Shuru
Apke Nagar Ki App…
@मनदीप जंगल में मंगल करते हुए पति ने पकड़ा लगाई मार चालबाज़ औरत जंगल में मंगल करते हुए पति ने pakda किया लगाई मार
Mandeep Singh
@मनदीप जंगल में मंगल करते हुए पति ने पकड़ा लगाई मार चालबाज़ औरत जंगल में मंगल करते हुए पति ने pakda किया लगाई मार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जंगल में मंगल करते हुए पति ने pakda किया लगाई मार1
- तहसील सभागार में गूंजा जनता का दर्द, एडीएम की अध्यक्षता में लगा “संपूर्ण समाधान दिवस” संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कलां (खीरी): जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सभागार में आयोजित “संपूर्ण समाधान दिवस” शनिवार को जनसैलाब का रूप लेता नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने की, जहां दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। मई माह के पहले शनिवार को आयोजित इस जनता दरबार में राजस्व, पुलिस और विकास विभाग से जुड़ी तमाम शिकायतें सामने आईं। ग्रामीणों ने भूमि विवाद, सड़क, बिजली, पानी और प्रशासनिक अनियमितताओं से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में पलिया एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, तहसीलदार ज्योति वर्मा, सीओ जितेंद्र सिंह परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ता नजर आया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। वहीं, समाधान दिवस में मिली त्वरित कार्रवाई से लोगों के चेहरों पर संतोष झलकता दिखाई दिया और उन्हें उम्मीद बंधी कि अब उनकी समस्याएं जल्द ही पूरी तरह से हल होंगी।4
- Post by Sanjay Kumar1
- Post by FH.NEWS1
- विधायक रोमी साहनी का सेवा संकल्प, 50 गांवों की 55 बेटियों के हाथ कराए पीले, दिया आशीर्वाद और आर्थिक सहयोग पलिया-खीरी। राजनीति जब सेवा का माध्यम बनती है, तो वह समाज के लिए वरदान साबित होती है। पलिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी ने एक बार फिर इसे चरितार्थ किया है। अपने 'सेवा संकल्प' को जारी रखते हुए विधायक ने क्षेत्र के लगभग 50 गांवों की 55 बेटियों के विवाह समारोह में व्यक्तिगत रूप से शिरकत कर उन्हें आशीर्वाद दिया और आर्थिक मदद प्रदान की। पलिया विधायक रोमी साहनी अपने क्षेत्र में 'सुख-दुख के साथी' के रूप में जाने जाते हैं। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में बाधा न आए, इसके लिए वे लगातार सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सरखना पश्चिम, सरखना पूर्व, छब्बापुरवा, मझगई, लालपुर ढाका, और सम्पूर्णानगर जैसे दर्जनों ग्रामीण इलाकों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुल 55 नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन का शुभाशीष दिया। विधायक साहनी ने क्षेत्र के कोने-कोने में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: मटेहिया, सुमेरपुर विचित्रनगर, टेहराशहरी पलिया, खैरताली, संसारपुर, बांकेगंज। इंदिरा नगर कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, कृष्णानगर कॉलोनी, रानी नगर और रंगरेजान पलिया। फुलवरिया, त्रिकोलिया, लगदहन, बड़ागांव, चकभीरा, सुंदर नगर भीरा, जगनपुरवा, कुवरपुर खुर्द, बगियाखेड़ा, बूधरपुर जटपुरा, गंगापुर, राजेपुर सोखिया, छतीपुर राजा, महुरैना, द्वारिकागंज, पतवारा, ढाकनपुर, झाऊपुर, बाबूपुर, रोशन नगर, पहाड़नगर, गुलाबटांडा, गडरियनपुरवा, पलिया खुर्द, बुद्धापुरवा, इटैया, कंधरहिया त्रिलोकपुर, गजरौरा पटिहन, नकहाघाट, नौतला भवानीगंज, विशेनपुरी और ऐठपुर। "बेटियों की विदाई केवल एक परिवार का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मेरा प्रयास है कि संसाधनों के अभाव में किसी भी बेटी की डोली न रुके। जनता की सेवा ही मेरा असली धर्म है।"रोमी साहनी, विधायक, पलिया विधायक द्वारा सीधे जनता के द्वार जाकर मदद पहुँचाने की इस पहल की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक साहनी न केवल विकास कार्यों में आगे रहते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और पारिवारिक आयोजनों में भी एक बड़े भाई और अभिभावक की भूमिका निभाते हैं। आर्थिक सहयोग पाकर पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।1
- लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के अंतर्गत बेलरायां में बाजार के निकट हीरो एजेंसी के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में हुई भिड़ंत भीषण हुआ एक्सीडेंट तीनों युवक घायल1
- पिहानी में जय गुरुदेव सत्संग, विशाल भंडारे में उमड़ा आध्यात्मिक उल्लास पिहानी (हरदोई)। जय गुरुदेव आश्रम, रामलीला मैदान, पिहानी में आयोजित भव्य सत्संग और विशाल भंडारे ने श्रद्धा की नई लहर पैदा की। इस पावन अवसर पर, भक्तों ने बाबा जय गुरुदेव के दिव्य उपदेशों पर गहन चिंतन किया, और उनके जीवन से प्रेरित होकर सादगी, सेवा और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सत्संग में आश्रम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा जय गुरुदेव का जीवन एक प्रकाश स्तंभ है, जिसने मानवता को आत्मसुधार, शुद्ध आचरण और परस्पर सहयोग का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने से ही जीवन का सच्चा उद्देश्य और परम शांति प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का लाभ लिया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर समाज कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रार्थना की। पूरे आयोजन में भक्तों का अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक उमंग देखते ही बनती थी।1
- मिर्जापुर, यूपी ई-रिक्शा टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला सीधे पुलिस चौकी तक पहुंच गया। मिर्जापुर, यूपी ई-रिक्शा टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला सीधे पुलिस चौकी तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को चौकी लाया गया, लेकिन आरोप है कि सिपाही द्वारा मोबाइल छीने जाने पर माहौल अचानक बिगड़ गया। इसके बाद नाराज़ लोगों ने चौकी के अंदर ही सिपाही और चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी, थप्पड़ और घूंसे चलने लगे, यहां तक कि वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस चौकी के भीतर ही पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं रह पाए। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1