Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rehan Ahmad
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rehan Ahmad1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर रामनगर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल* बाराबंकी के फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करंधा गांव निवासी कुलदीप वर्मा अपने खेत देखने जा रहे थे। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार देवा निवासी विपिन भी इस हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अपने निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कुलदीप वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि विपिन को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर गति नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन की सख्त आवश्यकता पर जोर दिया है। लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- जिला सीतापुर तहसील बिसवां ग्राम व पोस्ट महराजनगर में चल रहा धनुष यज्ञ रामलीला का कार्यक्रम राम बारात की शोभा यात्रा निकाली गई रिपोर्टर सत्य प्रकाश शुक्ला बिसवां सीतापुर1
- सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र में थानगांव चौराहे के पास चार दुकानों में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने दो शराब की दुकानों, एक सीएससी सेंटर और एक किराने के खोखे को निशाना बनाया। इन दुकानों से शराब की पेटियां, बोतलें और नगदी चोरी हुई है। चोरों ने दोनों शराब की दुकानों और सीएससी सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग काट दी। साथ ही, डीवीआर मशीन भी चुरा ली, ताकि चोरी की तस्वीरें और डेटा नष्ट हो जाए। चोरी की जानकारी सुबह आसपास के लोगों ने दुकान संचालकों महराजदीन यादव, कपिल, पंकज और सतेंद्र को दी। दुकानदारों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चोरियों का खुलासा करने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद लेने की बात कही है।3
- सीतापुर जनपद के महमूदाबाद क्षेत्र में नहर में कूदकर लापता हुए युवक का मामला अब सुखद मोड़ ले चुका है। युवक सुरक्षित अवस्था में अस्पताल में मिला, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि शनिवार को युवक ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस व स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पानी के तेज बहाव के साथ करीब 200 मीटर तक बह गया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर खुद ही किनारे पर बाहर निकल आया। किनारे पर आने के बाद वह वहां से चुपचाप चला गया और बाद में उपचार के लिए अस्पताल पहुंच गया, जहां उसकी पहचान हुई। परिवार के लोग उसे तलाशते हुए अस्पताल पहुंचे, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार युवक की हालत अब सामान्य है और उससे घटना के कारणों की जानकारी ली जा रही है। प्रारंभिक रूप से मामला मानसिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि जांच अभी जारी है।युवक के सुरक्षित मिलने से पूरे क्षेत्र में राहत का माहौल है और लोग इसे एक बड़ी अनहोनी टलने के रूप में देख रहे हैं। Hashtags:#SitapurNews #Mahmundabad #BreakingNews #LocalNews #GoodNews #PoliceUpdate #RescueStory #UttarPradeshNews #GroundReport #PinchDiary #NewsUpdate1
- Post by मोहम्मद नादिर1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में बाज की चोंच से टूटा छत्ता मधुमक्खियों ने मचाई तबाही बाराबंकी में सड़क पर अफरा-तफरी, आधा दर्जन घायलछात्र चीखते हुए भागे* बाराबंकी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास मधुमक्खियों के आक्रामक झुंड ने छात्रों, राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना में दो छात्रों समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फतेहपुर कस्बे में सूरतगंज रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास आम की बाग में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाज ने उड़ते-उड़ते छत्ते पर चोंच मार दी, जिससे मधुमक्खियां अचानक उग्र हो गईं। देखते ही देखते मधुमक्खियों का झुंड स्कूल और सड़क के आसपास फैल गया और जो भी सामने आया, उस पर हमला कर दिया। हमले में सबसे पहले वारिस चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने पहुंचे 18 वर्षीय अवधेश गुप्ता को मधुमक्खियों ने घेर लिया। इसी दौरान अखिल कुमार और उनके मित्र अमन, जो परीक्षा केंद्र देखने आए थे, भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए।यूघायल विनय का इलाज करते मौके पर मौजूद डॉक्टर। बाइक से गुजर रहे विनय कुमार पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क किनारे रुक गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अक्षत श्रीवास्तव ने अपनी जान बचाने के लिए पास में मौजूद पानी में छलांग लगा दी और करीब एक घंटे तक वहीं बैठे रहे।2