रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर रामनगर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल* बाराबंकी के फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करंधा गांव निवासी कुलदीप वर्मा अपने खेत देखने जा रहे थे। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार देवा निवासी विपिन भी इस हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अपने निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कुलदीप वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि विपिन को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर गति नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन की सख्त आवश्यकता पर जोर दिया है। लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

- Post by Mohd Sultan Warsi1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- *वकील शोएब हत्याकांड: एसपी ऑफिस घिरा, प्रशासन हिला* 🔹 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग, वकीलों का हल्ला बोल #Barabanki #AdvocateMurder #PoliceAction2
- ये वीडियो 27 जनवरी का है लेकिन अब सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज मलिक अपनी मां, मंगेतर और दोस्त के साथ मिलकर किसी से बदला लेने के लिए छत पर देशी बम बना रहे थे। बम बनाते वक्त ब्लास्ट हुआ जिसमें शाहनवाज और तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में शाहनवाज और उसकी मां की मौत हो गई और बाकी दो युवतियां जिंदगी मौत के बीच झूल रही है। अब जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं।1
- Lko Big Breaking फर्जी GST फर्म बनाकर करीब पौने तीन करोड़ से अधिक की कर चोरी का खुलासा!! DCP कमलेश दीक्षित के द्वारा दी गई बाइट!!1
- कैसरगंज में यूजीसी विधेयक को पुनः बहाल किए जाने की मांग को लेकर कैसरगंज में जबरदस्त जनआंदोलन देखने को मिला। भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैसरगंज बाजार में एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के कारण बाजार क्षेत्र में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी विधेयक सामाजिक न्याय और समान अवसर से जुड़ा हुआ विषय है, जिसकी बहाली से अन्य पिछड़ा वर्ग, दलित और वंचित समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधेयक को ठंडे बस्ते में डालकर सरकार वंचित वर्गों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार एडवोकेट बालक राम सरोज ने कहा कि यूजीसी विधेयक की बहाली अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने इसे शीघ्र बहाल नहीं किया तो भीम आर्मी आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं बल्कि देश के करोड़ों पिछड़े और शोषित वर्ग के भविष्य से जुड़ी हुई है। प्रदर्शन के उपरांत भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कैसरगंज को ज्ञापन सौंपकर केंद्र एवं राज्य सरकार से यूजीसी विधेयक को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक तेज किया जाएगा। भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से प्रशासन भी सतर्क नजर आया। पूरे प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। यह प्रदर्शन कैसरगंज ही नहीं बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *दादनपुर में भारतीय किसान यूनियन की कल महापंचायत राकेश टिकैत होंगे मुख्य अतिथि, किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चा* बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित दादनपुर चौराहे के पास मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की किसान महापंचायत प्रस्तावित है। इसे सफल बनाने के लिए संगठन ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है और पदाधिकारी लगातार गांवों व कस्बों में संपर्क कर रहे हैं। संगठन के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, भगत वर्मा और बाबा सुहासी लाल ने मंगलवार को दादनपुर व आसपास के गांवों में लाउडस्पीकर से किसानों और ग्रामीणों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। यह महापंचायत किसानों की समस्याओं, फसल के उचित दाम, बिजली, सिंचाई, खाद-बीज और आवारा पशु जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित होगी।1
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 05 अन्तर्जनपदीय चोरों की गिरफ्तारी, कब्जे/निशांदेही पर भारी मा1