logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष का हंगामा, प्रमोद तिवारी ने अमित शाह से मांगा जवाब राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला। प्रमोद तिवारी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 75 के अनुसार मंत्रिपरिषद सदन के प्रति उत्तरदायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता हुई और उन पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर इस पूरे मामले पर जवाब दें और सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करे। इस बयान के बाद संसद में छात्र मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। #PramodTiwari #RajyaSabha #Parliament #AmitShah #Students #Article75 #Opposition #Delhi #Politics #BreakingNews #HindiNews

4 hrs ago
user_Pradesh Khabar News Network
Pradesh Khabar News Network
Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष का हंगामा, प्रमोद तिवारी ने अमित शाह से मांगा जवाब राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला। प्रमोद तिवारी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 75 के अनुसार मंत्रिपरिषद सदन के प्रति उत्तरदायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता हुई और उन पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर इस पूरे मामले पर जवाब दें और सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करे। इस बयान के बाद संसद में छात्र मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। #PramodTiwari #RajyaSabha #Parliament #AmitShah #Students #Article75 #Opposition #Delhi #Politics #BreakingNews #HindiNews

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *जशपुर भूमि महाघोटाला: 11 साल पुराना जमीन सौदा, ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी चूक और प्रशासनिक मिलीभगत से रची गई साजिश की परत-दर-परत इनसाइड स्टोरी...* जशपुर। जिले में प्रशासनिक लापरवाही, पटवारियों की मिलीभगत और भू-माफियाओं के आपराधिक गठजोड़ का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही कृषि जमीन को वैध रूप से बेचने के वर्षों बाद, ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर उसी जमीन की दोबारा फर्जी रजिस्ट्री कराने का एक बड़ा खेल उजागर हुआ है। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित खरीदार पिछले एक दशक से न्याय के लिए तहसीलों से लेकर पुलिस मुख्यालय तक की ठोकरें खाने को मजबूर है, लेकिन रसूखदारों के आगे कानून के हाथ भी बेबस नजर आते हैं। *परत-दर-परत खुली आपराधिक साजिश की दास्तान...* * चरण 1: वैध तरीके से हुआ था जमीन का सौदा (वर्ष 2015) : पीड़ित रविकान्त शर्मा ने 11 मई 2015 को उपपंजीयक कार्यालय बगीचा में विधिवत स्टाम्प शुल्क अदा करते हुए विक्रेता रमेश प्रसाद से ग्राम सन्ना स्थित खसरा नंबर 1764/2278/6 (रकबा 0.29 हे.) का बैनामा कराया था। इस सौदे में गवाहों (संदीप राम भगत और नरेश कुमार पटेल) की मौजूदगी में पूरा प्रतिफल नकद चुकाया गया था। उस समय कानूनी प्रक्रिया के तहत जमीन का नामांतरण हुआ और पीड़ित के नाम पर शासकीय ऋणपुस्तिका (पुस्तिका क्रमांक: P-1368589) भी जारी की गई थी। * चरण 2: पटवारी की तकनीकी चूक ने दिया फर्जीवाड़े को जन्म : वर्षों बाद जब राजस्व अभिलेखों को डिजिटाइज्ड कर 'भुइयां' ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा था, तब हल्का पटवारी की बड़ी लापरवाही सामने आई। कागजों पर नाम दर्ज होने के बावजूद, ऑनलाइन पोर्टल पर तकनीकी त्रुटि के कारण विक्रेता रमेश प्रसाद का नाम ही मुख्य रूप से प्रदर्शित होता रहा। * चरण 3: लालच में आकर रची गई फर्जी रजिस्ट्री की साजिश : ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पुराना नाम चमकता देख विक्रेता रमेश प्रसाद की नीयत में खोट आ गया। उसने अपने भतीजे रीशु केसरी (प्रियांशु केशरी) के साथ मिलकर एक आपराधिक षड्यंत्र रचा। दोनों को अच्छी तरह मालूम था कि यह जमीन पहले ही वैध रूप से बिक चुकी है और रमेश प्रसाद के सभी स्वत्व समाप्त हो चुके हैं। इसके बावजूद, ऑनलाइन रिकॉर्ड का फायदा उठाते हुए उन्होंने उसी खसरा नंबर की एक और 'फर्जी रजिस्ट्री' प्रियांशु केशरी के नाम पर करवा दी। *प्रशासनिक चौखट से लेकर पुलिस दरबार तक लंबी कानूनी जंग दर-दर भटकता पीड़ित :* जब 18 जून 2025 को पीड़ित को इस दोहरी रजिस्ट्री के षड्यंत्र की भनक लगी, तो उसने फौरन थाना सन्ना, पुलिस अधीक्षक (SP) जशपुर, अनुविभागीय अधिकारी (SDO राजस्व) बगीचा, उपपंजीयक और कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इन शिकायतों के बाद आनन-फानन में उस अवैध रजिस्ट्री के नामांतरण की प्रक्रिया पर रोक लगाई गई। *तहसीलदार न्यायालय का ऐतिहासिक आदेश (16 जून 2026) :* मामले की लंबी सुनवाई के बाद, तहसीलदार सन्ना के न्यायालय ने राजस्व प्रकरण क्रमांक 202603032500023/अ-6/2025-26 में यह स्पष्ट माना कि मूल खरीदार रविकान्त शर्मा का दावा पूर्णतः वैध है। न्यायालय ने 16 जून 2026 को स्पष्ट आदेश पारित किया कि विक्रेता रमेश प्रसाद का नाम विलोपित कर खसरा नंबर 1764/2278/6 पर वैध क्रेता रविकान्त शर्मा का नाम दर्ज किया जाए और हल्का पटवारी को अभिलेख दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया गया। *नया मोड़ : न्यायालय के आदेश को ठेंगा, भ्रष्ट तंत्र की साठगांठ -* न्यायालय से न्याय मिलने के बावजूद भ्रष्टाचार का ऐसा खेल सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष (प्रियांशु केशरी) ने स्थानीय राजस्व व तकनीकी अमले के साथ साठगांठ कर ली और तहसीलदार के स्पष्ट आदेश के उलट, पोर्टल पर फिर से हेरफेर कर प्रियांशु केशरी का नाम दर्ज कराने का कुत्सित प्रयास किया गया। जब पीड़ित ने तहसील कार्यालय में इस बाबत जानकारी चाही, तो नायब तहसीलदार रोशनी तिर्की द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। कलेक्टर कार्यालय में गुहार लगाने के बावजूद जब कोई ठोस और त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो मामला शीर्ष प्रशासनिक चौखट तक जा पहुंचा। *अब डीजीपी (DGP) के दरबार में गुहार :* उठी सख्त FIR की मांग स्थानीय प्रशासन और राजस्व अधिकारियों की कथित मिलीभगत और लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना से त्रस्त होकर पीड़ित रविकान्त शर्मा ने अब सीधे छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) को विस्तृत शिकायत प्रेषित की है। शिकायत के माध्यम से यह पुरजोर मांग की गई है कि : * धोखाधड़ी, कूट रचना और षड्यंत्र में लिप्त मुख्य आरोपी रमेश प्रसाद और उसके भतीजे प्रियांशु केशरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक और सख्त धाराओं के तहत तत्काल FIR दर्ज की जाए। * इस पूरी फर्जी रजिस्ट्री प्रक्रिया को कानूनी रूप से शून्य (Null and Void) घोषित किया जाए। * इस पूरे घटनाक्रम में संलिप्त भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय विभागीय जाँच कराई जाए, ताकि आम जनता का न्याय व्यवस्था से भरोसा न उठे।
    4
    *जशपुर भूमि महाघोटाला: 11 साल पुराना जमीन सौदा, ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी चूक और प्रशासनिक मिलीभगत से रची गई साजिश की परत-दर-परत इनसाइड स्टोरी...*
जशपुर। जिले में प्रशासनिक लापरवाही, पटवारियों की मिलीभगत और भू-माफियाओं के आपराधिक गठजोड़ का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही कृषि जमीन को वैध रूप से बेचने के वर्षों बाद, ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर उसी जमीन की दोबारा फर्जी रजिस्ट्री कराने का एक बड़ा खेल उजागर हुआ है। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित खरीदार पिछले एक दशक से न्याय के लिए तहसीलों से लेकर पुलिस मुख्यालय तक की ठोकरें खाने को मजबूर है, लेकिन रसूखदारों के आगे कानून के हाथ भी बेबस नजर आते हैं।  
*परत-दर-परत खुली आपराधिक साजिश की दास्तान...*
* चरण 1: वैध तरीके से हुआ था जमीन का सौदा (वर्ष 2015) : पीड़ित रविकान्त शर्मा ने 11 मई 2015 को उपपंजीयक कार्यालय बगीचा में विधिवत स्टाम्प शुल्क अदा करते हुए विक्रेता रमेश प्रसाद से ग्राम सन्ना स्थित खसरा नंबर 1764/2278/6 (रकबा 0.29 हे.) का बैनामा कराया था। इस सौदे में गवाहों (संदीप राम भगत और नरेश कुमार पटेल) की मौजूदगी में पूरा प्रतिफल नकद चुकाया गया था। उस समय कानूनी प्रक्रिया के तहत जमीन का नामांतरण हुआ और पीड़ित के नाम पर शासकीय ऋणपुस्तिका (पुस्तिका क्रमांक: P-1368589) भी जारी की गई थी।  
* चरण 2: पटवारी की तकनीकी चूक ने दिया फर्जीवाड़े को जन्म : वर्षों बाद जब राजस्व अभिलेखों को डिजिटाइज्ड कर 'भुइयां' ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा था, तब हल्का पटवारी की बड़ी लापरवाही सामने आई। कागजों पर नाम दर्ज होने के बावजूद, ऑनलाइन पोर्टल पर तकनीकी त्रुटि के कारण विक्रेता रमेश प्रसाद का नाम ही मुख्य रूप से प्रदर्शित होता रहा।  
* चरण 3: लालच में आकर रची गई फर्जी रजिस्ट्री की साजिश : ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पुराना नाम चमकता देख विक्रेता रमेश प्रसाद की नीयत में खोट आ गया। उसने अपने भतीजे रीशु केसरी (प्रियांशु केशरी) के साथ मिलकर एक आपराधिक षड्यंत्र रचा। दोनों को अच्छी तरह मालूम था कि यह जमीन पहले ही वैध रूप से बिक चुकी है और रमेश प्रसाद के सभी स्वत्व समाप्त हो चुके हैं। इसके बावजूद, ऑनलाइन रिकॉर्ड का फायदा उठाते हुए उन्होंने उसी खसरा नंबर की एक और 'फर्जी रजिस्ट्री' प्रियांशु केशरी के नाम पर करवा दी।  
*प्रशासनिक चौखट से लेकर पुलिस दरबार तक लंबी कानूनी जंग दर-दर भटकता पीड़ित :* जब 18 जून 2025 को पीड़ित को इस दोहरी रजिस्ट्री के षड्यंत्र की भनक लगी, तो उसने फौरन थाना सन्ना, पुलिस अधीक्षक (SP) जशपुर, अनुविभागीय अधिकारी (SDO राजस्व) बगीचा, उपपंजीयक और कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इन शिकायतों के बाद आनन-फानन में उस अवैध रजिस्ट्री के नामांतरण की प्रक्रिया पर रोक लगाई गई।  
*तहसीलदार न्यायालय का ऐतिहासिक आदेश (16 जून 2026) :* मामले की लंबी सुनवाई के बाद, तहसीलदार सन्ना के न्यायालय ने राजस्व प्रकरण क्रमांक 202603032500023/अ-6/2025-26 में यह स्पष्ट माना कि मूल खरीदार रविकान्त शर्मा का दावा पूर्णतः वैध है। न्यायालय ने 16 जून 2026 को स्पष्ट आदेश पारित किया कि विक्रेता रमेश प्रसाद का नाम विलोपित कर खसरा नंबर 1764/2278/6 पर वैध क्रेता रविकान्त शर्मा का नाम दर्ज किया जाए और हल्का पटवारी को अभिलेख दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया गया।  
*नया मोड़ : न्यायालय के आदेश को ठेंगा, भ्रष्ट तंत्र की साठगांठ -* न्यायालय से न्याय मिलने के बावजूद भ्रष्टाचार का ऐसा खेल सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष (प्रियांशु केशरी) ने स्थानीय राजस्व व तकनीकी अमले के साथ साठगांठ कर ली और तहसीलदार के स्पष्ट आदेश के उलट, पोर्टल पर फिर से हेरफेर कर प्रियांशु केशरी का नाम दर्ज कराने का कुत्सित प्रयास किया गया।  
जब पीड़ित ने तहसील कार्यालय में इस बाबत जानकारी चाही, तो नायब तहसीलदार रोशनी तिर्की द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। कलेक्टर कार्यालय में गुहार लगाने के बावजूद जब कोई ठोस और त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो मामला शीर्ष प्रशासनिक चौखट तक जा पहुंचा।  
*अब डीजीपी (DGP) के दरबार में गुहार :* उठी सख्त FIR की मांग
स्थानीय प्रशासन और राजस्व अधिकारियों की कथित मिलीभगत और लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना से त्रस्त होकर पीड़ित रविकान्त शर्मा ने अब सीधे छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) को विस्तृत शिकायत प्रेषित की है।  
शिकायत के माध्यम से यह पुरजोर मांग की गई है कि :
* धोखाधड़ी, कूट रचना और षड्यंत्र में लिप्त मुख्य आरोपी रमेश प्रसाद और उसके भतीजे प्रियांशु केशरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक और सख्त धाराओं के तहत तत्काल FIR दर्ज की जाए।  
* इस पूरी फर्जी रजिस्ट्री प्रक्रिया को कानूनी रूप से शून्य (Null and Void) घोषित किया जाए।  
* इस पूरे घटनाक्रम में संलिप्त भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय विभागीय जाँच कराई जाए, ताकि आम जनता का न्याय व्यवस्था से भरोसा न उठे।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Good Touch-Bad Touch से साइबर अपराध तक, रतनपुर पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक रतनपुर पुलिस ने स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चेतना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को Good Touch-Bad Touch, POCSO एक्ट, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्राओं को 112, 1098 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए विपरीत परिस्थितियों में निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षित और सशक्त बनाना रहा।
    2
    Good Touch-Bad Touch से साइबर अपराध तक, रतनपुर पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक
रतनपुर पुलिस ने स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर चेतना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में छात्राओं को Good Touch-Bad Touch, POCSO एक्ट, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
पुलिस ने छात्राओं को 112, 1098 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए विपरीत परिस्थितियों में निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षित और सशक्त बनाना रहा।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में पीएम जनमन, कल्याण अस्पताल एवं जेटीडीएस योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री जनमन (PM JANMAN) योजना, कल्याण अस्पताल तथा जनजातीय विकास विभाग (JTDS) से संचालित योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बताया गया कि स्वीकृत सड़कों में से 8 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। कुछ योजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं तथा कई सड़कों के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग एवं कार्यदायी एजेंसियों को समन्वय स्थापित कर सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आधार कार्ड से वंचित लाभुकों के लिए 15 दिनों तक विशेष आधार पंजीकरण शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अधिकांश केंद्रों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान विद्युत एवं दूरसंचार से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कई क्षेत्रों में बीएसएनएल टावर स्थापित होने के बावजूद विद्युत आपूर्ति अथवा आवश्यक कनेक्टिविटी के अभाव में नेटवर्क संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर समस्या के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कल्याण अस्पताल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अस्पताल में एनसीडी (Non-Communicable Diseases) सेवाओं की स्थापना की जा चुकी है। साथ ही अस्पताल में डेंटल केयर एवं आई केयर यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की खरीद के संबंध में सिविल सर्जन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके उपरांत जनजातीय विकास विभाग (JTDS) द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से कृषक उत्पादक संगठन (FPO) की गतिविधियों की जानकारी ली। विभागीय पदाधिकारी ने बताया कि एफपीओ से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा किसानों के बीच बीज का वितरण भी किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनजातीय समुदाय के पात्र लाभुकों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अन्य विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमित मॉनिटरिंग, आपसी समन्वय एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    1
    उपायुक्त की अध्यक्षता में पीएम जनमन, कल्याण अस्पताल एवं जेटीडीएस योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री जनमन (PM JANMAN) योजना, कल्याण अस्पताल तथा जनजातीय विकास विभाग (JTDS) से संचालित योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। बताया गया कि स्वीकृत सड़कों में से 8 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि अन्य सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। कुछ योजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं तथा कई सड़कों के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग एवं कार्यदायी एजेंसियों को समन्वय स्थापित कर सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आधार कार्ड से वंचित लाभुकों के लिए 15 दिनों तक विशेष आधार पंजीकरण शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अधिकांश केंद्रों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान विद्युत एवं दूरसंचार से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कई क्षेत्रों में बीएसएनएल टावर स्थापित होने के बावजूद विद्युत आपूर्ति अथवा आवश्यक कनेक्टिविटी के अभाव में नेटवर्क संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर समस्या के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कल्याण अस्पताल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अस्पताल में एनसीडी (Non-Communicable Diseases) सेवाओं की स्थापना की जा चुकी है। साथ ही अस्पताल में डेंटल केयर एवं आई केयर यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की खरीद के संबंध में सिविल सर्जन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके उपरांत जनजातीय विकास विभाग (JTDS) द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से कृषक उत्पादक संगठन (FPO) की गतिविधियों की जानकारी ली। विभागीय पदाधिकारी ने बताया कि एफपीओ से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा किसानों के बीच बीज का वितरण भी किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनजातीय समुदाय के पात्र लाभुकों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अन्य विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमित मॉनिटरिंग, आपसी समन्वय एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 min ago
  • लोकसभा में राहुल गांधी का आरोप, छात्रों पर कार्रवाई के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार 🚨 छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर कथित बल प्रयोग को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सदन में पूछा गया कि छात्रों पर हमला किसके आदेश पर हुआ, क्योंकि पैलेट गन और घातक बल का इस्तेमाल गृह मंत्री के आदेश के बिना नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे में दो ही संभावनाएं हैं— 1️⃣ गृह मंत्री ने छात्रों पर कार्रवाई का आदेश दिया। 2️⃣ गृह मंत्री को इसकी जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि दोनों ही परिस्थितियों में गृह मंत्री अमित शाह को पद से हटाया जाना चाहिए। 📌 यह बयान राहुल गांधी द्वारा सदन में दिए गए वक्तव्य का सार है। #RahulGandhi #AmitShah #Parliament #Students #LokSabha #IndianPolitics #BreakingNews #Politics #NewsUpdate
    1
    लोकसभा में राहुल गांधी का आरोप, छात्रों पर कार्रवाई के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार
🚨 छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर कथित बल प्रयोग को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सदन में पूछा गया कि छात्रों पर हमला किसके आदेश पर हुआ, क्योंकि पैलेट गन और घातक बल का इस्तेमाल गृह मंत्री के आदेश के बिना नहीं किया जा सकता।
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे में दो ही संभावनाएं हैं—
1️⃣ गृह मंत्री ने छात्रों पर कार्रवाई का आदेश दिया। 2️⃣ गृह मंत्री को इसकी जानकारी ही नहीं थी।
उन्होंने दावा किया कि दोनों ही परिस्थितियों में गृह मंत्री अमित शाह को पद से हटाया जाना चाहिए।
📌 यह बयान राहुल गांधी द्वारा सदन में दिए गए वक्तव्य का सार है।
#RahulGandhi #AmitShah #Parliament #Students #LokSabha #IndianPolitics #BreakingNews #Politics #NewsUpdate
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • Writing जनदर्शन में गूंजी आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान राजस्व, पंचायत, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें और मांगें प्राप्त हुईं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनदर्शन कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं
    1
    Writing
जनदर्शन में गूंजी आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान राजस्व, पंचायत, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें और मांगें प्राप्त हुईं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनदर्शन कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • हेपेटाइटिस से बचाव के लिए जागरूकता शिविर, आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा विशेषज्ञों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव कोरबा में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट और आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में अंचलवासियों ने स्वास्थ्य परामर्श का लाभ लिया। शिविर में छत्तीसगढ़ के अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा सहित धरमजयगढ़ के डॉ. खुर्शीद खान, पेंड्रा के डॉ. सोमेश कुशवाहा और पंतोरा के डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने मरीजों को हेपेटाइटिस यानी यकृत शोथ से बचाव, उपचार और जीवनशैली से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तंबाकू, शराब, पित्तवर्धक आहार और जरूरत से ज्यादा भोजन जैसी आदतें लिवर के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने पीलापन, गहरे रंग का पेशाब, अत्यधिक थकान, जी मिचलाना, भूख कम लगना, उल्टी और पेट में दर्द या सूजन जैसे लक्षण लंबे समय तक बने रहने पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी।वहीं डॉ. खुर्शीद खान ने हेपेटाइटिस से बचाव के लिए नशे से दूर रहने और जीवनशैली को बेहतर बनाने पर जोर दिया। डॉ. सोमेश कुशवाहा ने सात्विक और संतुलित आहार लेने की सलाह दी, जबकि डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने नियमित योग और प्राणायाम को स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया। शिविर में लिवर स्वास्थ्य के लिए यकृत बूस्टर क्वाथ का नि:शुल्क सेवन कराया गया। इसके साथ ही लिवर के स्वास्थ्य से संबंधित पुस्तिकाएं भी लोगों को नि:शुल्क वितरित की गईं।कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण श्रीवास, डॉ. विवेक साहू सहित श्री शिव औषधालय की संचालिका प्रतिभा शर्मा और अन्य सहयोगियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कोरबा में आयोजित इस जागरूकता शिविर के जरिए लोगों को लिवर के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने का संदेश दिया गया।
    4
    हेपेटाइटिस से बचाव के लिए जागरूकता शिविर, आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा विशेषज्ञों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव
कोरबा में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट और आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में अंचलवासियों ने स्वास्थ्य परामर्श का लाभ लिया।
शिविर में छत्तीसगढ़ के अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा सहित धरमजयगढ़ के डॉ. खुर्शीद खान, पेंड्रा के डॉ. सोमेश कुशवाहा और पंतोरा के डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने मरीजों को हेपेटाइटिस यानी यकृत शोथ से बचाव, उपचार और जीवनशैली से जुड़ी जरूरी जानकारी दी।
डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तंबाकू, शराब, पित्तवर्धक आहार और जरूरत से ज्यादा भोजन जैसी आदतें लिवर के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने पीलापन, गहरे रंग का पेशाब, अत्यधिक थकान, जी मिचलाना, भूख कम लगना, उल्टी और पेट में दर्द या सूजन जैसे लक्षण लंबे समय तक बने रहने पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी।वहीं डॉ. खुर्शीद खान ने हेपेटाइटिस से बचाव के लिए नशे से दूर रहने और जीवनशैली को बेहतर बनाने पर जोर दिया। डॉ. सोमेश कुशवाहा ने सात्विक और संतुलित आहार लेने की सलाह दी, जबकि डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने नियमित योग और प्राणायाम को स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया।
शिविर में लिवर स्वास्थ्य के लिए यकृत बूस्टर क्वाथ का नि:शुल्क सेवन कराया गया। इसके साथ ही लिवर के स्वास्थ्य से संबंधित पुस्तिकाएं भी लोगों को नि:शुल्क वितरित की गईं।कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण श्रीवास, डॉ. विवेक साहू सहित श्री शिव औषधालय की संचालिका प्रतिभा शर्मा और अन्य सहयोगियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कोरबा में आयोजित इस जागरूकता शिविर के जरिए लोगों को लिवर के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने का संदेश दिया गया।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • तेलीबांधा में भीषण आग से हड़कंप, सुबह तक नहीं बुझी लपटें; लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लगी भीषण आग ने देर रात से लेकर सुबह तक दहशत का माहौल बनाए रखा। आग पर सुबह तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका और घटनास्थल से लगातार काला धुआं उठता रहा, जो दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आसपास की दो से तीन दुकानें भी आ गईं। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं करीब 7 से 8 वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की, हालांकि सुबह तक धुआं उठता रहा और पूरी तरह स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
    1
    तेलीबांधा में भीषण आग से हड़कंप, सुबह तक नहीं बुझी लपटें; लाखों का नुकसान
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लगी भीषण आग ने देर रात से लेकर सुबह तक दहशत का माहौल बनाए रखा। आग पर सुबह तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका और घटनास्थल से लगातार काला धुआं उठता रहा, जो दूर-दूर तक दिखाई देता रहा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आसपास की दो से तीन दुकानें भी आ गईं। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं करीब 7 से 8 वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए।
सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की, हालांकि सुबह तक धुआं उठता रहा और पूरी तरह स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.