बताया कि हार्वेस्टर के बाद बची नरई से ही साल भर के लिए भूसे का भंडारण किया जाता है। 90 बीघा की नरईजल जाने से अब पूरे क्षेत्र में भूसे की भारी किल्लत पैदा हो गई है। प्रभावित किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई है और उनके सामने मवेशियों को पालने की विकट समस्या खड़ी हो गई है,किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की लगाई गुहार l

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अटियारायपुर में एक व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत कर दी जिस कारण लड़की द्वारा आत्महत्या कर लेना व प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर देहात द्वारा दी गयी बाइट ।*
    1
    *थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अटियारायपुर में एक व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत कर दी जिस कारण लड़की द्वारा आत्महत्या कर लेना व प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर देहात द्वारा दी गयी बाइट ।*
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    1 day ago
  • नाबालिग से गलत हरकत के बाद किशोरी ने दी जान, आरोपी हिरासत में कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अटियारायपुर में एक नाबालिग लड़की ने कथित गलत हरकत से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
    1
    नाबालिग से गलत हरकत के बाद किशोरी ने दी जान, आरोपी हिरासत में
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अटियारायपुर में एक नाबालिग लड़की ने कथित गलत हरकत से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *औरैया।* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही। . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
    1
    *औरैया।* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही।                                                . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vipin Singh Suryavanshi
    Vipin Singh Suryavanshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • baba sahab bheem rav ramji rav ji ke 135 vi jaynti pr logo ne bade hi harsh o ullas badi hi santi priye dhoom dham se manai gyi . or police adhikshak mahoday ji ke nirdesan se police suraksha bal vi sath me rahe logo ne ajj ka din bahut hi khusiyo ke sath manaya .
    4
    baba sahab bheem rav ramji rav ji ke 135 vi jaynti pr logo ne bade hi harsh o ullas badi hi santi priye dhoom dham se manai gyi . or  police adhikshak mahoday ji ke nirdesan se police suraksha bal vi sath me rahe logo ne ajj ka din bahut hi khusiyo ke sath manaya .
    user_ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    Mechanic औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बेटियों का विशेष सम्मान किया गया। ताप्ती प्रधानाचार्य संदीप सिंह और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से हुए इस आयोजन में अंबेडकर जयंती के दिन जन्मी बच्चियों को लॉकेट और बाबा साहेब के प्रतीक भीम लॉकेट भेंट किए गए। इसमें वार्षिक रिजल्ट वितरण बच्चों को शील्ड और मासिक शुल्क में छूट आशा स्कॉलर के तहत दी गई बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया क्षेत्र के सम्मानित प्रधानों और व्यक्तियों का बुलाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटा और बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को खत्म करना तथा समानता का संदेश देना था। आयोजकों ने कहा कि आज भी कई स्थानों पर बेटे के जन्म पर उत्सव मनाया जाता है, जबकि बेटी के जन्म पर निराशा दिखाई देती है। ऐसी सोच को बदलने के लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर करीब एक दर्जन बच्चियों को सम्मानित किया गया। बच्चियों की माताओं को भी सम्मान स्वरूप पी वी आर पी अकादमी जसवंतपुर दिया गया। बेटियों का पूजन कर उन्हें लॉकेट पहनाए गए और महिलाओं को ड्रायफ्रूट भी वितरित किए गए। आयोजन स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक संतोष पाण्डेय ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्होंने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए थे। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति, पुनर्विवाह और सम्मानजनक जीवन के अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के विचारों पर चलते हुए समाज में शिक्षा, समानता और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देंगे। यह आयोजन न केवल बेटियों के स्वागत का प्रतीक बना, बल्कि समाज को सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश भी दे गया। *बाइट:-प्रधानाचार्य संदीप सिंह*
    1
    औरैया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें  बेटियों का विशेष सम्मान किया गया। ताप्ती प्रधानाचार्य संदीप सिंह और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से हुए इस आयोजन में अंबेडकर जयंती के दिन जन्मी बच्चियों को  लॉकेट और बाबा साहेब के प्रतीक भीम लॉकेट भेंट किए गए। इसमें वार्षिक रिजल्ट वितरण बच्चों को शील्ड और मासिक शुल्क में छूट आशा स्कॉलर के तहत दी गई बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया क्षेत्र के सम्मानित प्रधानों और व्यक्तियों का बुलाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटा और बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को खत्म करना तथा समानता का संदेश देना था। आयोजकों ने कहा कि आज भी कई स्थानों पर बेटे के जन्म पर उत्सव मनाया जाता है, जबकि बेटी के जन्म पर निराशा दिखाई देती है। ऐसी सोच को बदलने के लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर करीब एक दर्जन बच्चियों को सम्मानित किया गया। बच्चियों की माताओं को भी सम्मान स्वरूप पी वी आर पी अकादमी जसवंतपुर  दिया गया। बेटियों का पूजन कर उन्हें लॉकेट पहनाए गए और महिलाओं को ड्रायफ्रूट भी वितरित किए गए। आयोजन स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक संतोष पाण्डेय ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्होंने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए थे। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति, पुनर्विवाह और सम्मानजनक जीवन के अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के विचारों पर चलते हुए समाज में शिक्षा, समानता और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देंगे। यह आयोजन न केवल बेटियों के स्वागत का प्रतीक बना, बल्कि समाज को सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश भी दे गया।
*बाइट:-प्रधानाचार्य संदीप सिंह*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य मे निकाली गई रैली मे उमड़ी भारी भीड़ लगे जय भीम के नारे..
    3
    बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य मे निकाली गई रैली मे उमड़ी भारी भीड़ लगे जय भीम के नारे..
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.