बीकेटी में निकली भव्य शिव बारात | महोना से इटौंजा तक गूंजा हर-हर महादेव 15 बेटियों का सामूहिक विवाह लखनऊ के बीकेटी, महोना और इटौंजा क्षेत्र में शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। श्री गंगा गिरि बाबा स्थान से निकली इस भव्य बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। भूत-प्रेत, गणों की झांकियां और डीजे पर बजते भक्तिमय गीतों ने माहौल को शिवमय बना दिया। इस दौरान छोटे बालक अपूर्व वर्मा ने “भोलेनाथ की शादी है” गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया और बारात का मुख्य आकर्षण बने। वहीं टिकन नाथ पासी किला परिसर में 15 बेटियों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जहां लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शिव बारात के स्वागत में नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी, महोना अध्यक्ष जिया शेख और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा बीकेटी क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और ऐसा प्रतीत हुआ मानो भगवान भोलेनाथ की शादी में पूरा नगर बाराती बनकर शामिल हो गया हो। 👉 वीडियो को Like 👍 करें 👉 चैनल Subscribe करें 👉 Bell Icon दबाएं 🔔
बीकेटी में निकली भव्य शिव बारात | महोना से इटौंजा तक गूंजा हर-हर महादेव 15 बेटियों का सामूहिक विवाह लखनऊ के बीकेटी, महोना और इटौंजा क्षेत्र में शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। श्री गंगा गिरि बाबा स्थान से निकली इस भव्य बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। भूत-प्रेत, गणों की झांकियां और डीजे पर बजते भक्तिमय गीतों ने माहौल को शिवमय बना दिया। इस दौरान छोटे बालक अपूर्व वर्मा ने “भोलेनाथ की शादी है” गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया और बारात का मुख्य आकर्षण बने। वहीं टिकन नाथ पासी किला परिसर में 15 बेटियों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जहां लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शिव बारात के स्वागत में नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी, महोना अध्यक्ष जिया शेख और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा बीकेटी क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और ऐसा प्रतीत हुआ मानो भगवान भोलेनाथ की शादी में पूरा नगर बाराती बनकर शामिल हो गया हो। 👉 वीडियो को Like 👍 करें 👉 चैनल Subscribe करें 👉 Bell Icon दबाएं 🔔
- Barabanki: अधिवक्ता शुऐब किदवई बॉबी हत्याकांड – 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी पुलिस, नाराज़ वकीलों ने एसपी ऑफिस का किया घेरावबाराबंकी में अधिवक्ता शुऐब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिला। नाराज अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पांच टीमें गठित कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 फरवरी 2026 लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े हुए अधिवक्ता शुऐब महमूद किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता कचहरी से नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और जल्द खुलासे की मांग की। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां घटना 13 फरवरी 2026 की है। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास सर्विस लेन पर अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता शुऐब किदवई उर्फ बॉबी पर उस समय ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी जब वो अपनी बलेनो कार (UP 32 PF 4610) से लखनऊ से बाराबंकी कचहरी की ओर जा रहे थे।दिनदहाड़े हुई साथी अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिस को 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया था। 48 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं, अधिवक्ताओं में आक्रोश निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग न मिलने से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों की तादाद में अधिवक्ता कचहरी के मुख्य गेट से बाहर निकले और नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय तक पहुंचे।अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की एसपी से वार्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, जगत बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात की।पांच टीमें गठित, अलग-अलग जिलों में जांच एसपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल के बाहर आने के बाद एसपी स्वयं कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से वार्ता की। आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। भारी पुलिस बल रहा तैनात, हल्की झड़प की सूचना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर और लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पटेल तिराहा के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हल्की झड़प की भी सूचना है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. विकास चंद्र त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया और संयम बरतने की अपील की। क्या है आगे की रणनीति? पुलिस के अनुसार जांच कई एंगल से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। हालांकि 48 घंटे बाद भी ठोस सुराग न मिलने से अधिवक्ता समुदाय में नाराजगी बरकरार है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और संभावित गिरफ्तारी पर टिकी है।2
- *वकील शोएब हत्याकांड: एसपी ऑफिस घिरा, प्रशासन हिला* 🔹 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग, वकीलों का हल्ला बोल #Barabanki #AdvocateMurder #PoliceAction1
- लखनऊ के बीकेटी, महोना और इटौंजा क्षेत्र में शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं दिव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। श्री गंगा गिरि बाबा स्थान से निकली इस भव्य बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। भूत-प्रेत, गणों की झांकियां और डीजे पर बजते भक्तिमय गीतों ने माहौल को शिवमय बना दिया। इस दौरान छोटे बालक अपूर्व वर्मा ने “भोलेनाथ की शादी है” गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया और बारात का मुख्य आकर्षण बने। वहीं टिकन नाथ पासी किला परिसर में 15 बेटियों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ, जहां लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शिव बारात के स्वागत में नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी, महोना अध्यक्ष जिया शेख और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा बीकेटी क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और ऐसा प्रतीत हुआ मानो भगवान भोलेनाथ की शादी में पूरा नगर बाराती बनकर शामिल हो गया हो। 👉 वीडियो को Like 👍 करें 👉 चैनल Subscribe करें 👉 Bell Icon दबाएं 🔔1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर रामनगर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल* बाराबंकी के फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करंधा गांव निवासी कुलदीप वर्मा अपने खेत देखने जा रहे थे। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार देवा निवासी विपिन भी इस हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अपने निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कुलदीप वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि विपिन को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर गति नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन की सख्त आवश्यकता पर जोर दिया है। लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)1
- अपने परिवार के साथ कार से जा रहे आशीष सिंह को पीएसी के ट्रक ने मारी टक्कर लोहिया चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना में बची मासूम बच्चों और परिवार की जान राजधानी निवासी आशीष सिंह अपनी माँ और पत्नी व 3 बच्चों के साथ जा रहे थे दर्शन करने पीएसी ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा परिवार का आरोप गलती मानने की बजाए परिवार के साथ की पीएसी कर्मियों ने अभद्रता2
- Post by लखनऊ मीडिया1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1