प्रशासनिक सख़्ती और भारी पुलिस बल के बीच निकली भव्य शिव बरात कैसरगंज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कैसरगंज में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। रात्रि करीब आठ बजे भगवान शिव की भव्य शिव बरात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसमें हजारों शिव भक्त “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ शामिल हुए। पूरा नगर शिवमय वातावरण में डूब गया। शिव बरात की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। उनके नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। भव्य शिव बरात कैसरगंज के विभिन्न इलाकों से होकर गुज़री। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं ढोल-नगाड़ों, झांकियों और भक्ति संगीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिशेन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैखवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने भी अनुशासन का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया। भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई शिव बरात ने कैसरगंज में धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

- कैसरगंज में यूजीसी विधेयक को पुनः बहाल किए जाने की मांग को लेकर कैसरगंज में जबरदस्त जनआंदोलन देखने को मिला। भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैसरगंज बाजार में एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के कारण बाजार क्षेत्र में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूजीसी विधेयक सामाजिक न्याय और समान अवसर से जुड़ा हुआ विषय है, जिसकी बहाली से अन्य पिछड़ा वर्ग, दलित और वंचित समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधेयक को ठंडे बस्ते में डालकर सरकार वंचित वर्गों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार एडवोकेट बालक राम सरोज ने कहा कि यूजीसी विधेयक की बहाली अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने इसे शीघ्र बहाल नहीं किया तो भीम आर्मी आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं बल्कि देश के करोड़ों पिछड़े और शोषित वर्ग के भविष्य से जुड़ी हुई है। प्रदर्शन के उपरांत भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कैसरगंज को ज्ञापन सौंपकर केंद्र एवं राज्य सरकार से यूजीसी विधेयक को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक तेज किया जाएगा। भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से प्रशासन भी सतर्क नजर आया। पूरे प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। यह प्रदर्शन कैसरगंज ही नहीं बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- Post by Sonu Jaysawal1
- Mohit tent and flower decoration khempur nasirpur jila gonda booking ke liye sampark kare 95180 155521
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर रामनगर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल* बाराबंकी के फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करंधा गांव निवासी कुलदीप वर्मा अपने खेत देखने जा रहे थे। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार देवा निवासी विपिन भी इस हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अपने निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, कुलदीप वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि विपिन को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर गति नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन की सख्त आवश्यकता पर जोर दिया है। लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक और नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच- हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान नानपारा की मासिक बैठक आज बाबू कृष्ण कुमार श्रीवास्तव वाचनालय में संरक्षक डॉक्टर आनंद अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई l संस्थान के रजिस्ट्रेशन कराए जाने हेतु शीघ्र ही प्रपत्र प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया, इस वर्ष सितंबर माह में कवि सम्मेलन कराए जाने का फैसला किया l वाचनालय में किताबों का संग्रहण प्रारंभ हो गया है,इसका विधिवत उद्घाटन भी शीघ्र होगा,बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री उमेश चंद्र शाह, संरक्षक डॉक्टर आनंद अग्रवाल, आदेश अग्रवाल , रजनी कांत मिश्रा ,डा. दिनेश चंद्रा, डॉक्टर अशोक गुप्ता, राजेंद्र मित्तल, नरेश चंद्र अग्रवाल, अभिलाष श्रीवास्तव एवं मनोज गुप्ता उपस्थित रहे l1
- बहराइच | जनपद बहराइच के थाना फखरपुर अंतर्गत वजीरगंज क्षेत्र में नव निर्मित पुलिस चौकी वजीरगंज का आज विधिवत लोकार्पण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर जिलाधिकारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी के सुचारु संचालन, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा जनता से बेहतर संवाद पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वजीरगंज चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को त्वरित न्याय व सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस-जन सहयोग ही बेहतर कानून-व्यवस्था की आधारशिला है। नई चौकी क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है। इस नई चौकी से स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत अधिकारियों द्वारा चौकी भवन का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।4
- Post by Journalist Manoj Shukla1
- आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थान जरवल रोड क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का है, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के समय बच्चा अपने घर के आंगन के पास खेल रहा था। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत से कुत्ते के चंगुल से मासूम बच्चे को छुड़ाया। घायल बच्चे के चाचा हरिराम ने बताया कि वे तुरंत उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।2