#पेट्रोल, #डीजल और #घरेलू #गैस की #आपूर्ति एवं #अफवाहों के संबंध में #आवश्यक #सूचना सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की चल रही अफवाहों को जिला प्रशासन ने पूरी तरह निराधार बताया है। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और घबराकर (Panic Buying) अनावश्यक भंडारण न करें। मुख्य बिंदु और आधिकारिक स्पष्टीकरण: जनपद के समस्त पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस (LPG) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुचारू है। आयल मार्केटिंग कंपनियों के समन्वय से यह स्पष्ट किया गया है कि मूल्य वृद्धि के संबंध में कोई भी आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। अवैध भंडारण पर रोक: जस्कीन, गैलन या ड्रमों में अनावश्यक रूप से ईंधन भरवाना और उसका भंडारण करना प्रतिबंधित है। छोटे बाजारों में अधिक मूल्य पर बेचने के उद्देश्य से किया जा रहा संग्रहण अवैध है। जिलापूर्ति अधिकारी के कड़े निर्देश: जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंप स्वामियों और गैस एजेंसी संचालकों को निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए हैं बिना किसी अकारण रुकावट के उपभोक्ताओं को ईंधन और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। थोक बिक्री पर रोक: किसी भी व्यक्ति को ड्रम या गैलन में बल्क (थोक) आपूर्ति न की जाए। गैस सिलेंडर केवल संबंधित पंजीकृत ग्राहकों को ही दिए जाएं। सतत निगरानी: क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और आपूर्ति पर पैनी नजर रखेंगे। दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी यदि कोई व्यक्ति या फर्म पेट्रोल, डीजल या घरेलू गैस का अवैध भंडारण करते हुए या उसे अधिक मूल्य पर बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनता से अपील है कि वे धैर्य बनाए रखें। प्रशासन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है
#पेट्रोल, #डीजल और #घरेलू #गैस की #आपूर्ति एवं #अफवाहों के संबंध में #आवश्यक #सूचना सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की चल रही अफवाहों को जिला प्रशासन ने पूरी तरह निराधार बताया है। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और घबराकर (Panic Buying) अनावश्यक भंडारण न करें। मुख्य बिंदु और आधिकारिक स्पष्टीकरण: जनपद के समस्त पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस (LPG) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुचारू है। आयल मार्केटिंग कंपनियों के समन्वय से यह स्पष्ट किया गया है कि मूल्य वृद्धि के संबंध में कोई भी आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। अवैध भंडारण पर रोक: जस्कीन, गैलन या ड्रमों में अनावश्यक रूप से ईंधन भरवाना और उसका भंडारण करना प्रतिबंधित है। छोटे बाजारों में अधिक मूल्य पर बेचने के उद्देश्य
से किया जा रहा संग्रहण अवैध है। जिलापूर्ति अधिकारी के कड़े निर्देश: जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंप स्वामियों और गैस एजेंसी संचालकों को निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए हैं बिना किसी अकारण रुकावट के उपभोक्ताओं को ईंधन और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। थोक बिक्री पर रोक: किसी भी व्यक्ति को ड्रम या गैलन में बल्क (थोक) आपूर्ति न की जाए। गैस सिलेंडर केवल संबंधित पंजीकृत ग्राहकों को ही दिए जाएं। सतत निगरानी: क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और आपूर्ति पर पैनी नजर रखेंगे। दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी यदि कोई व्यक्ति या फर्म पेट्रोल, डीजल या घरेलू गैस का अवैध भंडारण करते हुए या उसे अधिक मूल्य पर बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनता से अपील है कि वे धैर्य बनाए रखें। प्रशासन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है
- “एक बेटी की पुकार” संगोष्ठी में दहेज प्रथा के खिलाफ उठी मजबूत आवाज, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प... गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “एक बेटी की पुकार : दहेज रूपी अभिशाप से मुक्ति की ओर एक संकल्प” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन संगम पैलेस, बवेडी गाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। संगोष्ठी के दौरान अंजली, आकांक्षा, शिखा, प्रियंका और ऐंजल ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक प्रभावशाली एकांकी प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। वहीं आद्या सिंह उर्फ सोनी सिंह ने जब मंच से दहेज प्रथा के कारण बच्चियों पर होने वाले अत्याचारों का उल्लेख किया तो कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल भावुक हो उठा। कार्यक्रम में नन्ही बच्ची अक्षिता सिंह ने भी दहेज प्रथा के खिलाफ अपनी भावुक बात रखी, जिसने सभी का दिल छू लिया। संगोष्ठी में आस्था पटेल ने दहेज प्रथा को समाज के लिए गंभीर अभिशाप बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। डा. रितु श्रीवास्तव ने कहा कि जब पूरा विश्व महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब भी दहेज जैसी कुरीतियाँ बेटियों के सम्मान और जीवन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि विवाह जैसे पवित्र संस्कार को दहेज की लालच ने कलंकित कर दिया है, जिसके कारण अनेक बेटियाँ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। इस दौरान आद्या सिंह ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि देश में हर वर्ष हजारों महिलाएं दहेज से जुड़ी हिंसा और उत्पीड़न का शिकार होती हैं। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 6 हजार से अधिक महिलाओं की मृत्यु दहेज संबंधी घटनाओं में होती है, जबकि प्रतिदिन औसतन 18 से 20 महिलाओं की जान दहेज की लालच के कारण चली जाती है। मुख्य अतिथि डा. दीप्ति सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता इस समस्या के समाधान की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। जब महिलाएं शिक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तब वे अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा सकेंगी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद गाजीपुर की चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि जब तक समाज की हर बेटी को सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक महिला सशक्तिकरण का सपना अधूरा रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि न तो दहेज लेंगे और न ही दहेज देंगे तथा समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जयति और संजीव ने संयुक्त रूप से किया, जबकि प्रभात सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- मतदाता सूची संशोधन (SIR) विवाद – पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची की विशेष समीक्षा के दौरान लाखों नाम हटाए जाने का आरोप लगा है। कुछ राजनीतिक दलों का आरोप है कि इससे वैध मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं और कुछ दलों के समर्थकों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।1
- यह हमरे गाव की 20 वर्ष पूरानी मार्ग है जो आज भी वैसी है जैसी थी यह आज2
- Post by RISHI RAI1
- Post by Sunil Yadav1
- Post by Sushil kumar sharma संपादक1
- इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम, हादसे में चार रिश्तेदारों की गई जान, सगे बहनोई भी शामिल। मां-बाप के इकलौते बेटे समेत चार रिश्तेदारों की मौत, परिवार में पसरा मातम। हादसे में चार रिश्तेदारों की मौत, इकलौते बेटे को खोकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल।1
- मऊ जनपद में सोमवार की शाम को पूर्वाचल एक्सप्रेस पाइंट नम्बर 271 पर अयोध्या से बिहार बक्सर जा रहे स्कार्पियो गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी पलट गई जिसमें सभी लोग घायल हो गए ।जिन्हे यूपीडा टीम मौके पर पहुच कर आजमगढ़ जिला अस्पताल एम्बुलेंस द्रारा भिजवा।1