logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेलीबांधा में भीषण आग से हड़कंप, सुबह तक नहीं बुझी लपटें; लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लगी भीषण आग ने देर रात से लेकर सुबह तक दहशत का माहौल बनाए रखा। आग पर सुबह तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका और घटनास्थल से लगातार काला धुआं उठता रहा, जो दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आसपास की दो से तीन दुकानें भी आ गईं। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं करीब 7 से 8 वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की, हालांकि सुबह तक धुआं उठता रहा और पूरी तरह स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

9 hrs ago
user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर छत्तीसगढ़
Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

तेलीबांधा में भीषण आग से हड़कंप, सुबह तक नहीं बुझी लपटें; लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लगी भीषण आग ने देर रात से लेकर सुबह तक दहशत का माहौल बनाए रखा। आग पर सुबह तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका और घटनास्थल से लगातार काला धुआं उठता रहा, जो दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आसपास की दो से तीन दुकानें भी आ गईं। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं करीब 7 से 8 वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की, हालांकि सुबह तक धुआं उठता रहा और पूरी तरह स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • नाबालिग वाहन चालकों पर रोक के लिए विशेष जागरूकता अभियान, अभिभावकों एवं वाहन चालकों को दी गई समझाइश *कोरिया में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के मंशानुरूप, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम व पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, अंबिकापुर श्री दीपक झा के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर के निर्देशानुरूप जिले में नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान नाबालिग बच्चों के अभिभावकों, विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों को दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है। इस अवसर पर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो वाहन स्वामी अथवा अभिभावक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194(ए) के तहत 25,000 रुपए का जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जावेगी। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में बीमा दावे पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें तथा स्वयं भी जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही बताया गया कि 30 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा तथा 16 अगस्त 2026 से नाबालिग वाहन चालकों एवं संबंधित अभिभावकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूली बच्चों को विद्यालय लेकर आने जाने वाले वाहनों के चालको को एकत्रित कर सभी को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों के संबंध में जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया और आगामी पांच दिवस का समय देते हुए अपने वाहनों के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस एवं एचएसआरपी नंबर प्लेट पूर्ण करने एवं क्षमता से अधिक बच्चों को ना लाने ले जाने हेतु समझाइए दी गई उक्त अवधि के पश्चात कमी पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की जाएगी। उक्त जन-जागरूकता अभियान के दौरान यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक किशुन राम भगत, हवलदार डॉ. महेश मिश्रा, सैनिक राजेश साहू व राजेश खलखो प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    1
    नाबालिग वाहन चालकों पर रोक के लिए विशेष जागरूकता अभियान, अभिभावकों एवं वाहन चालकों को दी गई समझाइश
*कोरिया में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के मंशानुरूप, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम व पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, अंबिकापुर श्री दीपक झा के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर के निर्देशानुरूप जिले में नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान नाबालिग बच्चों के अभिभावकों, विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों को दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है।
इस अवसर पर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो वाहन स्वामी अथवा अभिभावक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194(ए) के तहत 25,000 रुपए का जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जावेगी। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में बीमा दावे पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें तथा स्वयं भी जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही बताया गया कि 30 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा तथा 16 अगस्त 2026 से नाबालिग वाहन चालकों एवं संबंधित अभिभावकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूली बच्चों को विद्यालय लेकर आने जाने वाले वाहनों के चालको को एकत्रित कर सभी को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों के संबंध में जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया और आगामी पांच दिवस का समय देते हुए अपने वाहनों के कागजात व  ड्राइविंग लाइसेंस एवं एचएसआरपी नंबर प्लेट पूर्ण करने एवं क्षमता से अधिक बच्चों को ना लाने ले जाने हेतु समझाइए दी गई उक्त अवधि के पश्चात कमी पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की जाएगी।
उक्त जन-जागरूकता अभियान के दौरान यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक किशुन राम भगत, हवलदार डॉ. महेश मिश्रा, सैनिक राजेश साहू व राजेश खलखो  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई समस्त फेसबुक परिवार को। हर हर महादेव 🚩 श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार मेन रोड नगर पंचायत पटना जिला कोरिया छत्तीसगढ़ एक स्थान पूजा पाठ के सभी समाग्री उपलब्ध
    1
    श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई समस्त फेसबुक परिवार को।
हर हर महादेव 🚩 श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार मेन रोड नगर पंचायत पटना जिला कोरिया छत्तीसगढ़ एक स्थान पूजा पाठ के सभी समाग्री उपलब्ध
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • अंबिकापुर ब्रेकिंग अपडेट मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर के हाई स्कूल के छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका के खिलाफ खोला मोर्चा रघुनाथपुर से अंबिकापुर 15 किलोमीटर कलेक्टर से मिलने हुए रवाना स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों की समझाइश के बाद वापस बस में बैठा लाया गया मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर छात्राओं के पैदल यात्रा से मिशन स्कूल और अधिकारियों में मंचा हड़कंप जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रबंधन छात्राओं से कर रहे बात छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर प्रताड़ना का लगा रहे आरोप हॉस्टल अधीक्षक को हटाने कर छात्राएं कर रहे मांग
    1
    अंबिकापुर ब्रेकिंग अपडेट
मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर के हाई स्कूल के छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका के खिलाफ खोला मोर्चा
रघुनाथपुर से अंबिकापुर 15 किलोमीटर कलेक्टर से मिलने हुए रवाना
स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों की समझाइश के बाद वापस बस में बैठा लाया गया मिशन स्कूल राई रघुनाथपुर
छात्राओं के पैदल यात्रा से मिशन स्कूल और अधिकारियों में मंचा हड़कंप
जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रबंधन छात्राओं से कर रहे बात
छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर प्रताड़ना का लगा रहे आरोप
हॉस्टल अधीक्षक को हटाने कर छात्राएं कर रहे मांग
    user_डी. पी. सिंह मरकाम
    डी. पी. सिंह मरकाम
    पत्रकार रामानुजनगर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • हां जैसा लग रहा है की बारिश नहीं होगा बहुत ज्यादा धूप किया है उमस कर दिया हैगर्मी आज मुझको ऐसा लग रहा है कि एक दो सप्ताह छुट्टी ले रहा है बारिश जैसा लग रहा है हो सकता है कि शाम तक अगर मौसम बदल जाए तो अलग की बात है बाकी बहुत ज्यादा धूप किया है अभी
    1
    हां जैसा लग रहा है की बारिश नहीं होगा बहुत ज्यादा धूप किया है उमस कर दिया हैगर्मी
आज मुझको ऐसा लग रहा है कि एक दो सप्ताह छुट्टी ले रहा है बारिश जैसा लग रहा है हो सकता है कि शाम तक अगर मौसम बदल जाए तो अलग की बात है बाकी बहुत ज्यादा धूप किया है अभी
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष का हंगामा, प्रमोद तिवारी ने अमित शाह से मांगा जवाब राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला। प्रमोद तिवारी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 75 के अनुसार मंत्रिपरिषद सदन के प्रति उत्तरदायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता हुई और उन पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर इस पूरे मामले पर जवाब दें और सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करे। इस बयान के बाद संसद में छात्र मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। #PramodTiwari #RajyaSabha #Parliament #AmitShah #Students #Article75 #Opposition #Delhi #Politics #BreakingNews #HindiNews
    1
    छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष का हंगामा, प्रमोद तिवारी ने अमित शाह से मांगा जवाब
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 75 के अनुसार मंत्रिपरिषद सदन के प्रति उत्तरदायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों के साथ बर्बरता हुई और उन पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर इस पूरे मामले पर जवाब दें और सरकार अपना पक्ष स्पष्ट करे।
इस बयान के बाद संसद में छात्र मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
#PramodTiwari #RajyaSabha #Parliament #AmitShah #Students #Article75 #Opposition #Delhi #Politics #BreakingNews #HindiNews
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • Writing जनदर्शन में गूंजी आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान राजस्व, पंचायत, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें और मांगें प्राप्त हुईं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनदर्शन कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं
    1
    Writing
जनदर्शन में गूंजी आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान राजस्व, पंचायत, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें और मांगें प्राप्त हुईं। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनदर्शन कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • तेलीबांधा में भीषण आग से हड़कंप, सुबह तक नहीं बुझी लपटें; लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लगी भीषण आग ने देर रात से लेकर सुबह तक दहशत का माहौल बनाए रखा। आग पर सुबह तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका और घटनास्थल से लगातार काला धुआं उठता रहा, जो दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आसपास की दो से तीन दुकानें भी आ गईं। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं करीब 7 से 8 वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की, हालांकि सुबह तक धुआं उठता रहा और पूरी तरह स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
    1
    तेलीबांधा में भीषण आग से हड़कंप, सुबह तक नहीं बुझी लपटें; लाखों का नुकसान
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लगी भीषण आग ने देर रात से लेकर सुबह तक दहशत का माहौल बनाए रखा। आग पर सुबह तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका और घटनास्थल से लगातार काला धुआं उठता रहा, जो दूर-दूर तक दिखाई देता रहा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में आसपास की दो से तीन दुकानें भी आ गईं। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं करीब 7 से 8 वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए।
सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की, हालांकि सुबह तक धुआं उठता रहा और पूरी तरह स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.