विश्व वानिकी दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश श्रावस्ती जनपद के ककरदरी रेंज स्थित जगपति धाम मंदिर राप्ती बैराज के पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महंत रीता गिरी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फॉरेस्ट गार्ड विपिन कुमार ने बताया कि विश्व वानिकी दिवस (21 मार्च) का उद्देश्य वनों की कटाई पर नियंत्रण तथा सतत वन प्रबंधन को बढ़ावा देना है। यह दिन वैश्विक स्तर पर वृक्षारोपण अभियानों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान आंवला, इमली, साखू, बेल, शीशम, बेहड़ा, विजय शाल, पीपल, पाकड़, जामुन व मौलसरी सहित करीब 100 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजू यादव, आजाद अहमद, वन दरोगा वृज लाल यादव, पीसी यादव, दिनेश श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव सहित वन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विश्व वानिकी दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश श्रावस्ती जनपद के ककरदरी रेंज स्थित जगपति धाम मंदिर राप्ती बैराज के पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
गया। कार्यक्रम में महंत रीता गिरी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फॉरेस्ट गार्ड विपिन कुमार ने बताया कि विश्व वानिकी दिवस (21 मार्च) का उद्देश्य वनों की कटाई पर नियंत्रण तथा सतत वन प्रबंधन
को बढ़ावा देना है। यह दिन वैश्विक स्तर पर वृक्षारोपण अभियानों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान आंवला, इमली, साखू, बेल, शीशम, बेहड़ा, विजय शाल, पीपल, पाकड़, जामुन व मौलसरी सहित
करीब 100 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजू यादव, आजाद अहमद, वन दरोगा वृज लाल यादव, पीसी यादव, दिनेश श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव सहित वन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
- User9596Bhinga, Shravasti😡on 22 March
- दाखिला नरपतपुर निवासी मोहम्मद रिजवान शेख पुत्र हसन शेख द्वारा घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं मौके पर फॉरेंसिक टीम व थाना स्थानीय पुलिस मौजूद है, तहरीर प्राप्त कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान द्वारा दी गई बाइट-1
- बहराइच जनपद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा गांव के पास शनिवार को पुलिस ने नकली नोटों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जयपुरा निवासी सलीम उर्फ सूरज पुत्र अय्यूब, लखीमपुर खीरी जनपद के दलराजपुर निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ विजय पुत्र शर्मा सिंह, तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगतापुर गुलहरिया गांव निवासी हरिराम पुत्र बाके लाल और अर्जुन पुत्र हरिराम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 11,500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। इसके अलावा नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल जगदीश कुमार, मित्रपाल सिंह, नियाज़ अहमद और गौरव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह के तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं।4
- नानपारा (बहराइच)_ नानपारा जनपद बहराईच में जन्मे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर साहित्यकार व समाज सेवी , अध्यक्ष -भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इस्कफ) उत्तर प्रदेश ने भारत नेपाल सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री को मजबूत करने के लिए नेपाल प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा नेपाल राष्ट्र शहर महेंद्र नगर स्थित दोधारा चांदनी नगर पालिका कंचनपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्यक संगोष्ठी में शिरकत की, साहित्यकार शारिक रब्बानी जो वर्तमान में खूबसूरत झीलों के ऐतिहासिक व साहित्यक शहर भोपाल में रह रहे हैं।उनकी दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। भारत और नेपाल में 30 से अधिक सरकारी और गैर सरकारी अवार्ड और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। देश भक्ति , आपसी भाईचारा, कृष्ण भक्ति , महिला सशक्तिकरण, उदार वादी और प्रगतिवादी दृष्टि कोण से ओतप्रोत , गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने वाली इनकी रचनाएं तथा इनका साहित्य हिन्दी, उर्दू, मराठी, नेपाली तथा अंग्रेजी , आदि भाषाओं में उपलब्ध है।साथ ही अंतरराष्ट्रीय गायकों ने इनकी ग़ज़लों को अपनी आवाज़ भी दी है। अंतरराष्ट्रीय साहित्यक संगोष्ठी में भारत नेपाल सांस्कृतिक व साहित्यिक सम्बन्ध को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया।इस कार्यक्रम में भारत से जितेन्द्र हरि पाण्डेय, मनोज सिंह, ओंकार सिंह ,डा सूर्य बहादुर थापा, नलिन रंजन सिंह, ज्ञान चौबे जी, नेपाल से डा देवी दूलाला, प्रदीप ज्ञावाली,पारस ढकाल, अमित शर्मा, डा हरि प्रसाद तिमिल्सिना, मीना बराल, कल्पना पौडेल जिज्ञासु, तारा रोका खत्री, पुष्पा न्योपाने, शोभा दुलाला, पुष्कर रिजाल,मणि अर्याल, लेक राज प्यारे कुल सहित नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य नेपाली साहित्यकार व समाज सेवी भी मौजूद रहे। और सांस्कृतिक कर्मियों ने नेपाल के विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।4
- बहराइच | पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खैरीघाट पुलिस टीम को मिली सफलता, कलर प्रिंटर का इस्तेमाल कर 500-500 के जाली भारतीय नोट छापकर उपयोग करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, जाली मुद्रा व प्रिंटर बरामद । o संक्षिप्त विवरण - दिनांक 03/04.04.2026 की रात्रि को थाना खैरीघाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी कि इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि 04 व्यक्ति अवैध जाली करेन्सी नोट लेकर नानपारा इमामगंज की तरफ से बेहड़ा बाजार की तरफ आ रहे हैं । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए रास्ते पर गुजराती पुरवा मोड़ के निकट संदिग्ध प्रतीत हो रहे 04 व्यक्तियों 1.हरिराम लोध पुत्र स्व0 बाकेलाल उम्र 42 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच, 2.अर्जुन पुत्र हरिराम उम्र 19 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर PS मोतीपुर जनपद बहराइच, 3.गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड पुत्र शर्मा सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी, 4.सकीम उर्फ सूरज उत्तराखण्ड पुत्र अयूब उम्र 35 वर्ष निवासी चईपुरवा थाना सिगाही जिला लखीमपुर खीरी को रोककर पूछताछ व तलाशी ली गयी । तलाशी के दौरान उक्त व्यक्तियों के पास से 500-500 रुपये के कुल 23 जाली नोट (कुल कीमत 11,500 रूपये) व 01 प्रिन्टर बरामद किया गया । जिसके संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कलर प्रिंटर का उपयोग कर ₹500 मूल्यवर्ग के जाली भारतीय नोट तैयार करने, जाली नोट को असली नोट के रूप में दुकानों/बाजारों में देकर सामान व रुपये में बदलने तथा अतिरिक्त धन अर्जित करने के उद्देश्य से 01 असली नोट के बदले उसका तीन गुना अधिक जाली नोट देने की बात स्वीकार की गई । बरामदगी के आधार पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा- 179/181 बी.एन.एस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को बरामद माल के साथ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया । o पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 113/2026 धारा- 179/181 बी.एन.एस o आपराधिक इतिहास- * गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड - 1.मु0अ0सं0 0276/2019 धारा 323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 2. मु0अ0सं0 0276/2019 धारा 323/504/506 ipc व 3(1) (घ), 3(1) (द) sc/st act थाना सिंगाही जनपद खीरी 3. मु0अ0सं0 194/2020 धारा 3/25 arms act थाना सिंगाही जनपद खीरी 4. मु0अ0सं0 195/2020 धारा 8/21 NDPS ACT थाना सिंगाही जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 417/2020 धारा 323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 6. मु0अ0सं0 359/21 धारा 308,323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 7. मु0अ0सं0 0069/2022 धारा 3/25 arms act थाना सिंगाही जनपद खीरी o गिरफ्तारी का स्थान व समय- गिरफ्तारी स्थान- गुजराती पुरवा मोड़ पर अंतर्गत थाना खैरीघाट दिनांक- 04.04.2026 समय- 02.20 बजे प्रातः o बरामदगी का विवरण- - 23 अदद 500 रुपये के भारतीय जाली नोट (कीमत 11,500 रूपये) - 01 अदद नोट छापने वाली प्रिंटर मशीन o गिरफ्तारी टीम- 1. उ0नि0 हरिद्वार तिवारी 2. हे0का0 जगदीश कुमार 3. हे0का0 मित्रपाल सिंह 4. का0 नेयाज अहमद 5. का0 गौरव कुमार2
- उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से इस वक्त की बड़ी अपडेट बहराइच में भीषड़ आंधी का कहर देखने को मिल रहा है आंधी की रफ्तार से लोग घरों में कैद हुए सुरक्षा के दृष्टिगत बिजली विभाग की तरफ से लाइट को काटा गया.!1
- बहराइच जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई तीन बाइक बरामद की हैं। इस गैंग के दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान नाकहिया निवासी 45 वर्षीय मुस्लिम खान पुत्र जाबिर और हमीरपुर खैराटियां निवासी 23 वर्षीय मो० मुस्लिम पुत्र हसमतउल्ला के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रामगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है ¹।2
- *लखनऊ थाना चौक क्षेत्र अंतर्गत इमामबाड़ा आगा बाकर के पास बच्चों की गाड़ियों फैक्ट्री में लगी आग* #UPPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #petrol #up #UttarPradeshNews #luckhnow #lucknow #up1
- बहराइच | दिनांक को अरिफ पुत्र मुख्तार निवासी चाँदपुरा थाना को0 नगर जिला बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल को सुमैय्या माल से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है । उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रवि कुमार यादव को आवंटित की गयी । दिनांक 19.03.2026 को सचिन पुत्र जगतराम निवासी बसौना पोस्ट दहौरा जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटसाइकिल को सुमैय्या माल से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गयी है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 60/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रवि कुमार यादव को आवंटित किया गया । दिनांक 20.03.2026 को महेश कुमार गुप्ता पुत्र मंशाराम गुप्ता नि0 हुजूरपुर थाना हुजूरपुर जिला बहराइच - द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल को सिटी कार्ट के सामने से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह को आवंटित की गयी । घटना का अनावरणः- उपरोक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये निर्देश के क्रम में थाना स्थानीय से टीम गठित किया गया, गठित टीम द्वारा दिनांक 02.04.2026 को मु0अ0सं0 71/2026, 60/2026, 61/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल को 02 अभियुक्तगण 1. मुस्लिम खान पुत्र जाबिर निवासी ग्राम नकहिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 45 वर्ष 2. मो0 मुस्लिम पुत्र हसमतउल्ला निवासी ग्राम हमीरपुर खैरटिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 23 वर्ष के कब्जे से बरामद कर आरटीओ रोड, झिंगाहा घाट के पास से रात्रि 11.55 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण का नाम व पता 1. मुस्लिम खान पुत्र जाबिर निवासी ग्राम नकहिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 45 वर्ष 2. मो0 मुस्लिम पुत्र हसमतउल्ला निवासी ग्राम हमीरपुर खैरटिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 23 वर्ष बरामदगी 03 अदद मोटरसाइकिल चोरी की गिरफ्तारी टीम का विवरण 1. उ0नि0 श्री रवि कुमार यादव 2. उ0नि0 श्री अजेश कुमार 3. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार 4. हे0का0 अनिल यादव 5. हे0का0 सुदीप यादव 6. हे0का0 भगत सिंह 7. का0 पंकज गुप्ता 8. का0 संदीप पाल 9. का0 अजय यादव 10. का0 रूपेश चतुर्वेदी2
- Post by Onkarnathtripathi1