logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *दादनपुर में भारतीय किसान यूनियन की कल महापंचायत राकेश टिकैत होंगे मुख्य अतिथि, किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चा* बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित दादनपुर चौराहे के पास मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की किसान महापंचायत प्रस्तावित है। इसे सफल बनाने के लिए संगठन ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है और पदाधिकारी लगातार गांवों व कस्बों में संपर्क कर रहे हैं। संगठन के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, भगत वर्मा और बाबा सुहासी लाल ने मंगलवार को दादनपुर व आसपास के गांवों में लाउडस्पीकर से किसानों और ग्रामीणों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। यह महापंचायत किसानों की समस्याओं, फसल के उचित दाम, बिजली, सिंचाई, खाद-बीज और आवारा पशु जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित होगी।

11 hrs ago
user_रवि रावत
रवि रावत
पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *दादनपुर में भारतीय किसान यूनियन की कल महापंचायत राकेश टिकैत होंगे मुख्य अतिथि, किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चा* बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित दादनपुर चौराहे के पास मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की किसान महापंचायत प्रस्तावित है। इसे सफल बनाने के लिए संगठन ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है और पदाधिकारी लगातार गांवों व कस्बों में संपर्क कर रहे हैं। संगठन के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, भगत वर्मा और बाबा सुहासी लाल ने मंगलवार को दादनपुर व आसपास के गांवों में लाउडस्पीकर से किसानों और ग्रामीणों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। यह महापंचायत किसानों की समस्याओं, फसल के उचित दाम, बिजली, सिंचाई, खाद-बीज और आवारा पशु जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर रामनगर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल* बाराबंकी के फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करंधा गांव निवासी कुलदीप वर्मा अपने खेत देखने जा रहे थे। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार देवा निवासी विपिन भी इस हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अपने निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कुलदीप वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि विपिन को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर गति नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन की सख्त आवश्यकता पर जोर दिया है। लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर रामनगर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल*
बाराबंकी के फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करंधा गांव निवासी कुलदीप वर्मा अपने खेत देखने जा रहे थे। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं।
दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार देवा निवासी विपिन भी इस हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अपने निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कुलदीप वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि विपिन को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर गति नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन की सख्त आवश्यकता पर जोर दिया है।
लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Mohd Sultan Warsi
    1
    Post by Mohd Sultan Warsi
    user_Mohd Sultan Warsi
    Mohd Sultan Warsi
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Rehan Ahmad
    1
    Post by Rehan Ahmad
    user_Rehan Ahmad
    Rehan Ahmad
    Farmer महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Barabanki: अधिवक्ता शुऐब किदवई बॉबी हत्याकांड – 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी पुलिस, नाराज़ वकीलों ने एसपी ऑफिस का किया घेरावबाराबंकी में अधिवक्ता शुऐब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिला। नाराज अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पांच टीमें गठित कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 फरवरी 2026 लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े हुए अधिवक्ता शुऐब महमूद किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता कचहरी से नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और जल्द खुलासे की मांग की। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां घटना 13 फरवरी 2026 की है। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास सर्विस लेन पर अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता शुऐब किदवई उर्फ बॉबी पर उस समय ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी जब वो अपनी बलेनो कार (UP 32 PF 4610) से लखनऊ से बाराबंकी कचहरी की ओर जा रहे थे।दिनदहाड़े हुई साथी अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिस को 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया था। 48 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं, अधिवक्ताओं में आक्रोश निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग न मिलने से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों की तादाद में अधिवक्ता कचहरी के मुख्य गेट से बाहर निकले और नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय तक पहुंचे।अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की एसपी से वार्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, जगत बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात की।पांच टीमें गठित, अलग-अलग जिलों में जांच एसपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल के बाहर आने के बाद एसपी स्वयं कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से वार्ता की। आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। भारी पुलिस बल रहा तैनात, हल्की झड़प की सूचना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर और लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पटेल तिराहा के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हल्की झड़प की भी सूचना है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. विकास चंद्र त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया और संयम बरतने की अपील की। क्या है आगे की रणनीति? पुलिस के अनुसार जांच कई एंगल से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। हालांकि 48 घंटे बाद भी ठोस सुराग न मिलने से अधिवक्ता समुदाय में नाराजगी बरकरार है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और संभावित गिरफ्तारी पर टिकी है।
    2
    Barabanki: अधिवक्ता शुऐब किदवई बॉबी हत्याकांड – 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी पुलिस, नाराज़ वकीलों ने एसपी ऑफिस का किया घेरावबाराबंकी में अधिवक्ता शुऐब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिला।
नाराज अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पांच टीमें गठित कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 फरवरी 2026
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े हुए अधिवक्ता शुऐब महमूद किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता कचहरी से नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और जल्द खुलासे की मांग की।
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां
घटना 13 फरवरी 2026 की है। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास सर्विस लेन पर अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता शुऐब किदवई उर्फ बॉबी पर उस समय ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी जब वो अपनी बलेनो कार (UP 32 PF 4610) से लखनऊ से बाराबंकी कचहरी की ओर जा रहे थे।दिनदहाड़े हुई साथी अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिस को 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया था।
48 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं, अधिवक्ताओं में आक्रोश
निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग न मिलने से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों की तादाद में अधिवक्ता कचहरी के मुख्य गेट से बाहर निकले और नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय तक पहुंचे।अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की एसपी से वार्ता
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, जगत बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात की।पांच टीमें गठित, अलग-अलग जिलों में जांच
एसपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल के बाहर आने के बाद एसपी स्वयं कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से वार्ता की। आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
भारी पुलिस बल रहा तैनात, हल्की झड़प की सूचना
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर और लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पटेल तिराहा के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हल्की झड़प की भी सूचना है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. विकास चंद्र त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया और संयम बरतने की अपील की।
क्या है आगे की रणनीति?
पुलिस के अनुसार जांच कई एंगल से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। हालांकि 48 घंटे बाद भी ठोस सुराग न मिलने से अधिवक्ता समुदाय में नाराजगी बरकरार है।
अब सभी की नजर पुलिस जांच और संभावित गिरफ्तारी पर टिकी है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    11 hrs ago
  • *वकील शोएब हत्याकांड: एसपी ऑफिस घिरा, प्रशासन हिला* 🔹 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग, वकीलों का हल्ला बोल #Barabanki #AdvocateMurder #PoliceAction
    1
    *वकील शोएब हत्याकांड: एसपी ऑफिस घिरा, प्रशासन हिला* 🔹
48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग, वकीलों का हल्ला बोल
#Barabanki #AdvocateMurder #PoliceAction
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखनऊ के बीकेटी, महोना और इटौंजा क्षेत्र में शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। श्री गंगा गिरि बाबा स्थान से निकली इस भव्य बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। भूत-प्रेत, गणों की झांकियां और डीजे पर बजते भक्तिमय गीतों ने माहौल को शिवमय बना दिया। इस दौरान छोटे बालक अपूर्व वर्मा ने “भोलेनाथ की शादी है” गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया और बारात का मुख्य आकर्षण बने। वहीं टिकन नाथ पासी किला परिसर में 15 बेटियों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जहां लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शिव बारात के स्वागत में नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी, महोना अध्यक्ष जिया शेख और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा बीकेटी क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और ऐसा प्रतीत हुआ मानो भगवान भोलेनाथ की शादी में पूरा नगर बाराती बनकर शामिल हो गया हो। 👉 वीडियो को Like 👍 करें 👉 चैनल Subscribe करें 👉 Bell Icon दबाएं 🔔
    1
    लखनऊ के बीकेटी, महोना और इटौंजा क्षेत्र में शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। श्री गंगा गिरि बाबा स्थान से निकली इस भव्य बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया।
भूत-प्रेत, गणों की झांकियां और डीजे पर बजते भक्तिमय गीतों ने माहौल को शिवमय बना दिया। इस दौरान छोटे बालक अपूर्व वर्मा ने “भोलेनाथ की शादी है” गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया और बारात का मुख्य आकर्षण बने।
वहीं टिकन नाथ पासी किला परिसर में 15 बेटियों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जहां लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शिव बारात के स्वागत में नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी, महोना अध्यक्ष जिया शेख और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूरा बीकेटी क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और ऐसा प्रतीत हुआ मानो भगवान भोलेनाथ की शादी में पूरा नगर बाराती बनकर शामिल हो गया हो।
👉 वीडियो को Like 👍 करें
👉 चैनल Subscribe करें
👉 Bell Icon दबाएं 🔔
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Nawabganj, Barabanki•
    21 hrs ago
  • Post by Journalist Manoj Shukla
    1
    Post by Journalist Manoj Shukla
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    रिपोर्टर सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में बाज की चोंच से टूटा छत्ता मधुमक्खियों ने मचाई तबाही बाराबंकी में सड़क पर अफरा-तफरी, आधा दर्जन घायलछात्र चीखते हुए भागे* बाराबंकी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास मधुमक्खियों के आक्रामक झुंड ने छात्रों, राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना में दो छात्रों समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फतेहपुर कस्बे में सूरतगंज रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास आम की बाग में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाज ने उड़ते-उड़ते छत्ते पर चोंच मार दी, जिससे मधुमक्खियां अचानक उग्र हो गईं। देखते ही देखते मधुमक्खियों का झुंड स्कूल और सड़क के आसपास फैल गया और जो भी सामने आया, उस पर हमला कर दिया। हमले में सबसे पहले वारिस चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने पहुंचे 18 वर्षीय अवधेश गुप्ता को मधुमक्खियों ने घेर लिया। इसी दौरान अखिल कुमार और उनके मित्र अमन, जो परीक्षा केंद्र देखने आए थे, भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए।यूघायल विनय का इलाज करते मौके पर मौजूद डॉक्टर। बाइक से गुजर रहे विनय कुमार पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क किनारे रुक गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अक्षत श्रीवास्तव ने अपनी जान बचाने के लिए पास में मौजूद पानी में छलांग लगा दी और करीब एक घंटे तक वहीं बैठे रहे।
    2
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर में बाज की चोंच से टूटा छत्ता मधुमक्खियों ने मचाई तबाही बाराबंकी में सड़क पर अफरा-तफरी, आधा दर्जन घायलछात्र चीखते हुए भागे*
बाराबंकी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास मधुमक्खियों के आक्रामक झुंड ने छात्रों, राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना में दो छात्रों समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
फतेहपुर कस्बे में सूरतगंज रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास आम की बाग में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाज ने उड़ते-उड़ते छत्ते पर चोंच मार दी, जिससे मधुमक्खियां अचानक उग्र हो गईं। देखते ही देखते मधुमक्खियों का झुंड स्कूल और सड़क के आसपास फैल गया और जो भी सामने आया, उस पर हमला कर दिया।
हमले में सबसे पहले वारिस चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने पहुंचे 18 वर्षीय अवधेश गुप्ता को मधुमक्खियों ने घेर लिया। इसी दौरान अखिल कुमार और उनके मित्र अमन, जो परीक्षा केंद्र देखने आए थे, भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए।यूघायल विनय का इलाज करते मौके पर मौजूद डॉक्टर।
बाइक से गुजर रहे विनय कुमार पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क किनारे रुक गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अक्षत श्रीवास्तव ने अपनी जान बचाने के लिए पास में मौजूद पानी में छलांग लगा दी और करीब एक घंटे तक वहीं बैठे रहे।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.