Shuru
Apke Nagar Ki App…
धान के खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत! ⚡ पटना जिला के बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय बुधवार दोपहर अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान बिजली पोल में आए करंट की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों और वार्ड पार्षद का आरोप है कि कृषि बिजली के जर्जर तार और पोल को लेकर करीब 6 महीने से बिजली विभाग को सूचना दी जा रही थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। अब किसान और परिजन मुआवजे तथा जर्जर बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।
Khabar Junction Live
धान के खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत! ⚡ पटना जिला के बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय बुधवार दोपहर अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान बिजली पोल में आए करंट की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों और वार्ड पार्षद का आरोप है कि कृषि बिजली के जर्जर तार और पोल को लेकर करीब 6 महीने से बिजली विभाग को सूचना दी जा रही थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। अब किसान और परिजन मुआवजे तथा जर्जर बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- धान के खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत! ⚡ पटना जिला के बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय बुधवार दोपहर अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान बिजली पोल में आए करंट की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों और वार्ड पार्षद का आरोप है कि कृषि बिजली के जर्जर तार और पोल को लेकर करीब 6 महीने से बिजली विभाग को सूचना दी जा रही थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। अब किसान और परिजन मुआवजे तथा जर्जर बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।1
- यदि यही काम दूसरे पार्टी वाले करते तो बीजेपी वाले अब तक हंगामा कर रहें होते सावन भी है, मंगलवार भी है, और नॉनवेज भी है, सनातन परम्परा और हिंदुत्व की कथित ठेकेदार पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ! ये सब एक साथ नहीं हो सकते ? मुझे नहीं लगता ये नॉनवेज है ? ऐसा नहीं कर सकते नितिन नबीन जी ! आप ही बताइए.....1
- खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत, जर्जर बिजली तारों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बख्तियारपुर। बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार, 19 अगस्त को खेत में खाद छिड़कने गए एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मृतक की पहचान बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 स्थित माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय, पिता दूखित राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, किशोर राय अपने घर माधोपुर से VH-31 के दक्षिण स्थित टाल क्षेत्र में अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान खेत के पास स्थित एक बिजली पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में वे आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लेकर पहुंचे। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश प्रसाद सिन्हा ने जांच के बाद किशोर राय को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय किसानों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। परिजनों और वार्ड नंबर 20 के पार्षद रणजीत कुमार का आरोप है कि कृषि कार्य के लिए लगाए गए बिजली पोल और तारों की जर्जर स्थिति को लेकर पिछले करीब छह महीने से बिजली विभाग को लगातार सूचित किया जा रहा था। उनका कहना है कि कई स्थानों पर तार टूटे और कटे हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। मृतक के बड़े भाई कृष्ण यादव ने बताया कि किशोर घर से खेत में खाद छिड़कने के लिए निकले थे। उन्होंने भी कहा कि जर्जर बिजली तारों की समस्या को लेकर विभाग को कई बार जानकारी दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था। हादसे के बाद स्थानीय किसानों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने तथा खेतों में लगे जर्जर बिजली तारों और पोलों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। सूचना मिलने पर बख्तियारपुर थाना के एसआई प्रवीण कुमार और इरफान आलम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- खबर का असर: जलस्तर बढ़ते ही खोला गया फतुहा पीपापुल।।।। फतुहा। 19 अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। पुनपुन नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर और पीपापुल से जान जोखिम में डालकर हो रहे आवागमन की खबर प्रकाशित होने के बाद पीपापुल अथॉरिटी हरकत में आया। बुधवार को आनन-फानन में फतुहा पहुंचकर पीपापुल को एक तरफ से खोल दिया गया, जिससे अब इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों से पुनपुन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही थी। पानी पीपापुल के किनारों के ऊपर से बहने लगा था। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल से आवागमन कर रहे थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पीपापुल अथॉरिटी ने पुल को खोलकर आवागमन रोक दिया। पीपापुल बंद होने से सम्मसपुर और गोविंदपुर के बीच सीधा संपर्क बाधित हो गया है। अब लोगों को एक-दूसरे मोहल्ले में आने-जाने के लिए फतुहा बाइपास का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं, पुनपुन नदी पर बनने वाला स्थायी पुल अभी निर्माणाधीन है। ऐसे में पीपापुल बंद होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।1
- सोनू राम हत्याकांड में पुलिस पर गंभीर आरोप, चंद्रवंशी परिवार संघ ने दिया 1 सप्ताह का अल्टीमेटम। नालंदा के अस्थावां निवासी सोनू राम की संदिग्ध हत्या और जमीन कब्जे के मामले को लेकर बुधवार को चंद्रवंशी परिवार संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संघ के नेता कौशल कुमार ने आरोप लगाया कि सोनू राम की हत्या भू-माफियाओं की साजिश के तहत हुई है और पुलिस पिछले तीन महीने से कार्रवाई में टालमटोल कर रही है। 9 मई को माधुरी देवी ने मानपुर थाना में दारा यादव, बिकेश यादव और मुकेश यादव के खिलाफ अपहरण कर हत्या की नामजद FIR दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों की ओर से केस वापस लेने का दबाव और धमकियां दी जा रही हैं। संघ ने पुलिस-प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। गिरफ्तारी और जमीन वापस दिलाने की कार्रवाई नहीं होने पर बिहारशरीफ में विशाल ‘आक्रोश मार्च’ और पूरे बिहार में आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक कुमार, संतोष भारती, निशांत कुमार, सुनील कुमार और सबलू कुमार मौजूद रहे।1
- समस्तीपुर उजियारपुर थाना कांड संख्या 47/26 के तहत पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हत्या कांड के अभियुक्त को गांवपुर से योगेश्वर सहनी के पुत्र खंतर सहनी को किया गिरफ्तार। भेजा गया न्यायिक हिरासत में।1
- PK ने तेजस्वी के लोकभवन मार्च पर दिया बड़ा बयान, बोले - तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं उनका काम ही है करना, कभी-कभी करते हैं उन्हें रोज-रोज करना चाहिए *PK ने बिहार सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे रोजगार मेले पर दिया बड़ा बयान, बोले- बहुत खुशी की बात है पूरे बिहार में जाति, धर्म और 5 किलो अनाज की बात छोड़कर पूरे बिहार में नौकरी और रोजगार की बात हो रही है तो इससे खुशी की बात क्या हो सकती है। जो सम्राट चौधरी कल तक एनकाउंटर की बात कर रहे थे वो आज रोजगार की बात रहे हैं*1
- अकबरपुर गांव में चोरों का आतंक, चोरी की घटना से इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी, पूरी जानकारी का इंतजार1