Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मारी बिहार के बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मारी
Arun Lodhi
बिहार के बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मारी बिहार के बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मारी
- Arun LodhiAmanganj, Pannaफुल वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें चैनल को सब्सक्राइब करें https://www.facebook.com/arun.lodhi.1481 बिहार के बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को उसके प्रेमी ने गोली मारी और वहां से फरार हो गया।20 hrs ago
More news from Panna and nearby areas
- बिहार के बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मारी1
- पन्ना में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़।शादी का झांसा देकर लाखों लूटने वाले 9 गिरफ्तार1
- 10 समूहों के पन्ना जिले की शराब की दुकानों का ठेका होगा। वर्तमान वर्ष 2025-26 में पन्ना जिले की 39 शराब दुकानें एक समूह के अंतर्गत चल रही है । लेकिन वर्ष 2026 की नवीन आबकारी नीति के अनुसार किसी भी जिले में एक समूह में शराब दुकानों का संचालन नहीं होगा । और ना ही वर्तमान शराब दुकान समूह का नवीनीकरण किया जाएगा । जिला आबकारी अधिकारी पन्ना मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा नवीन आबकारी नीति की घोषणा की गई है । जो मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू होगी । नवीन आबकारी नीति वर्ष 2026 के अनुसार अब जिले में एकल समूह का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा और आगामी वर्ष 2026-27 के लिए जिले में अधिकतम 5 शराब दुकानों के समूह बनाए जाएंगे। वर्तमान वार्षिक मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर आगामी वर्ष के लिए आरक्षित मूल्य का निर्धारण किया जाएगा । शासन के राजस्व का ध्यान देते हुए पन्ना जिले की 39 शराब दुकानों को कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला निष्पादन समिति द्वारा अब 10 अलग अलग शराब दुकान समूह के रूप गठित किया गया है। वर्तमान में पन्ना जिले की शराब दुकानों का वार्षिक मूल्य 177 करोड़ रुपए है, जो आगामी वर्ष में 20 प्रतिशत की वृद्धि के पश्चात लगभग 212 करोड़ 40 लाख रुपए आरक्षित मूल्य होगा । पुनर्गठित 10 समूहों पर ई टेंडर कम ऑक्शन होगा। आगामी वर्ष 2025-26 के लिए पुनर्गठित समूह अमानगंज समूह शराब दुकान अमानगंज, महेबा, सुनवानी,सिमरिया और पुरैना मोहन्द्रा समूह शराब दुकान मोहन्द्रा, हरदुआ पटेल, रैपुरा, बघवार कला पवई समूह शराब दुकान पवई, मुड़वारी और कृष्णगढ़ गुनौर समूह शराब दुकान गुनौर, बराछ और अमझिरिया अजयगढ़ समूह शराब दुकान अजयगढ़, सिंहपुर, मडला, बरियारपुर और बनहरी कला देवेन्द्र नगर समूह शराब दुकान देवेंद्र नगर, सकरिया, सुंदरा और ककरहटी शाहनगर समूह शराब दुकान शाहनगर, धौवापुरा, सुंगरहा, टिकरिया और बोरी बृजपुर समूह शराब दुकान बृजपुर, पहाड़ीखेड़ा, कृष्णा कल्याणपुर, मनोर और हिनौता सलेहा समूह शराब दुकान सलेहा, सुपंथा और पटना तमोली धरमपुर समूह शराब दुकान धरमपुर और बीरा उपरोक्त शराब दुकानों के टेंडर और अन्य जानकारी के लिए संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय (कमरा नंबर 111,112 और 113) में कार्यालयीन समय (अवकाश के दिनों में भी) संपर्क किया जा सकता है । ई टेंडर कम ऑक्शन में भाग लेने हेतु समस्त प्रकार के आवेदक (व्यक्ति/फर्म/लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनर शिप/कंपनी/कंसर्टियम आदि) को ई आबकारी पोर्टल पर कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के अंतर्गत वर्ष 2026- 27 हेतु पंजीयन कराना अनिवार्य है । पूर्व में पंजीयन करा चुके आवेदकों को भी पंजीयन कराना अनिवार्य है ।1
- माइसम इंटर विलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज दमोह माइसम सीमेंट कंपनी द्वारा आयोजित इंटर विलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज शानदार शुभारंभ हुआ। खेल भावना और क्षेत्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में क्लस्टर हेड श्री सुरेश दुबे उपस्थित रहे। गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: • विशिष्ट अतिथि: श्री सुंदर लाल विश्वकर्मा (अध्यक्ष, नगर पंचायत पथरिया), श्री अमित मिश्रा (थाना प्रभारी, पथरिया)। श्री मनोज पटेल (लखरौनी), श्री अजीत पटेल (मिर्जापुर), श्री धनीराम पटेल (सतापारा), श्री महेंद्र पटेल (बिलानी), श्री बाबू लाल पटेल (सूखा), श्री गोविंद पटेल (खड़ेरी)। • अन्य अतिथि: श्री सोहन राठौड़ (जनपद सदस्य), श्री नंदकिशोर चौरसिया (समाजसेवी), श्री हेमराज (पार्षद), श्री सुजीत पटेल (महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा) एवं श्री प्रभु दयाल (पार्षद)। आज के मैचों के परिणाम प्रतियोगिता के पहले दिन महिला और पुरुष दोनों वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। आज संपन्न हुए मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे: महिला वर्ग: • मिर्जापुर बनाम बोतराई: विजेता - बोतराई पुरुष वर्ग: • टीला बनाम पथरिया: विजेता - पथरिया • केवलारी बनाम खड़ेरी: विजेता - केवलारी • करैया बनाम हिंडोरिया: विजेता - करैया • उमराही बनाम दमोह: विजेता - उमराही • बिलानी बनाम सीताराम लखरौनी: विजेता - बिलानी • मिर्जापुर बनाम खजरी: विजेता - खजरी • सतपरा बनाम बनसौली: विजेता - बनसौली कल का विशेष आकर्षण: राज्य मंत्री श्री लखन पटेल करेंगे शिरकत कल, 28 फरवरी को प्रतियोगिता का उत्साह और भी बढ़ने वाला है। कार्यक्रम में *माननीय श्री लखन पटेल जी*(राज्य मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, स्वतंत्र प्रभार)मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजक समिति ने समस्त खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।1
- परिजनों ने अज्ञात लोगों पर बच्चों के अपहरण का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडई गांव में दो नाबालिक बच्चों के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है दोनों बच्चे सुरक्षित है परिजनों को जैसे ही जानकारी लगी उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और एक आवेदन पुलिस को दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जल्द ही तथ्यों का खुलासा हो जाएगा। इस घटना में दो नाबालिक बच्चों के अपहरण की बात परिजनों के द्वारा कही जा रही है। एक बच्चे के परिजन राम मिलन अहिरवार ने बताया की उनका बच्चा गांव के निजी स्कूल में पढ़ाई करता है। बच्चा सुबह स्कूल जा रहा था उसके साथ एक और बच्चा साथ में था। तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति बच्चों को मिले और उन्हें पड़कर करेरा नाले के पास ले गए। उन्होंने किसी को फोन लगाकर गाड़ी बुलवाई और आगे चलकर वह दोनों लोग बाथरूम के लिए रुके तभी उनके बच्चे किसी तरह जान बचाकर भागे और घर आकर घटना की जानकारी दी। परिजन ग्रामीणों के साथ पटेरा थाने पहुंचे जहां पुलिस को उन्होंने एक शिकायत आवेदन दिया है। पटेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर का कहना है की परिजनों के द्वारा बच्चों के अपहरण की बात कही गई है उन्होंने आवेदन दिया है। मामले में जांच की जा रही है जहां का घटनास्थल बताया जा रहा है वहां के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे इसके बाद ही घटना की सही जानकारी पता चलेगी।2
- अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय जुआ फड़ का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, ₹122500 नगद, दो कार व बाइके जप्त। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े तेवरों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अजयगढ़ पुलिस ने बीती देर रात गहलोत पुरवा के जंगलों में दबिश देकर एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। *घेराबंदी कर दबोचे गए 16 जुआरी* अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लगभग आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नकद राशि: ₹1,22,500, दो चार पहिया वाहन और 03 मोटरसाईकिल जप्त की है। पकड़े गए जुआरी केवल स्थानीय नहीं थे, बल्कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था। गिरफ्तार आरोपी अजयगढ़, चंदला, गैसाबाद, सिमरिया, गुनौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भी रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0089 और धारा 13 (पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। इस सफल रेड में अजयगढ़ थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर,थाना प्रभारी धरमपुर अनिल सिंह,सहायक उपनिरीक्षक अशोक गौतम व जौहर सिंह,प्रधान आरक्षक जयेन्द्र पाल,अशोक अहिरवार, राजकुमार अहिरवार ,जीतेन्द्र मिश्रा, बीरेन्द्र अहिरवार ,दुलीचन्द्र जैन आरक्षक मनोज पटेल ,अश्वनी , महेश ,रामनरेश गुप्ता, भूरी सिंह , रोहित मिश्रा , अरुण प्रताप सिंह , अजीत यादव , गिरधारी , रोहित , निश्चल , विनोद , रामलखन पटेल , राजू साहू , प्रमोद पाल ,हेतराम अहिरवार , शुभम शुक्ला , भूपाल सिंह , नरेंद्र, राजकरण,पंकज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।4
- कटनी जिला पंचायत में रिश्वत कांड: बहाली के नाम पर वीवो मोबाइल की मांग, ₹5 हजार लेते बाबू गिरफ्तार1
- सदैव पन्ना के विकास के लिए कृत संकल्पित पूर्व कैबिनेट मंत्री पन्ना विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जी के प्रयास से अजयगढ़ में पीजी की क्लासेस अगले सत्र जुलाई से होगी चालू एवं छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना, तथा खोरा महाविद्यालय में भी शैक्षणिक स्टाफ की होगी पूर्ति । लोकप्रिय पन्ना विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का सभी क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है। *बुंदेली पत्रिका न्यूज़*1