logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा एवं समीक्षा बैठक राजद नेता जमशेद आदिल सोनू के आवास पर आयोजित! समस्तीपुर शहर के मथुरापुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा एवं समीक्षा बैठक राजद नेता जमशेद आदिल सोनू के आवास पर आयोजित. बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि देश और बिहार में वर्तमान हालात में मुसलमानों के साथ जो भेदभाव और समस्याएं हो रही हैं, अल्पसंख्यक समाज की जो भी जमीनी समस्याएं हैं, उन सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि देश और बिहार की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनक विफल नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है, सामाजिक सद्भाव घट रहा है। आज जरूरत है कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का एक रिपोर्ट तैयार कर तेजस्वी यादव को सौंपा जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी उन मुद्दों को मजबूती से उठा सके। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। बाइट:अली अशरफ फातमी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री बाइट:राजद नेता,जमशेद आदिल

23 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Farmer Samastipur, Bihar•
23 hrs ago

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा एवं समीक्षा बैठक राजद नेता जमशेद आदिल सोनू के आवास पर आयोजित! समस्तीपुर शहर के मथुरापुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा एवं समीक्षा बैठक राजद नेता जमशेद आदिल सोनू के आवास पर आयोजित. बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि देश और बिहार में वर्तमान हालात में मुसलमानों के साथ जो भेदभाव और समस्याएं हो रही हैं, अल्पसंख्यक समाज की जो भी जमीनी समस्याएं हैं, उन सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि देश और बिहार की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनक विफल नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है, सामाजिक सद्भाव घट रहा है। आज जरूरत है कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का एक रिपोर्ट तैयार कर तेजस्वी यादव को सौंपा जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी उन मुद्दों को मजबूती से उठा सके। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। बाइट:अली अशरफ फातमी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री बाइट:राजद नेता,जमशेद आदिल

More news from Bihar and nearby areas
  • अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा एवं समीक्षा बैठक राजद नेता जमशेद आदिल सोनू के आवास पर आयोजित! समस्तीपुर शहर के मथुरापुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा एवं समीक्षा बैठक राजद नेता जमशेद आदिल सोनू के आवास पर आयोजित. बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि देश और बिहार में वर्तमान हालात में मुसलमानों के साथ जो भेदभाव और समस्याएं हो रही हैं, अल्पसंख्यक समाज की जो भी जमीनी समस्याएं हैं, उन सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि देश और बिहार की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनक विफल नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है, सामाजिक सद्भाव घट रहा है। आज जरूरत है कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का एक रिपोर्ट तैयार कर तेजस्वी यादव को सौंपा जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी उन मुद्दों को मजबूती से उठा सके। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। बाइट:अली अशरफ फातमी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री बाइट:राजद नेता,जमशेद आदिल
    1
    अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा एवं समीक्षा बैठक राजद नेता जमशेद आदिल सोनू के आवास पर आयोजित!



समस्तीपुर शहर के मथुरापुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा एवं समीक्षा बैठक राजद नेता जमशेद आदिल सोनू के आवास पर आयोजित.

बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि देश और बिहार में वर्तमान हालात में मुसलमानों के साथ जो भेदभाव और समस्याएं हो रही हैं, अल्पसंख्यक समाज की जो भी जमीनी समस्याएं हैं, उन सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि देश और बिहार की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनक विफल नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है, सामाजिक सद्भाव घट रहा है। आज जरूरत है कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का एक रिपोर्ट तैयार कर तेजस्वी यादव को सौंपा जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी उन मुद्दों को मजबूती से उठा सके। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाइट:अली अशरफ फातमी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री
बाइट:राजद नेता,जमशेद आदिल
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    23 hrs ago
  • दरभंगा के हराही पोखर में मिला दो दिन से लापता नगर निगम के कर्मी का शव, परिवार का आरोप हत्या की गई है Darpan24 News दरभंगा के हराही पोखर में मिला दो दिन से लापता नगर निगम के कर्मी का शव, परिवार का आरोप हत्या की गई है Darpan24 News
    1
    दरभंगा के हराही पोखर में मिला दो दिन से लापता नगर निगम के कर्मी का शव, परिवार का आरोप हत्या की गई है

Darpan24 News
दरभंगा के हराही पोखर में मिला दो दिन से लापता नगर निगम के कर्मी का शव, परिवार का आरोप हत्या की गई है
Darpan24 News
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    3 hrs ago
  • नेहा झा आखिर क्यों शराब के कारोबार में आई इतनी पढ़े लिखने के बावजूद भी आखिर बेरोजगारी मिल रहा है बिहार के दरभंगा जिला के नेहा जो समस्तीपुर से गिरफ्तार हुई उन्होंने साथ हो गए गिरफ्तार
    1
    नेहा झा आखिर क्यों शराब के कारोबार में आई इतनी पढ़े लिखने के बावजूद भी आखिर बेरोजगारी मिल रहा है
बिहार के दरभंगा जिला के नेहा जो समस्तीपुर से गिरफ्तार हुई उन्होंने  साथ हो गए गिरफ्तार
    user_Sonu jha (Susant Suriya )
    Sonu jha (Susant Suriya )
    Media company गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    5 hrs ago
  • 🔴जितवारपुर हसनपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है कृष्ण जन्मोत्सव 🌹🌹🌹 🔴जितवारपुर हसनपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है कृष्ण जन्मोत्सव 🌹🌹🌹
    1
    🔴जितवारपुर हसनपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है कृष्ण जन्मोत्सव 🌹🌹🌹
🔴जितवारपुर हसनपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है कृष्ण जन्मोत्सव 🌹🌹🌹
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 day ago
  • हराही पोखर में मिला दो दिन से लापता नगर निगम कर्मी का शव, भाई ने जताई हत्या की.. दरभंगा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शहर के भटियारीसराय निवासी 33 वर्षीय नगर निगम सफाई कर्मी कुणाल राम का शव रविवार सुबह हराही पोखर से बरामद किया गया। कुणाल पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे। जानकारी के मुताबिक, कुणाल राम शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने शनिवार शाम करीब 4 बजे कोतवाली थाना में उनकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार सुबह हराही पोखर में एक शव तैरता हुआ दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला। शव की स्थिति काफी खराब बताई जा रही थी। परिजनों ने शर्ट और हाथ पर बने टैटू के आधार पर शव की पहचान कुणाल राम के रूप में की। वहीं, मृतक के भाई राहुल कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुणाल की हत्या करने के बाद शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से पोखर में फेंका गया होगा। परिजनों का दावा है कि कुणाल के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान दिखाई दिए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। हालांकि, कुणाल राम की मौत हत्या है या हादसा, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। दो छोटे बच्चों के पिता कुणाल राम की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कुणाल की मौत कैसे हुई? अगर यह हत्या है तो इसके पीछे कौन है? क्या कुणाल की किसी से दुश्मनी थी या फिर इस घटना के पीछे कोई और वजह है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    हराही पोखर में मिला दो दिन से लापता नगर निगम कर्मी का शव, भाई ने जताई हत्या की..
दरभंगा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शहर के भटियारीसराय निवासी 33 वर्षीय नगर निगम सफाई कर्मी कुणाल 
राम का शव रविवार सुबह हराही पोखर से बरामद किया गया। कुणाल पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे।
जानकारी के मुताबिक, कुणाल राम शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने शनिवार शाम करीब 4 बजे कोतवाली थाना में उनकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
रविवार सुबह हराही पोखर में एक शव तैरता हुआ दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला।
शव की स्थिति काफी खराब बताई जा रही थी। परिजनों ने शर्ट और हाथ पर बने टैटू के आधार पर शव की पहचान कुणाल राम के रूप में की।
वहीं, मृतक के भाई राहुल कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुणाल की हत्या करने के बाद शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से पोखर में फेंका गया होगा। परिजनों का दावा है कि कुणाल के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान दिखाई दिए।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  DMCH भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
हालांकि, कुणाल राम की मौत हत्या है या हादसा, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
दो छोटे बच्चों के पिता कुणाल राम की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कुणाल की मौत कैसे हुई? अगर यह हत्या है तो इसके पीछे कौन है? क्या कुणाल की किसी से दुश्मनी थी या फिर इस घटना के पीछे कोई और वजह है?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार का एक मात्र नेता जो आपदा बिपदा मे समाज के साथ खड़ा हो वह है पप्पू यादब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पटना छेत्र मे बाढ़ आ गया है गरीबो का सहारा बने है फिर से पप्पू यादब
    1
    बिहार का एक मात्र नेता जो आपदा बिपदा मे समाज के साथ खड़ा हो वह है पप्पू यादब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पटना छेत्र मे बाढ़ आ गया है गरीबो का सहारा बने है फिर से पप्पू यादब
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    2 hrs ago
  • दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में अकेली 70 वर्षीय महिला की धारदार.. दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में अकेली रह रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पार्वती देवी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भय का माहौल है। पार्वती देवी स्वर्गीय जीवछ राय की पत्नी थीं। उनके दो बेटे मिथलेश कुमार और अवधेश कुमार रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं, जबकि बेटी पुष्पा कुमारी शादीशुदा हैं। ऐसे में पार्वती देवी घर में अकेली रहती थीं। शनिवार की सुबह पड़ोस की रहने वाली सीता देवी जब पार्वती देवी के घर पहुंचीं और काफी आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। वहां पार्वती देवी मृत अवस्था में मिलीं। इसके बाद घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर चाकू और धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। पेट और सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना किस वजह से और किसने अंजाम दिया, यह फिलहाल पुलिस जांच का विषय है। सूचना मिलते ही जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर टू कमतौल के एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन और दरभंगा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया है। हत्याकांड की जांच के लिए एफएसएल टीम, टेक्निकल सेल और डॉग स्क्वायड को लगाया गया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि टेक्निकल टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। घर में अकेली बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर 70 वर्षीय महिला को किसने और क्यों निशाना बनाया? क्या हत्या के पीछे लूट की मंशा थी या कोई पुराना विवाद? पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि हत्याकांड के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि दरभंगा पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी कब तक सुलझाती है और हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में कब आते हैं
    1
    दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में अकेली 70 वर्षीय महिला की धारदार..
दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में अकेली रह रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पार्वती देवी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भय का माहौल है।
पार्वती देवी स्वर्गीय जीवछ राय की पत्नी थीं। उनके दो बेटे मिथलेश कुमार और अवधेश कुमार रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं, जबकि बेटी पुष्पा कुमारी शादीशुदा हैं। ऐसे में पार्वती देवी घर में अकेली रहती थीं।
शनिवार की सुबह पड़ोस की रहने वाली सीता देवी जब पार्वती देवी के घर पहुंचीं और काफी आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। वहां पार्वती देवी मृत अवस्था में मिलीं। इसके बाद घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई।
बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर चाकू और धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। पेट और सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना किस वजह से और किसने अंजाम दिया, यह फिलहाल पुलिस जांच का विषय है।
सूचना मिलते ही जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर टू कमतौल के एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन और दरभंगा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया है।
हत्याकांड की जांच के लिए एफएसएल टीम, टेक्निकल सेल और डॉग स्क्वायड को लगाया गया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि टेक्निकल टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है।
घर में अकेली बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर 70 वर्षीय महिला को किसने और क्यों निशाना बनाया? क्या हत्या के पीछे लूट की मंशा थी या कोई पुराना विवाद? पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस का दावा है कि हत्याकांड के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि दरभंगा पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी कब तक सुलझाती है और हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में कब आते हैं
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
  • इमारत ढह गई 😱🚨 दिल्ली के सत्य निकेतन के पास कई छात्र फँसे; 2 को बचाया गया 😨🙌 पोस्ट का हिंदी अनुवाद: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके के पास रविवार दोपहर एक इमारत ढहने के बाद कई छात्रों के फँसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को दोपहर करीब 1:33 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। बचाव दल करीब 1:50 बजे घटनास्थल पर पहुँचे और तलाशी अभियान शुरू किया। घटनास्थल पर तलाशी एवं बचाव दल, श्वसन उपकरण दल और पानी के टैंकरों वाली कई टीमें तैनात की गई हैं।
    1
    इमारत ढह गई 😱🚨
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास कई छात्र फँसे; 2 को बचाया गया 😨🙌
पोस्ट का हिंदी अनुवाद:
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके के पास रविवार दोपहर एक इमारत ढहने के बाद कई छात्रों के फँसे होने की आशंका है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा को दोपहर करीब 1:33 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। बचाव दल करीब 1:50 बजे घटनास्थल पर पहुँचे और तलाशी अभियान शुरू किया।
घटनास्थल पर तलाशी एवं बचाव दल, श्वसन उपकरण दल और पानी के टैंकरों वाली कई टीमें तैनात की गई हैं।
    user_Monazeer hassan
    Monazeer hassan
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • जाले के बसंत गांव में सनसनीखेज वारदात, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या घर में अकेली रहती थीं पवित्री देवी, शरीर पर चाकू से कई वार के निशान; FSL, टेक्निकल टीम और डॉग स्क्वायड ने शुरू की जांच जाले (दरभंगा): जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव में रविवार को एक बुजुर्ग महिला की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर में अकेली रह रही करीब 70 वर्षीय पवित्री देवी, पत्नी स्वर्गीय जीवछ राय, की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि पवित्री देवी के शरीर पर चाकू से कई वार के निशान मिले हैं। पेट और सीने के आसपास भी चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना के समय महिला घर में अकेली थीं। उनके दो बेटे मिथलेश कुमार और अवधेश कुमार तथा बेटी पुष्पा कुमारी रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद जाले थाने की अपर थानाध्यक्ष दीपशिखा कुमारी और शिवजी कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच, दरभंगा भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर टू कमतौल के एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। वहीं दरभंगा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। एसपी ने जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जांच में जुटी FSL और टेक्निकल टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम, टेक्निकल टीम और डॉग स्क्वायड को जांच में लगाया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए हैं, जबकि टेक्निकल टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताई घटना की जानकारी गांव की सीता देवी के अनुसार, वह सबसे पहले पवित्री देवी के घर पहुंची थीं। उन्होंने महिला को हिलाकर जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर महिला की मौत की जानकारी सामने आई। वहीं, पवित्री देवी के घर के सामने रहने वाली चिंता देवी ने बताया कि उनके परिवार के लोग जन्माष्टमी का मेला देखने गए थे और देर रात घर लौटे। सुबह उनके पोते ने सामने वाले घर के पास भीड़ देखे जाने की जानकारी दी। बाहर निकलकर देखा तो पवित्री देवी की हत्या की खबर सामने आई। गांव में दहशत, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद बसंत गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
    1
    जाले के बसंत गांव में सनसनीखेज वारदात, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

घर में अकेली रहती थीं पवित्री देवी, शरीर पर चाकू से कई वार के निशान; FSL, टेक्निकल टीम और डॉग स्क्वायड ने शुरू की जांच

जाले (दरभंगा): जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव में रविवार को एक बुजुर्ग महिला की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर में अकेली रह रही करीब 70 वर्षीय पवित्री देवी, पत्नी स्वर्गीय जीवछ राय, की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

बताया जा रहा है कि पवित्री देवी के शरीर पर चाकू से कई वार के निशान मिले हैं। पेट और सीने के आसपास भी चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना के समय महिला घर में अकेली थीं। उनके दो बेटे मिथलेश कुमार और अवधेश कुमार तथा बेटी पुष्पा कुमारी रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद जाले थाने की अपर थानाध्यक्ष दीपशिखा कुमारी और शिवजी कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच, दरभंगा भेज दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर टू कमतौल के एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। वहीं दरभंगा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। एसपी ने जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 जांच में जुटी FSL और टेक्निकल टीम

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम, टेक्निकल टीम और डॉग स्क्वायड को जांच में लगाया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए हैं, जबकि टेक्निकल टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

 ग्रामीणों ने बताई घटना की जानकारी

गांव की सीता देवी के अनुसार, वह सबसे पहले पवित्री देवी के घर पहुंची थीं। उन्होंने महिला को हिलाकर जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर महिला की मौत की जानकारी सामने आई।

वहीं, पवित्री देवी के घर के सामने रहने वाली चिंता देवी ने बताया कि उनके परिवार के लोग जन्माष्टमी का मेला देखने गए थे और देर रात घर लौटे। सुबह उनके पोते ने सामने वाले घर के पास भीड़ देखे जाने की जानकारी दी। बाहर निकलकर देखा तो पवित्री देवी की हत्या की खबर सामने आई।

 गांव में दहशत, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद बसंत गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.