Shuru
Apke Nagar Ki App…
पहले तेहरान, और अब इज़राइल की तेल रिफाइनरियों में हमले के दौरान लगी आग।
Rakesh Rawat
पहले तेहरान, और अब इज़राइल की तेल रिफाइनरियों में हमले के दौरान लगी आग।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rakesh Rawat1
- अमेठी स्थानीय कस्वे के एक नर्सिंग होम में एक युवती के आप्रेशन में हीलाहवाली तथा उसके परिजनों में विवाद हुआ पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हुआ दोनों पक्ष कोतवाली बुलाए गए हैं नर्सिंग होम का एक वीडियो वायरल हो रहा है ऐप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है जिसमें संग्रामपुर थाना अंतर्गत जिरहा बड़गांव निवासी संजीव कुमार अपनी पत्नी मन्जू देवी नर्सिंग होम में आप्रेशन कराने शनिवार को लाए पति तथा परिजनो के मुताबिक डाक्टर उसकी पत्नी का आप्रेशन करते समय उसे बुला कर कहा कि उसके गांठ है एम आई आर करवाओ तब पुनः आप्रेशन होगा इस पर वे सब परेशान हो गए दोनों पक्षों में विवाद होने लगा पीड़ित पक्ष पीआरबी पुलिस बुला लिया मामले की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस पहुंची पीड़ित पक्ष को कोतवाली बुलाई समाचार लिखते समय तक दोनों पक्षों में बात चीत चल रही थी2
- संकट ने बिगाड़ी शादी की तैयारियां, अमेठी में सिलेंडर के लिए भटकता रहा दुल्हन का पिता अमेठी में गैस सिलेंडर की किल्लत ने शादी वाले घर की परेशानी बढ़ा दी. बेटी की शादी से पहले पिता घंटों लाइन में लगे रहे, सिलेंडर नहीं मिला तो लकड़ी के चूल्हे पर मिठाई बनवाई. खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के असर से देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. इसका असर अब छोटे जिलों और कस्बों तक पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भी गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. सहालग के इस मौसम में गैस सिलेंडर की कमी ने खासकर शादी-ब्याह वाले घरों की परेशानी बढ़ा दी है.1
- अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के सान्निध्य में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ कराया गया। हवन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर समाज और क्षेत्र के कल्याण की कामना की। कथा के दौरान महाराज जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्संग से जहां ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं एक अच्छे और संस्कारित समाज का निर्माण भी होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और धन ऐसी संपत्ति हैं जिन्हें बांटने से उनमें वृद्धि होती है, लेकिन इन्हें सदैव सत्पात्र को ही देना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हवन-यज्ञ से 33 कोटि देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे प्रकृति संतुलित रहती है तथा समय-समय पर वर्षा होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कथा समापन के उपरांत भव्य ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी के बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को विधिपूर्वक संपन्न कराया। इसके बाद ब्राह्मणों को आदरपूर्वक भोजन कराया गया। इस पावन धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं श्री बालकृष्ण तिवारी रहे। वहीं पारिवारिक सदस्य सुधांश तिवारी जी ने भी पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और श्रद्धा एवं समर्पण के साथ व्यवस्था में सहयोग किया। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण, राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यम शुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु, विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- अमेठी में अलविदा की नमाज ll सकुशल संपन्न ll ड्रोन कैमरा करता रहा निगरानी। चप्पे चप्पे पर पुलिस रही तैनात1
- अमेठी में जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील मिश्रित इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, जबकि बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर फ्लैग मार्च कर रहा है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देश पर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। इसका उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही, मुस्लिम बहुल मिश्रित क्षेत्रों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सीओ और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमें इन इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही हैं। अमेठी जिले में कुल 367 छोटी-बड़ी मस्जिदें हैं। इनमें अमेठी, जगदीशपुर, जायस और गौरीगंज में बड़ी मस्जिदें शामिल हैं। सबसे अधिक 62 मस्जिदें बाजार शूकुल इलाके में स्थित हैं। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की1
- Post by गति प्रवाह सिद्धांत तत्व, चेतन, ब्रम्ह2
- Post by Rakesh Rawat1