Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाबालिक लड़की के आत्महत्या मामले में अपर पुलिस अधीक्षक की बाइट *थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अटियारायपुर में एक व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत कर दी जिस कारण लड़की द्वारा आत्महत्या कर लेना व प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर देहात द्वारा दी गयी बाइट ।*
योगेन्द्र सिंह
नाबालिक लड़की के आत्महत्या मामले में अपर पुलिस अधीक्षक की बाइट *थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अटियारायपुर में एक व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत कर दी जिस कारण लड़की द्वारा आत्महत्या कर लेना व प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर देहात द्वारा दी गयी बाइट ।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कंचौसी नगर पंचायत क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल सड़रामऊ में सर्व शिक्षा अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कंचौसी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राजू शामिल हुए तथा छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।2
- सिकंदरा क्षेत्र में बैटरी चालित ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। नियमानुसार इन वाहनों को केवल सवारियां ढोने के लिए परमिट दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई चालक खुलेआम सरिया, लोहे के एंगल और अन्य भारी सामान लादकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की ओवरलोडिंग और खतरनाक सामान ले जाने से सड़क पर चलने वाले बाइक और कार सवारों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहता है। कई बार दुर्घटना की स्थिति भी बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद औरैया में ई-रिक्शा से माल ढुलाई पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लेकिन सिकंदरा क्षेत्र में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां अब भी नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इतना ही नहीं, कई ई-रिक्शा बिना पूरे कागजात और आवश्यक परमिशन के ही सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही स्थानीय थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब इन नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती करेगा, या फिर लोगों की जान जोखिम में डालकर यह सिलसिला यूं ही चलता1
- अयाना औरैया। थाना क्षेत्र के महारतपुर में सोमवार शाम को पानी की टंकी में एक कंकाल पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे लोगों ने मानव कंकाल होने की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की है। महारतपुर निवासी जितेंद्र गांव में जल निगम की ओर से बनाई गई पानी की टंकी में ऑपरेटर के पद पर कम करता है। सोमवार शाम को वह पानी की आपूर्ति चालू करने के टंकी पर गया था। वहां वाल्ब में समस्या आने पर उसने टंकी पर चढ़ कर जांच की तो उसे टंकी में एक कंकाल टूटा हुआ पड़ा मिला। इसपर उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने युवक के टंकी में डूब कर मौत हो जाने व शव सड़ जाने की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया कंकाल बंदर का प्रतीत हो रहा है। पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया गया है। कंकाल के डीएनए व पोस्टमॉर्टम से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- अजीतमल (औरैया)। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक व्यास पं. सागर दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण रसपान कराया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की बाल्य लीलाएं, कंस वध एवं कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक ने बताया कि श्रीकृष्ण की बाल्य लीलाएं हमें प्रेम, सरलता और भक्ति का संदेश देती हैं, वहीं कंस वध की कथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। रुक्मिणी विवाह प्रसंग के माध्यम से भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण की भावना को समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की आकर्षक झांकी विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस अवसर पर कथा के यजमान के रूप में परीक्षित पार्वती देवी एवं जयकरन सिंह सेंगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन गजराम सिंह गुर्जर ने किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया।1
- औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम महारतपुर में पानी की टंकी में संदिग्ध कंकाल मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू।1
- औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुना। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत संसद व विधानसभा में 50% आरक्षण की दी गई जानकारी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी से कार्यक्रम रहा सफल1
- Post by Ramadhar Kumar1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान ओवर ब्रिज के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे एक स्कूटी सवार युवक ब्रेकर के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जनपद निवासी अमित द्विवेदी किसी काम से अकबरपुर गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही वह रसधान ओवर ब्रिज के पास सर्विस लेन में बने ब्रेकर के पास पहुंचे, अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया।1
- औरैया में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुना। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत संसद व विधानसभा में 50% आरक्षण की दी गई जानकारी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी से कार्यक्रम रहा सफल।1