कैसरगंज में यूजीसी विधेयक को पुनः बहाल किए जाने की मांग को लेकर कैसरगंज में जबरदस्त जनआंदोलन देखने को मिला। भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैसरगंज बाजार में एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के कारण बाजार क्षेत्र में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी विधेयक सामाजिक न्याय और समान अवसर से जुड़ा हुआ विषय है, जिसकी बहाली से अन्य पिछड़ा वर्ग, दलित और वंचित समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधेयक को ठंडे बस्ते में डालकर सरकार वंचित वर्गों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार एडवोकेट बालक राम सरोज ने कहा कि यूजीसी विधेयक की बहाली अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने इसे शीघ्र बहाल नहीं किया तो भीम आर्मी आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं बल्कि देश के करोड़ों पिछड़े और शोषित वर्ग के भविष्य से जुड़ी हुई है। प्रदर्शन के उपरांत भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कैसरगंज को ज्ञापन सौंपकर केंद्र एवं राज्य सरकार से यूजीसी विधेयक को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक तेज किया जाएगा। भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से प्रशासन भी सतर्क नजर आया। पूरे प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। यह प्रदर्शन कैसरगंज ही नहीं बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Mohit tent and flower decoration khempur nasirpur jila gonda booking ke liye sampark kare 95180 155524
- बहराइच | पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियों एवं चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के कुशल नेतृत्व में पुलिस पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा वाहन चोरी के अपराध के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था जिसके क्रम मे आज दिनांक को चौकी प्रभारी उ0नि0 शिवम कनौजिया व उनकी टीम द्वारा 05 अदद चोरी की मोटर साइकिल 03 अदद मोटर साइकिल की चेचिस व 04 अदद मोटर साइकिल के खुले हुए इंजन मय पुर्जों के साथ 04 अभियुक्तो को हरचन्दा रोड कस्बा जरवल से गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 317(2)/319(2)/336(3) बीएनएस पंजीकृत कर बाद अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया । अभियुक्तगण- 1.फैयाज पुत्र रज्जब निवासी कटरा दक्षिणी जरवल कस्बा थाना जरवलरोड जनपद बहराइच 2.सफीक पुत्र इसराइल निवासी तकिया मोहल्ला जरवलकस्बा थाना जरवलरोड जनपद बहराइच 3.अलीमुद्दीन उर्फ सोनू पुत्र शमसुद्दीन निवासी मीरपुर थाना कैसरगंज जनपद बहराइच 4.आजाद पुत्र मोबीन अहमद निवासी परसोहर थाना जरवलरोड जनपद बहराइच बरामदगी का विवरण- 1.मोटर साइकिल सुपर स्पेलेण्डर 2.हीरो स्पेलेण्डर प्लस 3.हीरो स्पेलेण्डर प्लस 4.हीरो स्पेलेण्डर प्लस 5.हीरो होण्डा पैशन चेचिस 6.तीन अदद मोटर साइकिल 7.चार अदद खुले हुए इंजन गिरफ्तारी टीम का नाम- 1.उ0नि0 शिवम कुमार कनौजिया 2.उ0नि0 आदित्य कुमार 3.मु0आ0 धर्मपाल 4.मु0आ0मुलायम यादव 5.मु0आ0धर्मवीर चौधरी 6.मु0आ0धीरेन्द्र कुमार 7.मु0आ0 मनोज सिंह 8.मु0आ0 मो0इस्माइल 9.आरक्षी माता प्रसाद मिश्रा 10.आरक्षी अमरनाथ यादव अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास (1)आपराधिक इतिहास अभियुक्त फैयाज पुत्र रज्जब निवासी कटरा दक्षिणी जरवल कस्बा थाना जरवलरोड जनपद बहराइच । 1.अ0सं0 48/2024 धारा 323/504/506/498ए भादवि 3/4 डीपी एक्ट थाना जरवलरोड बहराइच 2.अ0सं0 565/2024 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना रामनगर बाराबंकी । (2)आपराधिक इतिहास अभियुक्त अलीमुद्दीन उर्फ सोनू पुत्र शमसुद्दीन निवासी मीरपुर थाना कैसरगंज जनपद बहराइच। 1.अ0सं0 950/2016 धारा 401 भादवि 4/25 शस्त्र अधि0 थाना कैसरगंज बहराइच 2.अ0सं0 325/2018 धारा 379/411 भादवि थाना कैसरगंज बहराइच 3.अ0सं0 326/2018 धारा 25 शस्त्र अधि0 थाना कैसरगंज बहराइच 4.अ0सं0 210/2021 धारा 379/411 भादवि थाना कैसरगंज बहराइच 5.अ0सं0 212/2021 धारा 41/411/413/420/467/468/471 भादवि थाना कैसरगंज बहराइच 6.अ0सं0 149/2021 धारा 147/323/336/427/504/506 भादवि थाना कैसरगंज बहराइच 7.अ0सं0 500/2021 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली देहात बहराइच 8.अ0सं0 70/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैसरगंज बहराइच2
- बहराइच: बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के खिलाफ डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का विरोध बहराइच। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, देवीपाटन मंडल ने बोर्ड परीक्षा में जूनियर इंजीनियरों की ड्यूटी लगाए जाने का कड़ा विरोध किया है। मंडल अध्यक्ष रवि कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देशों के बावजूद जनपद गोंडा और श्रावस्ती में जूनियर इंजीनियरों को परीक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है। मुख्य बिंदु: नियमों का उल्लंघन: राज्यपाल के शासनादेश में स्पष्ट है कि जूनियर इंजीनियरों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में नहीं लगाई जाएगी। बहराइच और बलरामपुर का रुख: यहाँ के जिलाधिकारियों ने जूनियर इंजीनियरों को इस ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। अगली रणनीति: इसके विरोध में 17 फरवरी को सभी साथी बाजु पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और मंडलायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। यदि मांगें पूरी नहीं हुई, तो महासंघ परीक्षा के बाद कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।4
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में बाज की चोंच से टूटा छत्ता मधुमक्खियों ने मचाई तबाही बाराबंकी में सड़क पर अफरा-तफरी, आधा दर्जन घायलछात्र चीखते हुए भागे* बाराबंकी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास मधुमक्खियों के आक्रामक झुंड ने छात्रों, राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना में दो छात्रों समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फतेहपुर कस्बे में सूरतगंज रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास आम की बाग में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाज ने उड़ते-उड़ते छत्ते पर चोंच मार दी, जिससे मधुमक्खियां अचानक उग्र हो गईं। देखते ही देखते मधुमक्खियों का झुंड स्कूल और सड़क के आसपास फैल गया और जो भी सामने आया, उस पर हमला कर दिया। हमले में सबसे पहले वारिस चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने पहुंचे 18 वर्षीय अवधेश गुप्ता को मधुमक्खियों ने घेर लिया। इसी दौरान अखिल कुमार और उनके मित्र अमन, जो परीक्षा केंद्र देखने आए थे, भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए।यूघायल विनय का इलाज करते मौके पर मौजूद डॉक्टर। बाइक से गुजर रहे विनय कुमार पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क किनारे रुक गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अक्षत श्रीवास्तव ने अपनी जान बचाने के लिए पास में मौजूद पानी में छलांग लगा दी और करीब एक घंटे तक वहीं बैठे रहे।2
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- बहुजन सुरक्षा अंबेडकर आर्मी के बैनर तले यूजीसी बिल के समर्थन में निकल गया पैदल मार्च बहराइच। शहर के अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट परिसर तक यूजीसी बिल के समर्थन में पैदल मार्च निकाला गया और साथ ही यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा गया है।2
- प्रशासनिक सख़्ती और भारी पुलिस बल के बीच निकली भव्य शिव बरात कैसरगंज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कैसरगंज में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। रात्रि करीब आठ बजे भगवान शिव की भव्य शिव बरात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसमें हजारों शिव भक्त “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ शामिल हुए। पूरा नगर शिवमय वातावरण में डूब गया। शिव बरात की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। उनके नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। भव्य शिव बरात कैसरगंज के विभिन्न इलाकों से होकर गुज़री। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं ढोल-नगाड़ों, झांकियों और भक्ति संगीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिशेन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैखवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने भी अनुशासन का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया। भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई शिव बरात ने कैसरगंज में धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।1
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *दादनपुर में भारतीय किसान यूनियन की कल महापंचायत राकेश टिकैत होंगे मुख्य अतिथि, किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चा* बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित दादनपुर चौराहे के पास मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की किसान महापंचायत प्रस्तावित है। इसे सफल बनाने के लिए संगठन ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है और पदाधिकारी लगातार गांवों व कस्बों में संपर्क कर रहे हैं। संगठन के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, भगत वर्मा और बाबा सुहासी लाल ने मंगलवार को दादनपुर व आसपास के गांवों में लाउडस्पीकर से किसानों और ग्रामीणों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। यह महापंचायत किसानों की समस्याओं, फसल के उचित दाम, बिजली, सिंचाई, खाद-बीज और आवारा पशु जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित होगी।1