logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यदि यही काम दूसरे पार्टी वाले करते तो बीजेपी वाले अब तक हंगामा कर रहें होते सावन भी है, मंगलवार भी है, और नॉनवेज भी है, सनातन परम्परा और हिंदुत्व की कथित ठेकेदार पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ! ये सब एक साथ नहीं हो सकते ? मुझे नहीं लगता ये नॉनवेज है ? ऐसा नहीं कर सकते नितिन नबीन जी ! आप ही बताइए.....

3 hrs ago
user_RUBY JOURNALIST
RUBY JOURNALIST
Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
3 hrs ago

यदि यही काम दूसरे पार्टी वाले करते तो बीजेपी वाले अब तक हंगामा कर रहें होते सावन भी है, मंगलवार भी है, और नॉनवेज भी है, सनातन परम्परा और हिंदुत्व की कथित ठेकेदार पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ! ये सब एक साथ नहीं हो सकते ? मुझे नहीं लगता ये नॉनवेज है ? ऐसा नहीं कर सकते नितिन नबीन जी ! आप ही बताइए.....

More news from बिहार and nearby areas
  • यदि यही काम दूसरे पार्टी वाले करते तो बीजेपी वाले अब तक हंगामा कर रहें होते सावन भी है, मंगलवार भी है, और नॉनवेज भी है, सनातन परम्परा और हिंदुत्व की कथित ठेकेदार पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ! ये सब एक साथ नहीं हो सकते ? मुझे नहीं लगता ये नॉनवेज है ? ऐसा नहीं कर सकते नितिन नबीन जी ! आप ही बताइए.....
    1
    यदि यही काम दूसरे पार्टी वाले करते तो बीजेपी वाले अब तक हंगामा कर रहें होते 
सावन भी है,

मंगलवार भी है,
और नॉनवेज भी है,
सनातन परम्परा और हिंदुत्व की कथित ठेकेदार पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है !
ये सब एक साथ नहीं हो सकते ?
मुझे नहीं लगता ये नॉनवेज है ?
ऐसा नहीं कर सकते नितिन नबीन जी !

आप ही बताइए.....
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत, जर्जर बिजली तारों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बख्तियारपुर। बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार, 19 अगस्त को खेत में खाद छिड़कने गए एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मृतक की पहचान बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 स्थित माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय, पिता दूखित राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किशोर राय अपने घर माधोपुर से VH-31 के दक्षिण स्थित टाल क्षेत्र में अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित एक बिजली पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में वे आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लेकर पहुंचे। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश प्रसाद सिन्हा ने जांच के बाद किशोर राय को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय किसानों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। परिजनों और वार्ड नंबर 20 के पार्षद रणजीत कुमार का आरोप है कि कृषि कार्य के लिए लगाए गए बिजली पोल और तारों की जर्जर स्थिति को लेकर पिछले करीब छह महीने से बिजली विभाग को लगातार सूचित किया जा रहा था। उनका कहना है कि कई स्थानों पर तार टूटे और कटे हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। मृतक के बड़े भाई कृष्ण यादव ने बताया कि किशोर घर से खेत में खाद छिड़कने के लिए निकले थे। उन्होंने भी कहा कि जर्जर बिजली तारों की समस्या को लेकर विभाग को कई बार जानकारी दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था। हादसे के बाद स्थानीय किसानों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने तथा खेतों में लगे जर्जर बिजली तारों और पोलों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। सूचना मिलने पर बख्तियारपुर थाना के एसआई प्रवीण कुमार और इरफान आलम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत, जर्जर बिजली तारों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
बख्तियारपुर। बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार, 19 अगस्त को खेत में खाद छिड़कने गए एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मृतक की पहचान बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 स्थित माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय, पिता दूखित राय के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, किशोर राय अपने घर माधोपुर से VH-31 के दक्षिण स्थित टाल क्षेत्र में अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित एक बिजली पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में वे आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लेकर पहुंचे। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश प्रसाद सिन्हा ने जांच के बाद किशोर राय को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय किसानों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। परिजनों और वार्ड नंबर 20 के पार्षद रणजीत कुमार का आरोप है कि कृषि कार्य के लिए लगाए गए बिजली पोल और तारों की जर्जर स्थिति को लेकर पिछले करीब छह महीने से बिजली विभाग को लगातार सूचित किया जा रहा था। उनका कहना है कि कई स्थानों पर तार टूटे और कटे हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई।
मृतक के बड़े भाई कृष्ण यादव ने बताया कि किशोर घर से खेत में खाद छिड़कने के लिए निकले थे। उन्होंने भी कहा कि जर्जर बिजली तारों की समस्या को लेकर विभाग को कई बार जानकारी दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था।
हादसे के बाद स्थानीय किसानों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने तथा खेतों में लगे जर्जर बिजली तारों और पोलों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।
सूचना मिलने पर बख्तियारपुर थाना के एसआई प्रवीण कुमार और इरफान आलम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • धान के खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत! ⚡ पटना जिला के बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय बुधवार दोपहर अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान बिजली पोल में आए करंट की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों और वार्ड पार्षद का आरोप है कि कृषि बिजली के जर्जर तार और पोल को लेकर करीब 6 महीने से बिजली विभाग को सूचना दी जा रही थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। अब किसान और परिजन मुआवजे तथा जर्जर बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।
    1
    धान के खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत! ⚡
पटना जिला के बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय बुधवार दोपहर अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान बिजली पोल में आए करंट की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों और वार्ड पार्षद का आरोप है कि कृषि बिजली के जर्जर तार और पोल को लेकर करीब 6 महीने से बिजली विभाग को सूचना दी जा रही थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई।
अब किसान और परिजन मुआवजे तथा जर्जर बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • बरुआने बथोई पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान बरुआने बथोई पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान पंडारक। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत बरुआने बथोई पंचायत के ललपुरा गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां पंचायत क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपे। सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने राजस्व, भूमि, प्रमाण-पत्र, पेंशन, आवास, विकास कार्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई की। कर्मचारियों के अनुसार, जिन मामलों का समाधान मौके पर ही संभव था, उनका तत्काल निष्पादन कर संबंधित आवेदकों को जानकारी दी गई। वहीं, जिन मामलों में उच्च अधिकारियों के स्तर से कार्रवाई आवश्यक है, उनसे संबंधित कागजात आगे भेजे जा रहे हैं। ऐसे मामलों का सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार अधिकतम 30 दिनों के भीतर निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में बरुआने बथोई पंचायत के पूर्व मुखिया तथा मुखिया पति चलीत्र पासवान की भूमिका भी सराहनीय रही। उन्होंने पंचायत के ग्रामीणों को शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का आवेदन देने के लिए प्रेरित किया और लोगों को शिविर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सरकारी विभागों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर चलीत्र पासवान को पंचायत के लोगों की ओर से बधाई और धन्यवाद दिया गया। ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना अपनी समस्याएं संबंधित विभागों तक पहुंचाने का सीधा अवसर मिल रहा है।
    2
    बरुआने बथोई पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
बरुआने बथोई पंचायत में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान
पंडारक। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत बरुआने बथोई पंचायत के ललपुरा गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां पंचायत क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपे।
सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने राजस्व, भूमि, प्रमाण-पत्र, पेंशन, आवास, विकास कार्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई की।
कर्मचारियों के अनुसार, जिन मामलों का समाधान मौके पर ही संभव था, उनका तत्काल निष्पादन कर संबंधित आवेदकों को जानकारी दी गई। वहीं, जिन मामलों में उच्च अधिकारियों के स्तर से कार्रवाई आवश्यक है, उनसे संबंधित कागजात आगे भेजे जा रहे हैं। ऐसे मामलों का सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार अधिकतम 30 दिनों के भीतर निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा।
शिविर को सफल बनाने में बरुआने बथोई पंचायत के पूर्व मुखिया तथा मुखिया पति चलीत्र पासवान की भूमिका भी सराहनीय रही। उन्होंने पंचायत के ग्रामीणों को शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का आवेदन देने के लिए प्रेरित किया और लोगों को शिविर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
ग्रामीणों की समस्याओं को सरकारी विभागों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर चलीत्र पासवान को पंचायत के लोगों की ओर से बधाई और धन्यवाद दिया गया। ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना अपनी समस्याएं संबंधित विभागों तक पहुंचाने का सीधा अवसर मिल रहा है।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    20 hrs ago
  • समस्तीपुर उजियारपुर थाना कांड संख्या 47/26 के तहत पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हत्या कांड के अभियुक्त को गांवपुर से योगेश्वर सहनी के पुत्र खंतर सहनी को किया गिरफ्तार। भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
    1
    समस्तीपुर 
उजियारपुर थाना कांड संख्या 47/26 के तहत पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हत्या कांड के अभियुक्त को गांवपुर से योगेश्वर सहनी के पुत्र खंतर सहनी को किया गिरफ्तार। भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर के सिंघीयाखुर्द स्थित कृष्णा पारा नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने रिजल्ट को लेकर जमकर किया हंगामा छात्रों का आरोप है कि रिजल्ट को लेकर उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हंगामे के दौरान कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। छात्रों ने अपनी समस्याओं का जल्द समाधान करने और रिजल्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की मौके पर मौजूद कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. छात्रों की मांग है कि रिजल्ट से जुड़ी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई और आगे की प्रक्रिया प्रभावित न हो
    1
    समस्तीपुर के सिंघीयाखुर्द स्थित कृष्णा पारा नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने रिजल्ट को लेकर जमकर किया हंगामा 



छात्रों का आरोप है कि रिजल्ट को लेकर उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
हंगामे के दौरान कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। छात्रों ने अपनी समस्याओं का जल्द समाधान करने और रिजल्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की
मौके पर मौजूद कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
छात्रों की मांग है कि रिजल्ट से जुड़ी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई और आगे की प्रक्रिया प्रभावित न हो
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी, खतरे के निशान से 10 मीटर ऊपर पहुंचा पानी मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। बुधवार को गंगा का जलस्तर बढ़कर 45.60 मीटर पर पहुंच गया, जो निर्धारित खतरे के निशान 45.50 मीटर से 10 मीटर ऊपर है। जलस्तर की प्रवृत्ति लगातार बढ़ने की बताई गई है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों के साथ-साथ किसान और पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। जल संसाधन विभाग के मोहनपुर प्रखंड स्थित सरारी कैंप पर तैनात सहायक अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में करीब 1.05 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रतिदिन करीब 30 से 35 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने गंगा के तटबंधों और बंडालों की निगरानी बढ़ा दी है। रात्रि में भी बिजली की रोशनी की व्यवस्था के बीच तटबंधों की निगरानी की जा रही है। गंगा के संवेदनशील तटबंध वाले क्षेत्रों में जल संसाधन विभाग के वॉलिंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। वॉलिंटियर्स तटबंधों की स्थिति और जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रख रहे हैं। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के लिए उन्हें मुस्तैद रखा गया है। इधर, गंगा की सहायक वाया नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि वाया नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को किसानों और पशुपालकों के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। नदी के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने परेशानी बढ़ सकती है। स्थानीय किसानों ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने की आशंका बढ़ गई है। पानी खेतों में पहुंचने पर हजारों एकड़ में लगी भदई फसल प्रभावित हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में पशुपालकों के सामने पशुओं के लिए चारा और सुरक्षित स्थान की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संसाधन विभाग से तटबंधों की सतत निगरानी के साथ आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की मांग की है।
    1
    गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी, खतरे के निशान से 10 मीटर  ऊपर पहुंचा पानी
मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। बुधवार को गंगा का जलस्तर बढ़कर 45.60 मीटर पर पहुंच गया, जो निर्धारित खतरे के निशान 45.50 मीटर से 10 मीटर ऊपर है। जलस्तर की प्रवृत्ति लगातार बढ़ने की बताई गई है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों के साथ-साथ किसान और पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है।
जल संसाधन विभाग के मोहनपुर प्रखंड स्थित सरारी कैंप पर तैनात सहायक अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में करीब 1.05 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रतिदिन करीब 30 से 35 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने गंगा के तटबंधों और बंडालों की निगरानी बढ़ा दी है। रात्रि में भी बिजली की रोशनी की व्यवस्था के बीच तटबंधों की निगरानी की जा रही है।
गंगा के संवेदनशील तटबंध वाले क्षेत्रों में जल संसाधन विभाग के वॉलिंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। वॉलिंटियर्स तटबंधों की स्थिति और जलस्तर में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर रख रहे हैं। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के लिए उन्हें मुस्तैद रखा गया है।
इधर, गंगा की सहायक वाया नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि वाया नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को किसानों और पशुपालकों के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। नदी के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने परेशानी बढ़ सकती है।
स्थानीय किसानों ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने की आशंका बढ़ गई है। पानी खेतों में पहुंचने पर हजारों एकड़ में लगी भदई फसल प्रभावित हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में पशुपालकों के सामने पशुओं के लिए चारा और सुरक्षित स्थान की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संसाधन विभाग से तटबंधों की सतत निगरानी के साथ आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की मांग की है।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • अकबरपुर गांव में चोरों का आतंक, चोरी की घटना से इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी, पूरी जानकारी का इंतजार
    1
    अकबरपुर गांव में चोरों का आतंक, चोरी की घटना से इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी, पूरी जानकारी का इंतजार
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.